Uttar Pradesh map - Page 5

प्रतापगढ़ जनपद (Pratapgarh District)

प्रतापगढ़ जनपद का परिचय (Introduction of Pratapgarh District)

प्रतापगढ़  की स्थिति (Location of Pratapgarh)

  • मुख्यालय – प्रतापगढ़
  • पुराना नाम व उपनाम – बेला भवानी नगर, राजाओं का गढ़ 
  • मंडल –  इलाहाबाद 
  • क्षेत्रफल – 3730 वर्ग किमी.
  • सीमा रेखा
  • राष्ट्रीय राजमार्ग NH-931, NH-24B, NH-231, NH-096, NH-056
  • नदियाँ –  गंगा, गोमती, सई, शारदा
  • परियोजनाएँ – शारदा नहर

प्रतापगढ़ की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Pratapgarh)

  • विधानसभा क्षेत्र – 6 (रानीगंज, रामपुर खास, कुण्डा, बिश्‍वनाथगंज, पट्टी, बाबागंज)
  • लोकसभा सीट – 
  • तहसील – 5 (रानीगंज, सदर, कुंडा, लालगंज, पट्टी)
  • विकासखंड (ब्लाक)   17 (बाबागंज, बिहार, कालाकांकर, रामपुर संग्रामगढ़, सांगीपुर, लक्ष्मणपुर, मान्धाता, संदवा चन्द्रिका, आसपुर देवसरा, बाबा बेलखर नाथ धाम, मंगरौरा, शिवगढ़, गौरा, सदर, पट्टी, कुंडा, लालगंज)
  • कुल ग्राम 2265
  • कुल ग्राम पंचायत 1255
  • नगर पालिका परिषद 1 (बेला)
  • नगर पंचायत – 8

प्रतापगढ़  की जनसंख्या (Population of Pratapgarh)

  • जनसंख्या – 32,09,141
    • पुरुष जनसंख्या – 16,06,085 
    • महिला जनसंख्या – 16,03,056
  • शहरी जनसंख्या – 1,75,242 (5.46 %)
  • ग्रामीण जनसंख्या – 30,33,899 (94.54 %)
  • साक्षरता दर – 70.09%
    • पुरुष साक्षरता – 81.88%
    • महिला साक्षरता – 58.45%
  • जनसंख्या घनत्व – 863 
  • लिंगानुपात – 998
  • जनसंख्या वृद्धि दर – 17.50%
  • हिन्दू जनसंख्या – 27,31,351 (85.11 %)
  • मुस्लिम जनसंख्या – 4,52,394 (14.10 %)
  • इसाई जनसंख्या – 3,920 (0.12 %)

Population Source – census2011.co.in

प्रतापगढ़  के संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Pratapgarh)

  • प्रसिद्ध स्थल भक्ति धाम, घुस्मेश्वर नाथ धाम, बाबा भयहरण नाथ धाम
  • उद्योग खाद्य प्रसंस्करण आधारित, कृषि आधारित
  • अभयारण्य – भीमराव  आम्बेडकर पक्षीविहार 

Notes –

  • प्रतापगढ़, सन् 1858 में अस्तित्व में आया।
  • प्रतापगढ़ को लोग बेल्हा भी कहते हैं, क्योंकि यहां बेल्हा देवी मंदिर है जो कि सई नदी के किनारे बना है।
  • यहां के विधानसभा क्षेत्र पट्टी से ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने पदयात्रा के माध्यम से अपना राजनैतिक करियर शुरू किया था।
  • रीतिकाल के श्रेष्ठ कवि आचार्य भिखारीदास और राष्ट्रीय कवि हरिवंश राय बच्चन की जन्मस्थली के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह जिला धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी कि जन्मभूमि और महात्मा बुद्ध की तपोस्थली है।
  • स्थानीय राजा, राजा प्रताप बहादुर, जिनका कार्यकाल सन् 1628 से लेकर 1682 के मध्य था, उन्होने अपना मुख्यालय रामपुर के निकट एक पुराने कस्बे अरोर में स्थापित किया। जहाँ उन्होने एक किले का निर्माण कराया और अपने नाम पर ही उसका नाम प्रतापगढ़ (प्रताप का किला) रखा। धीरे-धीरे उस किले के आसपास का स्थान भी उस किले के नाम से ही जाना जाने लगा यानि प्रतापगढ़ के नाम से।
  • जब 1858 में प्रतापगढ़ का पुनर्गठन किया गया तब इसका मुख्यालय बेल्हा में स्थापित किया गया जो अब बेल्हा प्रतापगढ़ के नाम से विख्यात है।

 

Read Also :

Related Post ….

