131. “उत्तर भारतीय लोग एवं ब्राह्मण द्रविणों से अलग आर्य हैं।” इस मत के प्रतिपादक है:
(1) बी० आर० अम्बेडकर
(2) ई० एम० एस० नम्बूदरीपाद
(3) ई० वी० रामास्वामी नायकर
(4) चो रामास्वामी
Click here to Show Answer/Hide
132. किस अन्तर्राष्ट्रीय घटना के सन्दर्भ में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश द्वारा ‘नई विश्व व्यवस्था’ शब्दावली का प्रयोग किया गया ?
(1) जर्मन दीवार का पतन
(2) सोवियत संघ का विघटन
(3) इराक के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्रसंघ की सैनिक कार्यवाही की अनुमति
(4) परमाणु अप्रसार संधि के विस्तार
Click here to Show Answer/Hide
133. ‘सरकार द्वारा कृषक की उपज को एक निर्धारित मूल्य पर क्रय करने की गारण्टी’ शुरुआत थी :
(1) ग्राम विकास योजना की
(2) कृषक कल्याण कार्यक्रम की
(3) हरित क्रान्ति की
(4) अन्त्योदय योजना की
Click here to Show Answer/Hide
134. निम्न वाक्यों को ध्यान से पहिये ।
I. मंत्रिपरिषद् लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी है।
II. इस सिद्धान्त के अनुसार मंत्रिपरिषद् संसद की एक कार्यकारी समिति है।
सही वाक्य है/हैं :
(1) I सही व II गलत है
(2) II सही व I गलत है
(3) I व II दोनों सही हैं
(4) I व II दोनों गलत हैं
Click here to Show Answer/Hide
135. निम्न कथनों को ध्यान से पढ़िये :
I. 1945 के बाद यूरोप के देशों को पारस्परिक सहयोग का एक अवसर मिला।
II. अमेरिका द्वारा डलेस योजना द्वारा यूरोप की अर्थव्यवस्था के पुनर्गठन का प्रयास किया गया।
सही कथन है/हैं :
(1) I सही व II गलत है।
(2) II सही व I गलत है।
(3) I व II दोनों सही हैं।
(4) I व II दोनों गलत है।
Click here to Show Answer/Hide
130. निम्न वाक्यों को ध्यान से पढ़िये ।
I. प्रथम पंचवर्षीय योजना की कोशिश देश को गरीबी को पकड़जाल से निकालने की थी।
II. इसके लिए औद्योगीकरण की तीव्र रफ्तार का फार्मूला अपनाया गया।
सही वाक्य है/हैं:
(1) I सही व II गलत है
(2) II सही व I गलत है
(3) I व II दोनों सही हैं
(4) I व II दोनों गलत है
Click here to Show Answer/Hide
137. भारत में राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद् को अपनी सलाह पर कितनी बार पुनर्विचार के लिए कह सकता है ?
(1) एक बार भी नहीं
(2) एक बार
(3) तीन बार
(4) कोई संख्या निश्चित नहीं है
Click here to Show Answer/Hide
138. निम्न वाक्यों को ध्यान से पढ़िये :
I. कुछ मामलों में लोकसभा व राज्य सभा की शक्तियाँ समान हैं।
II. उपराष्ट्रपति को हटाना ऐसा ही एक विषय है।
सही कथन है/हैं :
(1) I सही व II गलत है
(2) II सही व I गलत है
(3) I व II दोनों ही गलत हैं
(4) I व II दोनों ही सही हैं
Click here to Show Answer/Hide
139. निम्न वाक्यों को ध्यान से पढ़िये :
I. 1992 में पृथ्वी सम्मेलन ब्राजील में आयोजित किया गया।
II. इसमें एजेण्डा-24 के रूप में विकास के कुछ तौर तरीके सुझाये गये।
सही वाक्य है/हैं :
(1) I सही व II गलत है।
(2) II सही व I गलत है।
(3) I व II दोनों सही हैं।
(4) I व II दोनों गलत हैं।
Click here to Show Answer/Hide
140. दिसम्बर 1991 में सोवियत संघ की समाप्ति की सर्वप्रथम घोषणा करने वाले गणराज्य थे –
(1) रूस, यूक्रेन, कजाखिस्तान
(2) रूस, यूक्रेन, बेलारूस
(3) रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया
(4) रूस, यूक्रेन, उज़्बेकिस्तान
Click here to Show Answer/Hide
141. ‘क्यूबा मिसाइल संकट’ के समय सोवियत संघ का नेतृत्व कर रहे थे :
(1) ब्रेझनेव
(2) यूरी आन्द्रोपोव
(3) निकिता खुश्चेव
(4) स्टालिन
Click here to Show Answer/Hide
142. भारत संयुक्त राष्ट्रसंघ का सदस्य बना था :
(1) 24 अक्टूबर, 1945 को
(2) 26 अक्टूबर, 1945 को
(3) 30 अक्टूबर, 1947 को
(4) 30 अक्टूबर, 1945 को
Click here to Show Answer/Hide
143. वैश्वीकरण के ‘एक अपरिहार्य कारण’ के रूप में पहचाना गया है :
(1) सैनिक अभियानों को
(2) प्रौद्योगिकी को
(3) नवीन संस्थाओं को
(4) नयी संरचनाओं को
Click here to Show Answer/Hide
144. ‘भारत में लोकतंत्र एक छलावा है’ यह दलील किस पार्टी की थी ?
(1) स्वतंत्र पार्टी
(2) फॉरवर्ड ब्लॉक
(3) सी० पी० आई० (एम० एल०)
(4) सी० पी० आई० (एम०)
Click here to Show Answer/Hide
145. सोशलिस्ट पार्टी का विचारधारात्मक विश्वास था :
(1) मार्क्सवादी क्रान्तिकारी समाजवाद में
(2) लोकतांत्रिक समाजवाद में
(3) अराजकतावाद में
(4) माओवादी समाजवाद में
Click here to Show Answer/Hide
146. भारत द्वारा 1949 में किस देश के स्वतंत्रता संग्राम के समर्थन में एक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया ?
(1) इण्डोनेशिया
(2) श्रीलंका
(3) मिस्र
(4) मलेशिया
Click here to Show Answer/Hide
147. भारत के संविधान के अनुच्छेद 74(1) के अनुसार मंत्रिपरिषद् का कार्य है :
(1) नीति निर्माण करना
(2) राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देना
(3) प्रशासन पर नियंत्रण करना
(4) राष्ट्रपति को निर्देश देना
Click here to Show Answer/Hide
148. सुरक्षा की अपारम्परिक धारणा को कहा जाता है :
(1) भूक्षेत्र की सुरक्षा
(2) संस्थाओं की सुरक्षा
(3) सरकार की सुरक्षा
(4) मानवता की सुरक्षा
Click here to Show Answer/Hide
149. निम्न वाक्यों को ध्यान से पढ़िये :
I. एण्टी बैलेस्टिक मिसाइल सन्धि 1972 में हुई।
II. यह मूलतः निशस्त्रीकरण का प्रयास था।
सही कथन है/हैं :
(1) I सही व II गलत है।
(2) I गलत व II सही है।
(3) I व II दोनों सही हैं।
(4) I व II दोनों गलत हैं।
Click here to Show Answer/Hide
150. महाशक्तियों के मध्य शीतयुद्ध के प्रारम्भ होने की स्थिति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति के एक सामान्य तर्क को भी उत्तरदायी माना जाता है, उसे पहचानिये :
(1) अपरोध (प्रतिरोध)
(2) बड़ी जनसंख्या
(3) युद्ध अपराध व निर्णय
(4) राष्ट्र संघ की महत्वहीनता
Click here to Show Answer/Hide
Read Also : |
---|