CBSE conducted the CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam Paper held on 18th Sep 2016 Morning and Evening Shift. Here The CTET Solved Question Paper I (Class I to V) Solved Paper.
CTET (Central Teachers Eligibility Test) Paper First Session : Primary Level (Class 1 to Class 5).
परीक्षा (Exam) : CTET Paper I (Class I to V)
भाग (Part) : हिंदी भाषा (Hindi Language)
परीक्षा आयोजक (Organized) : CBSE
कुल प्रश्न (Number of Question) : 30
परीक्षा तिथि (Exam Date) – 18th Sept 2016
Read Also …
- CTET 2016 Paper -I – Part – I – बाल विकास और शिक्षा-शास्त्र (Child Development and Pedagogy)
- CTET 2016 Paper -I – Part – II – गणित (Mathematics)
- CTET 2016 Paper -I – Part – III – पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies)
- CTET 2016 Paper -I – Part – IV – Language – I (English)
- CTET 2016 Paper -I – Part – V – Language – II (English)
- CTET 2016 Paper -I -Part – V – Language – II हिंदी (Hindi)
CTET Exam Sep 2016 Paper -1 (Junior Level)
भाग – V हिंदी भाषा (Hindi Language)
निर्देश (प्र.सं. 1 से 9): नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
लघु उद्योग उन उद्योगों को कहा जाता है जिनके समारम्भ एवं आयोजन के लिए भारी-भरकम साधनों की आवश्यकता नहीं पड़ती। वे थोड़े-से स्थान पर, थोडी पूँजी और अल्प साधनों से ही आरम्भ किए जा सकते हैं। फिर भी उनसे सुनियोजित ढंग से अधिकाधिक लाभ प्राप्त करके देश की निर्धनता, गरीबी और विषमताओं से एक सीमा तक लड़ा जा सकता है। अपने आकार-प्रकार तथा साधनों की लघता व अल्पता के कारण ही इस प्रकार के उद्योग-धंधों को कुटीर उद्योग भी कहा जाता है। इस प्रकार के उद्योग-धंधे अपने घर में भी आरंभ किए जा सकते हैं और अपने सीमित साधना का सदुपयोग करके आर्थिक लाभ कमाया जा सकता है और सुखी-समृद्ध बना जा सकता है। भारत जैसे देश के लिए तो इस प्रकार के लघु उद्योगों का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यहाँ युवाओं की एक बहुत बड़ी संख्या बेरोजगार है। इसी कारण महात्मा गांधी ने मशीनीकरण का विरोध किया था। उनकी यह स्पष्ट धारणा थी कि लघु उद्योगों को प्रश्रय देने से लोग स्वावलम्बी बनेंगे, मजद-किसान फसलों की बुआई-कटाई से फर्सत पाकर अपने खाली समय का सदपयोग भी करेंगे। इस प्रकार आर्थिक समृद्धि तो बढेगी ही, साथ ही लोगों को अपने घर के पास रोजगार मिल सकेगा।
1. उन उद्योगों को लघु उद्योग कहा जाता है :
A. जो कम साधनों से शुरू किए जा सकते हैं।
B. जिन्हें निर्धन व्यक्ति आयोजित करते हैं।
C. जिन्हें अल्प लाभ मिलता है।
D. जो अल्प अवधि तक चलते हैं।
Click To Show Answer/Hide
2. ‘मशीनीकरण’ से तात्पर्य है :
A. मशीनों की अधिकाधिक खरीद
B. मशीनों का अधिकाधिक उपयोग
C. मशीनों का अधिकाधिक निर्माण
D. मशीनों की अधिकाधिक उपलब्धता
Click To Show Answer/Hide
3. लघु उद्योगों को प्रश्रय देने के संदर्भ में गांधीजी की क्या धारणा थी?
A. समय का सदुपयोग किया जा सके।
B. किसानों को बुआई-कटाई से फुर्सत मिल सके।
C. मशीनीकरण का विरोध किया जा सके।
D. लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
Click To Show Answer/Hide
4. भारत जैसे देश के लिए लघु उद्योग-धंधों का महत्त्व क्यों बढ़ जाता है?
A. क्योंकि यहाँ बहुत-से लोगों को काम की जरूरत है।
B. क्योंकि यहाँ मशीनों की उपलब्धता बहुत कम है।
C. क्योंकि यहाँ युवा वर्ग को मशीनों पर काम करना नहीं आता
D. क्योंकि यहाँ कम पूंजी वाले लोग अधिक संख्या में हैं।
Click To Show Answer/Hide
5. ‘विषमता’ का विपरीतार्थी है:
A. प्रतिकूलता
B. सामान्यतः
C. समानता
D. असमानता
Click To Show Answer/Hide
6. ‘समृद्ध’ शब्द में भाव है।
A. धनी होने का
B. समर्थ होने का
C. रोजगार पाने का
D. खुशहाल होने का
Click To Show Answer/Hide
7. ‘अल्पता’ शब्द है:
A. तद्भव
B. तत्सम
C. देशज
D. विदेशी
Click To Show Answer/Hide
8: कौन-सा शब्द-युग्म शेष से भिन्न है?
A. दिन-रात
B. भारी-भरकम
C. पशु-पक्षी
D. माता-पिता
9. गद्यांश के अनुसार ‘प्रश्रय’ शब्द का भाव हैः
A. संरक्षण देना
B. नियुक्ति करना
C. अनुमोदन करना
D. स्वीकृति देना।
Click To Show Answer/Hide
निर्देश (प्र.संः 10 से 14) : नीचे दिए गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
10. पूरी पाठ्यचर्या में _____ में भाषा की भूमिका को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
A. आकलन-निर्माण
B. मूल्य-निर्धारण ।
C. ज्ञान-निर्माण ।
D. व्याकरण-निर्माण
Click To Show Answer/Hide
11. प्राथमिक कक्षाओं के भाषा-शिक्षक होने के नाते आपकी सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है:
A. कक्षा में पाठ्य-पुस्तक का सही तरह से निर्वाह करना
B. बच्चों की भाषाई क्षमता के विकास के लिए तरह-तरह के अवसर जुटाना
C. बच्चों को वाद-विवाद के लिए तैयार करना
D. विद्यार्थियों को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए तैयार करना
Click To Show Answer/Hide
12. दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला रोहित हिन्दी की कक्षा में अपनी मातृभाषा में बात करता है। आप क्या करेंगे?
A. उसे बिल्कुल अनदेखा कर पढ़ाते रहेंगे ।
B. उसकी भाषा को समझने की कोशिश करेंगे ।
C. बाकी बच्चों से उसकी भाषा सीखने के लिए कहेंगे।
D. उसे डाँटेंगे कि वह कक्षा में मातृभाषा का प्रयोग न करे।
Click To Show Answer/Hide
13. ‘पढ़ना सीखने के लिए कौन-सा उपकौशल अनिवार्य नहीं है?
A. भाषा की संरचना की समझ
B. भावनात्मक संबंध
C. वर्णमाला याद करने का कौशल
D. अनुमान लगाने का कौशल
Click To Show Answer/Hide
14. द्विभाषिक बच्चे ____ विकास, सामाजिक सहिष्णुता और चिंतन में अपेक्षाकृत बेहतर होते हैं।
A. संक्रियात्मक, केंद्रित
B. संज्ञानात्मक, सीमित
C. संज्ञानात्मक, विस्तृत
D. संक्रियात्मक, सीमित
Click To Show Answer/Hide
15. निम्नलिखित में से किसके अभाव में हम पढ़ नहीं सकते?
A. संयुक्ताक्षरों की पहचान
B. लिपि से परिचय
C. बारहखड़ी से परिचय
D. वर्णमाला की क्रमबद्धता का ज्ञान
Click To Show Answer/Hide