 

गाजीपुर जनपद (Ghazipur District)

गाज़ीपुर जनपद का परिचय (Introduction of Ghazipur District)

गाज़ीपुरर की स्थिति (Location of Ghazipur)

  • मुख्यालय गाजीपुर
  • पुराना नाम व उपनाम – काशी की बहन 
  • मंडल – वाराणसी
  • क्षेत्रफल – 3,377 वर्ग किमी.
  • सीमा रेखा
  • राष्ट्रीय राजमार्ग NH-097, NH-029, NH-019
  • नदियाँ/नहरें – गंगा, गोमती, कर्मनाशा, टोन्स, बैसुन, भाई-साई 
  • परियोजनाएँ – नौगढ़ बांध नहर

गाज़ीपुर की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Ghazipur)

  • विधानसभा क्षेत्र – 7 (मोहम्मदाबाद, जहूराबाद,जखनिया, जंगीपुर, गाजीपुर, जमानियां, सैदपुर)
  • लोकसभा सीट – 1 (गाजीपुर)
  • तहसील – 7 (सदर,  जमानिया, जखनिया,  मुहम्मदाबाद,  सैदपुर,  कासिमाबाद,  सेवराई)
  • विकासखंड (ब्लाक)   16 (गाजीपुर,  विरनो,  करण्डा,  मरदह,  ज़मानिया,  भदौरा,  रेवतीपुर,  सैदपुर,  देवकली,  सादात,  जखनिया, मनिहारी,  मुहम्मदाबाद,  भांवरकोल,  कासिमाबाद,  बाराचवर)
  • कुल ग्राम 3,385
  • कुल ग्राम पंचायत 1,237
  • नगर पालिका परिषद 3 (गाज़ीपुर, ज़मानिया, मुहम्म्दाबाद)
  • नगर पंचायत – 5

गाज़ीपुर की जनसंख्या (Population of Ghazipur)

  • जनसंख्या – 36,20,268
    • पुरुष जनसंख्या – 18,55,075 
    • महिला जनसंख्या – 17,65,193
  • शहरी जनसंख्या – 2,74,360 (7.58 %)
  • ग्रामीण जनसंख्या – 33,45,908 (92.42 %)
  • साक्षरता दर – 71.78%
    • पुरुष साक्षरता – 82.80% 
    • महिला साक्षरता – 60.29%
  • जनसंख्या घनत्व – 1,072
  • लिंगानुपात – 952
  • जनसंख्या वृद्धि दर – 19.18%
  • हिन्दू जनसंख्या – 32,33,790 (89.32 %)
  • मुस्लिम जनसंख्या – 3,68,153 (10.17 %)
  • इसाई जनसंख्या – 4,181 (0.12 %)

Population Source – census2011.co.in

गाज़ीपुर के संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Ghazipur)

  • प्रसिद्ध स्थल – भितारी 
  • उद्योग – ओपियम एवं संबद्ध, डिस्टिलरीज, कृषि ऊर्जा

Notes –

  • गाजीपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक जिला है जिसकी स्थापना अन्य जिले से विभाजन कर सन् 1818 में हुई थी।
  • गाजीपुर जनपद को एक अनूठे प्रकार के गुलाब इत्र ‘गुलाब जल’ के उत्पादन के लिए जाना जाता है।
  • गाज़ीपुर में स्थापित ‘गवर्नमेंट ओपियम एंड अल्कालॉयड वर्क्स’ एशिया की सबसे बड़ी ओपियम फैक्टरी कही जाती है।
  • गाजीपुर शहर बौद्ध काल के दौरान एक महत्वपूर्ण केंद्र था।
  • चीनी यात्री ह्यूएन त्संग ने इस इलाके का उल्लेख “चंचू” के रूप में किया है जिसका अर्थ युद्धक्षेत्रों की मिट्टी है, जो कि यहाँ पर लड़े हुए कई महत्वपूर्ण लड़ाइयों से संकेत मिलता है।

 

Read Also :

Related Post ….

 

चन्दौली जनपद (Chandauli District)

चन्दौली जनपद का परिचय (Introduction of Chandauli District)

चन्दौली की स्थिति (Location of Chandauli)

  • मुख्यालय – चन्दौली 
  • पुराना नाम व उपनाम – धान का कटोरा
  • मंडल – वाराणसी
  • क्षेत्रफल – 2,541 वर्ग किमी.
  • सीमा रेखा
    • पूर्व में बिहार राज्य
    • पश्चिम में मिर्जापुर एवं वाराणसी
    • उत्तर में – गाज़ीपुर 
    • दक्षिण में – सोनीभद्र
  • राष्ट्रीय राजमार्ग NH-097, NH-07, NH-02
  • नदियाँ –  कर्मनाशा, चंद्रप्रभा, गंगा 
  • परियोजनाएँ – नौगढ़नहर, चंद्रप्रभा नहर

चन्दौली की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Chandauli)

  • विधानसभा क्षेत्र – 4 (मुगलसराय, सकलडीहा,  सैयदराजा, चकिया)
  • लोकसभा सीट – 1 (चन्दौली)
  • तहसील – 5 (सदर, सकलडीहा, चकिया, मुगलसराय, नौगढ़)
  • विकासखंड (ब्लाक)   9 (बरहनी, चंदौली, नियामताबाद, चहनिया, सकलडीहा, धानापुर, चकिया, शहाबगंज, नौगढ़)
  • कुल ग्राम 1,651
  • कुल ग्राम पंचायत 734
  • नगर पालिका परिषद 1 (पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर)
  • नगर पंचायत – 3

चन्दौली की जनसंख्या (Population of Chandauli)

  • जनसंख्या – 19,52,756
    • पुरुष जनसंख्या – 10,17,905
    • महिला जनसंख्या – 9,34,851
  • शहरी जनसंख्या – 2,42,553 (12.42 %)
  • ग्रामीण जनसंख्या – 17,10,203 (87.58 %)
  • साक्षरता दर – 71.48%
    • पुरुष साक्षरता – 81.72% 
    • महिला साक्षरता – 60.35%
  • जनसंख्या घनत्व – 768
  • लिंगानुपात – 918
  • जनसंख्या वृद्धि दर – 18.83%
  • हिन्दू जनसंख्या – 17,27,869 (88.48 %)
  • मुस्लिम जनसंख्या – 2,15,081 (11.01 %)
  • इसाई जनसंख्या – 2,153 (0.11 %)

Population Source – census2011.co.in

चन्दौली के संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Chandauli)

  • प्रसिद्ध स्थल – देवदारी , लतीफ-शाह बांध, लतीफ शाह मकबरा 
  • अभयारण्य चंद्रप्रभा वन्यजीवविहार

Notes –

  • चंदौली जनपद का गठन 1997 में वाराणसी जनपद को काट कर किया गया था।
  • यह वाराणसी मंडल का एक भाग है। यह जनपद भारत के सकल घरेलू उत्पाद में अपने गेहूँ और चावल के उत्पादन से महत्वपूर्ण योगदान देता है।
  • इस जनपद में चन्द्रप्रभा नामक वन्य जीव अभयारण्य तथा देवदारी व राजदारी नामक स्थलों पर जल प्रपात भी हैं ।
  • कर्मनस नदी चंदौली जनपद को बिहार राज्य से विभाजित लाइन है।

 

Read Also :

Related Post ….

 

फतेहपुर जनपद (Fatehpur District)

फतेहपुर जनपद का परिचय (Introduction of Fatehpur District)

फतेहपुर की स्थिति (Location of Fatehpur)

  • मुख्यालय – फतेहपुर
  • पुराना नाम व उपनाम – रणभूमि नगर 
  • मंडल – इलाहबाद
  • क्षेत्रफल – 4,152 वर्ग किमी
  • सीमा रेखा
    • पूर्व में – प्रतापगढ़ एवं मिर्जापुर
    • पश्चिम में हमीरपुर एवं कानपुर नगर 
    • उत्तर में – उन्नाव एवं रायबरेली
    • दक्षिण में – चित्रकूट एवं बांदा
  • राष्ट्रीय राजमार्ग NH-232, NH-002 
  • नदियाँ – गंगा, यमुना 
  • परियोजनाएँ – ऊपरी गंगा नहर 

फतेहपुर की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Fatehpur)

  • विधानसभा क्षेत्र – 6 (बिन्दकी, खागा, जहानाबाद, हुसैनगंज, अयाह शाह, फतेहपुर)
  • लोकसभा सीट – 1 (फतेहपुर)
  • तहसील – 3 (फतेहपुर सदर, बिन्दकी, खागा)
  • विकासखंड (ब्लाक)   13 (असोथर, बहुआ, भिटौरा, हसवा, तेलियानी, अमौली, देवमई, खजुहा, मलवां, ऐरायां, धाता , हथगाम, विजयीपुर)
  • कुल ग्राम 1,521
  • कुल ग्राम पंचायत 840
  • नगर पालिका परिषद 2 (फतेहपुर, बिन्दकी )
  • नगर पंचायत – 5

फतेहपुर की जनसंख्या (Population of Fatehpur)

  • जनसंख्या – 26,32,733
    • पुरुष जनसंख्या –13,84,722 
    • महिला जनसंख्या – 12,48,011
  • शहरी जनसंख्या – 3,21,993 (12.23%)
  • ग्रामीण जनसंख्या – 23,10,740 (87.77%)
  • साक्षरता दर – 67.43%
    • पुरुष साक्षरता – 77.19% 
    • महिला साक्षरता – 56.58%
  • जनसंख्या घनत्व – 634
  • लिंगानुपात – 901
  • जनसंख्या वृद्धि दर – 14.05%
  • हिन्दू जनसंख्या – 22,74,674 (86.40 %)
  • मुस्लिम जनसंख्या – 3,50,700 (13.32 %)
  • इसाई जनसंख्या – 2,201 (0.08 %)

Population Source – census2011.co.in

फतेहपुर के संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Fatehpur)

  • प्रसिद्ध स्थल बावनी इमली,ओम घाट फतेहपुर
  • उद्योग – चमड़ा उद्योग, हस्तशिल्प, इनजीनियरिंग एवं संबंधित उपस्कर, चावल मिलें, रेडीमेड गारमेंट्स

Notes –

  • फतेहपुर जिला पवित्र नदियों गंगा और यमुना के तट पर स्थित है।
  • वैदिक युग में इस जिले के क्षेत्र को ‘अंतर्देश’ के नाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ है दो बड़ी नदियों के बीच उपजाऊ क्षेत्र।
  • बाद में, इसे “मध्य प्रदेश” के नाम से जाना जाता था जिसका अर्थ केंद्रीय क्षेत्र है।
  • जिले का उत्तरी क्षेत्र “अवधी संस्कृति” से प्रभावित है, जबकि दक्षिणी भाग “बुंदेलखंड” का प्रभाव दिखाता है।

 

Read Also :

Related Post ….

