Daily Quiz – Uttarakhand PCS GS (Paper - I)

Daily Quiz – Uttarakhand PCS GS (Paper – I) – 21 May 2024 (Tuesday)

Daily Quiz : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)
21 May, 2024 (Tuesday)

1. निम्नलिखित में से किस राज्य को उच्च न्यायालय ने जैव विविधता अधिनियम, 2002 को लागू करने के लिये एक समिति गठित करने का आदेश दिया है?
(A) मध्य प्रदेश

(B) बिहार
(C) तमिलनाडु
(D) उत्तर प्रदेश

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

व्याख्या – मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को जैवविविधता अधिनियम, 2002 को लागू करने के लिये एक समिति गठित करने का आदेश दिया।

2. बाओबाब वृक्ष निम्नलिखित में से किस देश की मूल प्रजाति है?
(A) फ्राँस

(B) अफ्रीका
(C) परागुआ
(D) निकारागुआ

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

व्याख्याबाओबाब पर्णपाती वृक्ष हैं, जो अफ्रीका की मूल प्रजाति है और इनकी ऊँचाई 5 से 20 मीटर तक होती है।

3. काँवर झील बिहार के निम्नलिखित में से किस ज़िले में स्थित है?
(A) दरभंगा

(B) गोपालगंज
(C) बेगूसराय
(D) मुंगेर

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

व्याख्याएशिया की सबसे बड़ी मीठे जल की गोखुर झील, काँवर बिहार के बेगुसराय ज़िले में स्थित है।

4. सरिस्का टाइगर रिज़र्व राजस्थान के निम्नलिखित में से किस ज़िले में स्थित है?
(A) अलवर

(B) जोधपुर
(C) जैसलमेर
(D) हनुमानगढ़

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

व्याख्यासरिस्का टाइगर रिज़र्व अरावली पर्वतमाला में स्थित है जो राजस्थान के अलवर ज़िले का एक हिस्सा है।

5. निम्नलिखित में कौन-सी नदी अलकनंदा की सहायक नदी नहीं है?
(A) यमुना

(B) पिंडर
(C) मंदाकिनी
(D) धौलीगंगा

Show Answer/Hide

 उत्तर – (A)

व्याख्या – अलकनंदा की प्रमुख सहायक नदियाँ-धौलीगंगा, नंदाकिनी, पिंडर, मंदाकिनी और भागीरथी हैं। यमुना गंगा नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है जो उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में निम्न हिमालय के मसूरी रेंज में बंदरपूँछ चोटी के पास यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है।यमुना उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में बहती हुई उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (संगम) में गंगा नदी में मिल जाती है।

6. देश का पहला आयुष विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया?
(A) हरियाणा

(B) उत्तर प्रदेश
(C) उत्तराखंड
(D) राजस्थान

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

व्याख्या – देश का पहला आयुष विश्वविद्यालय हरियाणा के कुरुक्षेत्र ज़िले के फत्तुपुर गाँव में स्थापित किया गया था।

7. ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ पुस्तक के लेखक कौन है?
(A) एडम स्मिथ

(B) फ्रैंक एस. स्मिथ
(C) शेक्सपियर
(D) मनीष देसाई

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

व्याख्या – वैली ऑफ फ्लावर्स या फूलो की घाटी का पता सबसे पहले ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक एस. स्मिथ (Frank S Smith) और उनके साथी आर एल होल्डसवर्थ (R.L.Holdsworth) ने लगाया था तथा  फ्रैंक एस. स्मिथ ने वर्ष 1938 में “वैली ऑफ फ्लॉवर्स” नाम से एक किताब प्रकाशित की थी।

 

8. पंज प्यारे नामक संस्था संबंधित है:
(A) जैन धर्म से

(B) बौद्ध धर्म से
(C) सिक्ख धर्म से
(D) मुस्लिम धर्म से

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

व्याख्या – 

  • गुरु गोबिंद सिंह ने वर्ष 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ के साथ-साथ पंज प्यारे नामक संस्था की स्थापना की थी। गुरु गोबिंद सिंह ने पाँच लोगों को संस्कृति को संरक्षित करने हेतु अपने जीवन को आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया। इस संदर्भ में बड़ी संख्या लोगों ने असमति प्रकट की लेकिन अंततः पाँच स्वयंसेवक इसके लिये आगे आए। 
  • गुरु गोबिंद सिंह ने स्वयं सिखों को यह अवगत कराने के लिये उसी चरण में उनसे बपतिस्मा लिया था कि पंज प्यारों के पास समुदाय में किसी की तुलना में उच्च अधिकार और निर्णय लेने की शक्ति है।
  • सिख इतिहास को आकार देने और सिख धर्म को परिभाषित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वास्तविक पंज प्यारे हैं:
    • भाई दया सिंह, लाहौर (1661-1708 ई.)
    • भाई धरम सिंह, हस्तिनापुर (1699-1708 ई.)
    • भाई हिम्मत सिंह, जगन्नाथपुरी (1661-1705 ई.)
    • भाई मोहकम सिंह, द्वारका (1663-1705 ई.)
    • भाई साहिब सिंह, बीदर (1662-1705 ई.) 
  • तब से पाँच बपतिस्मा प्राप्त सिखों के प्रत्येक समूह को पंज प्यारे कहा जाता है तथा उन्हें भी वही सम्मान दिया जाता है जो प्रारंभिक पाँच सिख ‘पंज प्यारों’ को दिया जाता है।

9. निम्नलिखित में से किसे रसायन विज्ञान का पितामह कहा जाता है?
(A) वर्जीलियस

(B) लेवाशिए
(C) डाल्टन
(D) राबर्ट बायल

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)  

व्याख्या – वर्जीलियस को रसायन विज्ञान का पितामह (Grandfather of Chemistry) कहा जाता है। लेवाशिए (Lavoisier) को आधुनिक रसायन विज्ञान का जनक (Father of Modern Chemistry) कहा जाता है।

10. किस स्थान पर राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की स्थापना की जा रही है?
(A) गोवा

(B) लोथल
(C) जामनगर
(D) कोचीन

Show Answer/Hide

उत्तर – (B) 

व्याख्या –  

  • गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के विकास में सहयोग के लिए पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय तथा संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गए हैं। 
  • राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विश्व स्तरीय केन्द्र होगा जो लोथल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण स्थल के निकट विकसित किया जाएगा। इस परिसर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
Read Also :
Uttarakhand Exam Daily MCQsClick Here
All Daily MCQs Click Here
Uttarakhand Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में)Click Here
Uttarakhand Study Material in English LanguageClick Here 
Uttarakhand Study Material One Liner in Hindi LanguageClick Here
Previous Year Solved Paper Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!