UKSSSC Junior Cameraman Exam - 04 October 2026 (Answer Key)

UKSSSC Junior Cameraman Exam – 04 October 2026 (Answer Key)

October 5, 2026

Q81. प्रत्येक वर्ग का महाप्राण व्यंजन होता है
(A) पहला व पाँचवा अक्षर
(B) दूसरा व चौथा अक्षर
(C) पहला व तीसरा अक्षर
(D) तीसरा व पाँचवा अक्षर

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या:

  • अल्पप्राण: प्रत्येक वर्ग का पहला, तीसरा और पाँचवाँ वर्ण (1, 3, 5) तथा अंतःस्थ व्यंजन ()।
  • महाप्राण: प्रत्येक वर्ग का दूसरा और चौथा वर्ण (2, 4) तथा ऊष्म व्यंजन () होते हैं, जिनके उच्चारण में श्वास वायु अधिक मात्रा में निकलती है।

Q82. ‘उधो का लेना न माधो का देना’ लोकोक्ति का अर्थ है
(A) आय से अधिक व्यय करना
(B) व्यर्थ का प्रदर्शन करना
(C) किसी से लेना-देना न होना
(D) बात कहकर इनकार कर देना

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: इस लोकोक्ति का भावार्थ किसी भी प्रकार के पचड़े या विवाद में न पड़ना तथा केवल अपने काम से मतलब रखना या किसी से कोई संबंध/लेन-देन न रखना होता है।

Q83. निम्नलिखित में से किस धातु से ‘भाषा’ शब्द की व्युत्पत्ति हुई है ?
(A) भाख
(B) भाष्
(C) भाश
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: ‘भाषा’ शब्द संस्कृत की ‘भाष्’ (हलंत सहित) धातु से बना है, जिसका अर्थ होता है — “बोलना” या “कहना” (व्यक्त वाणी)।

Q84. ‘यदि वर्षा होती, तो हरियाली होती’, किस प्रकार का वाक्य ?
(A) आज्ञावाचक
(B) इच्छावाचक
(C) संकेतवाचक
(D) विधानवाचक

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: जिस वाक्य में एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया पर निर्भर करता है अथवा शर्त या संकेत का बोध होता है, उसे संकेतवाचक वाक्य (Conditional Sentence) कहते हैं।

Q85. निम्नलिखित में से शौरसेनी अपभ्रंश के उत्तरी रूप से किसका उद्भव हुआ है ?
(A) मैथिली
(B) छत्तीसगढ़ी
(C) खड़ी बोली
(D) बघेली

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या:

  • शौरसेनी अपभ्रंश से पश्चिमी हिंदी का विकास हुआ, और पश्चिमी हिंदी के अंतर्गत खड़ी बोली (कौरवी), ब्रजभाषा, कन्नौजी, बुंदेली और हरियाणवी आती हैं।
  • मैथिली का उद्भव मागधी अपभ्रंश से हुआ है।
  • बघेली और छत्तीसगढ़ी का उद्भव अर्धमागधी अपभ्रंश (पूर्वी हिंदी) से हुआ है।

Q86. निम्नलिखित में श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द हैं।
(A) अनिष्ट-अनिष्ठ
(B) ग्राह्य-त्याज्य
(C) अनुकूल-प्रतिकूल
(D) अनुदान-अनुवाद

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या:

  • श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द वे होते हैं जो सुनने में लगभग समान लगते हैं लेकिन उनके अर्थ भिन्न होते हैं:
    • अनिष्ट = बुरा, अहित या नुकसान।
    • अनिष्ठ = निष्ठाहीन (जिसमें निष्ठा या आस्था न हो)।
  • अन्य विकल्पों में विलोम शब्द (ग्राह्य-त्याज्य, अनुकूल-प्रतिकूल) दिए गए हैं।

Q87. ‘पहाड़ पर लालटेन’ रचना के रचनाकार हैं
(A) मंगलेश डबराल
(B) श्री विलास डबराल
(C) पार्थसारथी डबराल
(D) विनय डबराल

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: ‘पहाड़ पर लालटेन’ (1981) समकालीन हिंदी कविता के प्रमुख कवि मंगलेश डबराल का पहला और अत्यंत चर्चित कविता-संग्रह है।

Q88. ‘आगत शब्द’ होते है
(A) विदेशी मूल के शब्द
(B) देशज शब्द
(C) तत्सम शब्द
(D) तद्भव शब्द

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: जो शब्द अन्य विदेशी भाषाओं (जैसे अरबी, फ़ारसी, तुर्की, अंग्रेज़ी, पुर्तगाली आदि) से हिंदी भाषा में आ गए हैं और अपना लिए गए हैं, उन्हें आगत शब्द या विदेशज शब्द कहा जाता है।

Q89. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है
(A) मैंने उसका हस्ताक्षर पहचान लिया है।
(B) वे परस्पर एक-दूसरे से लड़ते हैं ।
(C) अनेकों बार समझाने पर भी वह नहीं माना ।
(D) महादेवी वर्मा छायावादी कवयित्री हैं ।

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या:

  • (A) अशुद्ध है: ‘हस्ताक्षर’ सदैव बहुवचन होता है, अतः शुद्ध होगा — “मैंने उनके हस्ताक्षर पहचान लिए हैं।”
  • (B) अशुद्ध है: ‘परस्पर’ और ‘एक-दूसरे’ का प्रयोग एक साथ पुनरुक्ति दोष है।
  • (C) अशुद्ध है: ‘अनेक’ स्वयं बहुवचन है, ‘अनेकों’ का प्रयोग अशुद्ध है।
  • (D) पूर्णतः व्याकरणिक दृष्टि से शुद्ध है।

Q90. निम्नलिखित में से किसके द्वारा खड़ी बोली को “कौरवी” नाम दिया गया ?
(A) राहुल सांकृत्यायन
(B) कामता प्रसाद गुरु
(C) किशोरीदास वाजपेयी
(D) भारत भूषण अग्रवाल

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने प्राचीन कुरु जनपद की बोली होने के कारण खड़ी बोली को ‘कौरवी’ नाम दिया था।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

Go toTop