CTET July 2019 Social Studies/Social Science Answer Key Archives | TheExamPillar

CTET July 2019 Social Studies/Social Science Answer Key

CTET July 2019 – Paper – II (Mathematics and Science) Official Answer Key

CBSE conducted the CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam Paper held on 07th July 2019 Evening Shift. Here The CTET Paper – II Part – II Mathematics and Science Question Paper with Answer Key. CTET July 2019 Answer Key. 

CTET (Central Teachers Eligibility Test)
Paper – II Junior Level (Class 6 to Class 8)

परीक्षा (Exam) – CTET Paper II Junior Level (Class VI to VIII) 
भाग (Part) – Part – II गणित व विज्ञान (Mathematics and Science)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE 
कुल प्रश्न (Number of Question) – 60
Paper Set – Y
परीक्षा तिथि (
Exam Date) – 07th July 2019 (Evening Shift 02:00 PM – 04:30 PM)

Read Also … 

CTET Exam July 2019 Paper – 2 (Junior Level)
Part – II गणित व विज्ञान (Mathematics and Science)

 

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए ।

31. गणित के संदर्भ में, ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यालय में आने वाले बच्चों के लिए निम्न में से कौन सा कथन सही है ?
(1) उन्हें गणित का कोई ज्ञान नहीं है।
(2) उनकी गणित में संचारण निपुणता निकृष्ट है।
(3) उन्हें विधिवत गणित सीखने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह उनके काम नहीं आएगा ।
(4) उनके पास मौखिक गणितीय परंपराओं और ज्ञान की प्रचुरता है ।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

32. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए ।
A. अभिगृहीत प्रस्ताव हैं जिन्हें मान लिया जाता है।
B. अभिगृहीत विशेष प्रमेय हैं।
C. अभिगृहीत परिभाषाएँ हैं।
D. अभिगृहीत को सिद्ध करने पर वह प्रमेय बन जाता है।
निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं ?
(1) केवल B
(2) केवल A
(3) A और C
(4) A और D

Show Answer/Hide

Answer – (2)

33. निम्नलिखित में से कौन सा कथन विद्यार्थियों द्वारा गणित में की गई अशुद्धियों के समसामयिक निरीक्षण पर प्रकाश नहीं डालता है?
(1) वे जानकारी प्राप्त करने का मूल्यवान स्रोत हैं।
(2) वे अध्यापिका का उसकी कक्षाओं की आयोजना तैयार करने में मार्गदर्शन कर सकती हैं।
(3) उन्हें अनदेखा कर देना चाहिए ।
(4) वे अधिगम का हिस्सा हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

34. निम्नलिखित कथन (कथन) में से गणित के संदर्भ में कौन सा/से सही है/हैं?
A. गणित एक उपकरण है।
B. गणित एक प्रकार की कला है।
C. गणित एक भाषा है।
(1) केवल A
(2) A, B और C
(3) A और B
(4) B और C

Show Answer/Hide

Answer – (2)

35. यह सिद्ध करने के लिए कि √2 एक अपरिमेय संख्या है, एक अध्यापक यह मानकर शुरू करता है कि यह एक परिमेय संख्या है और आगे बढ़ते हुए यह सिद्ध करता है कि यह पूर्वानुमान संभव नहीं है । यह उपपत्ति निम्न विधि का उदाहरण है।
(1) प्रतिवाद
(2) सत्यापन
(3) आगमन
(4) निगमन

Show Answer/Hide

Answer – (1)

36. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गणितीय अधिगम के वांछित मूल्यांकन अभ्यास पर प्रकाश डालता है?
(1) आकलन, उत्पादन के अनुकूल और विद्यार्थी के उचित उत्तर पर केंद्रित होना चाहिए ।
(2) विद्यार्थियों के अनुचित उत्तरों की अधिकांशतः उपेक्षा कर देनी चाहिए। क्योंकि हमें विद्यार्थियों की क्षमता पर केंद्र करना चाहिए।
(3) विद्यार्थियों का आकलन करने के लिए केवल कागज़-कलम वाला कार्य उपयुक्त है, क्योंकि उनमें सही उत्तर की आवश्यकता होती है।
(4) विद्यार्थियों का आकलन करने के लिए वार्तालाप करना और एकैक विचार विमर्श करना भी लाभदायक हो सकता है।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

37. गणितीय अधिगम के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(1) गणित एक विशेष विषय है जो कि विशिष्ट कुछ लोगों के लिए ही है।
(2) अनौपचारिक ऐल्गोरिथ्म, औपचारिक गणित से निकृष्ट है।
(3) प्रत्येक व्यक्ति गणित सीख सकता है और उसमें सफल हो सकता है।
(4) लड़कियों पर गणित में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है क्योंकि वे उसमें कमज़ोर होती हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

38. अनुपात और समानुपात प्रत्यय को समझने के लिए आनुपातिक विवेचन की भूमिका को उजागर किया था।
(1) जीन पियाज़े ने
(2) लेव वायगोत्स्की ने
(3) वैन हील ने
(4) ज़ोल्टन डाइन्स ने

Show Answer/Hide

Answer – (1)

39. एक विद्यार्थी बीजगणित की उन शाब्दिक समस्याओं को हल नहीं कर सकता है जिनमें स्थानांतरण सम्मिलित होता है। सर्वोत्तम उपचारात्मक योजना है ।
(1) छात्र को शाब्दिक समस्या का अर्थ आसान भाषा में समझाना ।
(2) विकल्प विधि से समानता प्रत्यय को समझाना।
(3) संख्याओं के स्थानांतरण के अभ्यास के लिए अधिक प्रश्न देना ।
(4) अन्य भाषाओं की शाब्दिक समस्याओं के अभ्यास के लिए अधिक प्रश्न देना।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

40. गणित अध्यापन की समसामयिक समझ अध्यापकों को निम्नलिखित सभी को करने को प्रोत्साहित करती है, केवल इसको छोड़कर :
(1) विद्यार्थियों के लिए ऐसे सुयोग उत्पन्न करना कि वे समस्याओं के हल का अनुमान और सत्यापन कर सकें।
(2) विद्यार्थियों में सुव्यवस्थित तर्क करने के कौशल को विकसित करना ।
(3) सन्निकट हल प्राप्त करने की क्षमता को प्रोत्साहित करना।
(4) समस्याओं के परिकलन का परिचय उसकी संकल्पनात्मक समझ से पहले कराना।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

41. [(-4) +2]×(-3) – (-3) [(-3)×(-7)-80 + (4) [(48) + 6] का मान है।
(1) 13
(2) -16
(3) 9
(4) -11

Show Answer/Hide

Answer – (1)

42. भिन्न 44/49, 33/38, 22/25 तथा 24/29 को अवरोही क्रम में निम्न प्रकार से लिखा जाता है :
(1) 44/49, 22/25, 33/38, 24/29
(2) 44/49, 33/38, 24/29, 22/25
(3) 24/29, 33/38, 22/25, 44/49
(4) 22/25, 24/29, 33/38, 44/49

Show Answer/Hide

Answer – (1)

43. निम्न कथनों में से कौन सा कथन पूर्णांकों के लिए सत्य नहीं है ?
(1) 1 गुणनात्मक तत्समक है ।
(2) व्यवकलन क्रमविनिमेय नहीं हैं।
(3) गुणन साहचर्य होता है।
(4) भाग क्रमविनिमेय है।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

44. यदि x = 23 × 32 × 53 × 73
y = 22 × 33 × 54 × 73, तथा
z = 24 × 34 × 52 × 75
हैं, तो x, y और z का महत्तम समापवर्तक है।
(1) (30)3 × 73
(2) 30 × 75
(3) (30)2 × 73
(4) (15)3 × 74

Show Answer/Hide

Answer – (3)

45. यदि 52272 = p2 × q3 × r4,
जहाँ p, q और r अभाज्य संख्याएँ हैं, तो (2p + q – r) का मान है।
(1) 23
(2) 29
(3) 21
(4) 22

Show Answer/Hide

Answer – (3)
Note – हल करने पर Answer (1) – 23 सही हैं, लेकिन Answer Key के अनुसार Answer (3) – 21 सही हैं।
52272 के गुणनखंड करने पर
52272 = 2 * 2 * 2 * 2 * 3 * 3 * 3 * 11 * 11
52272 = 2* 33 * 112
∴ p = 11, q = 3, r = 2
प्रश्नानुसार
2p + q – r
= 2 * 11 + 3 – 2
= 22 +3 – 2
= 25 – 2
= 23

46. यदि 7-अंकों वाली संख्या 134x58y, 72 से विभाज्य है, तो (2x + y) का मान है।
(1) 8
(2) 9
(3) 6
(4) 7

Show Answer/Hide

Answer – (1)

47. निम्न में कौन सा पाइथागोरस त्रिक नहीं है?
(1) 11, 60, 63
(2) 13, 84, 85
(3) 7, 24, 25
(4) 8, 15, 17

Show Answer/Hide

Answer – (1)

48. उस कोण का माप, जिसके संपूरक का माप कोण के पूरक के माप के चार गुना के बराबर है, निम्न
(1) 60°
(2) 75°
(3) 30°
(4) 45°

Show Answer/Hide

Answer – (1)

49. यदि किसी त्रिभुज के कोणों का माप, डिग्री में, x, 3x + 20 तथा 6x हैं, तो त्रिभुज अवश्य ही होगा।
(1) समकोण त्रिभुज
(2) समद्विबाहु त्रिभुज
(3) अधिककोण त्रिभुज
(4) न्यूनकोण त्रिभुज

Show Answer/Hide

Answer – (3)

50. त्रिभुज ABC और DEF’ में, C = F, AC = DF और BC = EF है। यदि AB = 2x – 1 तथा DE = 5x – 4 है, तो x का मान है।
(1) 3
(2) 4
(3) 1
(4) 2

Show Answer/Hide

Answer – (3)

CTET July 2019 – Paper – II (Social Studies/Social Science) Official Answer Key

CBSE conducted the CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam Paper held on 07th July 2019 Evening Shift. Here The CTET Paper – II Part – III Social Studies/Social Science Question Paper with Answer Key. CTET July 2019 Answer Key. 

CTET (Central Teachers Eligibility Test)
Paper – II Junior Level (Class 6 to Class 8)

परीक्षा (Exam) – CTET Paper II Junior Level (Class VI to VIII) 
भाग (Part) – Part – III सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (Social Studies/Social Science)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE 
कुल प्रश्न (Number of Question) – 60
Paper Set – Y
परीक्षा तिथि (
Exam Date) – 07th July 2019 (Evening Shift 02:00 PM – 04:30 PM)

Read Also … 

CTET Exam July 2019 Paper – 2 (Junior Level)
Part – III सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (Social Studies/Social Science)

 

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए ।

31. कथन A और B निम्नलिखित वनस्पतियों में से किसकी विशेषताओं का वर्णन करते हैं ?
A. यह वनस्पति उत्तरी गोलार्ध के उच्च अक्षांशों (50°-70°) में पाई जाती है ।
B. इसे टैगा के नाम से भी जाना जाता है।
(1) शंकुधारी वन
(2) भूमध्यसागरीय वनस्पति
(3) शीतोष्ण घासस्थल
(4) शीतोष्ण पर्णपाती वन

Show Answer/Hide

Answer – (1)

32. निम्नलिखित में से कौन सी गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की विशेषता नहीं है ?
(1) डेल्टा क्षेत्र मैंग्रूव वनों से आच्छादित है।
(2) भूमि कृषि के लिए इस क्षेत्र में कर्तन और दहन कृषि की जाती है।
(3) मैदानी क्षेत्र में ‘ओक्स बो लेक’ (चाप झील) चिह्नित हैं।
(4) मैदानी क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व अति अधिक है।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

33. तैराक मृत सागर में तैर सकते हैं, क्योंकि
(1) यह सागर निम्न ज्वार-भाटों की अपेक्षा उच्च ज्वार-भाटों को अधिक अनुभव करता है।
(2) नमक की मात्रा की अधिकता सागर को सघन बनाती है।
(3) पवनें सागर जल की सतह पर तीव्र गति से चलती हैं।
(4) इस सागर में ठंडी धाराओं की अपेक्षा गर्म धाराओं की उत्पत्ति अधिक है।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

34. भूमि उपयोग के संदर्भ में A और B कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।
A. भूमि उपयोग से आशय भूमि का केवल कृषि और वन के लिए उपयोग है।
B. भूमि उपयोग मुख्यतः अपनी स्थलाकृति के द्वारा निर्धारित होता है।
(1) A और B दोनों सही हैं।
(2) A और B दोनों गलत हैं।
(3) A सही है और B गलत है।
(4) A गलत है और B सही है।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

35. रक्षक मेखलाएँ मदद करती हैं :
(1) मृदा के ऊपर से जल के प्रवाह को मंद करने में ।
(2) अवनालिकाओं को बनने से रोकने और मृदा क्षय को बचाने में ।
(3) पवन की गति को रोकथाम कर मृदा आवरण के संरक्षण में ।
(4) मृदा में नमी बनाए रखने में।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

36. मृदा परिच्छेदिका की मोटाई को कौन निर्धारित करता है?
(1) वनस्पतिजात-प्राणिजात
(2) जलवायु
(3) उच्चावच
(4) समय

Show Answer/Hide

Answer – (4)

37. वितरण के आधार पर संसाधनों को वर्गीकृत किया जा सकता है:
(1) जैव संसाधन और अजैव संसाधन
(2) सर्वव्यापक संसाधन और स्थानिक संसाधन
(3) वास्तविक संसाधन और संभाव्य संसाधन
(4) नवीकरणीय संसाधन और अनवीकरणीय संसाधन

Show Answer/Hide

Answer – (2)

38. विविध समाज के संदर्भ में निम्नलिखित कथन से कौन सा सही है ?
(1) जिसमें भाषा, धर्म और संस्कृति में समानताएँ होती हों।
(2) जिसमें भाषा, संस्कृति और धर्म में विभिन्नताएँ और समानताएँ पाई जाती हों।
(3) वह समाज जिसमें भाषा, धर्म और संस्कृति में विभिन्नताएँ और असमानताएँ पाई जाती हों।
(4) जिसमें संस्कृति और सत्ता में विभिन्नताएँ मिलती हों ।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

39. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा लिंग (जेंडर) रूढिबद्ध धारणा को चुनौती देता है ?
(1) महिलायें ज़िम्मेवार वाहन चालक होती हैं।
(2) महिलायें पालन-पोषण करने वाली होती हैं।
(3) महिलायें बहुत भावुक होती हैं।
(4) महिलायें फैशन परस्त होती हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

40. नारी-मताधिकार आंदोलनकारियों की निम्नलिखित में से कौन सी मुख्य माँग है ?
(1) धनी महिलाओं के लिए वयस्क मताधिकार ।
(2) श्रम वर्ग के लिए वयस्क मताधिकार ।
(3) महिलाओं के लिए मताधिकार ।
(4) महिलाओं के लिए नौकरशाही भूमिका का अधिकार ।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

41. जातकों के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है ?
(1) इनकी रचना बौद्ध भिक्षुओं द्वारा की गई थी, जिन्हें सामान्य लोगों द्वारा लिखा गया और उनका संकलन किया गया ।
(2) इनकी रचना जैन साधुओं द्वारा की गई थी, जिन्हें सामान्य लोगों द्वारा लिखा गया और उनका संकलन किया गया ।
(3) इनकी रचना सामान्य लोगों द्वारा की गई थी, जिन्हें बौद्ध भिक्षुओं द्वारा लिखा गया और उनका संकलन किया गया ।
(4) इनकी रचना सामान्य लोगों द्वारा की गई थी, जिन्हें जैन साधुओं द्वारा लिखा गया और उनका संकलन किया गया ।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

42. आइने-अकबरी के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है ?
(1) यह मिर्जा हाकिम द्वारा लिखी गई जो अकबर के दरबारियों में से एक था।
(2) यह अकबर के प्रशासन के विविध पहलुओं के विषय में संपन्न सांख्यिकीय विवरण प्रस्तुत करता है।
(3) यह अकबरनामा शीर्षक के अन्तर्गत अकबर के शासन के इतिहास की तीन जिल्दों में से पहली जिल्द है।
(4) इसमें अकबर के पूर्वजों और अकबर के शासन की घटनाओं का विवरण दिया गया

Show Answer/Hide

Answer – (2)

43. निम्नलिखित में से किसने अपनी कृतियों को भी शामिल करते हुए बाबा गुरुनानक की रचनाओं को गुरुमुखी में संकलित किया ?
(1) गुरु अर्जन
(2) गुरु तेग बहादुर
(3) गुरु गोबिंद सिंह
(4) गुरु अंगद

Show Answer/Hide

Answer – (4)

44. ऐथीनियन लोकतंत्र की निम्नलिखित में से कौन सी एक विशेषता नहीं थी ?
(1) मामलों के निर्णयों के लिए आयोजित की गई सभाओं में सभी नागरिक उपस्थित होते थे ।
(2) कई पदों पर नियुक्तियाँ लॉटरी के माध्यम की जाती थीं।
(3) 30 से अधिक उम्र के उन सभी पुरुषों और महिलाओं को पूर्ण नागरिकता प्राप्त थी, जो दास नहीं थे।
(4) सभी नागरिकों को सेना व नौसेना में अपनी सेवाएँ देनी होती थीं।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

46. समुद्रगुप्त की निम्नलिखित में से कौन सी ऐसी नीति थी जो विशिष्ट रूप से दक्षिणापथ शासकों के लिए थी ?
(1) वे उपहार लाते थे, उसके आदेशों का पालन करते थे और उसके दरबार में उपस्थित होते थे।
(2) इन्होंने हार स्वीकार की व इन्हें पुनः शासन करने के लिए अनुमति दी गयी ।
(3) उनके साम्राज्यों को उखाड़ फेंका गया और उन्हें समुद्रगुप्त के साम्राज्य का अंग बनाया गया।
(4) उन्होंने समुद्रगुप्त की अधीनता स्वीकार की और अपनी पुत्रियों का विवाह उससे किया ।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

46. निम्नलिखित का मिलान कीजिए :

(कलारूप)  (नामावली)
a. कला की वह तकनीक जो ‘असली जैसी तसवीरों को बनाने में सहायक थी।  (i) नयनाभिराम
b. चित्रकारी जिसमें भारतीय भू-दृश्यों को अनूठा, अनछुआ दिखाया जाता था।  (ii) रूप-चित्रण
c. भारत में यूरोपवासियों की ऐश्वर्यपूर्ण जीवनशैली, धन-संपदा और रौब-दाब दर्शाती चित्रकला ।  (iii) इतिहास चित्रकला
d. ब्रिटिश साम्राज्यवादी इतिहास और विजयी दृश्यों को चित्रित करने वाली चित्रकला।  (iv) तेल चित्रकला

.     a b c d
(1) ii, iii, iv, i
(2) i, ii, iii, iv
(3) iv, i, ii, iii
(4) iii, iv, i, ii

Show Answer/Hide

Answer – (3)

47. अठारहवीं शताब्दी के अन्तिम चरण में बम्बई, मद्रास और बंगाल प्रेसीडेंसियों का विकास ईस्ट इण्डिया कम्पनी के किन व्यापारिक केन्द्रों से हुआ ?
(1) पुणे, मद्रास, कलकत्ता
(2) सूरत, मदुरै, दिल्ली
(3) सूरत, मद्रास, कलकत्ता
(4) नागपुर, मदुरै, दिल्ली

Show Answer/Hide

Answer – (3)

48. (A) और (B) कथनों पर बौद्ध महायान के संदर्भ में विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए ।
(A) बौद्ध धर्म के इस रूप में, बुद्ध की उपस्थिति कुछ एक संकेतों का उपयोग करते हुए, मूर्तियों में दिखाई गई है।
(B) महायान बौद्ध के आने के साथ ही बोधिसत्व में विश्वास समाहित हुआ ।
(1) (A) और (B) दोनों सही हैं।
(A) और (B) दोनों गलत हैं।
(A) सही है, (B) गलत है।
(4) (A) गलत है, (B) सही है।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

49. महालवारी और रैयतवारी राजस्व प्रणालियों के संदर्भ में (A) और (B) कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।
(A) महालवारी बंगाल प्रेसीडेंसी के उत्तर पश्चिमी प्रांतों के लिए युक्ति थी, जबकि रैयतवारी ब्रिटिश नियंत्रण वाले दक्षिणं भारतीय इलाकों के लिए थी।
(B) महालवारी में गाँव का मुखिया पूरे गाँव के संकलित राजस्व को कंपनी को अदा करता था जबकि रैयतवारी में किसानों के साथ सीधा समझौता किया जाता था।
(1) (A) और (B) दोनों दो राजस्व व्यवस्थाओं के बीच अन्तर को सही स्पष्ट करते हैं।
(2) ना तो (A) और ना ही (B) दो राजस्व व्यवस्थाओं बीच अन्तर को सही स्पष्ट करते हैं।
(3) केवल (A) दो राजस्व व्यवस्थाओं के बीच अन्तर को सही स्पष्ट करता है।
(4) केवल (B) दो, राजस्व व्यवस्थाओं के बीच अन्तर को सही स्पष्ट करता है।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

50. सूफी संत के मकबरे को जाना जाता है।
(1) गुलफरोशां
(2) दरगाह
(3) खानकाह
(4) ईदगाह

Show Answer/Hide

Answer – (2)

error: Content is protected !!