UP Police Constable Exam 2026 (Answer Key)

UP Police Constable Exam Paper – 08 June 2026 (Second Shift) Answer Key

June 12, 2026

51. जीवित चीजों का अध्ययन क्या कहलाता है ?
(A) कीटविज्ञान
(B) ध्वनि-विज्ञान
(C) परिस्थितिकी
(D) जीवविज्ञान

Show Answer/Hide

Answer – (D)

52. जो मुश्किल से प्राप्त हो, उसे कहते हैं –
(A) सुलभ
(B) दुर्लभ
(C) अलंघ्य
(D) असंभव

Show Answer/Hide

Answer – (B)

[प्र.सं. 53 से 55 गद्यांश प्रश्न] निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर इस गद्यांश के आधार पर ही दीजिए।

शिक्षा मानव जीवन की आधारशिला है। शिक्षित व्यक्ति न केवल अपनों बल्कि समाज और देश का भी विकास करता है। शिक्षा अज्ञान के अंधकार को दूर करके ज्ञान का प्रकाश फैलाती है। यह व्यक्ति को अच्छे और बुरे में भेद करना सिखाती है। प्राचीन भारत में गुरुकुल शिक्षा प्रणाली प्रचलित थी जहाँ शिष्य गुरु के आश्रम में रहकर विद्या ग्रहण करते थे। आज शिक्षा का स्वरूप बदल गया है। डिजिटल तकनीक ने शिक्षा को घर-घर तक पहुँचाया है। सर्व शिक्षा अभियान और मिड डे मील जैसी सरकारी योजनाओं ने बच्चों को स्कूल से जोड़ा है। नारी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है क्योंकि एक शिक्षित माँ पूरे परिवार को शिक्षित करती है। शिक्षा में निवेश ही देश का सबसे लाभकारी निवेश है।

53. गद्यांश में शिक्षा को किस रूप में बताया गया है ?
(A) अज्ञान के अंधकार को दूर करके ज्ञान का प्रकाश फैलाने का माध्यम
(B) केवल धन कमाने का तरीका
(C) केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का साधन
(D) केवल रोजगार प्राप्ति का साधन

Show Answer/Hide

Answer – (A)

54. गद्यांश के अनुसार, प्राचीन भारत में कौन-सी शिक्षा प्रणाली प्रचलित थी ?
(A) गुरुकुल शिक्षा प्रणाली
(B) डिजिटल शिक्षा प्रणाली
(C) मदरसा शिक्षा प्रणाली
(D) सरकारी विद्यालय प्रणाली

Show Answer/Hide

Answer – (A)

55. गद्यांश के अनुसार, नारी शिक्षा के संदर्भ में अनुच्छेद में क्या तर्क दिया गया है ?
(A) एक शिक्षित माँ पूरे परिवार को शिक्षित करती है
(B) नारी शिक्षा से जनसंख्या नियंत्रण होता है
(C) नारी शिक्षा से केवल महिला सशक्तीकरण होता है
(D) नारी शिक्षा से केवल आर्थिक विकास होता है

Show Answer/Hide

Answer – (A)

56. ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 किस देश ने जीता ?
(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) इंग्लैंड
(C) न्यूजीलैंड
(D) भारत

Show Answer/Hide

Answer – (D)

57. ISSF विश्व कप 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता ?
(A) सौरभ चौधरी और अपूर्वी चंदेला
(B) अनीश भानवाला और राही सरनोबत
(C) मनु भाकर और अभिषेक वर्मा
(D) पलक गुलिया और मुकेश नेलावल्ली

Show Answer/Hide

Answer – (D)

58. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रसिद्ध गणितीय ग्रंथ है, जिसकी रचना 12वीं शताब्दी में भास्कराचार्य (भास्कर II) ने की थी?
(A) हर्षचरित
(B) विक्रमोर्वशी
(C) अर्थशास्त्र
(D) लीलावती

Show Answer/Hide

Answer – (D)

59. ‘वारली’ चित्रकला परंपरा, जो जनजातीय जीवन को दर्शाने के लिए बुनियादी ज्यामितीय आकृतियों का उपयोग करती है और मिट्टी-प्लास्टर की दीवारों पर बनाई जाती है, किस भारतीय राज्य से संबंधित है ?
(A) ओडिशा
(B) महाराष्ट्र
(C) केरल
(D) राजस्थान

Show Answer/Hide

Answer – (B)

60. गगनयान मिशन किसके द्वारा विकसित किया गया था ?
(A) NASA
(B) ESA
(C) DRDO
(D) ISRO

Show Answer/Hide

Answer – (D)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop