RPSC Assistant Professor (College Education Dept.) Exam 2021 Official Answer Key

RPSC Assistant Professor (College Education Dept.) Exam 2021 (History Paper – I) Official Answer Key

June 1, 2022

121. निम्न में से कौन इतिहास लेखन के रोमांटिक स्कूल से सम्बंधित है ?
(1) फ्रेडरिक हेगेल
(2) जेम्स मिल
(3) माल्कॉम
(4) ग्रांट डफ़

Show Answer/Hide

Answer – (1)

122. मार्क्सवादी इतिहासकारों के अनुसार समाज को समझने की प्राथमिक सीढ़ी क्या है ?
(1) लाभ कमाने की प्रवृत्ति
(2) आवश्यकता
(3) उत्पादन पद्धति
(4) शोषण

Show Answer/Hide

Answer – (3)

123. इंडोलोजिस्ट इतिहासकारों का योगदान है
(1) भारत में ब्रिटिश राज की उपयोगिता बताई ।
(2) प्राचीन भारत के गौरव का वर्णन किया।
(3) आधुनिक भारतीय इतिहास में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की।
(4) आधुनिक भारत में दलित मुद्दों पर चर्चा की।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

124. प्राच्यवादी इतिहासकारों के प्रखर आलोचक कौन थे ?
(1) उपयोगितावादी
(2) साम्राज्यवादी
(3) उपाश्रयी
(4) राष्ट्रवादी

Show Answer/Hide

Answer – (1)

125. प्राच्यवादियों द्वारा प्रस्तुत विवादास्पद अवधारणा क्या थी?
(1) भाषा-प्रजाति सम्बन्धी
(2) भाषा-क्षेत्र सम्बन्धी
(3) धर्म-प्रजाति सम्बन्धी
(4) राष्ट्र-क्षेत्र सम्बन्धी

Show Answer/Hide

Answer – (1)

126. अबुल फज़ल के इतिहास लेखन की विशेषता क्या नहीं है ?
(1) इतिहास के प्रति तर्क आधारित अभिगम का प्रयोग
(2) इतिहास लेखन में गैर-मुस्लिमों की उपलब्धियों को स्थान ।
(3) तत्कालीन उपलब्ध समस्त स्रोतों के आधार पर लेखन
(4) सल्तनत कालीन इतिहास लेखन की परम्परा के अनुरूप लेखन

Show Answer/Hide

Answer – (4)

127. हेगेल के अनुसार इतिहास का क्रम क्या है ?
(1) प्रतिवाद, संवाद, वाद
(2) वाद, प्रतिवाद, संवाद
(3) वाद, संवाद, प्रतिवाद
(4) संवाद, वाद, प्रतिवाद

Show Answer/Hide

Answer – (2)

128. भारतीय इतिहास के प्राच्यवादी उपागम का आरम्भ किस घटना के उपरांत माना जाता है ?
(1) बक्सर का युद्ध
(2) 1857 की क्रांति
(3) 1773 का रेगुलेटिंग एक्ट
(4) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना

Show Answer/Hide

Answer – (1)

129. उपाश्रयी इतिहास लेखन से कौन सम्बंधित नहीं है ?
(1) रंगास्वामी आयंगर
(2) तेजिस्वनी निरंजन
(3) सुशी थरू
(4) शइल मायाराम

Show Answer/Hide

Answer – (1)

130. नारी इतिहास लेखन को किस विचारधारा ने प्रमुखता से अपनाया है ?
(1) मार्क्सवादी
(2) उत्तर आधुनिकता
(3) उपाश्रयी
(4) कैम्ब्रिज

Show Answer/Hide

Answer – (2)

131. इतिहास में उत्तर आधुनिक विचारधारा का प्रणेता किसे माना जाता है ?
(1) ल्योतार
(2) रिचर्ड इवांस
(3) फूको
(4) फ्रैंक स्मिथ

Show Answer/Hide

Answer – (3)

132. प्राचीन भारतीय सिक्कों के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा असत्य है ?
(1) यूनानी शासक डिमिट्रियस भारत में द्विभाषिक सिक्के जारी करने वाला प्रथम शासक था।
(2) कुषाण शासक कुजुल कैडफिसिस भारत में स्वर्ण सिक्के जारी करने वाला प्रथम शासक था।
(3) मित्र शासकों के सिक्के मथुरा व इसके आस-पास प्राप्त हुये थे।
(4) सभी गुप्त शासकों ने ऐसे सिक्के जारी किए जिनमें उन्हें धनुष के साथ दिखाया गया है।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

