RPSC 2nd Grade Teacher Exam SST 2022 Archives | TheExamPillar

RPSC 2nd Grade Teacher Exam SST 2022

RPSC 2nd Grade Exam Paper Social Science – 21 Dec 2022 (Answer Key)

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित (RPSC – Rajasthan Public Service Commission), द्वारा आयोजित RPSC 2nd Grade Teacher (सेकेंड ग्रेड टीचर) भर्ती परीक्षा 21 दिसम्बर, 2022 को आयोजित की गई थी, इस RPSC 2nd Grade Teacher परीक्षा का सामाजिक विज्ञान (Social Science) के प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी के साथ यहाँ पर उपलब्ध है – 

RPSC (Rajasthan Public Service Commission) Conduct The RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2022 held on 21 December, 2022. This RPSC 2nd Grade Teacher Exam Paper – Social Science Paper with Answer Key Available Here. 

पोस्ट (Post) RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2022
विषय (Subject) 
सामाजिक विज्ञान (Social Science)
परीक्षा आयोजक (Organizer) 
RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) 
परीक्षा तिथि (Exam Date) 
21 Dec, 2022
कुल प्रश्न (Number of Questions) 
150

RPSC 2nd Grade Exam 21 Dec 2022 (Answer Key)
Paper – Social Science  

1. गाँधी दर्शन के अनुसार ईश्वर विषयक सर्वाधिक उपयुक्त विचार है-
(1) ईश्वर अप्रासंगिक है।
(2) सत्य ही ईश्वर है।
(3) ईश्वर तटस्थ है।
(4) ईश्वर व्यक्तित्वपूर्ण है ।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

2. नैतिक सिद्धान्त कर्तव्य के लिए कर्तव्य’ सम्बन्धित है :
(1) सुकरात से
(2) देकार्त से
(3) काण्ट से
(4) मिल से

Show Answer/Hide

Answer – (3)

3. संकल्प स्वातंत्र्य की अनिवार्य शर्तों में क्या शामिल है ?
1. कर्म करने की क्षमता
2. ज्ञान और उद्देश्य
3. न्याय का आचरण
4. विकल्पों की उपस्थिति
सही उत्तर चुनिए :
(1) 1, 3 व 4
(2) 1, 2 व 4
(3) 2, 3 व 4
(4) 1, 2 व 3

Show Answer/Hide

Answer – (2)

4. काण्ट का कठोरवाद समर्थन करता है-
(1) करुणावादी नीतिशास्त्र का
(2) चाहिए में कर सकता निहित है का
(3) अधिकतम व्यक्तियों का अधिकतम हित की
(4) सुखवादी नीतिशास्त्र का

Show Answer/Hide

Answer – (2)

5. सुकरात संदेहवादी नहीं हैं क्योंकि
(1) अनुभववादी दर्शन को प्रारम्भ इनके दर्शन से होता है।
(2) उनके दर्शन का अन्त संदेह में होता है।
(3) वे ईश्वर में दृढ़ विश्वास करते हैं।
(4) संदेह, असंदिग्ध सत्य तक पहुँचने का साधन है।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

6. ‘वैदिक ऋणत्रयी’ में सम्मिलित नहीं है-
(1) ऋषि ऋण
(2) देवऋण
(3) लोक ऋण
(4) पितृ ऋण

Show Answer/Hide

Answer – (3)

7. आँख के बदले आँख और दाँत के बदले दाँत का समर्थन करता है :
(1) दण्ड का कोई भी सिद्धान्त नहीं
(2) दण्ड का प्रतिरोधात्मक सिद्धान्त
(3) दण्ड का प्रतिकारात्मक सिद्धान्त
(4) दण्ड का सुधारात्मक सिद्धान्त

Show Answer/Hide

Answer – (3)

8. सुखों में गुणात्मक भेद स्वीकार्य है, सुखवादी-
(1) काण्ट को
(2) जे. एस. मिल को
(3) बेन्थम को
(4) सुकरात को

Show Answer/Hide

Answer – (2)

9. निम्न में से कौन सी जातक के दृश्य सांची स्तूप के तोरण द्वार एवं स्तंभों पर उत्कीर्ण नहीं है ?
(1) वेस्सन्तर जातक
(2) महाजनक जातक
(3) महाकपि जातक
(4) साम जातक

Show Answer/Hide

Answer – (2)

10. निम्न में से किसने ‘देवीचन्द्रगुप्तम्’ नाटक की रचना की थी ?
(1) शूद्रक
(2) कामन्दक
(3) कालिदास
(4) विशाखदत्त

Show Answer/Hide

Answer – (4)

11. निम्न में से किस राज्य में सिन्धु घाटी सभ्यता का स्थल ‘जूनी कुरन’ अवस्थित है ?
(1) पंजाब
(2) गुजरात
(3) महाराष्ट्र
(4) उत्तर प्रदेश

Show Answer/Hide

Answer – (2)

12. निम्न में से ऋग्वेद के किस मंडल में एकं सद् विप्रा बहुधा वदन्ति अग्निं यमं का उल्लेख मिलता है ?
(1) नवाँ मंडल
(2) प्रथम मंडल
(3) तृतीय मंडल
(4) आठवाँ मंडल

Show Answer/Hide

Answer – (2)

13. बौद्ध धर्म में संघ प्रवेश को क्या कहा जाता था ?
(1) उपोसथ
(2) पातिमोक्ख
(3) उपसम्पदा
(4) प्रव्रज्या

Show Answer/Hide

Answer – (3)

14. निम्न में से अशोक के किस प्रमुख शिलालेख में बचोगुति, बहुश्रुत एवं समय पर बल दिया था जिसमें उसकी धार्मिक सहिष्णुता नीति का प्रकटीकरण होता है ?
(1) XIII शिलालेख
(2) II शिलालेख
(3) III शिलालेख
(4) XII- शिलालेख

Show Answer/Hide

Answer – (4)

15. काँग्रेस कार्यकारिणी समिति ने निम्न में से किस स्थान पर असहयोग आंदोलन को समाप्त करने से संबंधित प्रस्ताव पारित किया ?
(1) नागपुर
(2) बारदोली
(3) गोरखपुर
(4) चम्पारन

Show Answer/Hide

Answer – (2)

16. हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसियेशन की स्थापना कब की गई थी ?
(1) 1936
(2) 1926
(3) 1928
(4) 1932

Show Answer/Hide

Answer – (3)

17. सुभाषचन्द्र बोस ने 21 अक्टूबर, 1943 को आजाद भारत की अस्थायी सरकार का गठन कहाँ किया था ?
(1) जर्मनी
(2) जापान
(3) मलाया
(4) सिंगापुर

Show Answer/Hide

Answer – (4)

18. निम्न में से पद्मावती एवं सुरसीर किसकी शिष्या थीं ?
(1) रामानन्द
(2) दादू
(3) कबीर
(4) वल्लभाचार्य

Show Answer/Hide

Answer – (1)

19. निम्न में से किस मुगल सम्राट ने अलतमगा जागीर को आरम्भ किया था ?
(1) औरंगज़ेब
(2) अकबर
(3) जहाँगीर
(4) शाहजहाँ

Show Answer/Hide

Answer – (3)

20. निम्न में से शिवाजी ने किस किले का नाम बदल कर सिंहगढ़ रखा था ?
(1) कोंडाना
(2) तोरण
(3) जावली
(4) शिवनेर

Show Answer/Hide

Answer – (1)

error: Content is protected !!