SSC CPO Exam 2022 Answer Key

SSC CPO Examination 10 Nov 2022 (Second Shift) Answer Key

26. निम्न तालिका का अंतिम कीजिए और उसके बाद नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
SSC CPO Exam 2022 Answer Key
स्कूल और स्कूल टीम में जीव विज्ञान को चुने वाले विद्यार्थियों की संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिए।
1. 1 : 1 

2. 1 : 2 
3. 2 : 1
4. 1 : 4

Show Answer/Hide

Answer – (1)

27. यहां दिया गया दंड आरेख तीन अलग-अलग कंपनियों X, Y, Z द्वारा अलग-अलग वर्षों में किए गए उनके कारों के उत्पादन का आंकड़ा प्रदर्शित करता है।
SSC CPO Exam 2022 Answer Key
निम्नलिखित में से किस वर्ष में कंपनी Y के लिए पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में प्रतिशत वृद्धि/गिरावट अधिकतम है?
1. 2017
2. 2016
3. 2019
4. 2018

Show Answer/Hide

Answer – (1)

28. अजय ₹90 में 18 संतरे खरीदता है और 15 संतरे ₹105 में बेचता है। उसके लाभ का प्रतिशत ज्ञात करें।
1. 25%
2. 35%
3. 30%
4. 40%

Show Answer/Hide

Answer – (4)

29. एक दुकानदार अपनी वस्तुओं को एक दोषपूर्ण तराजू का उपयोग करके बेचता है जो 25% कम तौलता है। फिर वह अपनी वस्तुओं पर क्रय मूल्य से 15% अधिक मूल्य अंकित करता है। यदि वह 10% की छूट भी देता है, तो 1 kg वस्तुओं पर उसका शुद्ध लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
1. 41%
2. 32%
3. 44%
4. 38%

Show Answer/Hide

Answer – (4)

30. एक दुकान में एक कमीज़ की कीमत ₹700 है, जिस पर सभी ग्राहकों के लिए 10% की छूट उपलब्ध है। नकद भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए अतिरिक्त 20% की छूट है। यदि ग्राहक नकद में भुगतान करता है तो उसे कमीज़ के लिए कितनी राशि का भुगतान करना होगा?
1. ₹432
2. ₹504
3. ₹514
4. ₹523

Show Answer/Hide

Answer – (2)

31. यदि संख्या 6336633P, 132 द्वारा विभाज्य है, तो P का मान क्या होगा?
1.  2
2.  3
3.  4
4.  6

Show Answer/Hide

Answer – (4)

32. AB कंपनी के उत्पादन में एक वर्ष के बाद 10% की वृद्धि हुई, और अगले वर्ष में 22% की वृद्धि हुई। तीसरे वर्ष में इसमें 5% की वृद्धि हुई। मूल उत्पादन से तीन वर्षों में उत्पादन में क्या समग्र परिवर्तन (% में) हुआ है?
1. 41.5%
2. 40.9%
3. 42.8%
4. 41.2%

Show Answer/Hide

Answer – (2)

33. एक ट्रक हरियाणा से बैंगलोर तक 60 km/h की औसत चाल से जाता है। यात्रा में 30 घंटे लगते हैं। यह बैंगलोर से हरियाणा के लिए उसी सड़क पर 40 km/h की औसत चाल से लौटता है। पूरे फेरे के दौरान ट्रक की औसत चाल क्या थी?
1. 40 km/h
2. 50 km/h
3. 48 km/h
4. 60 km/h

Show Answer/Hide

Answer – (3)

34 यदि a2 + b2 + 1 = 2a है, तो a4 + b7 का मान क्‍या है?
1. 2
2. 4
3. 0
4. 1

Show Answer/Hide

Answer – (4)

35. यदि a, b, c गैर-शून्य हैं और a+b+c = 0 है, तो a2/bc + b2/ca + c2/ab का मान ज्ञात कीजिए।  
1. 1/2
2. 4
3. 1
4. 3

Show Answer/Hide

Answer – (4)

36. 25, 30, 50 और 75 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
1. 1.50
2. 75
3. 15.0
4. 150

Show Answer/Hide

Answer – (4)

37. निम्न तालिका पिछले 5 वर्ष में दिए गए पांच क्रिकेटरों द्वारा बनाए गए शतक की संख्या दर्शाती है।
SSC CPO Exam 2022 Answer Key
सर्वाधिक शतक किस वर्ष में बनाएं गए थे ?

1. 2018
2. 2021
3. 2019
4. 2020

Show Answer/Hide

Answer – (3)

38. 364 और 724 का महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए।
1. 364
2. 4
3. 2
4. 6

Show Answer/Hide

Answer – (2)

39. क्रमशः 10 cm, 8 cm और 6 cm त्रिज्या वाले धातु के तीन गोलों को पिघलाकर 12 cm त्रिज्या का एक ठोस शंकु बनाया जाता है। शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जो दशमलव के दो स्थानों तक सही हो। (π = 3.14 लीजिए)
1. 1669.86 cm2
2. 1876.79 cm2 
3. 1664.50 cm2
4. 1864.41 cm2

Show Answer/Hide

Answer – (4)

40. एक शीत भंडार की लंबाई, इसकी चौड़ाई से 5 गुनी और ऊँचाई 8 m है। इसकी चार दीवारों (दरवाजों सहित) का क्षेत्रफल 720 m2 है। शीत भंडार का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
1. 1275.3 m2
2. 1290.6 m2
3. 1265.25 m2
4. 1282.5 m2

Show Answer/Hide

Answer – (4)

41. एक टंकी में 3 नल, A, B और C लगे हैं। ये टंकी को क्रमशः 10 घंटे, 20 घंटे और 25 घंटे में भर सकते हैं। शुरू में तीनों नल एक साथ खोले जाते हैं। 2 घंटे के बाद नल C को बंद कर दिया जाता है और A और B को चालू रखा जाता है। 4 घंटे के बाद नल B को भी बंद कर दिया जाता है। शेष टंकी को नल A द्वारा अकेले भरा जाता है। नल A द्वारा अकेले किए गए कार्य का प्रतिशत ज्ञात करें।
1. 32%
2. 52%
3. 75%
4. 72%

Show Answer/Hide

Answer – (4)

42. विभिन्न विषयों में 6 छात्रों द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंक नीचे दिए गए हैं।
प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम अंक तालिका में दर्शाए गए हैं।
SSC CPO Exam 2022 Answer Key
छात्र Q द्वारा भौतिक विज्ञान और हिंदी में प्राप्त कुल अंक, भूगोल और इतिहास में छात्र T द्वारा प्राप्त कुल अंको से कितने प्रतिशत (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) अधिक है ?

1. 45
2. 38
3. 56
4. 49

Show Answer/Hide

Answer – (1)

43. दो पिंडों की चाल का अनुपात 2 : 3 है। यदि 50 m की दूरी तय करने में लगे समय का अंतर 10 सेकंड है, तो उनकी चाल में अंतर ज्ञात कीजिए।
1. 7/5 m/sec
2. 5/6 m/sec
3. 8/9 m/sec
4. 6/5 m/sec

Show Answer/Hide

Answer – (2)

44. एक बल्ले और एक गेंद की कीमत 9 : 5 के अनुपात में है। बल्ले की कीमत गेंद की कीमत से Rs.380 अधिक है। गेंद की कीमत ज्ञात करें।
1. Rs.480
2. Rs.470
3. Rs.485
4. Rs.475

Show Answer/Hide

Answer – (4)

45. 12 cm त्रिज्या वाले वृत्त पर बाह्य बिंदु ‘A’ से एक स्पर्श रेखा खींची जाती है। यदि स्पर्श रेखा की लंबाई 5 cm है, तो वृत्त के केंद्र से बिंदु ‘A’ की दूरी कितनी है?
1. 13 cm
2. 17 cm
3. 9 cm
4. 7 cm

Show Answer/Hide

Answer – (1)

46. 15 परिणामों का औसत 21 है। उनमें से पहले 7 का औसत 21 है और अंतिम 7 का औसत 20 है। 8वां परिणाम क्या है?
1. 31
2. 25
3. 28
4. 22

Show Answer/Hide

Answer – (3)

47. तीन असमान भागों की यात्रा में, एक कार पहले भाग की 200 km की दूरी 4 घंटे में तय करती है, जबकि दूसरे भाग की 162 km की दूरी, 15 m/s की चाल से तय करती है। इसने अंतिम भाग की शेष दूरी को 4 घंटे में इस प्रकार तय कर दी कि पूरी यात्रा के लिए कार की औसत चाल 50 km/h हो गई। यात्रा के तीसरे भाग में कार की चाल क्या थी?
1. 47 km/h
2. 42 km/h
3. 52 km/h
4. 45 km/h

Show Answer/Hide

Answer – (1)

48. एक सामान्य बेलन की त्रिज्या क्या होगी जिसकी ऊँचाई 21 cm और वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 1386 cm2 है?
1. 10 cm
2. 7 cm
3. 10.5 cm
4. 3.5 cm

Show Answer/Hide

Answer – (3)

49. एक आदमी 24 m पूर्व की ओर और फिर 10 m उत्तर की ओर जाता है। वह अपनी प्रारंभिक स्थिति से कितनी दूर है?
1. 24 m
2. 25 m
3. 26 m
4. 23 m

Show Answer/Hide

Answer – (3)

50. दी गई तालिका विभिन्न गांव की जनसंख्या का निरूपण करती है।
SSC CPO Exam 2022 Answer Key
सभी गांवों में पुरुषों और महिलाओं की संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिए। 

1. 179 : 163
2. 163 : 179
3. 389 : 537
4. 537 : 389

Show Answer/Hide

Answer – (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!