 

एटा जनपद (Etah District)

एटा जनपद का परिचय (Introduction of Etah District)

एटा की स्थिति (Location of Etah)

  • मुख्यालय – एटा
  • पुराना नाम व उपनाम – शूकर एरिया, वहार नगर 
  • मंडल – अलीगढ़
  • क्षेत्रफल – 4446 वर्ग किमी
  • सीमा रेखा
    • पूर्व में – फर्रुखाबाद
    • पश्चिम में आगरा एवं हाथरस (महामाया नगर)
    • उत्तर में – कासगंज 
    • दक्षिण में – फिरोजाबाद एवं मैनपुरी 
  • राष्ट्रीय राजमार्ग NH-091
  • नदियाँ –  गंगा, काली ईसान
  • परियोजनाएँ – ऊपरी गंगा, निचली गंगा, बूढीगंगा 

एटा की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Etah)

  • विधानसभा क्षेत्र – 4 (एटा, मारहरा, जलेसर, अलीगंज)
  • लोकसभा सीट – 1 (एटा)
  • तहसील – 3 (अलीगंज, एटा, जलेसर)
  • विकासखंड (ब्लाक)   8 (शीतलपुर, सकीट, निधोलीकला, मारहरा, जलेसर, अवागढ़, जैथरा, अलीगंज)
  • कुल ग्राम 892
  • कुल ग्राम पंचायत 576
  • नगर पालिका परिषद –4 (अलीगंज, मारहरा, एटा, जलेसर)
  • नगर पंचायत – 5

एटा की जनसंख्या (Population of Etah)

  • जनसंख्या – 17,74,480
    • पुरुष जनसंख्या – 9,47,339 
    • महिला जनसंख्या – 8,27,141
  • शहरी जनसंख्या –2,68,142 (15.11 %)
  • ग्रामीण जनसंख्या – 15,06,338 (84.89 %)
  • साक्षरता दर – 70.81%
    • पुरुष साक्षरता – 81.28% 
    • महिला साक्षरता – 58.80%
  • जनसंख्या घनत्व – 730
  • लिंगानुपात – 873
  • जनसंख्या वृद्धि दर – 13.62%
  • हिन्दू जनसंख्या – 16,11,126 (90.79 %)
  • मुस्लिम जनसंख्या – 1,46,346 (8.25 %)
  • इसाई जनसंख्या – 2,464 (0.14 %)

Population Source – census2011.co.in

एटा के संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Etah)

  • धार्मिक स्थल – कैलाश मंदिर
  • प्रसिद्ध स्थल – अवागढ़ किला 
  • उद्योग – चाय प्रसंस्करण उद्योग (त्वरित चाय/टी बैग ), चिकोरी प्रोसेसिंग
  • अभयारण्य – पटना विहार पक्षी

Notes –

  • प्राचीन काल में, एटा को “आंथा” कहा जाता था जिसका मतलब है कि यादव समुदाय के लोगों की वजह से ‘आक्रामक रूप से जवाब देना’ है, जो बहुत आक्रामक हैं।
  • अमीर खुसरो पटियाली, एटा में पैदा हुआ था और उर्दू के सबसे अच्छे कवियों में से एक माना जाता है।
  • कासगंज की स्थापना 15 अप्रैल 2008 को एटा जिले के कासगंज, पटियाली और सहवार तहसील के विभाजन के द्वारा की गई थी।

 

Read Also :

Related Post ….

 

वाराणसी जनपद (Varanasi District)

वाराणसी जनपद का परिचय (Introduction of Varansi District)

वाराणसी की स्थिति (Location of Varansi)

  • मुख्यालय – वाराणसी
  • पुराना नाम व उपनाम – विश्वनाथ नगरी, मुक्ति नगर, घाटोंका नगर, मंदिरों का शहर, भारत की धार्मिक राजधानी, भगवान शिव की नगरी, दीपों का शहर, ज्ञान नगरी, बनारस और काशी
  • मंडल – वाराणसी
  • क्षेत्रफल – 1535 वर्ग किमी
  • सीमा रेखा
    • पूर्व में –  चंदौली
    • पश्चिम में भदोली
    • उत्तर में – जैनपुर एवं गाजीपुर
    • दक्षिण में – मिर्जापुर
  • राष्ट्रीय राजमार्ग NH-233, NH-056, NH-029, NH-002
  • नदियाँ/नहरें – वरुणा, अस्ति, गंगा, बेलगाम, गोमती, कर्मनाशा, चंद्रप्रभा, गडई
  • परियोजनाएँ – रिहन्द घाटी, अहरौरा घाटी

वाराणसी की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Varansi)

  • विधानसभा क्षेत्र – 8 (शिवपुर, पिन्ड्रा, अजगरा, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी उत्‍तर, वाराणसी कैन्टोनमेंट, सेवापुरी, रोहनिया)
  • लोकसभा सीट – 1 (वाराणसी)
  • तहसील – 3 (सदर, पिंड्रा, राजातालाब)
  • विकासखंड (ब्लाक)   8 (सेवापुरी, चिरईगांव, आराजी लाइन्स, पिण्ड्रा, चोलापुर, काशीविद्यापीठ, बडागांव, हरहुआ)
  • कुल ग्राम 1360
  • कुल ग्राम पंचायत 760
  • नगर पालिका परिषद 1 (वाराणसी)
  • नगर पंचायत – 2 (रामनगर, गंगापुर)

वाराणसी की जनसंख्या (Population of Varansi)

  • जनसंख्या – 36,76,841
    • पुरुष जनसंख्या – 19,21,857
    • महिला जनसंख्या – 17,54,984
  • शहरी जनसंख्या – 15,97,051 (43.44 %)
  • ग्रामीण जनसंख्या – 20,79,790 (56.56 %)
  • साक्षरता दर – 75.60%
    • पुरुष साक्षरता – 83.78 %
    • महिला साक्षरता – 66.69%
  • जनसंख्या घनत्व – 2,395
  • लिंगानुपात – 913
  • जनसंख्या वृद्धि दर – 17.15%
  • हिन्दू जनसंख्या – 31,07,681 (84.52 %)
  • मुस्लिम जनसंख्या – 5,46,987 (14.88 %)
  • इसाई जनसंख्या – 7,696 (0.21 %)

Population Source – census2011.co.in

वाराणसी के संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Varansi)

  • धार्मिक स्थल – सारनाथ, काशी विश्वनाथ
  • प्रसिद्ध स्थल – गंगा  घाट
  • उद्योग – उच्च तकनीकी रेशम की बुनाई एवं डिजाइनिंग क्लस्टर, ब्रौकेड क्लस्टर, पेट्रोलियम उद्योग, ग्लास मोती क्लस्टर, हैंडलूम क्लस्टर, स्टोन कार्विंग क्लस्टर, ईंटों का उत्पादन, वुड क्लस्टर, विद्युतीय इकाइयां, कृषि आधारित, पेय उत्पाद
  • अभयारण्य – कछुआ वन्यजीव विहार 

Notes –

  • वाराणसी संसार के प्राचीनतम बसे शहरों में से एक और भारत का प्राचीनतम बसा शहर है। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का प्रसिद्ध नगर है। इसे ‘बनारस’ और ‘काशी’ भी कहते हैं।
  • हिन्दू धर्म में सर्वाधिक पवित्र नगरों में से एक माना जाता है और इसे अविमुक्त क्षेत्र कहा जाता है। इसके अलावा बौद्ध एवं जैन धर्म में भी इसे पवित्र माना जाता है।
  • वाराणसी को प्रायः ‘मंदिरों का शहर’, ‘भारत की धार्मिक राजधानी’, ‘भगवान शिव की नगरी’, ‘दीपों का शहर’, ‘ज्ञान नगरी’ आदि विशेषणों से संबोधित किया जाता है।
  • प्रसिद्ध अमरीकी लेखक मार्क ट्वेन लिखते हैं: “बनारस इतिहास से भी पुरातन है, परंपराओं से पुराना है, किंवदंतियों (लीजेन्ड्स) से भी प्राचीन है और जब इन सबको एकत्र कर दें, तो उस संग्रह से भी दोगुना प्राचीन है।”
  • गोस्वामी तुलसीदास ने हिन्दू धर्म का परम-पूज्य ग्रंथ रामचरितमानस यहीं लिखा था और गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन यहीं निकट ही सारनाथ में दिया था।
  • वाराणसी में चार बड़े विश्वविद्यालय स्थित हैं: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइयर टिबेटियन स्टडीज़ और संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय। यहां के निवासी मुख्यतः काशिका भोजपुरी बोलते हैं, जो हिन्दी की ही एक बोली है।

 

Read Also :

Related Post ….

 

भदोही (संत रविदास नगर) जनपद (Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) District)

भदोही (संत रविदास नगर) जनपद का परिचय (Introduction of Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) District)

भदोही (संत रविदास नगर) की स्थिति (Location of Bhadohi (Sant Ravidas Nagar))

  • मुख्यालय – भदोही 
  • पुराना नाम व उपनाम – कालीन सिटी 
  • मंडल – मिर्जापुर
  • क्षेत्रफल 1015 वर्ग किमी
  • सीमा रेखा
    • पूर्व में – वाराणसी
    • पश्चिम में इलाहाबाद
    • उत्तर में – जौनपुर
    • दक्षिण में – मिर्जापुर
  • राष्ट्रीय राजमार्ग NH-02
  • नदियाँ/ नहरें – गंगा,  वरुणा, मोरवा

भदोही की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Bhadohi)

  • विधानसभा क्षेत्र – 3 (भदोही, औराई, ज्ञानपुर)
  • लोकसभा सीट – 1 (भदोही)
  • तहसील – 3 (भदोही, औराई, ज्ञानपुर)
  • विकासखंड (ब्लाक)   6 (अभोली, डीघ, सुरियावां, ज्ञानपुर, औराई, भदोही)
  • कुल ग्राम 1,217
  • कुल ग्राम पंचायत 561
  • नगर पालिका परिषद 2 (गोपीगंज, भदोही)

भदोही की जनसंख्या (Population of Bhadohi)

