UPPCS 2012 Pre Exam Paper 1

उत्तर प्रदेश PCS – 2012 हल (Solved) प्रश्नपत्र – सामान्य अध्ययन 1st

November 18, 2018

61. किस सदन के सदस्यों द्वारा बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर मंत्रि-परिषद को त्यागपत्र देना पड़ेगा ?
A. लोक सभा के
B. राज्य सभा के
C. दोनों सदनों के अलग-अलग
D. दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

62. निम्नलिखित में से कौन राज्यपाल की नियुक्ति करता है ?
A. केन्द्रीय मंत्रिमंडल
B. उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
C. लोक सभा के अध्यक्ष
D. भारत के राष्ट्रपति

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

63. संसद राज्य सूची के विषय के संबंध में कानून बना सकती है ?
A. राष्ट्रपति की इच्छा से
B. यदि राज्य सभा ऐसा संकल्प पारित करती है।
C. किसी भी परिस्थिति में
D. सम्बन्धित राज्य के विधानमंडल से पूछ कर

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

64. मंत्रि-परिषद सामूहिक रूप से निम्न में से किसके प्रति उत्तरदायी है ?
A. प्रधानमंत्री के प्रति
B. राष्ट्रपति के प्रति
C. राज्य सभा के प्रति
D. लोक सभा के प्रति

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

65. राज्य विधान सभा में कोई भी धन विधेयक पुरः स्थापित नहीं किया जा सकता, बगैर
A. संसद की संस्तुति के
B. राज्य के राज्यपाल की संस्तुति के
C. भारत के राष्ट्रपति की संस्तुति के
D. मंत्रियों की विशेष समिति की संस्तुति के

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

66. निम्नलिखित में से कौन भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन करता है ?
नीचे दिये कूट से सही उत्तर चुनिये :
1. लोक सभा के सदस्य
2. राज्य सभा के सदस्य
3. विधान सभाओं के सदस्य
4. विधान परिषदों के सदस्य
कूट :
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 1, 2 और 3
D. 1, 2, 3 और 4

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

67. निम्नलिखित में से कौन योजना आयोग तथा राज्य सरकारों के बीच समन्वयकर्त्ता का कार्य करता है ?
A. राष्ट्रीय एकीकरण परिषद
B. वित्त आयोग
C. राष्ट्रीय विकास परिषद
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

68. निम्नलिखित में से किसके द्वारा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद का सृजन किया गया था?
A. संसदीय अधिनियम द्वारा
B. संविधान द्वारा
C. मंत्रिमंडल के संकल्प द्वारा
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

69. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की पदावधि क्या है ?
A. पाँच वर्ष
B. राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त
C. 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।
D. पाँच वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

70. निम्नलिखित में से किसकी संस्तुति पर भारतीय संविधान में मूल कर्त्तव्य शामिल किया गया ?
A. बलवन्त राय मेहता समिति की
B. आयंगर समिति की
C. स्वर्णसिंह समिति की
D. ठक्कर समिति की

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

71. संविधान के अन्तर्गत उच्चतम न्यायालय से विधि के प्रश्न पर राय लेने का अधिकार किसको है ?
A. राष्ट्रपति को
B. कोई भी हाईकोर्ट को
C. प्रधानमंत्री को
D. उपरोक्त में सभी को

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

72. निम्नलिखित में से कौन संवैधानिक प्राधिकरण हैं ?
नीचे दिये कूट से सही उत्तर चुनिये :
1. राज्य निर्वाचन आयोग
2. राज्य वित्त आयोग
3. जिला पंचायत
4. राज्य निर्वाचन अधिकारी
कूट :
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

73. निम्नलिखित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने यह धारणा व्यक्त की कि “मूल अधिकार व्यक्ति को जैसा उसे सबसे अच्छा लगे उस तरह अपनी जिन्दगी की रूपरेखा तैयार करने के लिये सक्षम बनाते हैं” ?
A. इन्दिरा गांधी बनाम राज नारायण
B. गोलक नाथ बनाम स्टेट ऑफ पंजाब
C. बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मामला
D. अज़हर बनाम म्युनिसिपल कार्पोरेशन

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

74. निम्नलिखित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने धारणा प्रस्तुत की कि ‘उद्देशिक संविधान का भाग है’?
A. यूनियन ऑफ इण्डिया बनाम डॉ. कोहली
B. बनारसी दास बनाम स्टेट ऑफ यू. पी.
C. बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया
D. मलक सिंह बनाम स्टेट ऑफ पंजाब

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

75. निम्न में से किस राज्य में पंचायती राज का शुभारम्भ सबसे पहले हुआ ?
A. उत्तर प्रदेश
B. बिहार
C. राजस्थान
D. गुजरात

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

76. उत्तर प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिये आरक्षित स्थानों की संख्या कितनी है ?
A. कुल स्थानों का एक-तिहाई
B. महिलाओं की आबादी के अनुपात में
C. कुल स्थानों का एक-चौथाई
D. परिस्थितियों की आवश्यकतानुसार

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

77. निम्न में से किस वर्ष में असंगठित श्रमिक सामाजिक सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ ?
A. 2004 में
B. 2006 में
C. 2008 में
D. 2010 में

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

78. तेन्दुलकर समिति ने भारत में गरीबी रेखा के नीचे की जनसंख्या का प्रतिशत कितना आकलित किया है ?
A. 27.2
B. 37.2
C. 22.2
D. 32.7

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

79. उच्चतम न्यायालय में संविधान के निर्वाचन से संबंधित मामले की सुनवाई करने के लिये न्यायाधीशों की संख्या कम-से-कम कितनी होनी चाहिये ?
A. दस
B. नौ
C. सात
D. पाँच

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

80. भारत की जनगणना-2011 के अनन्तिम आँकड़ों के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य में शिशु लिंगानुपात सर्वाधिक है ?
A. छत्तीसगढ़
B. हरियाणा
C. उत्तर प्रदेश
D. पंजाब

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop