RPSC 2nd Grade Exam Paper Social Science – 21 Dec 2022 (Answer Key) | TheExamPillar
RPSC 2nd Grade Exam Paper Social Science – 21 Dec 2022 (Answer Key)

RPSC 2nd Grade Exam Paper Social Science – 21 Dec 2022 (Answer Key)

121. राजस्थान जन सूचना पोर्टल कब प्रारंभ किया गया था ?
(1) 2021
(2) 2018
(3) 2019
(4) 2020

Show Answer/Hide

Answer – (3)

122. ऑम्बुड्समैन नामक संस्था की स्थापना सर्वप्रथम 1809 में हुई थी
(1) नीदरलैण्ड्स में
(2) नॉर्वे में
(3) स्वीडन में
(4) फिनलैण्ड में

Show Answer/Hide

Answer – (3)

123. संसद में लोकपाल विधेयक प्रथम बार कब प्रस्तुत हुआ था ?
(1) 1971
(2) 1964
(3) 1966
(4) 1968

Show Answer/Hide

Answer – (4)

124. वेदों के बारे में सत्य कथन है :
1. वेद अनादि और अपौरुषेय हैं।
2. वेद के लिए सबसे प्रचलित शब्द श्रुति है।
3. वेद का सर्वमान्य अर्थ ‘संगीत’ है।
4. वेद का सर्वमान्य अर्थ ‘ज्ञान’ है।
सही उत्तर चुनिए :
(1) 1, 3 व 4 सत्य हैं।
(2) 1, 2 व 4 सत्य हैं।
(3) 1, 2 व 3 सत्य हैं।
(4) 2, 3 व 4 सत्य

Show Answer/Hide

Answer – (2)

125. “मैं सोचता हूँ अतः मैं हूँ” सम्बन्धित है।
(1) देकार्ते से
(2) सुकरात से
(3) बेन्थम से
(4) काण्ट से

Show Answer/Hide

Answer – (1)

126. सुकरात के अनुसार, सद्गुण है-
(1) सापेक्षिक
(2) अप्राप्य
(3) एक
(4) स्वर्णिम माध्य

Show Answer/Hide

Answer – (3)

127. परिणाम-निरपेक्षवादी नीतिशास्त्र महत्त्व देता है
(1) वैराग्य को
(2) सुख को
(3) कर्तव्य को
(4) परिणाम को

Show Answer/Hide

Answer – (3)

128. बौद्ध दर्शन के अष्टांग मार्ग के अनुसार निम्न में से कौन से सम्बन्धित हैं ?
1. सम्यक् दृष्टि
2. सम्यक् संकल्प
3. सम्यक् वाक्
4. सम्यक् दर्शन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(1) 1, 2 तथा 3
(2) 1, 2 तथा 4
(3) 2, 3 तथा 4
(4) 1, 3 तथा 4

Show Answer/Hide

Answer – (1)

129. “संसार में दुःख की व्यापकता निर्विवाद है” इस विचार का समर्थन कौन सा दर्शन करता है ?
(1) गाँधी दर्शन
(2) जैन दर्शन
(3) बौद्ध दर्शन
(4) सुकरात दर्शन

Show Answer/Hide

Answer – (3)

130. जैन ‘त्रिरत्न’ हैं:
(1) सम्यक् दर्शन, सम्यक् ज्ञान तथा सम्यक्, चरित्र
(2) भगवान महावीर, श्रमण तथा श्रावक
(3) महाव्रत तथा शिक्षाव्रत
(4) स्याद्वाद, नयवाद तथा अनेकान्तवाद हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

131. विद्यालय में हुए छात्रों के व्यवहारगत परिवर्तनों के सम्बन्ध में साक्ष्यों के संकलन तथा उनकी व्याख्या करने की प्रक्रिया को कहा जाता है :
(1) निर्देशन
(2) मूल्यांकन
(3) परीक्षा
(4) नियंत्रण

Show Answer/Hide

Answer – (2)

132. निम्नलिखित में से कौन सा वस्तुनिष्ठ परीक्षण का लाभ नहीं है?
(1) भाषा का न्यूनतम उपयोग
(2) अंकन में वस्तुनिष्ठता
(3) प्रशासन सरल
(4) उत्तर के चयन में अनुमान संभव

Show Answer/Hide

Answer – (4)

133. निम्नलिखित में से कौन सी निबन्धात्मक परीक्षण की विशेषता नहीं है ?
(1) मूल्यांकन में वस्तुनिष्ठता संभव।
(2) विद्यार्थियों की भाषा शैली एवं लेखन कला को जानने के लिए उपयोगी।
(3) विद्यार्थियों के अभिव्यक्ति कौशल को जानने के लिए उपयोगी।
(4) विद्यार्थियों के रचनात्मक विचारों को जानने के लिए उपयोगी।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

134. निष्पत्ति परीक्षण हेतु नील पत्र निर्माण के लिए आवश्यक तत्त्व नीचे दिये जा रहे हैं :
अ. उद्देश्यों का अंक भार
स. प्रश्नों के प्रकार का अंक भार
ब. विषयवस्तु का अंक भार
द. कठिनाई स्तर का अंक भार
उपरोक्त तत्वों के आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
(1) ‘अ’, ‘ब’, ‘स’ एवं ‘द’ आवश्यक
(2) केवल ‘अ’ एवं ‘ब’ आवश्यक
(3) केवल ‘ब’ एवं ‘स’ आवश्यक
(4) केवल ‘ब’ एवं ‘द’ आवश्यक

Show Answer/Hide

Answer – (1)

135. किसने कहा कि “सामाजिक विज्ञान मानव तथा उसकी सामाजिक और भौतिक वातावरण के प्रति की जाने वाली प्रतिक्रियाओं से सम्बन्धित है, इसमें मानवीय सम्बन्धों का अध्ययन होता है।” ?
(1) बाइनिंग एण्ड बाइनिंग
(2) जुन, वी. माइकेलिस
(3) वेस्ले
(4) एम.पी. मोफाट

Show Answer/Hide

Answer – (2)

136. निम्नलिखित में से कौन सा सामाजिक विज्ञान शिक्षण में “अवबोध” घटक का व्यावहारिक पद है ?
(1) घटकों का निर्धारण
(2) अन्तर करना
(3) पहचान करना
(4) प्रत्यास्मरण करना

Show Answer/Hide

Answer – (3)

137. एक सामाजिक विज्ञान के अध्यापक कक्षा कक्ष में महान चित्रकारों, मूर्तिकारों, संगीतकारों आदि के जीवन के बारे में पढ़ाते हैं, व्याख्या के दौरान विद्यार्थियों में सौंदर्यभाव का विकास हो सकता है। यह किन दो विषयों के मध्य सम्बन्ध की दर्शाता है ?
(1) सामाजिक विज्ञान एवं भूगोल
(2) सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान
(3) सामाजिक विज्ञान एवं गणित
(4) सामाजिक विज्ञान एवं ललित कला

Show Answer/Hide

Answer – (4)

138. सामाजिक विज्ञान की विभिन्न शाखाओं के मध्य एक-दूसरे से सम्बन्ध कहलाता है।
(1) वक्ररेखी सहसम्बन्ध
(2) संपार्श्विक सहसम्बन्ध
(3) बहुपक्षीय सहसम्बन्ध
(4) एकपार्श्विक सहसम्बन्ध

Show Answer/Hide

Answer – (3)

139. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प “समाजीकृत अभिव्यक्ति विधि” के सोपानों का सही तार्किक क्रम है ?
(1) योजना बनाना → क्रियान्वयन → रिपोर्ट बनाना → मूल्यांकन
(2) क्रियान्वयन → रिपोर्ट बनाना → योजना बनाना → मूल्यांकन
(3) योजना बनाना → क्रियान्वयन → मूल्यांकन → रिपोर्ट बनाना
(4) योजना बनाना → रिपोर्ट बनाना → क्रियान्वयन → मूल्यांकन

Show Answer/Hide

Answer – (3)

140. निम्नलिखित में से कौन सी क्षेत्र पर्यटन की सीमा है ?
(1) रुचि एवं रोचकता
(2) प्रत्यक्ष ( वास्तविक) अनुभव
(3) सामाजिक विज्ञान के कुछ चयनित विषयों के लिए उपयोगी
(4) सौन्दर्यानुभूति

Show Answer/Hide

Answer – (3)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!