  • जनसंख्या – 15,78,213
    • पुरुष जनसंख्या – 8,07,099 
    • महिला जनसंख्या – 7,71,114
  • शहरी जनसंख्या – 2,29,302 (14.53%)
  • ग्रामीण जनसंख्या – 13,48,911 (85.47%)
  • साक्षरता दर – 68.97%
    • पुरुष साक्षरता – 81.47%
    • महिला साक्षरता – 56.03%
  • जनसंख्या घनत्व – 1,555
  • लिंगानुपात – 955
  • जनसंख्या वृद्धि दर – 16.58%
  • हिन्दू जनसंख्या – 13,68,291 (86.70%)
  • मुस्लिम जनसंख्या – 2,03,887 (12.92%)
  • इसाई जनसंख्या – 1,365 (0.09%)

Population Source – census2011.co.in

भदोहीके संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Bhadohi)

  • धार्मिक  स्थल – सीता समाहित स्थल (सीतामढ़ी)
  • उद्योग – कालीन  

Notes –

  • भदोही (संत रविदास नगर) का नाम उस क्षेत्र के “भार राज्य” से हुआ जिसने भदोही को अपनी राजधानी बनाया ।
  • अकबर के शासन के दौरान, भदोही को एक दस्तुर बना दिया गया और इलाहाबाद के शासन में शामिल किया गया।
  • लगभग 1750 ईस्वी भूमि राजस्व बकाया भुगतान के कारण, प्रतापगढ़ के राजा प्रताप सिंह ने बकाया भुगतान के बदले में पूर्ण परगना को बनारस के बलवंत सिंह को दिया।
  • 1911 में भदोही, महाराजा प्रभु नारायण सिंह द्वारा शासित नवनियुक्त रियासत बनारस के अधीन शामिल कर लिया गया।
  • भदोही जनपद का गठन 30 जून 1994 को उत्तर प्रदेश के 65वें जनपद के रूप में वाराणसी जनपद के कुछ भागों को काट कर हुआ था।
  • पूरे दक्षिण एशिया में हाथ द्वारा निर्मित कालीन का यह एक मुख्य केंद्र है इसी लिए इस जनपद को “कालीन नगरी” के नाम से भी जाना जाता है।
  • भारतीय कालीन तकनीक संस्थान (Indian Institute of Carpet Technology) पूरे एशिया में अपनी तरह का इकलौता संस्थान है। इस संस्थान की स्थापना कपड़ा मंत्रालय द्वारा 2001 में की गई थी ।

 

Read Also :

Related Post ….

 

गोंडा जनपद (Gonda District)

गोंडा जनपद का परिचय (Introduction of Gonda District)

गोंडा की स्थिति (Location of Gonda)

  • मुख्यालय – गोंडा 
  • पुराना नाम व उपनाम – जयप्रकाश नगर 
  • मंडल – देवीपाटन
  • क्षेत्रफल – 4,003 वर्ग किमी.
  • सीमा रेखा
    • पूर्व में – सिद्धार्थ नगर एवं बस्ती 
    • पश्चिम में बाराबंकी एवं बहराइच 
    • उत्तर में – श्रावस्ती एवं बलरामपुर 
    • दक्षिण में – बाराबंकी एवं फैजाबाद 
  • राष्ट्रीय राजमार्ग NH-028
  • नदियाँ –  घाघरा, सरयू एवं कुआनो
  • परियोजनाएँ – घाघरा या सरयू नहर 

गोंडा की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Gonda)

  • विधानसभा क्षेत्र – 7 (मेहनौन, गोण्डा, कटरा बाजार, करनैलगंज, तरबगंज, मनकापुर, गौरा)
  • लोकसभा सीट – 1 (गोण्डा )
  • तहसील – 4 (करनैलगंज, गोण्डा, मनकापुर, तरबगंज )
  • विकासखंड (ब्लाक)   16 (बभनजोत, बेलसर,  छपि‍या, करनैलगंज , हलधरमउ ,इटि‍याथोक, झंझरी,  कटरा बाजार,  मनकापुर,  मुजेहना, नवाबगंज, पंडरीक़पाल,  परसपुर,  रूपईडीह,  तरबगंज,  वजीरगंज)
  • कुल ग्राम 1,821
  • कुल ग्राम पंचायत 1,044
  • नगर पालिका परिषद गोंडा, नवाबगंज, करनैलगंज
  • नगर पंचायत – 4

गोंडा की जनसंख्या (Population of Gonda)

  • जनसंख्या – 34,33,919
    • पुरुष जनसंख्या – 17,87,146
    • महिला जनसंख्या – 16,46,773
  • शहरी जनसंख्या – 2,25,029 (6.55 %)
  • ग्रामीण जनसंख्या – 32.,08,890 (93.45 %)
  • साक्षरता दर – 58.71%
    • पुरुष साक्षरता – 69.41%
    • महिला साक्षरता – 47.09%
  • जनसंख्या घनत्व – 858
  • लिंगानुपात – 921
  • जनसंख्या वृद्धि दर – 24.17% 
  • हिन्दू जनसंख्या – 2,739,076 (79.77 %)
  • मुस्लिम जनसंख्या – 6,78,615 (19.76 %)
  • इसाई जनसंख्या – 4,735 (0.14 %)

Population Source – census2011.co.in

गोंडा के संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Gonda)

  • धार्मिक स्थल – पृथ्वीनाथ, श्री स्वामीनारायण
  • उद्योग – चीनी मिल, दूरसंचार उद्योग
  • अभयारण्य – सुहेल वन्यजीव विहार

