उत्तर प्रदेश PCS - 2013 हल (Solved) प्रश्नपत्र - सामान्य अध्ययन 1st | TheExamPillar
UPPCS 2013 Pre Exam Paper 1

उत्तर प्रदेश PCS – 2013 हल (Solved) प्रश्नपत्र – सामान्य अध्ययन 1st

41. गौतम बुद्ध द्वारा अपने धर्म में दीक्षित किया जाने वाला अन्तिम व्यक्ति निम्नलिखित में से कौन था ?
A. आनन्द
B. सारिपुत्त
C. मोग्गलान
D. सुभद्द

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

42. मौर्यकाल में ‘सीता’ से तात्पर्य है
A. एक देवी
B. एक धार्मिक सम्प्रदाय
C. राजकीय भूमि से प्राप्त आय
D. ऊसर भूमि

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

43. फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित ‘दार-उल-शफा’ क्या था ?
A. एक दानशाला
B. एक खैराती अस्पताल
C. एक पुस्तकालय
D. तीर्थयात्रियों के लिये एक अतिथिगृह

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

44. उत्तर भारत में चाँदी का सिक्का ‘टंका’ जारी करने वाला कौन मध्यकालीन शासक था ?
A. इल्तुतमिश
B. रजिया
C. अलाउद्दीन खलजी
D. मोहम्मद तुगलक

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

45. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
A. पुनः जजिया लगाना             – फर्रुखसियर
B. मुसलीपट्टम पर अधिकार    – फोर्ड
C. सती प्रथा निषेध अधिनियम  – लॉर्ड विलियम बेंटिंक
D. दासता का अन्त                  – मैल्कम

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

46. गायत्री मंत्र के नाम से प्रसिद्ध मंत्र सर्वप्रथम किस ग्रन्थ में मिलता है ?
A. भगवद् गीता
B. अथर्ववेद
C. ऋग्वेद
D. मनुस्मृति

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

47. शिव की ‘दक्षिणामूर्ति’ प्रतिमा उन्हें किस रूप में प्रदर्शित करती है ?
A. शिक्षक
B. नृत्य करते हुए
C. विश्राम करते हुए
D. ध्यानमग्न

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

48. चीनी लेखक भारत का उल्लेख किस नाम से करते हैं ?
A. फो-क्वो-की
B. यिन-तु
C. सि-यू-की
D. सिकिया-पोनो

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

49. निम्नलिखित में से किस आन्दोलन के साथ अरुणा आसफ अली जुडी हैं ?
A. असहयोग आन्दोलन
B. सविनय अवज्ञा आन्दोलन
C. वैयक्तिक सत्याग्रह
D. भारत छोड़ो आन्दोलन

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

50. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये :
.             सूची-I                                   सूची-II
a. लेडी कैथरीन मेयो                           1. फ्रीडम एट मिडनाइट
b. लारी कॉलिन्स डोमिनिक लापियेरे   2. मदर इंडिया
c. राममनोहर लोहिया                         3. डिस्कवरी ऑफ इंडिया
d. जवाहरलाल नेहरू                         4. गिल्टी मेन ऑफ इंडियाज़ पार्टीशन
कूट :
.    a b c d
A. 2 1 4 3
B. 1 2 3 4
C. 1 2 4 3
D. 4 3 2 1

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

51. अकबर की इच्छानुसार किसने रामायण का फारसी में अनुवाद किया था ?
A. अबुल फ़ज़ल
B. अब्दुल कादिर बदायूंनी
C. फैज़ी
D. अब्दुल रहीम खाँ-इ-खान

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

52. निम्नलिखित में से किसने जहाँगीर के विरुद्ध विद्रोह किया था ?
1. आसफ खाँ
2. खुर्रम
3. महाबत खाँ
4. खुसरो
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 2 और 4
D. केवल 2, 3 और 4

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

53. निम्नलिखित में से कौन जहाँगीर के दरबार में ब्रिटिश शासक जेम्स प्रथम का राजदूत था ?
A. विलियम हॉकिन्स
B. विलियम फिन्च
C. पीट्रा डेला विला
D. एडवर्ड टेरी

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

54. 1942 में कांग्रेस के बम्बई अधिवेशन में किसके द्वारा ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव प्रस्तावित किया गया था ?
A. जवाहरलाल नेहरू
B. नरेन्द्र देव
C. राजेन्द्र प्रसाद
D. जे. बी. कृपलानी

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

55. मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन (1940) की अध्यक्षता किसने की थी ?
A. लियाकत अली खाँ
B. चौधरी खलिकुज़्ज़मान
C. मोहम्मद अली जिन्ना
D. फातिमा जिन्ना

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

56. चम्पारण में “तिनकठिया प्रथा” का तात्पर्य था।
A. 3/20 भूभाग पर नील की खेती करना।
B. 3/19 भूभाग पर नील की खेती करना।
C. 3/18 भूभाग पर नील की खेती करना।
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

57. निम्नलिखित में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में महात्मा गांधी ने खा था, “गांधी मर सकते हैं, परन्तु गांधीवाद हमेशा बना रहेगा”?
A. कलकत्ता अधिवेशन, 1928
B. लाहौर अधिवेशन, 1929
C. मद्रास अधिवेशन, 1927
D. कराची अधिवेशन, 1931

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

58. किसने कहा था, “तिलक भारतीय अशान्ति के जनक है”?
A. वी. चिरोल
B. लुई फिशर
C. वेब मिलर
D. लॉर्ड रीडिंग

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

59. माउंटबेटन योजना आधार बनी
A. ब्रिटिश शासन की निरन्तरता की।
B. सत्ता के हस्तांतरण की।
C. देश के विभाजन की।
D. साम्प्रदायिक समस्याओं के समाधान की।

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

60. 1937 में प्रांतों में मंत्रिमण्डल के निर्माण के उपरान्त कांग्रेस का शासन कितने महीने चला था ?
A. 28 महीने
B. 29 महीने
C. 30 महीने
D. 31 महीने

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!