CDS 1 Exam 2016 - General Knowledge Paper | TheExamPillar
CDS I Exam 2018 General Knowledge ANSWER KEY

CDS 1 Exam 2016 – General Knowledge Paper (Answer Key)

111. इंडिया पोस्ट की निम्नलिखित सेवाओं में से किस एक को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है ?
A. मनी-आर्डर
B. तार
C. डाक जीवन बीमा
D. अंतर्देशीय पत्र

Show Answer/Hide

Answer – (B)

112. ‘भारत के प्रवासी नागरिक’ की श्रेणी भारत के नागरिकता अधिनियम में संशोधन द्वारा किस वर्ष में प्रविष्ट की गई ?
A. 1986
B. 1992
C. 1996
D. 2003

Show Answer/Hide

Answer – (D)

113. शिक्षा का अधिकार, भारत के संविधान में मूल अधिकारों में किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया ?
A. संविधान (86वाँ संशोधन) अधिनियम, 2002
B. संविधान (93वाँ संशोधन) अधिनियम, 2005
C. संविधान (87वाँ संशोधन) अधिनियम, 2003
D. संविधान (97वाँ संशोधन) अधिनियम, 2011

Show Answer/Hide

Answer – (A)

114. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. रुम्मिनदेई के स्तंभ पर उत्कीर्ण लेख अशोक के ‘धम्म’ का सुस्पष्ट विवरण देते है
2. निगलिसागर शिलालेख अशोक द्वारा कोणगमन स्तूप की यात्रा किए जाने के तथ्य का अभिलेख करता है
उपर्युक्त कथनों में से कोनसा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (B)

115. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. असम प्रांत वर्ष 1911 में सृजित किया गया था
2. वर्ष 1874 में, असम के अंतगर्त के 11 जिले बंगाल की लेफ्टिनैंट गवर्नरी में से पृथक कर दिए गए और एक चीफ कमिश्नर के अधीन स्वतंत्र प्रशासन के रूप में स्थापित किए गए
उपर्युक्त कथनों में से कोनसा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (B)

116. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/से सत्य है/हैं ?
1. फाहियान का ‘गाओसेंग फाहियान झुआन’ भारत में बौद्ध स्थलों और प्रयासों का आद्यतम आँखों देखा चीनी विवरण था
2. यह ग्रंथ लिखते समय फाहियान सिर्फ 25 वर्ष का था
3. फाहियान के भारत आने का प्रमुख उद्देश्य उन ग्रंथों को प्राप्त करना और वापस ले जाना था जिनमें मठ के नियम अंतर्विष्ट थे
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. 1, 2 और 3
B. केवल 2
C. केवल 1 और 3
D. केवल 3

Show Answer/Hide

Answer – (C)

117. निम्नलिखित कथनों में से कौनसे सही हैं ?
1. कराधान का भुगतान के सामर्थ्य का सिद्धांत यह मानता है कि लोग करों की जिस राशि का भुगतान करते है, वह उनके आय या संपत्ति के सापेक्ष होनी चाहिए
2. कराधान का हित-लाभ सिद्धांत यह बताता है कि व्यक्तियों पर कर, सरकारी कार्यक्रमों से उन्हें मिलने वाले हित-लाभ के अनुपात में लगाया जाना चाहिए
3. वर्धमान कर धनी परिवारों से कर का जितना भाग लेता है, निर्धन परिवारों से उसकी अपेक्षा अधिक भाग प्राप्त करता है
4. अप्रत्यक्ष करों का लाभ यह है कि वे अपेक्षाकृत सस्ते होते है और आसानी से उगाहे जाते है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 4
C. केवल 1, 2 और 4
D. 1, 2, 3 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (C)

118. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/से असत्य है/हैं ?
1. मजदूरी बोर्ड त्रिपक्षीय स्वरूप के होते हैं, जिनमें कामगारों, नियोक्ताओं और स्वतंत्र सदस्यों में से प्रतिनिधि होते है
2. पत्रकारों और गैर-पत्रकारों के मजदूरी बोर्डों के सिवाय अन्य सभी मजदूरी बोर्ड सर्वाधिक स्वरूप के होते हैं
3. द्वितीय राष्ट्रीय श्रम आयोग ने मजदूरी बोर्डों की उपयोगिता के विरुद्ध अनुशंसा दी है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (B)

119. भारतीय सेना में मेज़र जनरल का रैंक किसके समतुल्य है ?
A. भारतीय वायु सेना में एयर मार्शल
B. भारतीय नौसेना में रियर एडमिरल
C. भारतीय वायु सेना में एयर कमोडोर
D. भारतीय नौसेना में कमोडोर

Show Answer/Hide

Answer – (B)

120. वर्तमान में प्रचलित भारतीय उपग्रहों में कोई भी :
A. संचार उपग्रह नहीं है
B. संचालन उपग्रह नहीं है
C. पृथ्वी प्रेक्षण उपग्रह नहीं है
D. बृहस्पति कक्षीय उपग्रह नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!