Notes –

  • गोण्डा जनपद उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वांचल में घाघरा नदी के उत्तर देवीपाटन मण्डल गोण्डा में स्थित है।
  • गोण्डा के राजा देवीबक्श सिंह एक वीर योद्धा व देशभक्त राजा थे जिन्हों स्वतंत्रता आन्दोलन में अंग्रेजों के साथ लड़ते-लड़ते अपने जीवन को एवं अपने परिवार को न्योछावर कर दिया। उनका बनवाया हुआ सागर तालाब आज भी नगर की शोभा बड़ा रहा है।
  • पाणिनी की अष्टाध्यायी पर महाभाष्य लिखने वाले महर्षि पतांजलि अपने को गोनार्दीय लिखते हैं।
  • इक्ष्वाकुवंशीय राजा दिलीप ने इसी क्षेत्र में नन्दिनी की सेवा की थी। वशिष्ठ ऋषि का आश्रम इसी क्षेत्र में था।

Read Also :

Related Post ….

 

जौनपुर जनपद (Jaunpur District)

जौनपुर जनपद का परिचय (Introduction of Jaunpur District)

जौनपुर की स्थिति (Location of Jaunpur)

  • मुख्यालय – जौनपुर
  • पुराना नाम व उपनाम – शिराज़.ए हिन्द नगर  
  • मंडल – वाराणसी
  • क्षेत्रफल – 4,038 वर्ग किमी
  • सीमा रेखा
    • पूर्व में – गाजीपुर एवं आजमगढ़
    • पश्चिम में प्रतापगढ़
    • उत्तर में – सुल्तानपुर
    • दक्षिण में – वाराणसी, भादोली एवं प्रयागराज
  • राष्ट्रीय राजमार्ग NH-233, NH-231, NH-056
  • नदियाँ –  गोमती

जौनपुर की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Jaunpur)

  • विधानसभा क्षेत्र – 9 (जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, मल्हनी, बदलापुर, मडियाहूं, शाहगंज, मुंगरा बादशाहपुर, जफराबाद)
  • लोकसभा सीट – 2 (जौनपुर, मछलीशहर)
  • तहसील – 6 (बदलापुर,  जौनपुर (सदर),  केराकत, मछलीशहर , मरियाहू,  शाहगंज)
  • विकासखंड (ब्लाक)   21 (बदलापुर, बक्शा, बरसठी, धर्मापुर, डोभी, जलालपुर, करंजाकला, केराकत खुटहन, मछलीशहर, महाराजगंज, मडियॉहू, मुफ्तीगंज, मुंगरा बादशाहपुर, रामनगर, रामपुर, शाहगंज, सिकरारा, सिरकोनी, सुईथाकला, सुजानगंज)
  • कुल ग्राम 3,374
  • कुल ग्राम पंचायत 1,773
  • नगर पालिका परिषद 3 (मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, ज़ौनपुर)
  • नगर पंचायत 6

जौनपुर की जनसंख्या (Population of Jaunpur)

  • जनसंख्या – 44,94,204
    • पुरुष जनसंख्या –22,20,465 
    • महिला जनसंख्या – 22,73,739
  • शहरी जनसंख्या – 3,46,580 (7.71 %)
  • ग्रामीण जनसंख्या – 41,47,624 (92.29 %)
  • साक्षरता दर – 71.55%
    • पुरुष साक्षरता – 83.80% 
    • महिला साक्षरता – 59.81%
  • जनसंख्या घनत्व – 1,113
  • लिंगानुपात – 1024
  • जनसंख्या वृद्धि दर – 14.89%
  • हिन्दू जनसंख्या – 39,81,502 (88.59 %)
  • मुस्लिम जनसंख्या – 4,83,750 (10.76 %)
  • इसाई जनसंख्या – 4,947 (0.11 %)

Population Source – census2011.co.in

जौनपुर के संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Jaunpur)

  • धार्मिक स्थल – अटला मस्जिद, जामी मस्जिद
  • प्रसिद्ध स्थल – यमदगनी 
  • उद्योग कालीन या ऊनी दरी निर्माण, कृषि उद्योग

Notes –

  • शि‍क्षा, संस्‍क़ृति‍, संगीत, कला और साहि‍त्‍य के क्षेत्र में अपना महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखने वाले जनपद जौनपुर में हि‍न्‍दू- मुस्‍लि‍म साम्‍प्रदायि‍क सद् भाव का जो अनूठा स्‍वरूप शर्कीकाल में वि‍द्यमान रहा है, उसकी गंध आज भी वि‍द्यमान है।
  • फि‍रोजशाह ने 1393 ई0 में अटाला मस्‍जि‍द की नींव डाली थी, लेकि‍न 1408 ई0 में इब्राहि‍म शाह ने पूरा कि‍या।
  • इब्राहि‍म शाह ने जामा मस्‍जि‍द एवं बड़ी मस्‍जि‍द का र्नि‍माण प्रारम्‍भ कराया, इसे हूसेन शाह ने पूरा कि‍या।
  • अकबर के ही शासनकाल में शाही पुल जौनपुर का र्नि‍माण हुआ।
  • डेढ़ शताब्‍दी तक मुगल सल्‍तनत का अंग रहने के बाद 1722 ई0 में जौनपुर अवध के नवाब को सौपा गया।
  • 1775 ई0 से 1788 ई0 तक यह बनारस के अधीन रहा और बाद में रेजीडेन्‍ट डेकना के साथ रहा।
  • 1818 ई0 में जौनपुर के अधीन आजमगढ़ को भी कर दि‍या गया, लेकि‍न 1822 ई0 एवं 1830 ई0 में वि‍भाजि‍त कर अलग कर दि‍या गया।

Read Also :

Related Post ….

