CTET Exam 2018 – Child Development and Pedagogy Answer Key

CBSE conducted the CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam Paper held on 09th Dec 2018 Evening Shift. Here The CTET Solved Question Paper I (Class I to V) Answer-key. 

CTET (Central Teachers Eligibility Test) Paper First : Primary Level (Class 1 to Class 5).

परीक्षा (Exam) : CTET Paper I (Class I to V) 
भाग (Part) : 
बाल विकास और शिक्षा-शास्त्र (Child Development and Pedagogy) 
परीक्षा आयोजक (Organized) : CBSE 
कुल प्रश्न (Number of Question) : 30
Paper Set – I
परीक्षा तिथि (
Exam Date) – 09th Dec 2018

Read Also …

CTET Exam 2018 Paper – 1 (Primary Level)
बाल विकास और शिक्षा-शास्त्र (Child Development and Pedagogy

 

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए।

1. आनुवंशिकता और पर्यावरण की भूमिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(1) विकास के कुछ पहलू आनुवंशिकता और कुछ अन्य पर्यावरण से अधिक प्रभावित होते हैं।
(2) सीखने और प्रदर्शन करने की एक बच्चे की क्षमता जीनों द्वारा पूरी तरह से निर्धारित की जाती है।
(3) अच्छी देखभाल और पौष्टिक आहार बच्चे के किसी भी जन्मजात विकार को दूर कर सकता है।
(4) पर्यावरण केवल बच्चे के भाषा-विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (1)

2. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पियाजे के सिद्धांत के अनुसार कहा नहीं जा सकता?
(1) विकास गुणात्मक चरणों में होता है।
(2) बच्चे अपनी दुनिया के बारे में ज्ञान का निर्माण और उपयोग करते हैं।
(3) निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है।
(4) बच्चे अपने पर्यावरण पर क्रिया करते हैं।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (3)

3. निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्व-संक्रियात्मक विचार की एक सीमा नहीं है?
(1) ध्यान केंद्रित करने की प्रवृत्ति
(2) प्रतीकात्मक विचार का विकास
(3) अहंमन्यता
(4) अनुत्क्रमणीयता

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (2)

4. ______ के अलावा, निम्नलिखित कारणों से खेल युवा बच्चों के विकास में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
(1) वे अपने शरीर पर निपुणता प्राप्त करते हैं।
(2) यह उनकी इंद्रियों को उत्तेजित करता है।
(3) यह समय बिताने का एक सुखद तरीका है।
(4) वे नए कौशल हासिल करते हैं और सीखते हैं कि उन्हें कब उपयोग किया जाए।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (3)

5. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न बच्चों को गंभीर रूप से सोचने के लिए आमंत्रित करता है?
(1) क्या आप इसका उत्तर जानते हैं?
(2) सही जवाब क्या हैं?
(3) क्या आप इसी तरह की स्थिति के बारे में सोच सकते हैं?
(4) विभिन्न तरीकों से हम इसे कैसे हल कर सकते हैं?

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (4)

6. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प प्रगतिशील शिक्षा का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
(1) कर के सीखना, परियोजना विधि, सहयोग से सीखना
(2) थिमैटिक इकाइयाँ, नियमित इकाई परीक्षण, रैंकिंग
(3) व्यक्तिगत अधिगम, क्षमता समूह बनाना, छात्रों की लेबलिंग
(4) परियोजना विधि, क्षमता समूह बनाना, रैकिंग

Read Also ...  CTET December 2019 - Paper - I (Language - II Sanskrit) Official Answer Key

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (1)

7. प्रगतिशील शिक्षा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन बताता है—शिक्षा स्वयं ही जीवन है?
(1) स्कूल शिक्षा को यथासंभव लंबे समय तक जारी रखना चाहिए।
(2) स्कूलों की आवश्यकता नहीं है, बच्चे अपने जीवन के अनुभवों से सीख सकते हैं।
(3) स्कूलों में शिक्षा सामाजिक और प्राकृतिक दुनिया को प्रतिबिंबित करे।
(4) जीवन सच्चा शिक्षक है।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (3)

8. कोह्लबर्ग के सिद्धांत के योगदान के रूप निम्नलिखित में से किसे माना जा सकता है?
(1) उनके सिद्धांत ने संज्ञानात्मक परिपक्वता और नैतिक परिपक्वता के बीच एक सहयोग को समर्थन किया है।
(2) इस सिद्धांत में विस्तृत परीक्षण प्रक्रियाएँ हैं।
(3) यह नैतिक तर्क और कार्रवाई के बीच एक स्पष्ट संबंध स्थापित करता है।
(4) उनका विश्वास है कि बच्चे नैतिक दार्शनिक हैं।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (1)

9. निकटवर्ती विकास का क्षेत्र संदर्भित करता है
(1) उस चरण को, जब अधिकतम विकास संभव है
(2) उस विकासात्मक चरण को, जब बच्चा सीखने की पूरी ज़िम्मेदारी लेता है।
(3) एक संदर्भ को, जिसमें बच्चे सहयोग के सही स्तर के साथ कोई कार्य लगभग स्वयं कर सकते हैं।
(4) उस सीखने के बिंदु को, जब सहयोग वापस लिया जा सकता है।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (3)

10. एक उभयलिंगी व्यक्तित्व –
(1) स्त्री लक्षणों वाले पुरुर्षों को संदर्भित करता है।
(2) में आमतौर पर माने गए मर्दाना और स्त्री गुणों का समायोजन होता है ।
(3) में दृढ़ और अहंकारी होने की आदत है।
(4) समाज में प्रचलित रूढ़िवादी लिंग भूमिकाओं का पालन करता है।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (2)

11. बच्चे ________ को छोड़कर अन्य सभी के द्वारा लिंग भूमिकाएँ ग्रहण करते हैं।
(1) मीडिया
(2) समाजीकरण
(3) संस्कृति
(4) ट्यूशन

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (4)

12. मानकीकृत परीक्षणों की आलोचनाओं में से एक यह है कि –
(1) वे मुख्य रूप से मुख्यधारा की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं और इसलिए पक्षपाती हैं।
(2) उनकी भाषा को समझना मुश्किल है।
(3) परीक्षण बड़ी आबादी पर लागू नहीं किए जा सकते हैं।
(4) वे बच्चे की क्षमता की स्पष्ट तस्वीर नहीं देते हैं।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (1)

13. एकाधिक बुद्धिमानी का सिद्धांत कहता है कि –
(1) बुद्धि तेजी से बढ़ाई जा सकती है।
(2) बुद्धि कई प्रकार की हो सकती है।
(3) पेपर-पेंसिल परीक्षण सहायक नहीं है।
(4) प्रभावी अध्यापन के द्वारा बुद्धि बढ़ाई जा सकती है।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (2)

14. शिक्षक सीखने के लिए मूल्यांकन और सीखने के लिए मूल्यांकन दोनों का उपयोग कर सकते हैं –
(1) बच्चों की प्रगति और उपलब्धि स्तर को जानने में
(2) बच्चे की सीखने की जरूरतों को जानने में और तदनुसार शिक्षण रणनीति का चयन करने में
(3) आवधिक अंतरालों पर बच्चे के प्रदर्शन को आकलन करने और उसके प्रदर्शन को प्रमाणित करने में
(4) बच्चों की प्रगति की निगरानी करने और उनके सीखने के अंतराल को भरने के लिए उचित लक्ष्य निर्धारित करने में

Read Also ...  CTET December 2019 – Paper – I (Language – I English) Official Answer Key

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (1)

15. निम्नलिखित में से कौन-सा सतत और व्यापक मूल्यांकन से संबंधित नहीं है?
(1) इसे भारत के शिक्षा के अधिकार अधिनियम द्वारा अनिवार्य किया गया है।
(2) यह शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग है।
(3) यह विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों में बच्चे की उपलब्धि पर केंद्रित है।
(4) यह बच्चों को धीमे, खराब या बुद्धिमान के रूप में चिह्नित करने में उपयोगी होता है।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (4)

16. बच्चों में प्रतिभाशालता __________ के कारण हो सकती है।
(1) आनुवंशिकता और वातावरण के बीच एक अंतःक्रिया
(2) एक संसाधन-समृद्ध वातावरण
(3) सफल माता-पिता
(4) एक अनुशासित दिनचर्या

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (1)

17. सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों को कक्षा के माहौल की आवश्यकता होती है, जो –
(1) उन्हें अच्छा व्यवहार सिखाता है।
(2) उनके सांस्कृतिक और भाषाई ज्ञान को महत्त्व देता है तथा उनका उपयोग करता है।
(3) उनकी भाषा के उपयोग को हतोत्साहित करता है ताकि वे मुख्यधारा की भाषा सीख सकें
(4) बच्चों को उनकी क्षमताओं के आधार पर वर्गीकृत करता है।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (2)

18. कक्षा में सृजनात्मक और प्रतिभाशाली बच्चों के लिए आवश्यक हस्तक्षेप निर्भर करता है-
(1) शिक्षक द्वारा अनुकूलित और प्रेरक निर्देशन तरीकों के उपयोग पर
(2) उन्हें अतिरिक्त समय दिए जाने पर
(3) उनके प्रति स्नेही होने के नाते पर
(4) उन्हें अन्य बच्चों को पढ़ाने की ज़िम्मेदारी देने पर।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (1)

19. अतिसंवेदनशील बच्चों को सीखने में मदद करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका उपयुक्त तरीका नहीं है?
(1) एक कार्य को छोटे, प्रबंधनीय खंडों में तोड़ना
(2) अधिगम के वैकल्पिक तरीकों की पेशकश
(3) उनके दैनिक कार्यक्रम में शारीरिक गतिविधि का समावेश
(4) बेचैन होने पर अक्सर उन्हें फटकार लगाना

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (4)

20. अलग-अलग सोच वाले पैटर्न उन बच्चों की पहचान करते हैं, जो –
(1) विकलांग हैं।
(2) डिस्लेक्सिक हैं।
(3) सृजनात्मक हैं।
(4)प्रत्यास्थी हैं।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (3)

21. निम्नलिखित में से कौन-सा शिक्षक द्वारा कक्षा में बच्चों के लिए समस्या हल करने के तरीके का वर्णन नहीं कर सकता?
(1) किसी विशेष समस्या को हल करने के बारे में अपनी विचार-प्रक्रियाओं पर चर्चा करना
(2) कुछ हल करते समय गलतियों को करने प्रति ईमानदार रहना
(3) सोच, विचार, परीक्षण और विभिन्न उत्तरों जैसी शब्दावली का प्रयोग करना
(4) अभिसरण उत्तरों वाले प्रश्न पूछना

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (4)

22. निम्नलिखित में से कौन-सा एक संवेग हैं?
(1) स्मृति
(2) डर
(3) ध्यान
(4) उत्तेजना

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (2)

23. एक तीन साल का बच्चा बताता है कि दूध बूथ पर एक मशीन द्वारा दूध का उत्पादन होता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा बच्चे की समझ का सबसे अच्छा स्पष्टीकरण प्रदान करता है?
(1) बच्चे को दुनिया का बहुत सिमित अनावरण/ज्ञान है।
(2) बच्चे का जवाब दूध बूथ से दूध खरीदने के अपने अनुभव पर आधारित है।
(3) बच्चे ने गायों को कभी नहीं देखा है।
(4) बच्चे का परिवार बच्चे को प्रेरक वातावरण प्रदान नहीं करता।

Read Also ...  CTET 31 Jan 2021 Paper I Language I (Hindi) Official Answer Key

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (2)

24. निम्नलिखित में से कौन-सा शिक्षक की भूमिका का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
(1) कक्षा में शिक्षक की सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका अनुशासन को बनाए रखना है।
(2) एक शिक्षक को निर्धारित पाठ्यपुस्तक का पालन करना चाहिए
(3) पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने के साथ-साथ दोहराने के लिए पर्याप्त समय देना महत्त्वपूर्ण है।
(4) आराम के लिए जगह बनाना, जहाँ बच्चे संवाद और पूछताछ के माध्यम से सीखते हैं।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (4)

25. निम्नलिखित में से कौन-सी कक्षा समृद्ध शिक्षा को प्रोत्साहित करती है?
(1) वह कक्षा जिसमें प्रदर्शित विभिन्न प्रकार की सामग्री बच्चों की पहुँच से परे हो ताकि सामग्री लंबे समय तक चलती रहे
(2) वह कक्षा जिसमें खुली गतिविधि कोनें हों और विभिन्न प्रकार के बाल साहित्य खुली ताक (शेल्फ) में रखी हों, जो दिन के किसी भी समय प्राप्त किया जा सके।
(3) अलमारी में अच्छी तरह संगठित सामग्री वाली कक्षा, जहाँ सामग्री को सप्ताह में एक बार मुक्त खेल के लिए बाहर लाया जाता हो।
(4) पाठ्यपुस्तक सामग्री द्वारा संचालित संरचित और योजनाबद्ध अधिगम वाली कक्षा

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (2)

26. निम्नलिखित में से कौन-सा कक्षा में पाठ्यपुस्तकों की भूमिका का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
(1) वे कक्षा में उपलब्ध संसाधन और संदर्भ सामग्री में से एक है।
(2) वे एक राज्य या राष्ट्र में अधिगम में एकरूपता बनाए रखते हैं।
(3) वे अध्ययन के पाठ्यक्रम के बारे में शिक्षकों और माता-पिता को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
(4) वे संसाधन-रहित संदर्भ में सबसे आवश्यक अधिगम संसाधन बनाते हैं।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (1)

27. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या फ्रेमवर्क-2005 ने अपनी समझ से प्राप्त की है।
(1) मानवतावाद
(2) व्यवहारवाद
(3) रचनावाद
(4) संज्ञानात्मक सिद्धांत

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (3)

28. कक्षा में बच्चों को प्रेरित समझा जा सकता है यदि –
(1) वे अच्छी तरह से वर्दी पहने स्कूल में आते हैं।
(2) वे कक्षा में अनुशासन बनाए रखते हैं।
(3) वे सभी उपस्थिति में नियमित हैं।
(4) ने शिक्षक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए प्रश्न पूछते हैं ।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (4)

29. निम्नलिखित में से कौन-सा बच्चों में अधिगम में सुधार करने के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है?
(1) नियमित मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।
(2) शिक्षक को विभिन्न उदाहरण और चित्रों का उपयोग करके विषय की व्याख्या करनी चाहिए।
(3) कक्षा में सभी प्रकार की शिक्षण-सामग्री होनी चाहिए।
(4) शिक्षक को वास्तविक जीवन स्थितियों पर बच्चों को एक-दूसरे के साध बातचीत करने में मदद करनी चाहिए।

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (4)

30. अनुशासन, जो अधिगम वातावरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, किस तरह की मदद करता है?
(1) बच्चों को अपनी शिक्षा को विनियमित और मॉनीटर करने के लिए।
(2) चुप्पी साधे रहने के लिए
(3) शिक्षकों को निर्देश देने में
(4) बच्चों को उनके पाठ रटकर याद करने में

Click To Show Answer/Hide

उत्तर – (1)

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published.

close button
Uttarakhand Current Affairs Jan - Feb 2023 (Hindi Language)
Uttarakhand Current Affairs Jan - Feb 2023 (Hindi Language)
error: Content is protected !!