UPSSSC VDO Examination 2018 Solved Paper

UPSSSC VDO 23 DEC 2018 (1st Shift ) Exam Papers (Answer Key)

61. नीचे दी गई आकृति में त्रिकोणों की कुल संख्या कितनी है?
UPSSSC VDO Answerkey

A. 14
B. 16
C. 18
D. 20

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

62. एक मानक पासा वह होता है जिसमें विरुद्ध पृष्ठों के अंकों का योग 7 होता है। नीचे दी गई आकृतियों में से किसे अगर मोड़ा जाए तो एक मानक पासा बन सकता है?

UPSSSC VDO Answerkey

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

63. सुसन को ड्राइविंग करना पसंद है। एक दिन, वह अपने घर से जल्दी निकली और 8 km पूर्व दिशा की ओर चली गई और फिर 90° घड़ी की सूई के विरुद्ध दिशा में मुड़ गई और एक झील तक पहुंचने के लिए उसने 15 km तक गाड़ी चलाई। उसके घर से झील तक की लघुतम दूरी कितनी है?
A. 15 km
B. 16 km
C. 17 km
D. 18 km

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

64. दीपक अपने कार्यालय से निकला और पूर्व की ओर 5 km चला और फिर बाईं ओर मुड़ गया तथा अपने घर तक पहुंचने के लिए 12 km चला। मदन, जोकि उसी कार्यालय में काम करता है, अपने कार्यालय से निकला और पश्चिम की ओर 5 km चला और फिर बाईं ओर मुड़ गया तथा अपने घर तक पहुंचने के लिए 12 km चला। दीपक और मदन के घर के बीच की लघुतम दूरी कितनी है?
A. 17 km
B. 24 km
C. 26 km
D. 34 km

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

65. नीचे दी गई आकृतियों में से किसका दर्पण प्रतिबिंब और जल प्रतिबिंब, दोनों मूल आकृति के समान होगा?
UPSSSC VDO Answerkey

Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

66. नीचे दिए गए कागज पर सामने की ओर अंक चिन्हित किए गए है और पीछे कुछ भी लिखा गया नहीं है, उस कागज के अंक बाहर की ओर से दिखाई दें इस रूप में मोड़कर एक पासा बनाया गया है।
UPSSSC VDO Answerkey

नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा पासे को सटीक रूप से प्रदर्शित करता है?

UPSSSC VDO Answerkey

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

67. यदि बाहरी आकृति को घड़ी की सुई के अनुसार 270° से और अंतरस्थ आकृति को घड़ी की सूई के विरूद्ध 270° से घुमाया जाता है, तो नीचे दी गई आकृतियों में से कौन सी आकृति, मूल आकृति के समान होगी?
UPSSSC VDO Answerkey

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

68. अक्टूबर महीने में मोटरसाइकिलों की बिक्री इस बात पर निर्भर करती है कि पिछले कुछ महीनों में मानसून कैसा रहा है। भारत के अधिकांश हिस्सों में, चालू वर्ष में वर्षा, अपेक्षा से अधिक हुई है।
उपरोक्त से मोटरसाइकिल विनिर्माण कंपनियों के संदर्भ में निम्न में से कौन सा निष्कर्ष निकला जा सकता है?
A. लाभप्रदता बढ़ाने के लिए कंपनियां मोटरसाइकिल की कीमतें बढ़ाएंगी।
B. कंपनियां लागत को कम करने के लिए जनशक्ति को कम कर देंगी।
C. यदि कीमतें अपरिवर्तित बनी रहती हैं तो भी कंपनियों का राजस्व बढ़ेगा।
D. प्रत्येक कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में, अच्छी बिक्री से, इजाफा होगा।

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

69. जब लोग नए घर खरीदते हैं, तो वे उपभोक्ता टिकाऊ उत्पाद जैसे फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन आदि खरीदते हैं। नए फ्लैटों की बिक्री होम लोन ब्याज दरों पर निर्भर करती है। यह आशा की जाती है कि बैंक अगले वर्ष कम से कम 1% ब्याज दरों में कटौती करेंगे, जोकि एक बड़ी कमी है।
उपरोक्त से कौन से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं?
A. उपभोक्ता टिकाऊ उत्पाद कंपनियों को अपनी बिक्री को बढ़ावा देने के लिए भारी छूट देनी होगी।
B. भारत को उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के अधिक बहुराष्ट्रीय ब्रांडों को आकर्षित करने के लिए सरकार विदेशी निवेश मानदंडों में राहत देगी।
C. रियल एस्टेट सेक्टर और उपभोक्ता टिकाऊ कंपनियों की बिक्री में उच्च वृद्धि देखी जाएगी।
D. शॉपिंग मॉल में बिक्री की तुलना में, ई-कॉमर्स साइटों पर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं की बिक्री, बहुत तीव्र हो जाएगी।

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

70. रमेश की डॉक्टर बनने की इच्छा है। किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए, प्रत्येक को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने चाहिए और प्री मेडिकल परीक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा में, तीनों मेडिकल परीक्षाओं में उच्च रैंक भी प्राप्त करना चाहिए। रमेश ने अपनी बोर्ड परीक्षा में तीनों विषयों में उच्चतम अंक भी अर्जित किए हैं और मेडिकल टेस्ट परीक्षा में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
उपरोक्त से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
A. रमेश स्वर्ण पदक विजेता डॉक्टर बन जाएगा।
B. रमेश डॉक्टर बन जाएंगे और अपना स्वयं का बहु विशेषता अस्पताल खोलेंगे।
C. रमेश आसानी से, अपनी पसंद के किसी भी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर लेगा।
D. टॉपर होने के नाते, रमेश इंजीनियर बनने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

71. मैं उन दुकानों पर खरीदारी करना पसंद करता हूँ जिनमें अधिक ऑफर और छूट मिलती है, इसलिए मैं जीमार्ट पर अधिक और ब्लिस बाजार में कम खरीदारी करना चुनता हूँ।
इस कथन से पहचान करें कि नीचे दी गई धारणाओं में से कौन सा अनुमान अंतर्निहित है?
A. जीमार्ट और ब्लिस बाजार दोनों में अधिक ऑफर और छूट दी जाती है।
B. ब्लिस बाजार में कोई ऑफर और छूट नहीं है।
C. जीमार्ट में ब्लिस बाजार की तुलना में अधिक ऑफर और छूट है।
D. ब्लिस बाजार में, जीमार्ट की तुलना में अधिक ऑफर और छूट है।

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

72. मधुमेह होने के कारण, डॉक्टर ने मुझे कम चीनी का उपभोग करने की सलाह दी है। इसलिए मैं कम आइसक्रीम खा रहा हूँ।
इस कथन से पहचान करें कि नीचे दी गई धारणाओं में से कौन सा अनुमान अंतर्निहित है?
A. आइसक्रीम में कम चीनी होती है और आइसक्रीम खाने से मधुमेह के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।
B. आइसक्रीम खाने से शरीर में चीनी का स्तर कम हो जाता है, जो मधुमेह को बढ़ाता है।
C. आइसक्रीम में चीनी होती है, इसलिए कम आइसक्रीम उपभोग करने से चीनी का सेवन कम हो जाता है।
D. आइसक्रीमें, मधुमेह के लिए एक निवारक उपाय है इसलिए कम मात्रा में आइसक्रीम का उपभोग करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

73. एक रिटेल स्टोर, स्टोर में अधिक ग्राहकों को आकर्षित करके उच्च बिक्री का लक्ष्य रख रहा है। उन्होंने गतिविधियों और प्रचार पर अपने विपणन बजट को बढ़ा दिया है।
इस कथन से पहचान करें कि नीचे दी गई धारणाओं में से कौन सा अनुमान अंतर्निहित है?
A. उच्च विपणन खर्च, कर्मचारियों की प्रेरणा और दक्षता को बढ़ावा देगा।
B. गतिविधियां और प्रचार से स्टोर में आने वालों की संख्या बढ़ेगी और अधिक ग्राहकों से तात्पर्य अधिक खरीदारी और अधिक व्यवसाय होगा।
C. उच्च विपणन व्यय से, विक्रेताओं के साथ वार्ता–शक्ति में सुधार और मार्जिन में वृद्धि होगी।
D. मार्केटिंग व्यय में वृद्धि से उत्पाद की उपलब्धता में सुधार होगा और स्टॉक न होने के कारण अवसर हानि में कमी आएगी।

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

74. उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है, जैसे कि दूसरा शब्द पहले शब्द से है।
Book : Read :: Speech : ?
A. Copy
B. Dictate
C. Listen
D. Ignore

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

75. किसी भाषा में यदि “WATER” को XCWIW” के रूप में और “DREAM” को “ETHER’ के रूप में कोड किया जाता है, तो उसी भाषा में TIGER” को कैसे कोड़ किया जाएगा?
A. VLKJX
B. UKIJW
C. VKJIW
D. UKJIW

Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

76. किसी भाषा में यदि “DIRECTOR” को SCPHUQDD” के रूप में और “PRODUCER” को “SOFQDNVC के रूप में कोड किया जाता है, तो उसी भाषा में CUSTOMER” को कैसे कोड किया जाएगा?
A. BVRUNNDS
B. SBFTNRPS
C. SDFVNTPU
D. SBFTMPRS

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

77. कोमल श्रीमती सुमन की बेटी है और सोनम श्री कमल की बेटी है। यदि राजाराम, सुमन के ससुर और सुरेखा के पति हैं जो उनके एकमात्र बच्चे कमल की मां हैं। कोमल, सोनम से कैसे संबंधित है?
A. चचेरी / ममेरी / मौसेरी / फुफेरी बहन
B. बहन।
C. दादी
D. चाची / मामी / मौसी / बुआ

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

78. एक लड़का मंच पर प्रदर्शन कर रहा है। उसकी ओर इशारा करते हुए, लड़के के पिता के बगल में बैठे हुए दर्शकों में से एक आदमी ने कहा, “वह उस औरत के पति का बेटा है। जो मेरी पत्नी के ससुर की बहू है”। मंच पर प्रदर्शन करने वाले लड़के से उस आदमी का संबंध क्या है?
A. पिता
B. ससुर
C. दादा
D. चाचा

Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

79. यदि A+ B का मतलब है A, B का पति है,
A # B का मतलब है A, B का भाई है,
A @ B का मतलब है B, A का बेटा है,
A $ B का मतलब है B, A की बेटी है, तो
नीचे दिए गए कथन का अर्थ क्या हैं विकल्पों से चुनें।
R # P + Q @ S $ T
A. R, S के दादा हैं।
B. P, T का चाचा है।
C. S, P का पोता है।
D. T, Q की पोती है।

Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

80. A, B के ससुर हैं जो C की मां है। D, E की मां है जो F और C का पिता है। A, E से कैसे संबंधित है?
A. पति
B. ससुर
C. भाई
D. पिता

Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!