UKPSC Pre Exam Paper I (General Studies) – 29 November 2026 (Answer Key)

UKPSC Pre Exam Paper I (General Studies) – 29 November 2026 (Answer Key)

November 29, 2026

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा आयोजित उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल / उच्च अधीनस्थ सेवाएं (प्रारंभिक) की परीक्षा – 2025 का आयोजन 29 नवम्बर 2026 में किया गया था। उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल / उच्च अधीनस्थ सेवाएं (प्रारंभिक) की परीक्षा – 2026 के प्रश्नपत्र की उत्तर कुंजी (Answer Key) यहाँ पर उपलब्ध है – 

Uttarakhand Public Service Commission Conduct the UKPSC Uttarakhand Combined State Civil/ Upper Subordinate Services (Preliminary) Exam 2026. UKPSC Pre Exam Paper held on 29 November, 2026. UKPSC Pre Exam 2026 with Answer Key Available here.

Post Name UKPSC (Uttarakhand Public Service Commission)
Exam Date  29 November, 2026
Total Questions  150
Paper Set 
D
Paper I  General Studies 

UKPSC Upper Subordinate Services (Preliminary) Exam 2026
Paper – I (General Studies)
(Answer Key)

Q1. भारत में दिये जाने वाले निम्नलिखित बाल्यावस्था टीकों को जन्म से 16 वर्ष की आयु तक के सही कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें:
1. डीपीटी

2. बीसीजी
3. Td (टिटेनस-डिप्थीरिया)
4. मीजल्स और रुबेला (MR-1)
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) 3→2→4→1

(b) 2→4→1→3
(c) 2→1→4→3
(d) 1→3→4→2

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या:  भारत के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के अनुसार इन टीकों की सामान्य समय-सारणी इस प्रकार है:
2. बीसीजी (BCG): जन्म के समय या यथाशीघ्र (1 वर्ष तक)।
1. डीपीटी (DPT): शिशु अवस्था में (6, 10 और 14 सप्ताह पर; बूस्टर 16–24 माह तथा 5 वर्ष पर)।
4. मीजल्स और रुबेला (MR-1): 9 से 12 माह पूर्ण होने पर (पहली खुराक)।
3. Td (टिटेनस-डिप्थीरिया): 10 वर्ष और 16 वर्ष की आयु में।

Q2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट द्वारा सही उत्तर चुनिए :

सूची-I सूची-II
A. m आर.एन.ए. 1. आनुवंशिक पदार्थ
B. t आर. एन. ए. 2. साइटोसोल से अमीनो अम्लों को लेना
C. r आर. एन. ए. 3. क्रियाशील अमीनो अम्लों को जोड़ना
D. डी.एन.ए. 4. प्रोटीन संश्लेषण की टेम्पलेट

कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4  
(b) 4 2 3 1
(c) 3 1 4 2
(d) 2 4 1 3

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या:
A. mRNA (मैसेंजर RNA) → 4. प्रोटीन संश्लेषण की टेम्पलेट: यह डी.एन.ए. से आनुवंशिक सूचना लेकर राइबोसोम तक पहुँचाता है और प्रोटीन निर्माण के लिए साँचा (टेम्पलेट) का कार्य करता है।

B. tRNA (ट्रांसफर RNA) → 2. साइटोसोल से अमीनो अम्लों को लेना: यह कोशिकाद्रव्य (साइटोसोल) से विशिष्ट अमीनो अम्लों को उठाकर प्रोटीन संश्लेषण स्थल तक लाता है।

C. rRNA (राइबोसोमल RNA) → 3. क्रियाशील अमीनो अम्लों को जोड़ना: राइबोसोम के साथ मिलकर पेप्टाइड बंध बनाने और पॉलीपेप्टाइड शृंखला के निर्माण में सहायता करता है।

D. DNA → 1. आनुवंशिक पदार्थ: अधिकांश जीवों में आनुवंशिक जानकारी का संग्रहण और पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्थानांतरण करता है।

Q3. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

सूची-I सूची-II
A. इंसुलिन 1. एडीसन रोग
B. थायरॉक्सिन 2. मधुमेह
C. कॉर्टिकॉइड्स 3. एक्रोमेगली
D. वृद्धि हार्मोन 4. घेंघा / गंडमाला

कूट :
A B C D
(a) 1 3 4 2  

(b) 2 4 1 3
(c) 3 4 1 2
(d) 2 1 4 3

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या:
A. इंसुलिन → 2. मधुमेह: इंसुलिन की कमी या कार्यक्षमता में बाधा से रक्त शर्करा बढ़ती है, जिससे मधुमेह (Diabetes mellitus) होता है।
B. थायरॉक्सिन → 4. घेंघा / गंडमाला: अवटु ग्रंथि (थायरॉयड) के हार्मोन असंतुलन या आयोडीन की कमी से घेंघा (Goitre) की स्थिति बन सकती है।
C. कॉर्टिकॉइड्स → 1. एडीसन रोग: अधिवृक्क वल्कुट (एड्रेनल कॉर्टेक्स) के हार्मोन की कमी से एडीसन रोग (Addison’s disease) होता है।
D. वृद्धि हार्मोन → 3. एक्रोमेगली: वयस्कों में वृद्धि हार्मोन के अत्यधिक स्राव से एक्रोमेगली (Acromegaly) नामक विकार होता है।

Q4. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
1. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है ।

2. सी. वी. रमन को 1928 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
3. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, 2026 का विषय ‘सतत भविष्य के लिए विज्ञान’ था ।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए
कूट:
(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या:

  • कथन 1 सही है: भारत में ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
  • कथन 2 गलत है: सी. वी. रमन ने रमन प्रभाव की खोज 1928 में की थी, लेकिन उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 1930 में प्रदान किया गया था।
  • कथन 3 गलत है: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का विषय “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को उत्प्रेरित करना” (Women in Science: Catalysing Viksit Bharat ।

Q5. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है :
अभिकथन (A) :
नैनोप्रौद्योगिकी का लक्षित औषधि वितरण में उपयोग है।
कारण (R) :
नैनोकणों को विशिष्ट ऊतकों के साथ क्रिया करने हेतु जैव-अभिकल्पित किया जा सकता है और वे हमेशा टॉक्सिक होते हैं ।

नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।

(b) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
(c) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है ।
(d) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है ।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या:

  • अभिकथन (A) सही है: नैनोवाहकों के माध्यम से दवा को सीधे रोगग्रस्त कोशिकाओं या ऊतकों तक पहुँचाया जा सकता है, जिससे प्रभावशीलता बढ़ती है और दुष्प्रभाव कम होते हैं।
  • कारण (R) गलत है: नैनोकणों को विशिष्ट ऊतकों के प्रति लक्षित करने हेतु अभिकल्पित किया जा सकता है, परंतु यह कहना कि वे हमेशा टॉक्सिक होते हैं, सही नहीं है—अनेक जैव-संगत (biocompatible) नैनोकण सुरक्षित उपयोग के लिए विकसित किए जाते हैं।

Q6. निम्नलिखित कथनों पर मानव अभिरंजकों के संदर्भ में विचार कीजिए :
1. बिलिरूबिन तथा बिलीवर्डिन दोनों हरे व पीले पित्तीय अभिरंजक होते हैं जो कि हीमोग्लोबिन से हीम के सामान्य विघटन के दौरान बनते हैं।

2. दोनों पित्तीय अभिरंजक आपस में परिवर्तनशील और ऑक्सीकरण अपचयन प्रक्रिया में शामिल होते हैं।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या:

