RPSC 1st Grade Teacher Hindi Exam Paper 2020 (Answer Key) | TheExamPillar
RPSC 1st Grade Teacher Hindi Question Paper 2020 (Answer Key)

RPSC 1st Grade Teacher Hindi Exam Paper 2020 (Answer Key)

81. ‘रस के स्वरूप के संबंध में इनमें से कौन सा कथन असत्य है?
(1) रस ब्रह्मस्वाद सहोदर है।
(2) रस स्वप्रकाशानन्द है।
(3) रसलौकिक आनंद प्रदान करता है।
(4) रस वेद्यान्तर स्पर्श शून्य है।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

82. काव्य लक्षण एवं लक्षणकार की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प सुमेलित नहीं है?
(1) शब्दार्थों सहितो काव्यम् – भामह
(2) रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्दः काव्यम्-दण्डी
(3) वाक्य रसात्मक काव्यम् – विश्वनाथ
(4) तददोषौ शब्दार्थो सगुणावनलंकृती पुनः क्वापि-मम्मट

Show Answer/Hide

Answer – (2)

83. सीखना ज्ञान के निर्माण की एक प्रक्रिया है। यह कथन किस परिप्रेक्ष्य का प्रतिनिधित्व करता है?
(1) व्यवहारात्मक परिप्रेक्ष्य का
(2) भावात्मक परिप्रेक्ष्य का
(3) रचनात्मक परिप्रेक्ष्य का
(4) संज्ञानात्मक परिप्रेक्ष्य का

Show Answer/Hide

Answer – (3)

84. निम्नलिखित में से कौन-सा कवि रीतिमुक्त काव्यधारा का नहीं है?
(1) भिखारीदास
(2) बोधा
(3) आलम
(4) ठाकुर

Show Answer/Hide

Answer – (*)

85. रचना और रचनाकार की दृष्टि से इनमें से कौन सा विकल्प गलत है?
(1) ध्यान मंजरी – अग्रदास
(2) भक्तमाल – नाभादास
(3) बरवै नायिका भेद – रहीम
(4) वेलि क्रिसन रुक्मिणी री – चतुर्भुज दास

Show Answer/Hide

Answer – (4)

86. पत्रिका और उसके प्रकाशन वर्ष आरंभ) की दृष्टि से इनमें से कौन-सा विकल्प गलत है?
(1) कवि वचन सुधा – 1868 ई.

(2) उदन्त मार्तण्ड – 1838 ई.
(3) सरस्वती – 1900 ई.
(4) हरिश्चन्द्र मैगजीन – 1873 ई.

Show Answer/Hide

Answer – (2)

87. निम्नलिखित में से रचना और रचनाकार की दृष्टि से कौन-सा विकल्प गलत है!
(1) चेतना के बिम्ब – नगेन्द्र
(2) यौवन के द्वार पर – रामदरश मिश्र
(3) बंगाल का अकाल – प्रकाशचन्द्र गुप्त
(4) दशद्वार से सोपान तक – हरिवंशराय बच्चन

Show Answer/Hide

Answer – (2)

88. निम्नलिखित में से कौन संप्रेषण प्रक्रिया का तत्व नहीं है?
(1) संदर्भ
(2) संप्रेषक
(3) गंतव्य
(4) संदेश

Show Answer/Hide

Answer – (*)

89. ‘झुलसती लू के साथ दहरे होते यूकेलिप्टस और केजुरिना के पेड, दरकती गुलाब की क्यारियां और सूखे पत्तों से ढंका लॉन … इस मौसम में वैसे भी मन एक अजीब सी ऊब, बल्कि मनहूसियत से भर जाता है’।
ये पंक्तियाँ ‘मन्दाकिनी’ पुस्तक के किस पाठ से ली गई हैं।
(1) निर्वासित
(2) गेहूँ बनाम गुलाब
(3) सुभद्रा
(4) यात्रा एक पावन तीर्थ की

Show Answer/Hide

Answer – (1)

90. इनमें से अशुद्ध वाक्य कौन सा है?
(1) अब हम पुस्तक पढेंगे।
(2) मैं तुम्हें कुछ कहना चाहता हूँ।
(3) वह अपनी ससुराल गया है।
(4) मुझे उनकी अपेक्षा सबसे अधिक अंक मिले।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

91. ‘राजपत्र’ में प्रकाशित होने वाला पत्र इनमें से कौन सा है?
(1) परिपत्र
(2) विज्ञप्ति
(3) ज्ञापन
(4) अधिसूचना

Show Answer/Hide

Answer – (4)

92. निम्नलिखित में से किस निबन्धकार ने ‘शिवशम्भु का चिट्ठा’ नाम से निबंध लिखे?
(1) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(2) चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
(3) बालमुकुन्द गुप्त
(4) सरदार पूर्ण सिंह

Show Answer/Hide

Answer – (3)

93. आचार्य कुन्तक ने निम्नलिखित में से किसे ‘वक्रोक्ति’ का एक भेद नहीं माना है?
(1) कल्पना वक्रता
(2) पद पूर्वार्द्ध वक्रता
(३) वर्ण विन्यास वक्रता
(4) प्रबन्ध वक्रता

Show Answer/Hide

Answer – (1)

94. छायावाद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(1) छायावादी कवि ‘निराला’ की अनभति शैव दर्शन में परिणत होती चली जाती है।
(2) छायावादी कवियों ने प्रधान रूप से प्रणय अनुभूतियों को व्यक्त किया है।
(3) छायावादी कविता द्विवेदी युगीन नीरस, उपदेशात्मक और स्थूल आदर्शवादी काव्यधारा के विरुद्ध विद्रोह के रूप में प्रवाहित हुई।
(4) छायावादी भावबोध स्वानुभूति और सौंदर्य प्रधान कल्पना द्वारा निर्मित हुआ है।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

95. ‘अस्मिता’ के विकास के लिये सबसे महत्वपूर्ण समय है
(1) वृद्धावस्था
(2) किशोरावस्था
(3) प्रौढ़ावस्था
(4) बाल्यावस्था

Show Answer/Hide

Answer – (2)

96. जो पत्र अनेक विभागों/व्यक्तियों या शाखाओं को भेजा जाता है, उसे क्या कहते हैं?
(1) अधिसूचना
(2) परिपत्र
(3) अर्द्धशासकीय पत्र
(4) विज्ञप्ति

Show Answer/Hide

Answer – (2)

97. डॉ. राम कुमार वर्मा ने हिन्दी साहित्य के आदिकाल (प्रारंभिक काल) को किस नाम/किन नामों से संबोधित किया है?
(1) संधिकाल एवं चारण काल
(2) सिद्ध-सामंत काल
(3) प्रारंभिक काल, संधिकाल
(4) आदिकाल, वीरकाल

Show Answer/Hide

Answer – (1)

98. अधिगम के विभिन्न सिद्धांत व्याख्या करते हैं
(1) संज्ञानपरक अधिगम में व्यक्तित्व की भूमिका का
(2) अधिगम घटित होने में अभिप्रेरणा के महत्व का
(3) अधिगम के उत्पन्न एवं व्यक्त होने की प्रक्रिया का
(4) कौशल अधिगम में बुद्धि के योगदान का

Show Answer/Hide

Answer – (3)

99. “परसों तुम्हारे लाडले भाई ने मुझसे माँस पकाने को कहा। घी हांडी में पाव भर से अधिक न था। वह सब मैंने मॉस में डाल दिया। जब खाने बैठा तो कहने लगा- दाल में घी क्यों नहीं है?” यह कथन ‘कथा धारा’ के किस पाठ से लिया गया है?
(1) ताई

(2) बड़े घर की बेटी
(3) खेल
(4) देशभक्त

Show Answer/Hide

Answer – (2)

100. भरतेश्वर बाहुबलि रास इनमें से किस काव्य धारा का ग्रंथ है?
(1) रासो साहित्य
(2) नाथ साहित्य
(3) सिद्ध साहित्य
(4) जैन साहित्य

Show Answer/Hide

Answer – (4)

101. ‘खेती न किसान को, भिखारी को न भीख भली,
बनिक को बनिज, न चाकर को चाकरी।
तुलसीदास की ये पंक्तियाँ उनकी किस रचना की हैं?
(1) गीतावली
(2) कवितावली
(3) रामचरित मानस
(4) दोहावली

Show Answer/Hide

Answer – (2)

102. हिन्दी-शब्द कोश में इनमें से कौन-सा शब्द सबसे पहले आएगा?
(1) क्षमा
(2) दवार
(3) त्राटक
(4) पकवान

Show Answer/Hide

Answer – (1)

103. निम्नलिखित रचनाओं और रचनाकारों को सुमेलित कीजिए
.    रचना                         रचनाकार
(अ) ठेठ हिंदी का ठाठ     (i) मदन गोपाल
(ब) घुमक्कड़ शास्त्र         (ii) मणि मधुकर
(स) खेला पोलमपुर          (iii) महापंडित राहुल सांकृत्यायन
(द) कलम का मज़दूर : प्रेमचंद   (iv) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
(1) (अ)-(i), (ब)-(ii), (स)-(iv), (द)-(ii)
(2) (अ)-(ii), (ब)-(iv), (स)-(i), (द)-(ii)
(3) (अ)-(iv), (ब)-(iii), (स)-(ii), (द)-(i)
(4) (अ)-(ii), (ब)-(i), (स)-(iii), (द)-(iv)

Show Answer/Hide

Answer – (3)

104. निम्नलिखित ग्रंथों में से कौन सा ग्रंथ केशव रचित नहीं है?
(1) छन्द माला
(2) जहाँगीर जस चंद्रिका
(3) विज्ञानगीता
(4) भाषा भूषण

Show Answer/Hide

Answer – (4)

105. ‘पाप करने पर, पाप (दोष)- मुक्त होने के लिए किया जाने वाला कार्य’- इस वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द इनमें से कौन सा है?
(1) पश्चात्ताप
(2) हवन
(3) तीर्थाटन
(4) प्रायश्चित

Show Answer/Hide

Answer – (4)

106. निम्नलिखित में कौनसा एक संप्रेषण का प्रकार नहीं है?
(1) लोक संप्रेषण

(2) वैध संप्रेषण
(3) अंतरवैयक्तिक संप्रेषण
(4) स्व संप्रेषण

Show Answer/Hide

Answer – (2)

107. ‘सार्थक शाब्दिक अधिगम व धारण किस प्रतिमान का मुख्य उद्देश्य है ?
(1) उन्नत संगठक प्रतिमान
(2) वैज्ञानिक पृच्छा प्रतिमान
(3) सहकारी अधिगम प्रतिमान
(4) सूचना प्रक्रम प्रतिमान

Show Answer/Hide

Answer – (1)

108. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) के अनुसार स्कूलों को किस प्रकार की पाठ्यचर्या अपनानी चाहिये?
(1) उन्नत पाठ्यचर्या जो प्रतिभावान विद्यार्थियों को सुलभ हो
(2) उदार पाठ्यचर्या जो सभी विद्यार्थियों के लिये सुलभ हो
(3) लचीली पाठ्यचर्या जो कमजोर विद्यार्थियों को सुलभ हो
(4) सार्वभौमिक पाठ्यचर्या जो सभी विद्यार्थियों के लिये सुलभ हो

Show Answer/Hide

Answer – (4)

109. छायावाद के संदर्भ में इनमें से कौन सा कथन गलत है?
(1) छायावाद को अपना समर्थ आलोचक नन्द दुलारे वाजपेयी के रूप में मिला।
(2) महादेवी वर्मा ने अज्ञात प्रियतम के प्रति प्रणय निवेदन किया है।
(3) छायावाद की राष्ट्रीय सांस्कतिक काव्यधारा के एक प्रमुख कवि राधाकृष्ण दास हैं।
(4) छायावाद के समानान्तर चलने वाली प्रेम और मस्ती की काव्य धारा के एक प्रमुख कवि हरिवंशराय बच्चन हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

110. ‘सरयू’ में संकलित रचना ‘अलोपी’ का रचनाकार इनमें से कौन है?
(1) महादेवी वर्मा
(2) नरेश मेहता
(3) श्रीधर पराडकर
(4) भगवती प्रसाद वाजपेयी

Show Answer/Hide

Answer – (1)

111. ‘सरयू में संकलित परसाई जी के व्यग्यात्मक निबंध में क्रांति का सब से बड़ा दुश्मन किसे बताया गया
(1) मदर इन-लॉ को
(2) फादर इन-लॉ को
(3) वाइफ को व
(4) सिस्टर इन-लॉ को

Show Answer/Hide

Answer – (3)

112. इनमें अरस्तू के अनुकरण सिद्धांत से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) अनुकरण का अभिप्राय भावपरक अनुकरण से है, न कि यथार्थ वस्तुपरक प्रत्यकन से।
(2) अनुकरण में आदर्शतत्व का समावेश भी होगा और वह सुन्दर एवं आनंददायी होगा।
(3) अनुकरण के संबंध में प्लेटो और अरस्तू के मत में कोई अंतर नहीं है।
(4) व्यष्टि से संबंद्ध होते हुए भी वह समष्टिगत सत्य का प्रतिपादन करेगा।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

113. निम्नलिखित में से कौन सी रचना भारतेंदु हरिश्चन्द्र की नहीं है।
(1) श्री चन्द्रावली
(2) भारत दुर्दशा
(3) वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति
(4) रणधीर प्रेम मोहिनी

Show Answer/Hide

Answer – (4)

114. ‘कोडी-कौड़ी शब्द-युग्म का सही अर्थ किस विकल्प में है।
(1) एक खेल का नाम – बीस का समूह
(2) कुष्ठ रोगी – बीस का समूह
(3) एक समुद्री जीव का खोल – बीस का समूह
(4) बीस का समूह – एक समुद्री जीव का खोल

Show Answer/Hide

Answer – (4)

115. ‘कथा धारा’ में संकलित कहानी ‘शरणदाता’ के पात्र देविन्दर लाल और रफीकुद्दीन घर में बैठकर किसकी आलोचना किया करते थे?
(1) राजनेताओं की
(2) मुसलमानों की
(3) देश के भविष्य की
(4) देश के वर्तमान की

Show Answer/Hide

Answer – (3)

116. “दृग उरझत टूटत कुटुम, जुरत चतुर चित प्रीति।
परति गाँठ दुरजन हियै, दई नई यह रीति।
उपर्युक्त पंक्तियों में इनमें से कौन-सा अलंकार है?
(1) अन्योक्ति
(2) व्यतिरेक
(3) असंगति
(4) विरोधाभास

Show Answer/Hide

Answer – (3)

117. निम्नलिखित कवियों में से ओरछा-नरेश के दरबारी कवि मंत्र गुरु और मंत्री कौन थे ?
(1) चिन्तामणि
(2) देव
(3) केशवदास
(4) भूषण

Show Answer/Hide

Answer – (3)

118. ‘नागरी प्रचारिणी सभा, काशी के संबंध में कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) हिंदी शब्द सागर’ ‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास और हिंदी विश्वकोश इसके प्रमुख प्रकाशन हैं।
(2) आचार्य रामचंद्र शुक्ल इसके संस्थापक हैं
(3) इसकी स्थापना 1893 ई. में हुई।
(4) हस्तलिखित ग्रथों की खोज करना भी इसका एक उद्देश्य है।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

119. क्षेत्र सिद्धांत के अन्तर्गत ‘संज्ञानात्मक सरचना’ पर्यायवाची है
(1) व्यक्ति का
(2) समायोजन का
(3) पर्यावरण का
(4) अवबोध का

Show Answer/Hide

Answer – (1)

120. किसे ‘अह-ग्रस्त’ छात्र की विशेषता के रूप में नहीं माना जा सकता?
(1) अपेक्षित मानदण्डों के अनुसार छात्र अपने व्यवहार को टालने की चिंता व्यक्त करता है।
(2) छात्र अपने आकांक्षा स्तर को अपने आत्म-सम्प्रत्यय के अनुसार निर्धारित करता है।
(3) लक्ष्य की प्राप्ति हेतु छात्र अपेक्षित तल्लीनता प्रदर्शित करता है।
(4) छात्र किसी पुरस्कार की इच्छा द्वारा अनुप्रेरित होता है।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

121. एक छात्र हिन्दी कविता की आलोचनात्मक व्याख्या प्रस्तुत कर लेता है। उसका यह ‘अधिगम व्यवहार’किस अनुक्षेत्र में रखा जा सकता है?
(1) संज्ञानात्मक अनुक्षेत्र
(2) भावात्मक एवं मनोगतिक अनुक्षेत्र
(3) संज्ञानात्मक एवं भावात्मक अनुक्षेत्र
(4) भावात्मक अनुक्षेत्र

Show Answer/Hide

Answer – (3)

122. ठोस वस्तुओं पर आधारित मानसिक संक्रिया के परिणामस्वरूप समस्या समाधान, पियाजे के संज्ञानातम्क विकास कौन सी अवस्था को प्रदर्शित करता है ?
(1) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
(2) प्राकसंक्रियात्मक अवस्था
(3) मूर्तसंक्रियात्मक अवस्था
(4) संवेदी पेशीय अवस्था

Show Answer/Hide

Answer – (3)

123. ‘प्रज्ञा प्रवाह’ में संकलित पाठ- ‘महाकवि जयशंकर प्रसाद’ निम्नलिखित में से किस विधा की रचना है।
(1) रेखाचित्र
(2) खंडकाव्य
(3) आत्मकथा
(4) जीवनी

Show Answer/Hide

Answer – (1)

124. ‘अपरा’ में संकलित निबंध ‘कालचक’ के लेखक मिश्रजी ने ‘पहला चौमासा’ किसे कहा है?
(1) गर्मी को
(2) पावस को
(3) शीतकाल को
(4) वसंत को

Show Answer/Hide

Answer – (1)

125. आदिकालीन साहित्य से संबंधित इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) दोहाकोशों और चर्यागीतों की भाषा-शैली में कोई अंतर नहीं है।
(2) चर्यापद एक प्रकार के गीत होते हैं जो सामान्यतः अनुष्ठान के समय गाए जाते हैं।
(3) आदिकालीन बौद्ध सिद्धों ने दोहाकोशों के साथ-साथ चर्यापदों की रचना भी की।
(4) दोहा आदिकालीन अपभ्रंश साहित्य का प्रमुख छंद है।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

126. ‘आराधन का दृढ आराधन से दो उत्तर,
तुम वरो विजय संयत प्राणों से प्राणों पर।
‘सरयू’ में संकलित राम की शक्ति पूजा’ से उधृत उक्त कथन किसका है?
(1) जाम्बवान

(2) लक्ष्मण
(3) सुग्रीव
(4) हनुमान

Show Answer/Hide

Answer – (1)

127. इनमें से किस विकल्प में सही विलोम शब्द नहीं है?
(1) भीरु-निर्भीक
(2) श्वेत-श्याम
(3) उर्वर-अनुर्वर
(4) ईप्सित-अभीप्सित

Show Answer/Hide

Answer – (4)

128. ‘मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस’ के लिये भारतीय माध्यम है
(1) ब्लैकबोर्ड
(2) स्वयं
(3) मूडल
(4) एडेक्स

Show Answer/Hide

Answer – (2)

129. इनमें से कौन सा गद्यकार भारतेंदु युग का नहीं है?
(1) श्रीनिवास दास
(2) जगदीश चंद्र माथुर
(3) प्रताप नारायण मित्र
(4) बालकृष्ण भट्ट

Show Answer/Hide

Answer – (2)

