उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC – Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission) द्वारा उत्तराखण्ड सहायक कैमरामैन (Junior Cameraman) की परीक्षा का आयोजन 04 अक्टूबर, 2026 को किया गया। उत्तराखण्ड सहायक कैमरामैन (Junior Cameraman) की परीक्षा का प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी सहित (Uttarakhand Junior Cameraman Exam Paper with Official Answer Key) यहाँ पर उपलब्ध है –
Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission conducted the Uttarakhand Junior Cameraman exam paper 2026. This exam held on 4 October, 2026. Uttarakhand Junior Cameraman question paper with answer key is available here –
| पद | सहायक कैमरामैन (Junior Cameraman) परीक्षा 2026 |
| विभाग | UKSSSC |
| परीक्षा तिथि |
04 October, 2026 |
| कुल प्रश्न | 100 |
| पेपर सेट | D |
UKSSSC Junior Cameraman Exam Paper 2026
(Answer Key )
Q1. स्वर्णाभूषण ‘फुल्ली’ पहनी जाती है व्याख्या: ‘फुल्ली’ (या नथ/फूल/लौंग) उत्तराखंड (कुमाऊं व गढ़वाल) की महिलाओं द्वारा नाक में पहना जाने वाला एक पारंपरिक स्वर्ण आभूषण है।
(A) हाथ में
(B) पैर में
(C) नाक में
(D) गले में
Show Answer/Hide
Q2. दी गयी श्रृंखला के अंत में कौन-सा चित्र आना चाहिए जिससे चित्रों का दर्शाया क्रम बना रहे ?

Show Answer/Hide
Q3. भारतीय संविधान के निम्न में से किस भाग में राज्य की नीति के निदेशक तत्वों का उल्लेख किया गया है ? व्याख्या: भारतीय संविधान के भाग IV (अनुच्छेद 36 से 51) में राज्य के नीति निदेशक तत्व (Directive Principles of State Policy – DPSP) शामिल हैं, जिन्हें आयरलैंड के संविधान से लिया गया है।
(A) भाग 1
(B) भाग 2
(C) भाग 3
(D) भाग 4
Show Answer/Hide
Q4. निम्नलिखित में से बेमेल का चयन करें । व्याख्या: उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और शब्दावली के अनुसार:
(A) च्यूँ
(B) गौड़ी
(C) कठाला
(D) बागी
Show Answer/Hide
Q5. दिए गए विकल्पों में से, अंग्रेज़ी शब्दकोश में कौन-सा शब्द चौथे स्थान पर होगा ? व्याख्या: शब्दों को वर्णमाला (Alphabetical order) क्रम में व्यवस्थित करने पर: अतः चौथे (अंतिम) स्थान पर Econometry आएगा।
(A) Econometric
(B) Easement
(C) Economic
(D) Econometry
Show Answer/Hide
Q6. प्रथम योगासन चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड के खिलाड़ी सुमिर ग्नावली ने किस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता ? व्याख्या: श्री गुरु राम राय (SGRR) विश्वविद्यालय, देहरादून के छात्र सुमिर ग्नावली ने विश्व योगासन चैंपियनशिप के सीनियर-बी पुरुष वर्ग में पारम्परिक योगासन (Traditional Yogasana) स्पर्धा में व्यक्तिगत कांस्य पदक हासिल किया था (साथ ही ग्रुप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था)।
(A) कलात्मक योगासन (एकल)
(B) पारम्परिक योगासन
(C) फारवर्ड बेंड व्यक्तिगत
(D) लेग बैलेंस व्यक्तिगत
Show Answer/Hide
Q7. सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति को कहा जाता है व्याख्या:
(A) परिभ्रमण
(B) घूर्णन
(C) झुकाव
(D) आकर्षण-शक्ति
Show Answer/Hide
Q8. निम्न में से किसने उत्तराखण्ड में “श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम” की स्थापना की ? व्याख्या: केरल से आए संत एवं समाज सुधारक स्वामी मनमथन ने वर्ष 1977 में टिहरी गढ़वाल के अंजणीसैंण में श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम (SBMA) की स्थापना की थी। उन्होंने उत्तराखंड में चंद्रबदनी मंदिर में पशुबलि प्रथा का विरोध करने में भी प्रमुख भूमिका निभाई थी।
(A) स्वामी राम
(B) स्वामी मनमथन
(C) चण्डी प्रसाद भट्ट
(D) राधा भट्ट
Show Answer/Hide
Q9. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे, जब “पूर्ण स्वराज” का प्रस्ताव पारित किया गया था ? व्याख्या: दिसंबर 1929 में कांग्रेस का ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन हुआ, जिसकी अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी। इसी अधिवेशन में कांग्रेस ने ‘पूर्ण स्वराज’ (पूर्ण स्वतंत्रता) का लक्ष्य घोषित किया था।
(A) बालगंगाधर तिलक
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) सुभाषचन्द्र बोस
(D) बदरुद्दीन तैय्यबजी
Show Answer/Hide
Q10. आलम-सैग्मों-चूमों (स्यासेर रिमचिन) लोकोत्सव, उत्तराखंड के किस जनपद में मनाया जाता है ? व्याख्या: यह भोटिया (रंग/शौका) समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक दुर्लभ एवं पारंपरिक लोकोत्सव है,जो मुख्य रूप से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ (धारचूला/व्यास घाटी क्षेत्र) में मनाया जाता है।
(A) पिथौरागढ़
(B) देहरादून
(C) पौड़ी
(D) हरिद्वार
Show Answer/Hide
