UPSSSC VDO 23 DEC 2018 (1st Shift ) Exam Papers (Answer Key)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 22 व 23 दिसम्बर 2018 को आयोजित की गयी। UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक (VDO – Village Development Officer, VPDO – Village Panchayt Development Officer, SWS – Social Welfare Supervisor) भर्ती परीक्षा 2018 का प्रश्नपत्र (Exam Paper) उत्तर सहित (AnswerKey) यहाँ दिया गया है।

पोस्ट (Post) :- ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक (VDO, VPDO, SWS)
परीक्षा आयोजक (Organizer) :- UPSSSC (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) 
परीक्षा तिथि (Exam Date) :- 23 – Dec – 2018
परीक्षा समय (Exam Time) :- प्रथम पाली (10 AM to 12 PM) (First shift)
पेपर सेट (Booklet Set) :- AA
कुल प्रश्न (Number of Questions) :- 150

ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 (23 Dec 2018 First Shift)

1. उत्साह की गिनती अच्छे गुणों में होती है। किसी भाव के अच्छे या बुरे होने का निश्चय अधिकतर उसको प्रवृत्ति के शुभ या अशुभ के परिणाम के विचार से होता है। वही उत्साह जो कर्तव्य कर्मों के प्रति इतना सुन्दर दिखायी पड़ता है, अकर्तव्य कर्मों की ओर होने पर वैसा श्लाघ्य प्रतीत नहीं होता। आत्मरक्षा, पररक्षा, देश रक्षा आदि के निमित्त साहस की जो उमंग देखी जाती है उसके सौन्दर्य को परपीडन डकैती आदि कर्मों का साहस कभी नहीं पहुँच सकता। यह बात होते हुए भी विशुद्ध उत्साह या साहस की प्रशंसा संसार में थोड़ी बहुत होती ही है। अत्याचारियों या डाकुओं के शौर्य व साहस की कथाएं भी लोग तारीफ करते हुए भी सुनते हैं।

उपरोक्त गद्यांश के आधार पर निम्न प्रश्न के उत्तर दीजिए।

Read Also ...  UPSSSC VDO 22 DEC 2018 (1st Shift ) Exam Papers (Answer Key)

गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक बताइएः
A. उत्साह
B. जोश
C. घमंड
D. वीरता

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

PSG1.

कुन्ती अपने लाडले लाल को, अपने हृदय के टुकडे को, अपने प्यारे नवजात शिशु को नदी में छोड कर लौट आयी। वह छोटी नदी थी। वायु अनुकूल थी, दैव की गति जानी नहीं जाती। वह नदी चम्बल नदी में जाकर मिलती है। अब शिशु की पिटारी बहती-बहती चम्बल नदी में आ गयी । इटावे के पास चम्बल नदी आकर श्रीयमुना जी में मिलती है अतः चम्बल के प्रवाह के साथ वह भी यमुना जी में आ गयी और यमुना जी के साथ प्रयाग की ओर बढी । तीर्थराज प्रयाग मे जाकर श्री यमुना जी गंगा जी मे मिल जाती है अतः अब वह मंजूषा शिशु को लेकर काशी की ओर बहने लगी। उसके साथ न कोई मल्लाह था न पथ प्रर्दशक। भाग्य उसे स्वयं ही बहाकर ले जा रहा था। काशीपुरी, पाटलिपुत्र आदि राज्यों की सीमा को पार करती हुई गंगा जी के प्रवाह के साथ वह मंजूषा बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ी चली जा रही थी। आगे चलकर वह अंग देश की सीमा में पहुँची। अब मानो उसकी यात्रा समाप्त होगी उसी समय चंपा नगरी के राजा अधिरथ अपनी स्त्री राधा और अपने सेवकों के सहित गंगा स्नान करने आये थे। उन्होंने दूर से इस सुन्दर-सी पेटी को जाह्नवी की लहरों के साथ क्रीडा करते देखा। अंत में उन्होंने अपने सेवकों को आज्ञा दी – सामने यह जो मंजूषा बहती जा रही है उसे पकड़ कर लाओ।

Read Also ...  UPSSSC Forest Guard Exam Paper 21 Aug 2022 (Answer Key)

2. कुंती अपने नक्जात सुकुमार शिशु को कहाँ छोडकर आई थी?
A. तालाब
B. नदी
C. समुद्र
D. कुआ

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

3. मंजूषा को कौन लेकर जा रहा था?
A. सेवक
B. मल्लाह
C. पथप्रदर्शक
D. भाग्य

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

4. राजा अधिरथ ने सेवकों को क्या आज्ञा दी थी?
A. मंजूषा को लाने की
B. शिशु को लाने की
C. सेना को लाने की
D. राधा को लाने की

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

5. चम्पा नगरी के राजा किसके साथ गंगा स्नान करने आए थे?
A. राधा और सेवक
B. सेना और सेवक
C. राधा और सेना
D. सेना और शिशु

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

6. जब कोई सरकारी पत्र ज्ञापन या कार्यालय ज्ञापन एक साथ अनेक प्रेषितयों को भेजा जाए उसे क्या कहते है?
A. आदेश
B. अनुस्मारक पत्र
C. अधिसूचना
D. परिपत्र

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

7. जब एक अधिकारी दूसरे अधिकारी को व्यक्तिगत नाम से पत्र लिखता है उसे क्या कहते हैं?
A. शासकीय पत्र
B. अर्द्व शासकीय पत्र
C. टिप्पणी
D. कार्यालयी ज्ञापन

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

8. एक विद्यार्थी को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को अभिनिवेदन में क्या लिखना चाहिए?
A. आपका
B. भवदीय
C. आपका आज्ञाकारी शिष्य
D. आपका सेवक

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

9. संक्षेपण मूल पाठ से कितने शब्दों में लिखना चाहिए?
A. आधे शब्दों में, 1/2
B. एक तिहाई शब्दों में, 1/3,
C. तीन चौथाई शब्दों में, 3/4
D. दो तिहाई शब्दों में, 2/3

Read Also ...  UPSSSC PET Exam 16 Oct 2022 1st Shift (Answer Key)

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

10. हिन्दी में ध्वनियां कितने प्रकार की होती हैं?
A. 2
B. 4
C. 6
D. 8

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

11. मात्रा के आधार पर स्वर कितने प्रकार के होते हैं?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 5

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

12. जिह्वा के आधार पर स्वर कितने प्रकार के होते हैं?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 6

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

13. निम्न में कौन सा शब्द पुल्लिंग है?
A. दया
B. माया
C. भाषा
D. आभार

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

14. निम्न में कौन सा शब्द पुल्लिंग है?
A. आशा
B. कष्ट
C. क्षमा
D. सेना

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

15. निम्न में कौन सा शब्द स्त्रीलिंग है?
A. विवाद
B. सार
C. रूप
D. आय

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

16. निम्न में कौन सा शब्द स्त्रीलिंग है?
A. गृह
B. चंदन
C. पत्ता
D. सभा

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

17. सन्धि कितने प्रकार की होती है?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 6

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

18. ‘सदानन्द’ का सन्धि विच्छेद कीजिए।
A. सत्+आनन्द
B. सत+आनन्द
C. सद+आनन्द
D. सदा+आनन्द

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

19. ‘पुस्तकालय’ में कौन सी सन्धि है?
A. दीर्घ
B. गुण
C. वृद्धि
D. यण

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

20. ‘अभि+उदय’ की सन्धि कीजिए।
A. अभ्युदय
B. अभ्योदय
C. अभीउदय
D. अभिउदय

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

close button
Uttarakhand Current Affairs Jan - Feb 2023 (Hindi Language)
Uttarakhand Current Affairs Jan - Feb 2023 (Hindi Language)
error: Content is protected !!