133. निम्नलिखित संस्कृत कृतियों में से कौन सी एक ऐतिहासिक नाटक नहीं है ?
(1) मालविकाग्निमित्र
(2) हर्षचरित
(3) मुद्राराक्षस
(4) स्वप्नवासवदत्ता

Show Answer/Hide

Answer – (2)

134. संगम साहित्य के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़ें:
(i) एत्तुतोकई संगम साहित्य परंपरा के सबसे पुराने संग्रहों में से एक है।
(ii) पुरुनानुरू, एत्तुतोकई का भाग है, जिसमें शौर्य की कविताओं को संकलित किया गया
(iii) संगम कविताओं की आगम कोटि शासकों की प्रशस्ति से संबंधित है।
(iv) तिरुक्कुरल जो एक परवर्ती रचना है, जो मुख्यतः प्रेम व नैतिकता से संबंधित कृति है।
उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?
(1) (i) और (iv)
(2) (i), (ii) और (iv)
(3) (ii) और (iv)
(4) (i), (ii), (iii) और (iv)

Show Answer/Hide

Answer – (2)

135. भारत में सोहन संस्कृति किस युग से सम्बन्धित है ?
(1) उच्च-पुरापाषाण युग से
(2) मध्य-पुरापाषाण युग से
(3) नव-पुरापाषाण युग से
(4) निम्न-पुरापाषाण युग से

Show Answer/Hide

Answer – (4)

136. भारतीय पुरालेख से संबंधित अधोलिखित कथनों को पढ़िए –
(i) खरोष्ठी लिपि, जो कि दायें से बायें लिखी जाती थी, मुख्यतः प्राचीन भारत के गांधार . क्षेत्र में व्यवहृत थी।
(ii) गुप्त ब्राह्मी का विकास सिद्धमात्रिका नामक लिपि में हुआ।
(iii) जेम्स प्रिंसेप ने पियदस्सी नाम से जारी किये गये अभिलेखों के शासक के रूप में मौर्य शासक अशोक की पहचान की।
उपरोक्त में कौन सा/से कथन असत्य है/हैं
(1) केवल (i)
(2) केवल (ii)
(3) केवल (iii)
(4) उपरोक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (3)

137. सोलह संस्कारों की उत्पत्ति को खोजा जा सकता है ?
(1) गृह्यसूत्र में
(2) श्रौतसूत्र में
(3) धर्मसूत्रों में
(4) अथर्ववेद में

Show Answer/Hide

Answer – (1)

138. अधोलिखित में से कौन सा/कौन से विशुद्ध पुरापाषाण उपकरण है/हैं ?
(i) हस्तकुठार
(ii) विदारणी
(iii) बेधनी/तक्षणी
(iv) क्वार्ट्स ब्लेड
सही उत्तर को चिह्नित कीजिए :
(1) (i) और (ii)
(2) (i) और (iv)
(3) (i), (ii) और (ii)
(4) (iii) और (iv)

Show Answer/Hide

Answer – (3)

139. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा भारत की ताम्र पाषाणिक संस्कृतियों के संबंध में असत्य है ?
(1) ताम्र पाषाणिक संस्कृतियाँ मुख्य रूप से ग्रामीण संस्कृतियाँ थी।
(2) ताम्र पाषाणिक संस्कृतियों के लोग ज्यादातर नदियों व पहाड़ियों के पास रहा करते थे।
(3) काले व लाल रंग के मृदभांड इन संस्कृतियों में व्यापक रूप से प्रयोग में लिये जाते थे।
(4) जोरवे एक ताम्र पाषाणिक स्थल है जो मालवा संस्कृति से संबंधित है।

Show Answer/Hide

Answer – (*)

140. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है ?
हड़प्पा बस्ती – उत्खननकर्ता
(1) बनावली – आर.एस.बिष्ट
(2) धोलावीरा – जगपति जोशी
(3) मीताथल – बी.बी. लाल
(4) राखीगढ़ी – वसन्त शिंदे

Show Answer/Hide

Answer – (3)

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop