MPPSC Prelims Exam Paper I (General Studies) – 26 April 2026 (Answer Key)

MPPSC Prelims Exam Paper I (General Studies) – 26 April 2026 (Answer Key)

April 27, 2026

Q41. विज्ञान की कौन-सी शाखा, ऋतु तथा वायुमंडलीय परिस्थितियों के अवलोकन, समझ और पूर्वानुमान से संबंधित है ?
[A] जलवायु विज्ञान
[B] समुद्र विज्ञान
[C] मौसम विज्ञान
[D] भूकंप विज्ञान

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: मौसम विज्ञान भौतिकी की वह शाखा है जिसमें वायुमंडल की भौतिक और रासायनिक अवस्थाओं का अध्ययन कर भविष्य के मौसम और ऋतुओं का पूर्वानुमान लगाया जाता है।

Q42. सतत् विकास के लिए, 2030 एजेंडा के अनुसार, कितने लक्ष्यों को निर्धारित किया गया है?
[A] 116
[B] 132
[C] 154
[D] 169

Show Answer/Hide

Answer – (D)
व्याख्या: अक्सर लोग 17 मुख्य लक्ष्यों (Goals) के बारे में जानते हैं, लेकिन 2030 एजेंडा के तहत इन 17 लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कुल 169 विशिष्ट लक्ष्य (Targets) निर्धारित किए गए हैं।

Q43. चन्द्रयान-3 को कहाँ से प्रक्षेपित किया गया और इसके लैंडिंग स्थल की विशेषता क्या थी?
[A] सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र (SHAR), श्रीहरिकोटा – चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र के पास
[B] विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र, तिरुवनंतपुरम – चन्द्रमा के विषुवतीय क्षेत्र में
[C] श्रीहरिकोटा – चन्द्रमा के उत्तरी ध्रुव के पास
[D] एसडीएससी, श्रीहरिकोटा – चन्द्रमा के दूरस्थ (far side) पर

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या: भारत दुनिया का पहला देश बना जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) के पास ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की। इसे 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।

Q44. इन्टरनेशनल हीट वेव वर्कशॉप 2026 का आयोजन कब हुआ था?
[A] 7-8 जनवरी, 2026
[B] 30-31 जनवरी, 2026
[C] 11-12 फरवरी, 2026
[D] 20-21 फरवरी, 2026

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: जलवायु परिवर्तन और बढ़ती गर्मी की चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह (30-31 जनवरी) में किया गया था।

Q45. सी०एस०आई०आर० राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (CSIR-NGRI) किस शहर में स्थित है ?
[A] हैदराबाद
[B] बेंगलुरु
[C] नई दिल्ली
[D] कोलकाता

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या: NGRI (National Geophysical Research Institute) की स्थापना 1961 में हैदराबाद में की गई थी। यह संस्थान पृथ्वी की आंतरिक संरचना और भूकंपीय गतिविधियों के शोध के लिए प्रसिद्ध है।

Q46. नमूना पंजीकरण प्रणाली के अनुसार, भारत में 2020 में 5 वर्ष से कम आयु के शिशुओं में मृत्यु दर क्या रही ?
[A] 26
[B] 32
[C] 41
[D] 54

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई और यह वर्ष 2020 में प्रति 1000 जीवित जन्मों पर 32 के स्तर पर थी।

Q47. 1980 के दशक के प्रारंभ में प्रक्षेपित वह कौन- सा भारतीय संचार उपग्रह था, जो इनसेट (INSAT) श्रृंखला का पहला पूर्णतः कार्यशील उपग्रह बना और भारत की दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं को सुदृढ़ किया?
[A] इनसेट-1A – 10 अप्रैल, 1982
[B] इनसेट-1B – 30 अगस्त, 1983
[C] आईआरएस- 1A – 17 मार्च, 1988
[D] एप्पल – 19 जून, 1981

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: हालांकि इनसेट-1A पहला उपग्रह था, लेकिन वह तकनीकी खराबी के कारण विफल हो गया था। इनसेट-1B वह पहला उपग्रह था जिसने भारत की संचार और मौसम प्रणालियों में क्रांति लाते हुए सफलतापूर्वक कार्य किया।

Q48 जून 2025 में, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करके इतिहास रच दिया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि क्या थी?
[A] वह चन्द्रमा पर मानवयुक्त मिशन का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय बने ।
[B] उन्होंने खुले अंतरिक्ष में पहली भारतीय स्पेस बॉक सफलतापूर्वक पूरी की।
[C] वह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बने और मिशन पायलट के रूप में कार्य किया।
[D] वह मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान ले जाने वाले पहले भारतीय बने ।

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: इसरो और नासा के बीच हुए समझौते (Axiom-4 मिशन) के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने ISS पर जाकर भारत का गौरव बढ़ाया और वहां मिशन पायलट की भूमिका निभाई।

Q49. मानव मस्तिष्क का कौन-सा भाग, तापक्रम पण नियंत्रण के लिए उत्तरदायी है?
[A] मेड्यूला आब्लांगाटा
[B] सेरेब्रम
[C] हाइपोथैलेमस
[D] सेरीबैलम

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: हाइपोथैलेमस शरीर के तापमान (Thermoregulation), भूख, प्यास और नींद को नियंत्रित करने वाला मुख्य केंद्र है।

Q50. यदि माता-पिता दोनों में से एक सिकल सेल रोग ENG वाला और एक सिकल सेल रोग वाहक वाला होगा, तो उनके कितने प्रतिशत बच्चे सिकल सेल रोग वाहक वाले हो सकते हैं?
[A] 25%
[B] 50%
[C] 75%
[D] 100%

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: मेंडेलियन आनुवंशिकी के अनुसार, यदि एक माता-पिता रोगी (SS) है और दूसरा वाहक (AS) है, तो संतान में 50% बच्चों के वाहक (Carrier) होने की और 50% बच्चों के रोगी (Diseased) होने की संभावना होती है।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop