RPSC 1st Grade Teacher Hindi Exam Paper 2020 (Answer Key) | TheExamPillar
RPSC 1st Grade Teacher Hindi Question Paper 2020 (Answer Key)

RPSC 1st Grade Teacher Hindi Exam Paper 2020 (Answer Key)

61. रचना और रचनाकार की दृष्टि से कौनसा विकल्प सुमेलित नहीं है?
(1) नेमिनाथ चरिउ – हरिभद्र सूरि
(2) पाहुड़ दोहा – रामसिंह
(3) प्रबंध चिंतामणि – विनयचंद्र सूरि
(4) भविसयत्त कहा – धनपाल

Show Answer/Hide

Answer – (3)

62. निम्नलिखित में से रचनाकार और रचना की दृष्टि से कौन सा विकल्प गलत है?
(1) शंकर शेष – एक और द्रोणाचार्य
(2) सुरेन्द्र वर्मा – आठवाँ सर्ग
(3) धर्मवीर भारती – अन्धा कुआँ
(4) भीष्म साहनी – हानूश

Show Answer/Hide

Answer – (3)

63. निम्नांकित में से कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) रिपोर्ताज में कथा तत्व नहीं होना चाहिए।
(2) रिपोर्ताज आँखों देखी- कानों सुनी घटना पर आधारित होता है, कल्पना पर नहीं।
(3) रिपोर्ताज में तथ्यों के साथ ही भावप्रवणता भी रहती है।
(4) रिपोर्ताज लेखक को पत्रकार और कला की दोहरी भूमिका निभानी पड़ती है।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

64. स्थापना (Assertion) (A) :
प्रगतिवाद की मूल स्थापना सैद्धांतिक रूप से प्रगतिशील थी।

तर्क(Reason) (R) :
क्योंकि उसका लक्ष्य भौतिक यथार्थवाद के आधार पर निर्मित मूल्यों को प्रतिपादित करना था।

(1) A गलत R सही
(2) A और R दोनों सही
(3) A सही R गलत
(4) A और R दोनों गलत

Show Answer/Hide

Answer – (4)

65. निम्नलिखित रचनाओं और रचनाकारों को सुमेलित कीजिए
.    रचना                          रचनाकार
(अ) साहित्य जनसमूह के हृदय का विकास है   (i) विद्यानिवास मिश्र
(ब) मेरे राम का मुकुट भीग रहा है                    (ii) बालकृष्ण भट्ट
(स) प्रिया नीलकंठी                                          (iii) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(द) नाखून क्यों बढ़ते हैं                                    (iv) कुबेरनाथ राय
(1) (अ)-(iv), (ब)-(i), (स)-(i), (द)-(iii)
(2) (अ)-(i), (ब)-(i), (स)–(ii), (द)-(iv)
(3) (अ)-(iii), (ब)-(iv), (स)-(i), (द)-(ii)
(4) (अ)-(ii), (ब)-(i), (स)-(iv), (द)-(iii)

Show Answer/Hide

Answer – (3)

66. इनमें से कवि देव का लिखा ग्रंथ कौन सा नहीं है?
(1) रस विलास

(2) भवानी विलास
(3) भाव विलास
(4) विष्णु विलास

Show Answer/Hide

Answer – (4)

67. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं?
(1) व्यावसायिक, शुद्धीकरण
(2) श्रृंगार, केन्द्रीय
(3) ऊर्ध्व, अध्यात्मिक
(4) सन्यासी, मृत्युपरांत

Show Answer/Hide

Answer – (1)

68. किस विकल्प में सभी शब्द ‘सरस्वती’ के पर्यायवाची नहीं हैं? 
(1) सुरभि, वीणापाणि
(2) गिरा, हंसवाहिनी
(3) शारदा, भारती
(4) वागीश्वरी, वाङ्मयी

Show Answer/Hide

Answer – (1)

69. “भीलों में रण-झंकार अभी, लटकी कटि में तलवार अभी।
भोलेपन में ललकार अभी, आँखों में है अंगार अभी।”
‘प्रज्ञा प्रवाह’ से उद्धृत उपर्युक्त पक्तियाँ किस कवि की हैं?
(1) रामधारी सिंह दिनकर
(2) कन्हैया लाल सेठिया
(3) श्याम नारायण पाण्डेय
(4) मैथिलीशरण गुप्त

Show Answer/Hide

Answer – (3)

70. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना महादेवी वर्मा की नहीं है?
(1) स्मारिका
(2) वे दिन वे लोग
(3) पथ के साथी
(4) अतीत के चलचित्र

Show Answer/Hide

Answer – (2)

71. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द द्विगु समास के उदाहरण हैं?
(1) चतुर्भुज, प्रत्यक्ष
(2) त्रिलोचन, चौबीस
(3) दशानन, यथेच्छा
(4) सप्ताह, शताब्दी

Show Answer/Hide

Answer – (4)

72. “……तुम्हें मुझसे घृणा है, मेरे स्वभाव से घृणा है।
तुम्हारा वातावरण मेरे वातावरण से घृणा करता है।”
‘सृजन’ में संकलित तौलिये’ एकांकी का यह संवाद किसने किससे कहा?
(1) मधु ने मंगला से
(2) वसन्त ने मधु से
(3) मधु ने चिंती से
(4) मधु ने वसन्त से

Show Answer/Hide

Answer – (2)

73. सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी द्वारा शिक्षा एक राष्ट्रीय अभियान के संदर्भ में कौन सा कथन असत्य नहीं है?
(1) ई- विषयवस्तु का उत्पादन
(2) किताबी ज्ञान को समाप्त करना
(3) जैविक उपस्थिति प्रमाण
(4) विद्यालयों को तकनीकी के क्षेत्र से बाहर रखना

Show Answer/Hide

Answer – (1)

74. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य नहीं है?
(1) ना तो सामाजिक और ना ही सांस्कतिक अनुभवों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया हिस्सा बनाया जाए।
(2) केवल सांस्कृतिक अनुभवों का पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।
(3) केवल सामाजिक अनुभवों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।
(4) दोनों सामाजिक सांस्कृतिक अनुभवा का पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

75. ‘पारब्रह्म के तेज का, कैसा है उनमान।
कहिबे कूँ सोभा नहीं देख्या ही परमान।।’
‘सरयू में संकलित उक्त काव्य-पंक्तियाँ किस कवि की हैं?
(1) सेनापति
(2) कबीर
(3) रहीम
(4) तुलसीदास

Show Answer/Hide

Answer – (2)

76. मध्यकालीन ‘संत काव्य’ पर निम्नलिखित में से किसका प्रभाव नहीं है?
(1) उपनिषद्
(2) अद्वैत दर्शन
(3) नाथ साहित्य
(4) जैन साहित्य

Show Answer/Hide

Answer – (4)

77. सूफी प्रेमाख्यानक काव्य के संदर्भ में इनमें से कौन सा कथन असत्य है?
(1) सफी काव्य अधिकांशतः मुक्तक रूप में लिखे गये थे।
(2) सूफी काव्य में कथानक रूढ़ियों का प्रयोग मिलता है।
(3) आचार्य शुक्ल के अनुसार प्रेमाख्यानक काव्य में नायिका की अपेक्षा नायक के विरह को अधिक महत्व दिया गया है।
(4) सूफी काव्यों में ऐतिहासिक-अनैतिहासिक पात्रों की गाथाओं के साथ-साथ रचयिताओं की कल्पना-शक्ति का योग भी न्यूनाधिक मात्रा में रहा है।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

78. ‘अनोखी परीक्षा’ (अपरा) में औघड़ बाबा ने दो भाईयों को अपना शिष्य नहीं बनाने का क्या ।
(1) क्योंकि अधिक शिष्य बनाने पर बड़े से बडे पंथ का भी पतन होने में देर नहीं लगती।
(2) क्योंकि अधिक शिष्य बनाने पर अराजकता की स्थिति पैदा हो सकती थी।
(3) क्योंकि अधिक शिष्य होने पर आश्रम का खर्चा बढ़ जाने की संभावना थी।
(4) क्योंकि अधिक शिष्य बनाने पर शिक्षा आवास की समुचित व्यवस्था संभव नहीं।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

79. हिन्दी साहित्य के उत्तर मध्यकाल को ‘अलंकत काल’ कहने वाले विद्वान् इनमें से कौन है?
(1) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(2) राम चंद्र शुक्ल
(3) नगेन्द्र
(4) मिश्र बंधु

Show Answer/Hide

Answer – (4)

80. प्रयोगवादी काव्य के संदर्भ में इनमें से कौनसा कथन असत्य है?
(1) प्रयोगवाद ने बड़ी-बड़ी घटनाओं, बड़े-बड़े व्यक्तियों और बड़े-बड़े जीवन प्रसंगों के विशाल फलक पर इतिवृत्तात्मक काव्य का निर्माण किया।
(2) ‘प्रयोगवाद’ नाम उन कविताओं के लिए रूढ़ हो गया जो ‘तार सप्तक’ के माध्यम से सन् 1943 में प्रकाशन जगत में आयीं।
(3) प्रयोगवादी कविता में मध्यम वर्गीय व्यक्ति जीवन की समस्त जड़ता, कुंठा, अनास्था, पराजय और मानसिक संघर्ष के सत्य की अभिव्यक्ति है।
(4) प्रयोगवादी कवि भावुकता के स्थान पर ठोस बौद्धिकता को स्वीकार करते हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!