UPTET Paper 1 Child Development & Teaching Method (Answer Key)

UPTET Exam Paper 2019 – Child Development & Teaching Method (Official Answer Key)

16. ‘व्यवहार के कारण व्यवहार में परिवर्तन ही अधिगम है’ यह किसने कहा है ?
(1) गिलफर्ड
(2) स्किनर
(3) क्रो एण्ड क्रो
(4) वुडवर्थ

Show Answer/Hide

Answer – (1)

17. सूची – A तथा सूची – B को सुमेलित कीजिए।
.   सूची – A            सूची – B
a. ब्रुनर            I. बुनियादी शिक्षण प्रतिमान
b. ऑसुबेल      II. सायनेक्टिक्स शिक्षण प्रतिमान
c. ग्लेजर          III. अग्रिम संगठक शिक्षण प्रतिमान
d. गॉर्डन          IV. सम्प्रत्यय उपलब्धि शिक्षण प्रतिमान
.                       V. पृच्छा प्रशिक्षण प्रतिमान
.     a    b   c  d
(1) IV III II I
(2) I II III V
(3) III I II V

(4) IV III I II

Show Answer/Hide

Answer – (4)

18. समस्या समाधान का प्रथम चरण है
(1) समस्या की पहचान
(2) परिकल्पना का परीक्षण
(3) परिकल्पना का निर्माण

(4) आँकडा संग्रहण

Show Answer/Hide

Answer – (1)

19. बालकों का अधिगम सर्वाधिक प्रभावशाली होगा जब
(1) बालकों का संज्ञानात्मक, भावात्मक तथा मनोचालक पक्षों का विकास होगा।
(2) शिक्षण व्यवस्था एकाधिकारवादी होगी।
(3) शिक्षक अधिगम प्रक्रिया में आगे होकर बालकों को निष्क्रिय रखेगा।

(4) पढ़ने-लिखने एवं गणितीय कुशलताओं पर ही बल होगा।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

20. स्मृति स्तर एवम् बोध स्तर के शिक्षण प्रतिमान की संरचना में कौन-सा सोपान उभयनिष्ठ है ?
(1) अन्वेषण
(2) प्रस्तुतीकरण
(3) तैयारी
(4) सामान्यीकरण

Show Answer/Hide

Answer – (2)

21. निम्न में किस सिद्धान्त को पुनर्बलन का सिद्धान्त भी कहते हैं ?
(1) उद्दीपक अनुक्रिया सिद्धान्त
(2) सूझ का सिद्धान्त
(3) क्रिया प्रसूत अनुबन्धन सिद्धान्त

(4) शास्त्रीय अनुबन्धन सिद्धान्त

Show Answer/Hide

Answer – (3)

22. निम्न में से कौन-सी अवस्था ब्रूनर के संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त का अंग नहीं है ?
(1) प्रतिबिम्बात्मक अवस्था
(2) संकेतात्मक अवस्था
(3) क्रियात्मक अवस्था
(4) आन्त प्रज्ञ अवस्था

Show Answer/Hide

Answer – (4)

23. मॉरीशन ने बोध स्तर के शिक्षण प्रतिमान में पाँच पदों का वर्णन किया है वे हैं
I. प्रस्तुतीकरण
II. खोज
III. संगठन/व्यवस्था
IV. आत्मीकरण
V. वाचन/अभिव्यक्तिकरण
इनकी सही क्रम है
(1) II, I, IV, III, V
(2) II, I, III, IV, V
(3) I, II, III, IV, V

(4) IV, V, III, I, II

Show Answer/Hide

Answer – (1)

24. निम्न में से कौन-सा संज्ञानात्मक क्षेत्र से संबंधित नहीं है ?
(1) अनुप्रयोग
(2) बोध
(3) ज्ञान

(4) अनुमूल्यन

Show Answer/Hide

Answer – (4)

25. निम्न में से कौन-सा अधिगम का वक्र नहीं है ?
(1) मिश्रित
(2) लम्बवत्
(3) उन्नतोदर (उत्तल)
(4) नतोदर

Show Answer/Hide

Answer – (2)

26. स्तम्भ – A तथा स्तम्भ – B को सुमेलित कीजिए।
.   स्तम्भ – A                   स्तम्भ – B
a. एनिमल इंटेलिजेन्स      I. गेस्टॉल्ट
b. पुनर्बलन की अनुसूची  II. पियाजे
c. सारगर्भिता का नियम  III. थॉर्नडाइक
d. अनुकूलन                   IV. स्किनर
.     a  b  c  d
(1) II IV II I
(2) II Iv I III
(3) III IV I II

(4) I IV III II

Show Answer/Hide

Answer – (3)

27. “विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है।” यह कथन विकास के किस सिद्धान्त से सम्बन्धित है ?
(1) एकीकरण का सिद्धान्त
(2) अन्तः सम्बन्ध का सिद्धान्त
(3) निरन्तरता का सिद्धान्त

(4) अन्त:क्रिया का सिद्धान्त

Show Answer/Hide

Answer – (3)

28. संविधान के किस संशोधन से शिक्षा एक मौलिक अधिकार बन गयी है ?
(1) 25 वें संशोधन
(2) 52 वें संशोधन
(3) 22 वें संशोधन

(4) 86 वें संशोधन

Show Answer/Hide

Answer – (4)

29. अभिप्रेरणा के मूल-प्रवृत्ति सिद्धान्त के प्रतिपादक थे
(1) अब्राहम मैस्लो
(2) सिम्पसन
(3) विलियम जेम्स

(4) मैक्डूगल

Show Answer/Hide

Answer – (4)

30. विकास की किस अवस्था को कोल तथा ब्रूस ने “संवेगात्मक विकास का अनोखा काल” कहा है ?
(1) बाल्यावस्था

(2) प्रौढ़ावस्था
(3) किशोरावस्था

(4) शैशवावस्था

Show Answer/Hide

Answer – (1)

Read Also :

Read Related Posts

 

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!