Q111. ‘उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री लीप अर्न वाइल यू लर्न’ योजना संबंधित है :
1. राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पढ़ाई के दौरान कमाई के अवसर प्रदान करना ।
2. इस योजना में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाता है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो और न ही 2
व्याख्या:Show Answer/Hide
Q112. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन उत्तराखण्ड के लोकायुक्त के संबंध में सही है/हैं ?
1. मुख्यमंत्री और समस्त लोक सेवक इसके दायरे में आते हैं ।
2. उत्तराखण्ड सशक्त लोकायुक्त कानून निर्मित और पारित करने वाला द्वितीय राज्य है।
3. न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) एम.एम. घिल्डियाल उत्तराखण्ड के प्रथम लोकायुक्त थे।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 1 और 2
(d) केवल 2 और 3
व्याख्या:Show Answer/Hide
Q113. विश्व बैंक समूह में पाँच घनिष्ठ रूप से संबद्ध संस्थाएँ शामिल हैं। भारत इन पाँच संस्थाओं में से चार का सदस्य है। निम्नलिखित में से कौन सी एकमात्र विश्व बैंक संस्था है जिसका भारत सदस्य नहीं है ?
(a) अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आई एफ सी )
(b) अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (आईडीए)
(c) बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (मीगा)
(d) निवेश विवादों के निपटारे के लिए अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र (आई सी एस आई डी)
व्याख्या: विश्व बैंक समूह पाँच संस्थाओं से मिलकर बना है: IBRD (अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक) — भारत सदस्य है। IDA (अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ) — भारत सदस्य है। IFC (अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम) — भारत सदस्य है। MIGA (बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी) — भारत सदस्य है। ICSID (International Centre for Settlement of Investment Disputes): भारत इसका सदस्य नहीं है, क्योंकि भारत का मानना रहा है कि इसकी विवाद निपटान प्रक्रिया विकसित देशों के निवेशकों के पक्ष में अधिक झुकी हुई है।Show Answer/Hide
Q114. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है :
अभिकथन (A) : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र जनसाधारण को निःशुल्क कानूनी सहायता और अधिवक्ताओं की निःशुल्क सेवा प्रदान करता है ।
कारण (R) : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन 20 मार्च, 2002 को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1999 की धारा 6 के अन्तर्गत किया गया ।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(b) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है ।
(c) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है ।
(d) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है ।
व्याख्या: अभिकथन (A) सही है: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर और पात्र वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं विधिक सेवाएँ प्रदान करता है। कारण (R) गलत है: इसका गठन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 (न कि 1999) की धारा 6 के अंतर्गत 20 मार्च, 2002 को किया गया था।Show Answer/Hide
Q115. ग्रहीय दबाव-समायोजित मानव विकास सूचकांक (PHDI) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं ?
1. इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा मानव विकास रिपोर्ट-2020 में प्रारम्भ किया गया था ।
2. यह किसी देश के प्रति व्यक्ति कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन और भौतिक पदचिह्न को ध्यान में रखते हुए मानक मानव विकास सूचकांक (HDI) को समायोजित करता है ।
3. मानव विकास रिपोर्ट-2025 में, भारत का PHDI मान इसके HDI मान से कम था ।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
व्याख्या: कथन 1 सही है: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने मानव विकास रिपोर्ट 2020 में पहली बार प्रायोगिक रूप से PHDI (Planetary Pressures-adjusted HDI) की शुरुआत की। कथन 2 सही है: यह किसी देश के प्रति व्यक्ति कार्बन डाइऑक्साइड () उत्सर्जन और भौतिक पदचिह्न (material footprint) के आधार पर मानक HDI को समायोजित करता है। कथन 3 सही है: पर्यावरणीय दबावों के समायोजन के कारण अधिकांश देशों (भारत सहित) का PHDI मान उनके मानक HDI मान से कम रहता है।Show Answer/Hide
Q116. विश्व व्यापार संगठन (WTO) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह 1995 में GATT की जगह अस्तित्व में आया ।
2. यह केवल वस्तुओं के व्यापार से संबंधित है, सेवाओं के व्यापार से नहीं ।
3. भारत डब्ल्यू.टी.ओ. (WTO) का एक संस्थापक सदस्य है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट:
(a) केवल 1 और 3
(b) 1, 2 और 3
(c) केवल 1
(d) केवल 3
व्याख्या: कथन 1 सही है: मराकेश समझौते के तहत 1 जनवरी, 1995 को GATT (व्यापार और प्रशुल्क पर सामान्य समझौता) के स्थान पर WTO अस्तित्व में आया। कथन 2 गलत है: WTO केवल वस्तुओं के व्यापार (GATT) तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवाओं के व्यापार (GATS) और बौद्धिक संपदा अधिकारों (TRIPS) से भी संबंधित है। कथन 3 सही है: भारत 1 जनवरी, 1995 से ही WTO का संस्थापक सदस्य है।Show Answer/Hide
Q117. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
| सूची-I (केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष) | सूची-II (केन्द्रीय वित्त आयोग) |
| A. विजय केलकर | 1. 12बाँ |
| B. बाई. वी. रेड्डी | 2. 13वाँ |
| C. सी. रंगराजन | 3. 14वाँ |
| D. एन. के. सिंह | 4. 15वाँ |
कूट:
A B C D
(a) 1 4 2 3
(b) 2 3 1 4
(c) 2 3 4 1
(d) 1 2 3 4
व्याख्या: विजय केलकर → 2. 13वाँ वित्त आयोग (2010–2015)Show Answer/Hide
वाई. वी. रेड्डी → 3. 14वाँ वित्त आयोग (2015–2020)
सी. रंगराजन → 1. 12वाँ वित्त आयोग (2005–2010)
एन. के. सिंह → 4. 15वाँ वित्त आयोग (2020–2026)
Q118. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
| सूची-I (समिति) | सूची -II (अध्यक्ष) |
| A. प्राथमिकता क्षेत्र ऋण पर कार्य समूह | 1. सुखमोय चक्रवर्ती |
| B. मौद्रिक प्रणाली की कार्यप्रणाली की समीक्षा | 2. आर. एन. मल्होत्रा |
| C. भारत में वित्तीय प्रणाली की कार्यप्रणाली, 1991 | 3. एम. नरसिम्हन |
| D. बीमा बाजार में सुधार | 4. डॉ. के. एस. कृष्णास्वामी |
कूट :
A B C D
(a) 4 2 1 3
(b) 2 1 3 4
(c) 1 3 4 2
(d) 4 1 3 2
व्याख्या: प्राथमिकता क्षेत्र ऋण पर कार्य समूह → 4. डॉ. के. एस. कृष्णास्वामी (1980)Show Answer/Hide
मौद्रिक प्रणाली की कार्यप्रणाली की समीक्षा → 1. सुखमोय चक्रवर्ती (1985)
भारत में वित्तीय प्रणाली की कार्यप्रणाली, 1991 → 3. एम. नरसिम्हन (वित्तीय क्षेत्र सुधार समिति-I)
बीमा बाजार में सुधार → 2. आर. एन. मल्होत्रा (1993)
Q119. नीति आयोग के एस डी जी (SDG) इंडिया इंडेक्स 2023-24 के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं ?
1. भारत 16 एस डी जी के अंतर्गत सभी 36 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के प्रदर्शन का आकलन करता है।
2. यह सूचकांक 113 संकेतकों का उपयोग कर राष्ट्रीय प्रगति का आकलन करता है ।
3. भारत का कुल एस डी जी अंक 71 था।
4. केरल और उत्तराखण्ड दोनों राज्यों ने 79 अंक हासिल किये।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) 1, 2 और 3
(b) 2, 3 और 4
(c) 1, 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
व्याख्या: कथन 1 और 2 सही हैं: यह सूचकांक 17 में से 16 लक्ष्यों (SDGs) (लक्ष्य 14 को छोड़कर) और 113 संकेतकों के आधार पर सभी 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति का आकलन करता है। कथन 3 और 4 सही हैं: SDG इंडिया इंडेक्स 2023-24 में भारत का समग्र स्कोर 71 रहा (2020-21 में यह 66 था), तथा केरल और उत्तराखण्ड दोनों ने 79 अंकों के साथ राज्यों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।Show Answer/Hide
Q120. निम्नलिखित में से कौन सा / कौन से युग्म सही सुमेलित नहीं है/हैं ?
1. आई.एम.एफ. – वाशिंग्टन डी.सी.
2. डब्ल्यू. टी. ओ. – जिनेवा
3. ए. एस. ई. ए. एन.- बैंकाक
4. एस. ए. ए. आर.सी. – काठमाण्डू
कूट :
(a) 1 और 4
(b) 2 और 3
(c) केवल 1
(d) केवल 3
व्याख्या:Show Answer/Hide
