Q21. बैजनाथ मंदिर समूह किस नदी के किनारे अवस्थित है ? व्याख्या: प्रसिद्ध कत्यूरी कालीन बैजनाथ मंदिर समूह उत्तराखण्ड के बागेश्वर जनपद में गोमती नदी के तट पर स्थित है।
(A) यमुना के
(B) गंगा के
(C) गोमती के
(D) टोंस के
Show Answer/Hide
Q22. निम्नलिखित में से कौन-सी अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा है ? व्याख्या: देशांतर रेखा को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) माना गया है। इसके पूर्व या पश्चिम जाने पर तिथि में एक दिन का अंतर आता है। देशांतर को प्रधान मध्याह्न रेखा (Greenwich Mean Time) कहते हैं।
(A) 180° देशांतर
(B) 90° पू. देशांतर
(C) 90° प. देशांतर
(D) 0° देशांतर
Show Answer/Hide
Q23. इब्न बतूता का यात्रा-वृत्तांत ‘रिहला’ किस भाषा में लिखा गया था ? व्याख्या: मोरक्को के प्रसिद्ध यात्री इब्न बतूता (जो मुहम्मद बिन तुगलक के काल में भारत आया था) ने अपना प्रसिद्ध यात्रा-वृत्तांत ‘किताब-उल-रिहला’ अरबी भाषा में लिखा था।
(A) तुर्की
(B) अरबी
(C) पारसी
(D) हिंदवी
Show Answer/Hide
Q24. उत्तराखण्ड के प्राचीन शासन काल में निःसन्तान मृत पुरुष की सारी सम्पत्ति राज्यकोष में एकत्र कर दी जाती थी । इस सम्पत्ति को क्या कहा जाता था ? व्याख्या: उत्तराखण्ड के राजशाही (चंद/पंवार) काल में निःसंतान मृत व्यक्ति की लावारिस संपत्ति को ‘औताली’ कहा जाता था, जिस पर राज्य का अधिकार हो जाता था।
(A) औताली
(B) मौरूसी
(C) डली कुचली
(D) भास
Show Answer/Hide
Q25. प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की दरगाह कहाँ स्थित है ? व्याख्या: चिश्ती सिलसिले के प्रमुख सूफी संत ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की दरगाह महरौली, दिल्ली में स्थित है। कुतुबमीनार का नाम भी इन्हीं के सम्मान में रखा गया था।
(A) पानीपत
(B) लाहौर
(C) दिल्ली
(D) अज़मेर
Show Answer/Hide
Q26. निम्नलिखित में से किसमें समान संबंध है जैसा कि गाय दूध : पनीर की तिकड़ी में है? व्याख्या:
(A) लोहा : हथौड़ा : कैंची
(B) मकान : सीमेंट : ईंट
(C) विश्वविद्यालय : स्नातक इंजिनीयर
(D) कोच : खिलाड़ी : मैदान
Show Answer/Hide
Q27. मैकमोहन तथा रेडक्लिफ़ अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा भारत को क्रमशः किन दो देशों से अलग करती हैं ? व्याख्या:
(A) चीन तथा पाकिस्तान
(B) चीन तथा म्यांमार
(C) पाकिस्तान तथा बंग्लादेश
(D) भूटान तथा नेपाल
Show Answer/Hide
Q28. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई ? व्याख्या: मारकेश समझौते के तहत गैट (GATT) के स्थान पर 1 जनवरी, 1995 को विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना हुई थी। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
(A) 1 जनवरी, 1994
(B) 1 जनवरी, 1995
(C) 1 जनवरी, 1996
(D) 1 जनवरी, 1997
Show Answer/Hide
Q29. उत्तराखण्ड के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से “गूंठ” किससे सम्बन्धित है ? व्याख्या: राजाओं द्वारा मंदिरों की पूजा-अर्चना, भोग तथा रख-रखाव के खर्च हेतु जो राजस्व-मुक्त भूमि या पूरे गाँव दान दिए जाते थे, उन्हें ‘गूंठ’ (या गूंठ भूमि) कहा जाता था।
(A) ब्रिटिश कुमाऊँ की भू-मापन इकाई
(B) बोक्सा जनजाति की कृषि तकनीक
(C) सिंचाई हेतु गोरखाओं द्वारा बनायी गई नहरें
(D) गढ़वाल के बड़े मन्दिरों के रख-रखाव हेतु राजाओं द्वारा मन्दिरों को दिये गये ग्राम
Show Answer/Hide
Q30. आकृति में कितने वर्ग है ?

(A) 13
(B) 16
(C) 17
(D) 14
Show Answer/Hide