130. शब्द शक्ति के संबंध में इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है!
(1) शब्द की शक्ति उसके अन्तर्निहित अर्थ को व्यक्त करने का व्यापार है।
(2) मम्मट ने शब्द शक्ति के लिए ‘शक्ति’ तथा विश्वनाथ ने ‘व्यापार शब्द का प्रयोग किया है।
(3) व्यंजना शब्द शक्ति से पाल अर्थ को प्रतीयमानार्थ भी कहते हैं।
(4) अभिधा शब्द शक्ति के दवारा तीन प्रकार के शब्दों-रूढ़, यौगिक और योगरूढ़-का अर्थबोध होता है।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

131. महाराणा प्रताप की सेना में शामिल होने वाले भीलू राणा पूंजा किस क्षेत्र के रहने वाले थे?’आलोक’ में संकलित पाठ के आधार पर बताइये।
(1) मेरपुर-खमनोर
(3) मेरपुर-पानरवा
(2) मेरपुर-झाडोल
(4) मेरपुर-गोगुन्दा

Show Answer/Hide

Answer – (3)

132. समानता. गुणवत्ता व परिमाण को भारतीय शिक्षा का ‘दुर्गाहय त्रिकोण किसने कहा था?
(1) प्रो. वी.के.आर.वी. राव
(2) श्री. जे.पी. नायक
(3) श्री. गिजुभाई बधेका
(4) प्रो यशपाल

Show Answer/Hide

Answer – (2)

133. उच्छिष्ट’ शब्द का सही संधि विच्छेद इनमें से कौन-सा है ?
(1) उत् + छिष्ट
(2) उच् + छिष्ट
(3) उत् + शिष्ट
(4) उच् + शिष्ट

Show Answer/Hide

Answer – (3)

134. किस विकल्प में कोई भी शब्द अनेकार्थक शब्द ‘अर्क’ का अर्थबोधक नहीं है?
(1) इंद्र, अग्नि
(2) सूर्य, मदार
(3) स्फटिक, प्रकाशकिरण
(4) कामदेव, घी

Show Answer/Hide

Answer – (4)

135. निम्नलिखित में से कौन-सा अशाब्दिक संप्रेषण’ का उदाहरण नहीं है?
(1) जानबूझकर मुस्कराना
(2) स्पर्श से भेद करना
(3) चेहरे से व्यक्त करना
(4) संकेतन करना

Show Answer/Hide

Answer – (2)

136· निम्नलिखित में से ‘सात्विक अनुभाव’ नहीं है
(1) अश्रु
(2) अपस्मार
(3) प्रलय
(4) वैवर्ण्य

Show Answer/Hide

Answer – (2)

137. निम्नलिखित में कौन मुद्रित सामग्री का एक प्रकार नहीं है? 
(1) बुलेटिन
(2) कैटलॉग
(3) एनसाइक्लोपीडिया
(4) अनुशिक्षिकीय

Show Answer/Hide

Answer – (4)

138. ‘ठेले पर हिमालय’ के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?
(1) इसमें धर्मवीर भारती ने कौसानी क्षेत्र की सुदरता का वर्णन किया है।
(2) इसमें धर्मवीर भारती ने शिमला और स्वीडन के सौंदर्य की तुलना की है।
(3) इसमें बम्बई के बहाने दार्जिलिग का सौंदर्य वर्णन है।
(4) इसमें शुक्लजी ने श्रीनगर और मनाली का वर्णन किया है।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

139. कार्ल मार्क्स और उनके विचारों के बारे में इनमें से कौन सा कथन असत्य है?
(1) मार्क्स के अनुसार श्रम और वर्ग संघर्ष काव्य की मूल प्रेरणाएँ हैं।
(2) मार्क्स काव्य का उद्देश्य क्रान्ति को प्रोत्साहित करना मानते हैं।
(3) मार्क्स ने सर्जन की प्रक्रिया में सौंदर्य की भावना को कुछ भी महत्व नहीं दिया।
(4) मार्क्स दुनिया के सब मनुष्यों में दो वर्ग मानते हैं-शोषक वर्ग और शोषित वर्ग।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

140. सज्ञान का अर्थ है
(1) कर्म (कार्य) व भाषा के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना
(2) कर्म (कार्य) के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना
(3) भाषा और संप्रेषण के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना
(4) भाषा के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना

Show Answer/Hide

Answer – (3)

