उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE – Uttarakhand Board of School Education) द्वारा 30 सितम्बर, 2022 को UTET (Uttarakhand Teachers Eligibility Test) की परीक्षा का आयोजन किया गया। UTET (Uttarakhand Teachers Eligibility Test) Exam Paper 2022 – भाषा प्रथम – हिंदी की उत्तरकुंजी (Language First – Hindi Part Official Answer Key).
UBSE (Uttarakhand Board of School Education) Conduct the UTET (Uttarakhand Teachers Eligibility Test) 2022 Exam on 30 September, 2022. Here UTET Paper 1 Language First – Hindi Subject Paper with Official Answer Key.
UTET (Uttarakhand Teachers Eligibility Test) Primary Level
(Class 1 to Class 5)
Exam :− UTET (Uttarakhand Teachers Eligibility Test)
Part :− भाषा प्रथम – हिंदी (Language First – Hindi)
Organized by :− UBSE
Number of Question :− 30
Exam Date :– 30th September, 2022
UTET Primary Level Paper Answer Key | Link |
UTET Exam 30 Sep 2022 – Paper – 1 (बाल विकास एवं शिक्षण विज्ञान) | Click Here |
UTET Exam 30 Sep 2022 – Paper – 1 (Child Development and Pedagogy) | Click Here |
UTET Exam 30 Sep 2022 – Paper – 1 (Language – I : Hindi) | Click Here |
UTET Exam 30 Sep 2022 – Paper – 1 (Language – I : English) | Click Here |
UTET Exam 30 Sep 2022 – Paper – 1 (Language – II : Hindi) | Click Here |
UTET Exam 30 Sep 2022 – Paper – 1 (Language – II : English) | Click Here |
UTET Exam 30 Sep 2022 – Paper – 1 (गणित ) | Click Here |
UTET Exam 30 Sep 2022 – Paper – 1 (Mathematics) | Click Here |
UTET Exam 30 Sep 2022 – Paper – 1 (पर्यावरण अध्ययन) | Click Here |
UTET Exam 30 Sep 2022 – Paper – 1 (Environmental Studies) | Click Here |
UTET Exam 2022 Paper – 1 (Primary Level) Official Answer Key
Part – भाषा प्रथम – हिंदी (Language First – Hindi)
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (31 – 35 तक) के सर्वाधिक उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए –
शिक्षा आद्यन्त एक प्रवर्धमान प्रक्रिया है। वह कुछ चाहती है, कुछ माँगती है। उसे भी कभी भूख लगती है, कभी प्यास लगती है। वह कभी मनभावन चीजों को देखना चाहती है। कभी मनोरम दृश्यों में विचरना चाहती है। शिक्षा कोई निर्जीव वस्तु नहीं है। वह जीती-जागती, निरंतर नवीन होती, और प्रतिदिन अपने पालन-पोषण के लिए नये व्यंजनों की चाहत रखने वाली एक सुन्दर सी रचना है। यह हमारे बालकों का और तदनंतर हमारे समाज का भला तभी कर सकती है जब उसे नित नया पोषण मिले और बढ़ने का पूरा खुला अवकाश मिले। यह ऐसा नहीं होता तो शिक्षा मन मसोस कर रह जाती है।
वस्तुतः कोई भी राष्ट्र अपनी सुरक्षा को भी केवल पुलिस और सेना पर नहीं छोड़ सकता है। बहुत बड़ी सीमा तक राष्ट्रीय सुरक्षा का आधार हैनागरिकों की शिक्षा उनका चरित्र और उनकी अनुशासन की भावना।
31. ‘शिक्षा एक प्रवर्धमान प्रक्रिया है’, इस कथन का आशय क्या है?
(A) शिक्षा जड़ नहीं जीवन्त प्रक्रिया है।
(B) शिक्षा स्वतः फलने-फूलने की प्रवृत्ति है।
(C) शिक्षा मानवीय अभिवृत्तियों की पोषक है।
(D) शिक्षा संसाधनों की अभिवृद्धि की चेष्टा है।
Click to show/hide
32. ‘शिक्षा की भूख और प्यास’ का आशय क्या है?
(A) शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की अभिवृद्धि।
(B) कुशल प्रबंधन एवं प्रतिपोषण की चाह।
(C) जन आकांक्षाओं की पूर्ति।
(D) कुशल शिक्षक एवं आकर्षक परिवेश की परिकल्पना।
Click to show/hide
33. शिक्षा को जड़ता से कैसे मुक्त किया जा सकता है?
(A) नित-नूतन एवं अभिनव प्रयोगों से।
(B) समुचित नियोजन एवं तदनुरूप प्रतिपोषण से।
(C) राजनैतिक हस्तक्षेप से।
(D) वित्तीय संसाधनों से।
Click to show/hide
34. राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सर्वोच्च भूमिका है
(A) सैन्य बल की
(B) अर्द्ध सैनिक बलों की
(C) राजनेताओं की
(D) अनुशासित एवं सुशिक्षित नागरिकों की
Click to show/hide
35. ‘आद्यन्त’ शब्द में कौन सी सन्धि है?
(A) यण् सन्धि
(B) अयादि सन्धि
(C) गुण सन्धि
(D) पूर्व रूप सन्धि
Click to show/hide
36. काव्य-शिक्षण का मूल तत्व क्या है?
(A) रस निरूपण
(B) ध्वनि निरूपण
(C) अलंकार निरूपण
(D) उपर्युक्त सभी
Click to show/hide
37. निम्नांकित में कौन सा कथन सही है –
(A) द्रुत पाठ में मौन पाठ उपयुक्त नहीं है।
(B) काव्य शिक्षण में मौन पाठ वर्जित है।
(C) मौन पाठ से वाचन क्षमता विकसित होती है।
(D) मौन पाठ रसानुभूति में सहायक होता है।
Click to show/hide
38. प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने की सरल-स्वाभाविक विधि क्या है –
(A) संसर्ग अथवा अनुकरण विधि
(B) अनुवाद विधि
(C) प्रत्यक्ष शिक्षण विधि
(D) संरचना विधि
Click to show/hide
39. गद्य की नाटक विधा का प्राण तत्व क्या है –
(A) कथावस्तु
(B) पात्र
(C) संवाद
(D) भाषा-शैली
Click to show/hide
40. निम्नलिखित में मातृभाषा शिक्षण का भावात्मक उद्देश्य बताइए –
(A) छात्रों को विभिन्न लेखन-शैलियों से परिचित कराना
(B) सांस्कृतिक मूल्यों एवं धार्मिक विश्वासों का ज्ञान कराना।
(C) छात्रों को विषयानुकूल भाषा-शैली में भावाभिव्यक्ति करने की क्षमता प्रदान करना।
(D) छात्रों में अपनी भाषा व साहित्य के प्रति आदर व रूचि जगाना।
Click to show/hide
41. मौखिक भाषा शिक्षण की प्रत्यक्ष विधियों में कौन सी विधि अप्रासंगिक है –
(A) वार्तालाप
(B) भाषण
(C) गद्य शिक्षण
(D) अभिनय
Click to show/hide
42. भारत के संविधान की किस अनुसूची में मान्यता प्राप्त भारतीय भाषाओं का उल्लेख है?
(A) तीसरी अनुसूची
(B) पाँचवी अनुसूची
(C) सातवीं अनुसूची
(D) आठवीं अनुसूची
Click to show/hide
43. रस निरूपण में मनोगत भाव को व्यक्त करने वाले शारीरिक विकार कहलाते हैं।
(A) स्थायी भाव
(B) विभाव
(C) अनुभाव
(D) संचारी भाव
Click to show/hide
44. वर्तमान हिन्दी का सही विकास-क्रम बताइए
(A) पालि-प्राकृत-अपभ्रंश-हिन्दी
(B) प्राकृत-पालि-अपभ्रंश-हिन्दी
(C) अपभ्रंश-पालि-प्राकृत-हिन्दी
(D) पालि-अपभ्रंश-प्राकृत-हिन्दी
Click to show/hide
45. उच्चारण की दृष्टि से कौन सा व्यंजन वर्ग तालव्य वर्ग है?
(A) क, ख, ग, घ
(B) त, थ, द, ध
(C) च, छ, ज, झ
(D) ट, ठ, ड, ढ
Click to show/hide