  • कथन 1 सही है: हीमोग्लोबिन के हीम भाग के विघटन से बिलीवर्डिन (हरा-सा) और बिलिरूबिन (पीला) जैसे पित्तीय अभिरंजक बनते हैं।
  • कथन 2 सही है: जैविक तंत्र में बिलीवर्डिन और बिलिरूबिन ऑक्सीकरण-अपचयन (redox) अभिक्रियाओं के माध्यम से परस्पर रूपांतरित हो सकते हैं।

Q7. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है:
अभिकथन (A):
गृह मंत्रालय ने 10 अगस्त, 2026 के अपने पत्र के माध्यम से भारत के ध्वज संहिता का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश सभी राज्यों / संघ शासित प्रदेशों को दिया है।

कारण (R) : राष्ट्रीय ध्वज के प्रदर्शन से संबंधित कानूनों, प्रथाओं और परंपराओं के बारे में लोगों के साथ-साथ सरकारी संगठनों / एजेंसियों में भी अकसर जागरूकता की कमी देखी जाती है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

(b) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
(c) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(d) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है ।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा भारतीय ध्वज संहिता (Flag Code of India) के नियमों के सही पालन को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं।
  • नागरिकों और संस्थाओं में नियमों व प्रथाओं की अपर्याप्त जानकारी के कारण होने वाली त्रुटियों को रोकने के उद्देश्य से जारी निर्देशों के संदर्भ में (R), (A) का तार्किक कारण प्रस्तुत करता है।

Q8. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है :
अभिकथन (A)
: भारत-यूनाइटेड किंगडम व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता तथा दोहरे योगदान सम्मेलन 15 जुलाई, 2026 को औपचारिक रूप से लागू हुआ ।

कारण (R) : ये समझौते यूनाइटेड किंगडम के बाजार में भारत के लगभग 99% प्रशुल्क वाले सामानों के लिए शुल्क मुक्त पहुँच सुनिश्चित करते हैं।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।

(b) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है ।
(c) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है ।
(d) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है ।

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या:

  • अभिकथन (A) सही हैं : भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) और दोहरा योगदान सम्मेलन (DCC) 15 जुलाई, 2026 को औपचारिक रूप से लागू हुए।
  • कारण (R) सही हैं :  भारत-यूनाइटेड किंगडम व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (CETA) के तहत, यूके ने अपनी 99% से अधिक टैरिफ लाइनों (प्रशुल्क वाले सामानों) पर शून्य-शुल्क (Zero-Duty) पहुंच प्रदान की है, जो मूल्य के आधार पर भारत के लगभग पूरे (लगभग 100%) निर्यात को कवर करता है।

Q9. मई 2026 में समाचारों में रहे ग्रीन क्रेडिट कार्यक्रम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह पर्यावरणीय संरक्षण में स्वैच्छिक भागीदारी को बढ़ावा देता है।

2. इस कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाता है ।
3. यह कार्यक्रम केवल औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण तक ही सीमित है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट:
(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या:

  • कथन 1 और 2 सही हैं: ग्रीन क्रेडिट कार्यक्रम का उद्देश्य व्यक्तियों, समुदायों, उद्योगों और कंपनियों द्वारा पर्यावरण के अनुकूल कार्यों—जैसे वृक्षारोपण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन आदि—में स्वैच्छिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
  • कथन 3 गलत है: यह कार्यक्रम केवल औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापक पर्यावरणीय गतिविधियों को शामिल करता है।

Q10. नवंबर 2025 में भारत ने ऑपरेशन सागर-बंधु किस देश / किन देशों को मानवीय सहायता देने के लिए शुरू किया ?
1. मालदीव

2. श्रीलंका
3. बांग्लादेश
4. म्यांमार
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) केवल 1 और 2
(d) केवल 1 3 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: भारत द्वारा समय-समय पर पड़ोसी देशों को आपदा राहत और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न मिशन/ऑपरेशन चलाए जाते हैं; दिए गए विकल्पों के अनुसार ऑपरेशन सागर-बंधु श्रीलंका को सहायता से संबंधित है।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

Go toTop