MPPSC Prelims Exam Paper I (General Studies) – 26 April 2026 (Answer Key)

MPPSC Prelims Exam Paper I (General Studies) – 26 April 2026 (Answer Key)

April 27, 2026

Q61. मौर्य सम्राट अशोक का व्यक्तिगत नाम मध्य प्रदेश से प्राप्त किस लघु शिलालेख में मिलता है ?
[A] रूपनाथ
[B] गुर्जरा
[C] सारो-मारो
[D] पानगुराड़िया

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: दतिया जिले में स्थित गुर्जरा लघु शिलालेख में अशोक का नाम ‘देवनाम्पिय पियदसि असोकस’ मिलता है। इसके अतिरिक्त कर्नाटक के मस्की, नेतूर और उडेगोलम शिलालेखों में भी उसका व्यक्तिगत नाम ‘अशोक’ मिलता है।

Q62. मालवा की माच लोक रंगशैली को वर्तमान में प्रदर्शनकारी विधा के रूप में बदलने का श्रेय किसे दिया जाता है ?
[A] सिद्धेश्वर सेन
[B] कौशल सिंह
[C] केसरी सिंह
[D] रेवाराम कुलीवाला

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या: उज्जैन के सिद्धेश्वर सेन को माच लोक नाट्य का पितामह माना जाता है। उन्होंने इस पारंपरिक शैली को एक व्यवस्थित प्रदर्शनकारी विधा के रूप में विकसित किया।

Q63. खजुराहो स्थित ‘जगदम्बी मंदिर’ की प्रमुख विशेषताओं में निम्नांकित में से कौन-सा तथ्य असत्य है ?
[A] इस मंदिर में एक ही कक्ष में अर्द्ध-मण्डप और बरामदा दोनों व्यवस्थित हैं।
[B] इस मंदिर में प्रदक्षिणा पथ का अभाव है।
[C] गर्भगृह में लक्ष्मी की एक विशालकाय मूर्ति है।
[D] गर्भगृह के मुख्य द्वार पर विष्णु की मूर्ति अधिष्ठित है।

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: यह तथ्य असत्य है। देवी जगदम्बा मंदिर मूल रूप से एक विष्णु मंदिर था, लेकिन वर्तमान में इसके गर्भगृह में पार्वती (जगदम्बा) की प्रतिमा प्रतिष्ठित है, न कि लक्ष्मी की। इसमें प्रदक्षिणा पथ का अभाव है (निरंधार शैली)।

Q64. मध्य प्रदेश की निम्नांकित जनजातियों को उनकी उप-जनजातियों से सुमेलित कीजिए :
(जनजाति)        ( उप-जनजाति)
(a) बैगा            (i) रोहिया
(b) भारिया        (ii) नरोतिया
(c) कोल           (iii) दण्डामी
(d) सहरिया       (iv) भूमिया (भूमिका)
सही उत्तर का चयन कीजिए :
.     (a) (b) (c) (d)
[A] (i) (ii) (iii) (iv)
[B] (ii) (iv) (i) (iii)
[C] (iii) (i) (iv) (ii)
[D] (iv) (iii) (ii) (i)

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Q65. मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम जिले के आदमगढ़ पुरास्थल के विषय में निम्नांकित में से कौन-सा तथ्य असत्य है ?
[A] यह पुरास्थल नर्मदा नदी के तट पर स्थित है।
[B] यहाँ पशुपालन के प्राचीनतम प्रमाण प्राप्त हुए हैं।
[C] इस पुरास्थल पर वी० एस० वाकणकर द्वारा पुरातात्विक उत्खनन किया गया था।
[D] यहाँ बड़ी संख्या में पुरापाषाणयुगीन उपकरण एवं अस्थि अवशेष प्राप्त हुए हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: यह तथ्य गलत है। आदमगढ़ का उत्खनन आर० बी० जोशी (R.B. Joshi) और एम० डी० खरे द्वारा 1960-61 में किया गया था। (वी० एस० वाकणकर ने भीमबेटका की खोज की थी)।

Q66. मध्य प्रदेश में निम्नांकित में से कौन-सा स्थल ‘विश्व धरोहर स्थल’ के रूप में मान्यता प्राप्त है?
[A] ओरछा का ऐतिहासिक समूह
[B] साँची स्तूप
[C] सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
[D] भोजेश्वर मंदिर समूह

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: मध्य प्रदेश में तीन प्रमुख यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं: खजुराहो (1986), साँची स्तूप (1989), और भीमबेटका (2003)। ओरछा और सतपुड़ा वर्तमान में अस्थायी सूची में हैं।

Q67. निम्नांकित लोकगीतों को उनकी विशेषताओं से सुमेलित कीजिए :
( लोकगीत )                  ( विशेषता )
(a) रेलो गीत                  (i) निर्गुणी दार्शनिक गीत
(b) सिंगाजी और दलूजी (ii) वीर गीत
(c) बम्बुलिया                 (iii) युवा-युवतियों का गीत
(d) आल्हा उदल            (iv) धार्मिक गीत
सही उत्तर का चयन कीजिए:
.     (a) (b) (c) (d)
[A] (i) (ii) (iii) (iv)
[B] (iv) (iii) (i) (ii)
[C] (iii) (i) (iv) (ii)
[D] (i) (iv) (iii) (i)

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Q68. निम्नांकित बोलियों को उनसे सम्बन्धित जनजातीय क्षेत्रों से सुमेलित कीजिए :
(बोलियाँ)                      (जिला )
(a) निमाड़ी                    (i) मण्डला, डिंडोरी
(b) कोरकू                     (ii) रतलाम, आलीराजपुर
(c) भीली                      (iii) बड़वानी, खण्डवा
(d) गोंडी                       (iv) बैतूल, नर्मदापुरम
सही उत्तर का चयन कीजिए:
.      (a) (b) (c) (d)
[A] (iii) (iv) (ii) (i)
[B] (iv) (iii) (i) (ii)
[C] (i) (ii) (iii) (iv)
[D] (ii) (i) (iv) (iii)

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Q69. मध्य प्रदेश के निम्नांकित साहित्यकारों को उनकी साना कृतियों से सुमेलित कीजिए :
(साहित्यकार )                ( कृतियाँ )
(a) केशवदास                (i) गंगालहरी
(b) भवानी प्रसाद मिश्र    (ii) गुलाबी उर्दू
(c) पद्माकर                   (iii) गांधी पंचशती
(d) मुल्ला रमूजी             (iv) कविप्रिया
सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) (b) (c) (d)
[A] (iv) (iii) (i) (ii)
[B] (ii) (iv) (iii) (i)
[C] (i) (ii) (iii) (iv)
[D] (iii) (i) (iv) (ii)

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Q70. बंकिम चन्द्र चटर्जी के उपन्यास ‘आनंदमठ’ के अनुसार, किस पात्र के द्वारा ‘वंदे मातरम्’ गीत गाया गया था ?
[A] महेन्द्र सिंह
[B] कल्याणी
[C] सिपाही भवानंद
[D] शांति

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: बंकिम चन्द्र चटर्जी के उपन्यास ‘आनंदमठ’ में, संन्यासी विद्रोह के दौरान पात्र भवानंद द्वारा मुख्य पात्र महेन्द्र सिंह के सामने पहली बार ‘वंदे मातरम्’ गीत गाया गया था।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop