जकार्ता पालेमबांग 2018 एशियाई खेल (Jakarta Palembang 2018 Asian Games)

भारतीय दल ने इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में हुए 18वें एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने एशियाई खेलों के इतिहास में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 69 मेडल जीते।  तो वहीं चीन 132 स्वर्ण, 92 रजत और 65 कांस्य के साथ नंबर-1 पर रहा। चीन के पदकों की संख्या 289 रही, जबकि भारत इस तालिका में 8वें पायदान पर था।

पदक तालिका (Medal Table)

स्थान देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 चीन 132 92 65 289
2 जापान 75 56 74 205
3 दक्षिण कोरिया 49 58 70 177
4 इंडोनेशिया 31 24 43 98
5 उज्बेकिस्तान 21 24 25 70
6 ईरान 20 20 22 62
7 चीनी ताइपे 17 19 31 67
8 भारत 15 24 30 69
9 जाखिस्तान 15 17 44 76
10 उत्तर कोरिया 12 12 13 37

Key Notes

  • अट्ठारहवें एशियाई खेल का आयोजन 18 अगस्त से 2 सितम्बर 2018 के मध्य इण्डोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग शहरों में किया जायेगा।
  • ऐसा पहली बार है जब एशियाई खेल दो नगरों जकार्ता तथा दक्षिण सुमात्रा प्रान्त की राजधानी पालेमबांग में आयोजित हुए
  • उद्घाटन व समापन समारोह जकार्ता के गेलोरा बुंग कर्णों स्टेडियम में हुआ।
  • पहली बार ईस्पोर्ट्स तथा कैनोए पोलो को भी प्रदर्शनी खेलों के रूप में शामिल किया गया है।
  • 18वें एशियाई खेल के तीन शुभंकर थे, जो भिन-भिन पक्षी बवियन हिरण अतुंग तथा जावी गैण्डा काका थे। ये तीनों ही क्रमशः देश के पूर्वी, मध्य तथा पश्चिमी भागों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके साथ ही वे क्रमशः रणनीति, गति तथा ताकत को भी दर्शाते हैं।
  • इस खेल समारोह में एशियाई ओलम्पिक परिषद के सभी 46 सदस्य देशों ने खेलों में भाग लिया
  • सबसे कम उम्र के भारतीय पदक विजेता 15 वर्षीय विहान ने पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया।
  • सबसे कम उम्र में भारतीय स्वर्ण पदक विजेता 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता।
  • सबसे उम्रदराज पदक विजेता 60 वर्षीय प्रणब बर्धन और 56 वर्षीय शिबनाथ ने ब्रिज में भारत को ब्रिज में स्वर्ण पदक दिलाया।
  • भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की पहली महिला कुश्ती पहलवान बानी
  • राही सर्नोबत ने भारत के लिए 25 मीटर पिस्टल इवेंट गोल्ड मेडल जीतकर पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी
  • भारत ने एशियाई खेलों के इतिहास में टेबल टेनिस में पहली बार कोई पदक हासिल किया। भारत को पुरुषों की टीम स्पर्धा में और मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल हुआ।
  • भालाफेंक में पहली बार जीता स्वर्ण पदक, नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक स्पर्धा में 88.06 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता
  • हेप्टाथलॉन में पहली बार जीता गोल्ड स्वप्ना बर्मन एशियाई खेलों में हेप्टाथलॉन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
  • सेपक टेकरा में पहली बार जीता पदक एशियाई खेलों में पुरुषों की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • भारतीय टीम को पहली बार कबड्डी में रजत और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
  • एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किए गए ब्रिज में भारत का प्रतिनिधित्व 79 साल की रीता चौकसी ने किया। वह भारतीय दल में शामिल सबसे उम्रदराज महिला थीं।
  • उद्धाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक नीरज चोपड़ा (भालाफेंक) थे ।
  • समापन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक रानी रामपाल (महिला हॉकी टीम की कप्तान) थी ।
Read Also ...  पद्म पुरस्कार 2020 (Padma Awards 2020)

