CDS 1 Exam 2016 - General Knowledge Paper | TheExamPillar
CDS I Exam 2018 General Knowledge ANSWER KEY

CDS 1 Exam 2016 – General Knowledge Paper (Answer Key)

71. वर्ष 2015 में निम्नलिखित में से किस एक राष्ट्र ने कठोर आर्थिक संकट का सामना किया जिसके फलस्वरूप उससे IMF के कर्ज के भुगतान में चूक हुई ?
A. चीन
B. ग्रीस
C. आयरलैंड
D. बेल्जियम

Show Answer/Hide

Answer – (B)

72. निम्नलिखित में से भारत के कौन से प्रधानमंत्री अविश्वास मत से पराजित हुए ?
1. मोरारजी देसाई
2. विश्वनाथ प्रताप सिंह
3. एच. डी. देवगौड़ा
4. अटल बिहारी वाजपेयी
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. 1, 2, 3 और 4
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 2, 3 और 4
D. केवल 1 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (A)

73. राज्यसभा के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सही है/हैं ?
1. राज्यसभा की अधिकतम अनुज्ञेय संख्या 250 है
2. राज्यसभा में, 238 सदस्य राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों से अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं
3. अखिल भारतीय सेवाओं के सर्जन जैसे मामलों में इसकी लोकसभा के साथ समान रूप से विधायी शक्तियां हैं
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1 और 2
B. 1, 2 और 3
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1

Show Answer/Hide

Answer – (A)

74. भारत के राष्ट्रपति के पद से संबंधित निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं ?
1. राष्ट्रपति को विशेष मामलों में किसी अपराधी को क्षमादान की शक्ति है
2. राष्ट्रपति अध्यादेश प्रख्यापित तब भी कर सकता है जब संसद सत्र में हो
3. आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति राज्यसभा को भंग कर सकता है
4. राष्ट्रपति को आंग्ल-भारतीय समुदाय से दो सदस्य लोकसभा में नामनिर्देशित करने की शक्ति है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. 1 और 2
B. केवल 1 और 4
C. केवल 3 और 4
D. 1, 3 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (B)

75. गोरखनाथ के अनुयायियों को क्या कहा जाता था ?
A. जोगी
B. नाथ-पंथी
C. तांत्रिक
D. सन्यासी

Show Answer/Hide

Answer – (A)

76. सिख संघ के 12 राज्यों को क्या कहा जाता था ?
A. मिस्ल
B. गुरमत
C. सरदारी
D. राखी

Show Answer/Hide

Answer – (A)

77. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कौनसा/से सही है/हैं ?
1. समान (कॉमन) सिविल संहिता का आदर्श भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 में उपवर्णित किया गया है
2. कुछ विषयों में, भारत में उच्च न्यायालयों को उच्चतम न्यायालय से अधिक विस्तृत शक्तियां दी गई है
3. भारत का उच्चतम न्यायालय, देश के लिए प्रथम पूर्णरूप से स्वतंत्र न्यायालय, भारत के संविधान के अधीन 1950 में स्थापित किया गया
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. 1, 2 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. केवल 3

Show Answer/Hide

Answer – (A)

78. निम्नलिखित में से कौनसा/से अंतरण भुगतान के उदाहरण है ?
1. बेरोजगारी भत्ता
2. वेतन का भुगतान
3. सामजिक सुरक्षा भुगतान
4. वृद्धावस्था पेन्शन
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1 और 3
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 1, 3 और 4
D. उपर्युक्त में से कोई नही

Show Answer/Hide

Answer – (C)

79. एरावन देवमंदिर, जहां अगस्त 2015 में एक बड़ा बम विस्फोट हुआ था, कहाँ पर स्थित है ?
A.सिंगापुर
B. बैंकॉक
C. कुआलालम्पुर
D. काबुल

Show Answer/Hide

Answer – (B)

80. निम्नलिखित में से कौन वह प्रथम भारतीय खिलाड़ी है जो 2015 की विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप (महिला) में फाइनल में पहुँची ?
A. ज्वाला गुट्टा
B. साइना नेहवाल
C. पी, वी, सिन्धु
D. मधुमिता बिष्ट

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!