CDS Answer Key

CDS I Exam 2018 – General Knowledge Paper (Answer Key)

February 10, 2019
31. यदि कैल्सियम का परमाणु-क्रमांक 20 है और इसकी द्रव्यमान-संख्या 40 है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व, कैल्सियम का समभारिक परमाणु होगा? 
A. वह तत्व, जिसमें 20 प्रोटोन और 18 न्यूट्रॉन हैं। 
B. वह तत्व, जिसमें 18 प्रोटोन और 19 न्यूट्रॉन हैं। 
C. वह तत्व, जिसमें 20 प्रोटोन और 19 न्यूट्रॉन हैं। 
D. वह तत्व, जिसमें 18 प्रोटोन और 22 न्यूट्रॉन हैं। 

Show Answer/Hide

Answer – (D)
32. ‘ऊष्मा हानि = ऊष्मा वृधि’ का संबंध, निम्नलिखित में से किससे निरुपित होता है? 
A. तापीय संतुलन का सिद्धांत 
B. रंगों का सिद्धांत 
C. कैलोरिमिति का सिद्धांत 
D. वाष्पन का सिद्धांत

Show Answer/Hide

Answer – (C)
33. ताँबे के बने हुए दो धात्विक तारों की लंबाईयां समान हैं लेकिन पहले तार की त्रिज्या, दूसरे तार की त्रिज्या की आधी है। पहले तार का प्रतिरोध R है। यदि दोनों तारों को एक साथ श्रेणी में लगाया जाता है, तो कुल प्रतिरोध कितना होगा? 
A. 2R 
B. R/2
C. 5R/4
D. 3R/4 

Show Answer/Hide

Answer – (C)
34. सुबह या शाम के वक्त जब सुरज क्षितिज के पास होता है, तो यह लालिमायुक्त प्रतीत होता है। इस अवलोकन के लिए जिम्मेदार परिघटना है। 
A. प्रकाश का परावर्तन 
B. प्रकाश का अपवर्तन 
C. प्रकाश का प्रकीर्णन
D. प्रकाश का छितराव (फैलाव) 

Show Answer/Hide

Answer – (D)
35. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : 
.   सूची-I (बादल)     सूची-II (विशिष्टता) 
a. पक्षाभ (सिरस)      1. वर्षा देने वाला
b. स्तरी (स्ट्रेट्स)       2. पंख के समान रूप
c. वर्षामेघ (निम्बस)   3. ऊध्वाधर रूप से बढ़ने वाला
d. कपासी (क्युम्युल्स) 4. क्षितिज के समांतर दिशा में फैलता हुआ
कूट : 
.    a b c d
A. 3 1 4 2 
B. 2 1 4 3 
C. 2 4 1 3
D. 3 4 1 2

Show Answer/Hide

Answer – (C)
36. विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (EEZ) पर संबंधित तटीय राष्ट्रों का एक अनन्य अधिकार, निम्नलिखित में से कौन-सा नहीं है? 
A. महासागरीय निक्षेपों के खनिज संसाधनों का सर्वेक्षण और दोहन
B. समुद्री जल ऊर्जा और मत्स्य -ग्रहण (महिगीरी) सहित समुद्री जीवों का दोहन
C. समुद्री संसाधनों का संरक्षण और प्रबंधन
D. जहाजों का नौचालन और अंत:समुद्री तारों (केबिल) का स्थापित किया (बिछाया) जाना

Show Answer/Hide

Answer – (D)
37. भारत में, राज्यों के निम्नलिखित में से किस समूह में, एक अग्रगामी निवेश के रूप में पर एकीकृत तटीय क्षेत्र प्रबंधन (ICZM) परियोजना को कार्यान्वित किया जा रहा है?
A. गुजरात, केरल और गोवा 
B. केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश
C. गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल
D. महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु

Show Answer/Hide

Answer – (C)
38. राष्ट्रीय जल अकादमी (NWA) के बारे में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही हैं/हैं?
1. NWA का प्राथमिक उद्देश्य, जल संसाधन नियोजन के विभिन्न पहलुओं पर केंद्र और राज्य संगठनों के सेवारत अभियंताओं के लिए प्रशिक्षण के एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में कार्य करना है।
2. NWA नई दिल्ली में स्थित है। 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (A)
39. ताँबे के एक तार, जिसकी लंबाई I है और जिसके अनुप्रस्थ परिच्छेद का क्षेत्रफल A है, में से विघुत धारा I प्रवाहित हो रही है। तार के क्षय हो रही शक्ति P है। यदि हम समान विमाओं वाला एक एलुमिनियम का तार लेते हैं और इसमें से समान धारा प्रवाहित करते हैं, तो क्षय हुई शक्ति होगी –
A. P
B. < P 
C. > P
D. 2P 

Show Answer/Hide

Answer – (C)
40. किसी द्रव का दाब, गहराई h के साथ P = Po + pgh, के रूप में परिवर्तित होता है, जहाँ p उस द्रव का घनत्व है। यह व्यंजक किससे संबंधित है?
A. पास्कल का नियम 
B. न्यूटन का नियम 
C. बर्नुली का सिद्धांत 
D. आर्कमिडिज का सिद्धांत 

Show Answer/Hide

Answer – (A)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop