RPSC Assistant Professor (College Education Dept.) Exam 2021 Official Answer Key

RPSC Assistant Professor (College Education Dept.) Exam 2021 (Political Science – II) Official Answer Key

121. नवीन अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था के सन्दर्भ में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :
(i) 1970 के दशक में, विकासशील देशों ने एक नवीन अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक केन्द्रीभूत अभियान चलाया।
(ii) 1973 में गुट निरपेक्ष आन्दोलन के शिखर सम्मेलन में पहली बार एक नवीन अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था का आह्वान किया गया।
(1) केवल (i) सही है।
(2) केवल (ii) सही है।
(3) (i) और (ii) दोनों सही हैं।
(4) न तो (i) और न ही. (ii) सही है।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

122. कथन (A) : पुराने उत्तर-दक्षिण विभाजन को समकालीन वैश्विक अर्थव्यवस्था में कम महत्त्वपूर्ण माना जाता है।
कारण (R) : वैश्विक दक्षिण दुनिया के बाजारों के साथ ‘देशों’ और ‘क्षेत्रों के एकीकरण के आधार पर अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ रहा है।
(1) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है ।
(2) (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।
(3) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(4) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

123. “विकासशील देशों के बीच तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने और कार्यान्वित करने के लिए ब्यूनस आयर्स की कार्य योजना” (बापा + 40) निम्न में से किससे सम्बन्धित है ?
(1) ब्रिक्स
(2) उत्तर-दक्षिण सम्वाद
(3) दक्षिण-दक्षिण सहयोग
(4) विश्व व्यापार संगठन

Show Answer/Hide

Answer – (3)

124. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :

सूची-I (पर्यावरण पर मुख्य अन्तर्राष्ट्रीय पहल)  सूची-II (वर्ष)
(A) अन्टार्कटिक सन्धि  (i) 1972
(B) मानव पर्यावरण पर संयुक्त – राष्ट्र सम्मेलन  (ii) 1959
(C) ब्रुटलैण्ड आयोग रिपोर्ट  (iii) 1987
(D) क्योटो प्रोटोकोल  (iv) 1997

.  (A) (B) (C) (D)
(1) (i) (ii) (ii) (iv)
(2) (i) (ii) (iv) (ii)
(3) (ii) (i) (iii) (iv)
(4) (ii) (i) (iv) (iii)

Show Answer/Hide

Answer – (3)

125. निम्नांकित में से किन दो देशों के मध्य वर्ष 2020 में ‘बुनियादी विनिमय और सहयोग समझौता’ (बी ई सी ए) हुआ है ?
(1) भारत – संयुक्त राज्य अमेरिका
(2) भारत – श्रीलंका
(3) भारत – चीन
(4) भारत-पाकिस्तान

Show Answer/Hide

Answer – (1)

126. रूस के साथ भारत का सैन्य अभ्यास ‘इन्द्र’ श्रृंखला शुरू हुई ?
(1) वर्ष 2003 में
(2) वर्ष 2005 में
(3) वर्ष 2007 में
(4) वर्ष 2009 में

Show Answer/Hide

Answer – (1)

127. दिसंबर 2020 तक भारत और यूरोपीय संघ के मध्य अब तक कितने शिखर सम्मेलन हो चुके हैं ?
(1) 13
(2) 14
(3) 15
(4) 16

Show Answer/Hide

Answer – (3)

128. भारत-चीन के बीच सीमा के प्रश्न पर संयुक्त कार्य समूह किस वर्ष स्थापित किया गया ?
(1) 1987
(2) 1988
(3) 1989
(4) 1990

Show Answer/Hide

Answer – (2)

129. भूटान और भारत के मध्य 1949 में हस्ताक्षरित मित्रता एवं सहयोग की सन्धि को किस वर्ष अद्यतन किया गया ?
(1) 2005
(2) 2006
(3) 2007
(4) 2008

Show Answer/Hide

Answer – (3)

130. निम्नांकित में से किस वर्ष में जम्मू और कश्मीर में संघर्ष विराम रेखा से सम्बन्धित कराची समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे ?
(1) 1948
(2) 1949
(3) 1950
(4) 1951

Show Answer/Hide

Answer – (2)

131. प्लेटो से सम्बन्धित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिये :
(i) केल्लीपोलिस’ प्लेटो के राजनीतिक दर्शन और स्वयं ‘रिपब्लिक’ का केन्द्र है।
(ii) केल्लीपोलिस’ का अर्थ है अच्छा या अधिकतम खुश मानव समुदाय ।
(1) केवल (i) सही है।
(2) केवल (ii) सही है।
(3) (i) और (ii) दोनों सही हैं।
(4) न तो (i) और न ही (ii) सही है।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

132. निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध प्लेटो के दर्शन से है ?
(i) धातुओं और धरती से जन्मे हुए लोगों का मिथक
(ii) गुफा का रूपक
(iii) स्वर्णिम मध्य का सिद्धान्त
(iv) विभाजित रेखा का रूपक
सही विकल्प का चयन कीजिए :
(1) केवल (i), (ii) और (iii)
(2) केवल (ii) और (iv)
(3) केवल (i) और (iv)
(4) केवल (i), (ii) और (iv)

Show Answer/Hide

Answer – (4)

133. कथन (A) : अरस्तू का कहना है कि किसी भी विषय का विज्ञान प्रयोजनवादी होना चाहिए।
कारण (R) : प्रयोजनवाद एक ऐसा नैतिक सिद्धान्त है जो कुछ नैतिक कर्तव्यों को स्वयं सिद्ध और परिणामों से परे बिलकुल अनिवार्य मानता है।
(1) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
(2) (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।
(3) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(4) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

134. अरस्तू से सम्बन्धित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिये :
(i) अरस्तू के लिए मनुष्य प्रकृति से एक सामाजिक और राजनीतिक प्राणी है ।
(ii) मानव प्रकृति की व्याख्या करने के लिए अरस्तू ने जून पोलिटिकोन शब्द का प्रयोग किया।
(1) केवल (i) सही है।
(2) केवल (ii) सही है।
(3) (i) और (ii) दोनों सही हैं।
(4) न तो (i) और न ही (ii) सही है।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

135. निम्नांकित में से कौन ‘डी रि पब्लिका’ का लेखक है ?
(1) अरस्तू
(2) सिसरो
(3) थॉमस एक्वीनास
(4) सेंट ऑगस्टाइन

Show Answer/Hide

Answer – (2)

136. थॉमस. एक्वीनास, अपनी पुस्तक “सुम्मा थियोलोजिया” में राज्य का चित्रण करता है :
(1) सिटी ऑफ गॉड के रूप में
(2) मेग्नेशिया के रूप में
(3) पूर्ण समुदाय के रूप में
(4) कोईनोनिया के रूप में

Show Answer/Hide

Answer – (3)

137. निम्नांकित विचारकों में से किसने यह कथन कहा है कि, “शासक को अच्छा बनने के अलावा कुछ सीखना होगा”?
(1) थॉमस हॉब्स
(2) निकोलो मैकियावली
(3) जॉन लॉक
(4) जे.एस. मिल

Show Answer/Hide

Answer – (2)

138. हॉब्स ने स्वतन्त्रता को ‘लेवियाथन’ में प्रतिरोध की अनुपस्थिति के रूप में वर्णित किया । प्रतिरोध से उसका तात्पर्य था :
(1) गति की आन्तरिक बाधाएँ
(2) गति की बाहरी बाधाएँ
(3) गति की प्राकृतिक बाधाएँ
(4) गति की विधिक बाधाएँ

Show Answer/Hide

Answer – (2)

139. थॉमस हॉब्स की निम्नांकित पुस्तकों में से, किसका एक और शीर्षक ‘द मैटर, फॉर्म एण्ड पॉवर ऑफ ए कॉमनवेल्थ एक्लेजियास्टिकल एण्ड सिविल है’?
(1) द एलिमेन्ट्स ऑफ लॉ, नेचुरल एण्ड पोलिटिक
(2) डी सिवी
(3) लेवियाथन
(4) डी कारपोर

Show Answer/Hide

Answer – (3)

140. जॉन लॉक से सम्बन्धित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) टू ट्रिटीज ऑफ गवर्नमेन्ट’ और ‘ए लेटर कन्सनिंग टोलरेशन’ का प्रकाशन, 1689 में हुआ।
(ii) ‘टू ट्रिटीज ऑफ गवर्नमेन्ट’ का ‘सेकण्ड ट्रिटीज’ राबर्ट फिल्मर द्वारा विकसित राजा के दैवीय अधिकार सिद्धान्त संस्करण की एक प्रतिक्रिया थी।
(1) केवल (i) सही है।
(2) केवल (ii) सही है।
(3) (i) और (ii) दोनों सही हैं।
(4) न तो (i) और न ही (ii) सही है।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!