 

सुल्तानपुर जनपद (Sultanpur District)

सुल्तानपुरजनपद का परिचय (Introduction of Sultanpur District)

सुल्तानपुर की स्थिति (Location of Sultanpur)

  • मुख्यालय – सुल्तानपुर
  • पुराना नाम व उपनाम – कुसपुरा
  • मंडल – फैजाबाद
  • क्षेत्रफल – 4,436वर्ग किमी 
  • सीमा रेखा
    • पूर्व में – अम्बेडकर नगर, आजमगढ़ एवं जौनपुर 
    • पश्चिम में अमेठी
    • उत्तर में – फैजाबाद
    • दक्षिण में – प्रतापगढ़
  • राष्ट्रीय राजमार्ग NH-330A, NH-931, NH-232, NH-096, NH-056
  • नदियाँ –  गोमती, शारदा
  • परियोजनाएँ – शारदा सहायक

सुल्तानपुर की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Sultanpur)

  • विधानसभा क्षेत्र – 6 (इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर, जगदीशपुर (आंशिक))
  • लोकसभा सीट – 2 (सुल्तानपुर, अमेठी)
  • तहसील – 5 (सदर, जयसिंहपुर, लम्भुआ, कादीपुर, बल्दीराय)
  • विकासखंड (ब्लाक)   14 (दुबेपुर, भदैया, धनपतगंज, कुरेभार, कुडवार, जयसिंह पुर, प्रताप पुर कमैचा, बल्दीराय, कादीपुर, दोस्तपुर, अखंड नगर, करौंदी कला, मोतिगरपुर, लम्भुआ)
  • कुल ग्राम 1727
  • कुल ग्राम पंचायत 986
  • नगर पालिका परिषद 1 (सुलतानपुर)
  • नगर पंचायत – 3

सुल्तानपुर की जनसंख्या (Population of Sultanpur)

  • जनसंख्या – 37,97,117
    • पुरुष जनसंख्या – 19,14,586
    • महिला जनसंख्या – 18,82,531
  • शहरी जनसंख्या – 1,99,916 (5.26 %)
  • ग्रामीण जनसंख्या – 35,97,201 (94.74 %)
  • साक्षरता दर – 69.27%
    • पुरुष साक्षरता – 80.19% 
    • महिला साक्षरता – 58.28%
  • जनसंख्या घनत्व – 856
  • लिंगानुपात – 983
  • जनसंख्या वृद्धि दर – 18.11%
  • हिन्दू जनसंख्या – 31,19,590 (82.16 %)
  • मुस्लिम जनसंख्या –  6,50,261 (17.13 %)
  • इसाई जनसंख्या – 4,453 (0.12 %)

Population Source – census2011.co.in

सुल्तानपुर के संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Sultanpur)

  • धार्मिक स्थल – कोटवधाम, विजेथा (हनुमान)
  • प्रसिद्ध स्थल – सुन्दरलाल मेमोरियल हाँल
  • उद्योग – चीनी मिल, मूँज रस्सी, सूती वस्त्र, चमड़ा आधारित

Notes –

  • महर्षि वाल्मीकि, दुर्वासा वशिष्ठ आदि ऋषि मुनियों की तपोस्थली का गौरव इसी जिले को प्राप्त है।
  • सन 1903 में प्रकाशित सुल्तानपुर जिला गजेटिएर ने इतिहास और जिले की उत्पत्ति पर कुछ प्रकाश डाला है।
  • उन्नीसवीं शताब्दी की शुरुआत में बाबू माधो सिंह, जिव नारायन के वंशज में ग्यारहवें स्थान पर, जिस संपत्ति के शासक थे उसमें 101 गांव शामिल थे।
  • राष्ट्रीय चेतना के विकास मे सुलतानपुर का ऐतिहासिक योगदान रहा है।
  • सन 1857 के स्वाधीनता संग्राम मे क्रांतकारियों ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद को उखाड़ फेकने मे जान की बाजी लगाकर अंग्रेज़ो से मोर्चा लिया।
  • सन 1921 के किसान आंदोलन मे इस जनपद ने खुलकर भाग लिया और सन 1930 से 1942 तक एवं बाद के सभी आंदोलनो मे यहा के स्वतंत्रा सेनानियो ने जिस शौर्य एवं वीरता का परिचय दिया वो ऐतिहासिक है।
  • किसान नेता बाबा राम चंद्र और बाबा राम लाल इस संदर्भ मे उल्लेखनीय है , जिनके त्याग का वर्णन प. जवाहर लाल नेहरू ने अपनी आत्मकथा मे किया है ।

 

Read Also :

Related Post ….

 

1 3 4 5 6 7 8
error: Content is protected !!