 18वें एशियन गेम्स में भारत के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी (Gold Medal)

  1. बजरंग पूनिया – रेसलिंग (मेंस फ्रीस्टाइल 65 किग्रा)
  2. विनेश फोगाट – रेसलिंग (विमेंस फ्रीस्टाइल 50 किग्रा)
  3. सौरभ चौधरी – शूटिंग (मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल)
  4. राही शरनोबत – शूटिंग (विमेंस 25 मीटर पिस्टल)
  5. स्वर्ण सिंह, दत्तू बब्बन भोकानाल, ओम प्रकाश, सुखमीत सिंह – नौकावन (मेंस क्वाड्रुपल स्कल्स)
  6. रोहन बोपन्ना, दिविज शरण – टेनिस (मेंस डबल्स)
  7. तजिंदर पाल सिंह तूर – एथलेटिक्स (मेंस शॉट पुट)
  8. नीरज चोपड़ा – एथलेटिक्स (मेंस जवेलिन थ्रो)
  9. मंजीत सिंह – एथलेटिक्स (मेंस 800 मीटर)
  10. अर्पिंदर सिंह – एथलेटिक्स (मेंस ट्रिपल जम्प)
  11. स्वप्ना बर्मन – एथलेटिक्स (विमेंस हेप्टाथलन)
  12. जिनसन जॉनसन – एथलेटिक्स (मेंस 1500 मीटर)
  13. एमआर पूवम्मा, सरिताबेन गायकवाड, हिमा दास, विस्मैया – एथलेटिक्स (विमेंस 4×400 मीटर रिले)
  14. अमित पांघल – बॉक्सिंग (मेंस लाइटवेट फ्रीस्टाइल 49 किग्रा)
  15. भारत की पुरुष ब्रिज टीम ने जीता स्वर्ण पदक (प्रणब बर्धन और शिबनाथ )

18वें एशियन गेम्स में भारत के रजत पदक विजेता खिलाड़ी (Silver Medal)

  1. दीपक कुमार – शूटिंग (मेंस 10 मीटर एयर राइफल)
  2. लक्ष्य शेरोन –  शूटिंग (मेंस ट्रैप)
  3. संजीव राजपूत – शूटिंग (मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस)
  4. शार्दुल विहान – शूटिंग (मेंस डबल ट्रैप)
  5. भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता रजत पदक
  6. फवाइ मिर्जा – एक्वेस्ट्रियन (व्यक्तिगत स्पर्धा)
  7. फवाद मिर्जा, राकेश कुमार, आशीष मलिक, जितेंद्र सिंह – एक्वेस्ट्रियन (टीम स्पर्धा)
  8. हिमा दास –  एथलेटिक्स (विमेंस 400 मीटर)
  9. मुहम्मद अनस – एथलेटिक्स (मेंस 400 मीटर)
  10. दुती चंद –  एथलेटिक्स (विमेंस 100 मीटर)
  11. धरुण अय्यासामी – एथलेटिक्स (मेंस 400 मीटर हर्डल्स)
  12. सुधा सिंह – एथलेटिक्स (विमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज)
  13. नीना वराकिल – एथलेटिक्स (विमेंस लॉन्ग जंप)
  14. मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी, ज्योति सुरेखा वेन्नम – तीरंदाजी (विमेंस टीम कंपाउंड)
  15. अभिषेक वर्मा, रजत चौहान, अमन सैनी – तीरंदाजी (मेंस टीम कंपाउंड)
  16. पीवी सिंधु – बैडमिंटन (विमेंस सिंगल्स)
  17. जिनसन जॉनसन – एथलेटिक्स (मेंस 800 मीटर)
  18. पिंकी बलहारा – कुराश (विमेंस 52 किग्रा)
  19. राजीव अरोकिया, मुहम्मद अनस, हिमा दास, एमआर पुवम्मा – एथलेटिक्स (मिक्स्ड 4×400 मीटर)
  20. दुती चंद – एथलेटिक्स (विमेंस 200 मीटर)
  21. धरुण अय्यासामी, कुन्हू मोहम्मद, राजीव अरोकिया, मुहम्मद अनस – एथलेटिक्स (मेंस 4×400 मीटर रिले)
  22. स्वेता शेरवेगर, वर्षा गौतम – सेलिंग (49 एफएक्स विमेन)
  23. भारत की महिला हॉकी टीम ने जीता रजत पदक
  24. भारत की महिला स्क्वॉश टीम ने जीता रजत पदक
Read Also ...  सिंधु जलसंधि क्या है ?

18वें एशियन गेम्स में भारत के कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी (Bronze Medal)

  1. रवि कुमार, अपूर्वी चंडेला – शूटिंग (10 मीटर एयर ​मिक्स्ड टीम इवेंट)
  2. अभिषेक वर्मा – शूटिंग (मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट)
  3. सेपक टाकरा में भारत की पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक 
  4. दिव्या काकरन – रेसलिंग (68 किग्रा विमेंस फ्रीस्टाइल)
  5. रोशिबिना नाओरेम – वुशू (60 किग्रा विमेंस सैंडा)
  6. संतोष कुमार – वुशू (56 किग्रा मेंस सैंडा)
  7. सूर्य भानु प्रताप सिंह – वुशू (60 किग्रा मेंस सैंडा)
  8. नरेंद्र अग्रवाल – वुशू (65 किग्रा मेंस सैंडा)
  9. अंकिता रैना – टेनिस (विमेंस सिंगल्स)
  10. भारत की पुरुष टीम ने कब​ड्डी में जीता कांस्य पदक
  11. दुष्यंत चौहान – नौकायन (मेंस लाइटवेट सिंगल स्कल्स)
  12. रोहित कुमार, भगवान सिंह – नौकायन (मेंस लाइटवेट डबल्स स्कल्स)
  13. हिना सिद्धू – शूटिंग (विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल)
  14. प्रजनेश गुणेश्वरन – टेनिस (मेंस सिंगल्स)
  15. दीपिका प​ल्लीकल – स्क्वॉश (विमेंस सिंगल्स)
  16. जोशना चिनप्पा – स्क्वॉश (विमेंस सिंगल्स)
  17. सौरव घोषाल – स्क्वॉश (मेंस सिंगल्स)
  18. भारत की पुरुष ब्रिज टीम ने जीता कांस्य पदक
  19. भारत की मिश्रित टीम ने ब्रिज में जीता कांस्य पदक
  20. साइना नेहवाल – बैडमिंटन (विमेंस सिंगल्स)
  21. भारत की पुरुष टीम ने टेबल टेनिस में जीता कांस्य पदक
  22. मालप्रभा जाधव –  कुराश (विमेंस 52 क्रिगा)
  23. अचंत शरत कमल, मनिका बत्रा –  टेबल टेनिस (मिक्स्ड डबल्स)
  24. पीयू चित्रा – एथलेटिक्स (विमेंस 1500 मीटर)
  25. सीमा पूनिया –  एथलेटिक्स (विमेंस डिस्कस थ्रो)
  26. हर्षिता तोमर –  सेलिंग (ओपन लेसर 4.7)
  27. वरुण ठक्कर, गणपति चेनगप्पा – सेलिंग (49 मेंस)
  28. भारत की पुरुष स्क्वॉश टीम ने जीता कांस्य पदक
  29. विकास कृष्ण यादव –  बॉक्सिंग (मेंस मिडिलवेट 75 किग्रा)
  30. भारत की पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक
Read Also ...  सतत विकास लक्ष्य (SDG) भारत सूची 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published.

close button
Uttarakhand Current Affairs Jan - Feb 2023 (Hindi Language)
Uttarakhand Current Affairs Jan - Feb 2023 (Hindi Language)
error: Content is protected !!