141. निम्नलिखित में से कौन सी रचना शिलांकित है?
(1) उक्ति व्यक्ति प्रकरण
(2) वर्ण रत्नाकर
(3) वसन्त विलास
(4) राउलवेल

Show Answer/Hide

Answer – (4)

142. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प रचना और रचनाकार की दृष्टि से गलत है?
(1) आखिरी कलाम – मुल्लादाऊद पायन
(2) पदमावत – मलिक मुहम्मद जायसी
(3) मधुमालती – मझन
(4) मृगावती – कुतुबन

Show Answer/Hide

Answer – (1)

143. कक्षा शिक्षण के सन्दर्भ में अधिगम एवं अभिप्रेरणा उत्पन्न करने के लिये किस प्रकार की जानकारी अपेक्षित नहीं है
(1) छात्र चर
(2) परिस्थितिगत चर
(3) शिक्षक चर
(4) विद्यालय में सेवा के लिये स्वीकृत नियम

Show Answer/Hide

Answer – (4)

144. रस निष्पत्ति के व्याख्याकारों में से भट्ट नायक के सिद्धान्त को इनमें से क्या कहा जाता है।
(1) उत्पत्तिवाद,
(2) अनुमितिवाद
(3) भुक्तिवाद
(4) अभिव्यक्तिवाद

Show Answer/Hide

Answer – (3)

145. बावजी चतुर सिंह ने निम्नलिखित में से किसके पीछे मनुष्य-जन्म नहीं खोने का संदेश दिया है। ‘अपरा’ में संकलित दोहे के आधार पर बताइये।
(1) जमीन-जायदाद
(2) शान-शौकत
(3) मान-सम्मान
(4) धन-दारा

Show Answer/Hide

Answer – (4)

146. जेबकतरा’ शब्द में कौन सा समास है?
(1) संप्रदान तत्पुरुष

(2) कर्मधारय
(3) कर्म तत्पुरुष
(4) अव्ययीभाव

Show Answer/Hide

Answer – (3)

147. निम्नलिखित में से कौन प्रणाली के पहल’ का तत्व नहीं है?
(1) प्रतिपुष्टि
(2) अध्ययन
(3) अदा
(4) प्रक्रिया

Show Answer/Hide

Answer – (2)

148. “बौद्धधर्म के सिद्धान्तों में देश की बदलती हई परिस्थितियों ने जिन नवीन भावनाओं की सृष्टि की, उन्हीं के परिणाम स्वरूप सिद्ध साहित्य की रूपरेखा तैयार हई।” सिद्ध साहित्य के प्रादु इनमें से किसका है?
(1) धीरेन्द्र वर्मा
(2) राम कुमार वर्मा
(3) गणपति चन्द्र गुप्त
(4) मिश्र बंधु

Show Answer/Hide

Answer – (3)

149. निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए
.     रचना                     रचनाकार
(अ) कविकुल कल्पतरु  (i) भूषण
(ब) ललित ललाम          (ii) भिखारीदास
(स) शिवा बावनी            (iii) चितामणि
(द) काव्य निर्णय            (iv) मतिराम
(1) (अ)-(iv), (ब)-(ii), (स)-(i), (द)-(iii)
(2) (अ)-(iii), (ब)-(iv), (स)-(i), (द)-(ii)
(3) (अ)-(ii), (ब)-(i), (स)-(iv), (द)-(iii)
(4) (अ)-(i), (ब)-(iii), (स)-(iv), (द)-(ii)

Show Answer/Hide

Answer – (3)

150. द्विवेदी युगीन कविता के संदर्भ में इनमें से कौनसा कथन गलत है?
(1) द्विवेदी युगीन कविता में राष्ट्रीयता का अभाव है।
(2) द्विवेदी युगीन काव्य में वर्ण्य-विषयों का विस्तार हुआ।
(3) द्विवेदी युगीन काव्य में सभी काव्य रूपों का प्रयोग हुआ है।
(4) द्विवेदी युगीन काव्य में नीति और आदर्श प्रधानता है।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

Related Post …

Read Also :

Read Related Posts

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!