CBSE conducted the CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam Paper held on 07th July 2019 Evening Shift. Here The CTET Paper – II Part – III Social Studies/Social Science Question Paper with Answer Key. CTET July 2019 Answer Key.
CTET (Central Teachers Eligibility Test)
Paper – II Junior Level (Class 6 to Class 8)
परीक्षा (Exam) – CTET Paper II Junior Level (Class VI to VIII)
भाग (Part) – Part – III सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (Social Studies/Social Science)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE
कुल प्रश्न (Number of Question) – 60
Paper Set – Y
परीक्षा तिथि (Exam Date) – 07th July 2019 (Evening Shift 02:00 PM – 04:30 PM)
Read Also …
- CTET 2019 Paper – II – Part – I – बाल विकास और शिक्षा-शास्त्र (हिंदी)
- CTET 2019 Paper – II – Part – I – Child Development and Pedagogy (English)
- CTET 2019 Paper – II – Part – II – गणित और विज्ञान (Mathematics and Science)
- CTET 2019 Paper – II – Part – IV – Language – I (English)
- CTET 2019 Paper – II – Part – IV – Language – I हिंदी (Hindi)
- CTET 2019 Paper – II – Part – V – Language – II (English)
- CTET 2019 Paper – II – Part – V – Language – II हिंदी (Hindi)
CTET Exam July 2019 Paper – 2 (Junior Level)
Part – III सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (Social Studies/Social Science)
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए ।
31. कथन A और B निम्नलिखित वनस्पतियों में से किसकी विशेषताओं का वर्णन करते हैं ?
A. यह वनस्पति उत्तरी गोलार्ध के उच्च अक्षांशों (50°-70°) में पाई जाती है ।
B. इसे टैगा के नाम से भी जाना जाता है।
(1) शंकुधारी वन
(2) भूमध्यसागरीय वनस्पति
(3) शीतोष्ण घासस्थल
(4) शीतोष्ण पर्णपाती वन
Click to show/hide
32. निम्नलिखित में से कौन सी गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की विशेषता नहीं है ?
(1) डेल्टा क्षेत्र मैंग्रूव वनों से आच्छादित है।
(2) भूमि कृषि के लिए इस क्षेत्र में कर्तन और दहन कृषि की जाती है।
(3) मैदानी क्षेत्र में ‘ओक्स बो लेक’ (चाप झील) चिह्नित हैं।
(4) मैदानी क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व अति अधिक है।
Click to show/hide
33. तैराक मृत सागर में तैर सकते हैं, क्योंकि
(1) यह सागर निम्न ज्वार-भाटों की अपेक्षा उच्च ज्वार-भाटों को अधिक अनुभव करता है।
(2) नमक की मात्रा की अधिकता सागर को सघन बनाती है।
(3) पवनें सागर जल की सतह पर तीव्र गति से चलती हैं।
(4) इस सागर में ठंडी धाराओं की अपेक्षा गर्म धाराओं की उत्पत्ति अधिक है।
Click to show/hide
34. भूमि उपयोग के संदर्भ में A और B कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।
A. भूमि उपयोग से आशय भूमि का केवल कृषि और वन के लिए उपयोग है।
B. भूमि उपयोग मुख्यतः अपनी स्थलाकृति के द्वारा निर्धारित होता है।
(1) A और B दोनों सही हैं।
(2) A और B दोनों गलत हैं।
(3) A सही है और B गलत है।
(4) A गलत है और B सही है।
Click to show/hide
35. रक्षक मेखलाएँ मदद करती हैं :
(1) मृदा के ऊपर से जल के प्रवाह को मंद करने में ।
(2) अवनालिकाओं को बनने से रोकने और मृदा क्षय को बचाने में ।
(3) पवन की गति को रोकथाम कर मृदा आवरण के संरक्षण में ।
(4) मृदा में नमी बनाए रखने में।
Click to show/hide
36. मृदा परिच्छेदिका की मोटाई को कौन निर्धारित करता है?
(1) वनस्पतिजात-प्राणिजात
(2) जलवायु
(3) उच्चावच
(4) समय
Click to show/hide
37. वितरण के आधार पर संसाधनों को वर्गीकृत किया जा सकता है:
(1) जैव संसाधन और अजैव संसाधन
(2) सर्वव्यापक संसाधन और स्थानिक संसाधन
(3) वास्तविक संसाधन और संभाव्य संसाधन
(4) नवीकरणीय संसाधन और अनवीकरणीय संसाधन
Click to show/hide
38. विविध समाज के संदर्भ में निम्नलिखित कथन से कौन सा सही है ?
(1) जिसमें भाषा, धर्म और संस्कृति में समानताएँ होती हों।
(2) जिसमें भाषा, संस्कृति और धर्म में विभिन्नताएँ और समानताएँ पाई जाती हों।
(3) वह समाज जिसमें भाषा, धर्म और संस्कृति में विभिन्नताएँ और असमानताएँ पाई जाती हों।
(4) जिसमें संस्कृति और सत्ता में विभिन्नताएँ मिलती हों ।
Click to show/hide
39. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा लिंग (जेंडर) रूढिबद्ध धारणा को चुनौती देता है ?
(1) महिलायें ज़िम्मेवार वाहन चालक होती हैं।
(2) महिलायें पालन-पोषण करने वाली होती हैं।
(3) महिलायें बहुत भावुक होती हैं।
(4) महिलायें फैशन परस्त होती हैं।
Click to show/hide
40. नारी-मताधिकार आंदोलनकारियों की निम्नलिखित में से कौन सी मुख्य माँग है ?
(1) धनी महिलाओं के लिए वयस्क मताधिकार ।
(2) श्रम वर्ग के लिए वयस्क मताधिकार ।
(3) महिलाओं के लिए मताधिकार ।
(4) महिलाओं के लिए नौकरशाही भूमिका का अधिकार ।
Click to show/hide
41. जातकों के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है ?
(1) इनकी रचना बौद्ध भिक्षुओं द्वारा की गई थी, जिन्हें सामान्य लोगों द्वारा लिखा गया और उनका संकलन किया गया ।
(2) इनकी रचना जैन साधुओं द्वारा की गई थी, जिन्हें सामान्य लोगों द्वारा लिखा गया और उनका संकलन किया गया ।
(3) इनकी रचना सामान्य लोगों द्वारा की गई थी, जिन्हें बौद्ध भिक्षुओं द्वारा लिखा गया और उनका संकलन किया गया ।
(4) इनकी रचना सामान्य लोगों द्वारा की गई थी, जिन्हें जैन साधुओं द्वारा लिखा गया और उनका संकलन किया गया ।
Click to show/hide
42. आइने-अकबरी के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है ?
(1) यह मिर्जा हाकिम द्वारा लिखी गई जो अकबर के दरबारियों में से एक था।
(2) यह अकबर के प्रशासन के विविध पहलुओं के विषय में संपन्न सांख्यिकीय विवरण प्रस्तुत करता है।
(3) यह अकबरनामा शीर्षक के अन्तर्गत अकबर के शासन के इतिहास की तीन जिल्दों में से पहली जिल्द है।
(4) इसमें अकबर के पूर्वजों और अकबर के शासन की घटनाओं का विवरण दिया गया
Click to show/hide
43. निम्नलिखित में से किसने अपनी कृतियों को भी शामिल करते हुए बाबा गुरुनानक की रचनाओं को गुरुमुखी में संकलित किया ?
(1) गुरु अर्जन
(2) गुरु तेग बहादुर
(3) गुरु गोबिंद सिंह
(4) गुरु अंगद
Click to show/hide
44. ऐथीनियन लोकतंत्र की निम्नलिखित में से कौन सी एक विशेषता नहीं थी ?
(1) मामलों के निर्णयों के लिए आयोजित की गई सभाओं में सभी नागरिक उपस्थित होते थे ।
(2) कई पदों पर नियुक्तियाँ लॉटरी के माध्यम की जाती थीं।
(3) 30 से अधिक उम्र के उन सभी पुरुषों और महिलाओं को पूर्ण नागरिकता प्राप्त थी, जो दास नहीं थे।
(4) सभी नागरिकों को सेना व नौसेना में अपनी सेवाएँ देनी होती थीं।
Click to show/hide
46. समुद्रगुप्त की निम्नलिखित में से कौन सी ऐसी नीति थी जो विशिष्ट रूप से दक्षिणापथ शासकों के लिए थी ?
(1) वे उपहार लाते थे, उसके आदेशों का पालन करते थे और उसके दरबार में उपस्थित होते थे।
(2) इन्होंने हार स्वीकार की व इन्हें पुनः शासन करने के लिए अनुमति दी गयी ।
(3) उनके साम्राज्यों को उखाड़ फेंका गया और उन्हें समुद्रगुप्त के साम्राज्य का अंग बनाया गया।
(4) उन्होंने समुद्रगुप्त की अधीनता स्वीकार की और अपनी पुत्रियों का विवाह उससे किया ।
Click to show/hide
46. निम्नलिखित का मिलान कीजिए :
(कलारूप) | (नामावली) |
a. कला की वह तकनीक जो ‘असली जैसी तसवीरों को बनाने में सहायक थी। | (i) नयनाभिराम |
b. चित्रकारी जिसमें भारतीय भू-दृश्यों को अनूठा, अनछुआ दिखाया जाता था। | (ii) रूप-चित्रण |
c. भारत में यूरोपवासियों की ऐश्वर्यपूर्ण जीवनशैली, धन-संपदा और रौब-दाब दर्शाती चित्रकला । | (iii) इतिहास चित्रकला |
d. ब्रिटिश साम्राज्यवादी इतिहास और विजयी दृश्यों को चित्रित करने वाली चित्रकला। | (iv) तेल चित्रकला |
. a b c d
(1) ii, iii, iv, i
(2) i, ii, iii, iv
(3) iv, i, ii, iii
(4) iii, iv, i, ii
Click to show/hide
47. अठारहवीं शताब्दी के अन्तिम चरण में बम्बई, मद्रास और बंगाल प्रेसीडेंसियों का विकास ईस्ट इण्डिया कम्पनी के किन व्यापारिक केन्द्रों से हुआ ?
(1) पुणे, मद्रास, कलकत्ता
(2) सूरत, मदुरै, दिल्ली
(3) सूरत, मद्रास, कलकत्ता
(4) नागपुर, मदुरै, दिल्ली
Click to show/hide
48. (A) और (B) कथनों पर बौद्ध महायान के संदर्भ में विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए ।
(A) बौद्ध धर्म के इस रूप में, बुद्ध की उपस्थिति कुछ एक संकेतों का उपयोग करते हुए, मूर्तियों में दिखाई गई है।
(B) महायान बौद्ध के आने के साथ ही बोधिसत्व में विश्वास समाहित हुआ ।
(1) (A) और (B) दोनों सही हैं।
(A) और (B) दोनों गलत हैं।
(A) सही है, (B) गलत है।
(4) (A) गलत है, (B) सही है।
Click to show/hide
49. महालवारी और रैयतवारी राजस्व प्रणालियों के संदर्भ में (A) और (B) कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।
(A) महालवारी बंगाल प्रेसीडेंसी के उत्तर पश्चिमी प्रांतों के लिए युक्ति थी, जबकि रैयतवारी ब्रिटिश नियंत्रण वाले दक्षिणं भारतीय इलाकों के लिए थी।
(B) महालवारी में गाँव का मुखिया पूरे गाँव के संकलित राजस्व को कंपनी को अदा करता था जबकि रैयतवारी में किसानों के साथ सीधा समझौता किया जाता था।
(1) (A) और (B) दोनों दो राजस्व व्यवस्थाओं के बीच अन्तर को सही स्पष्ट करते हैं।
(2) ना तो (A) और ना ही (B) दो राजस्व व्यवस्थाओं बीच अन्तर को सही स्पष्ट करते हैं।
(3) केवल (A) दो राजस्व व्यवस्थाओं के बीच अन्तर को सही स्पष्ट करता है।
(4) केवल (B) दो, राजस्व व्यवस्थाओं के बीच अन्तर को सही स्पष्ट करता है।
Click to show/hide
50. सूफी संत के मकबरे को जाना जाता है।
(1) गुलफरोशां
(2) दरगाह
(3) खानकाह
(4) ईदगाह
Click to show/hide
I like this