CTET July 2019 Mathematics Answer Key Archives | TheExamPillar

CTET July 2019 Mathematics Answer Key

CTET July 2019 – Paper – I (Mathematics) Official Answer Key

CBSE conducted the CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam Paper held on 07th July 2019 Morning Shift. Here The CTET Paper – I Part – II Mathematics in Hindi Question Paper with Answer Key. CTET July 2019 Answer Key.

CTET (Central Teachers Eligibility Test)
Paper – I Primary Level (Class 1 to Class 5)

परीक्षा (Exam) – CTET Paper I Primary Level (Class I to V) 
भाग (Part) – Part – II – गणित (Mathematics)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE 
कुल प्रश्न (Number of Question) – 30
Paper Set – R
परीक्षा तिथि (
Exam Date) – 07th July 2019

Read Also ….

 

CTET Exam July 2019 Paper – 1 (Primary Level)
Part – II गणित (Mathematics)

 

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए :

31. एक अध्यापक कक्षा IV के छात्रों को निम्नलिखित कार्य देता है:
“25 टाइल को सभी संभव आयताकार व्यूहों में व्यवस्थित करें।”
इस कार्य से निम्नलिखित में से कौन सी गणितीय अवधारणाओं को संबोधित किया जा सकता है?
(1) क्षेत्रफल, परिमाप, आयतन
(2) क्षेत्रफल, आयतन, लम्बाई
(3) आयतन, क्षेत्रफल, लम्बाई
(4) क्षेत्रफल, गुणनखण्ड, परिमाप

Show Answer/Hide

Answer – (4)

32. पियाजे के प्रस्ताव के अनुसार माप’ में विभिन्न भौतिक राशियों के संरक्षण की योग्यता के विषय में सही कथन को पहचानिए।
(3) भार के संरक्षण की समझ संख्याओं के संरक्षण से पहले आती है।
(4) लम्बाई के संरक्षण की समझ संख्याओं के संरक्षण से पहले आती है।
(1) भार के संरक्षण की समझ आयतन के संरक्षण से पहले आती है।
(2) आयतन के संरक्षण की समझ द्रव्यमान के संरक्षण से पहले आती है।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

33. वॉन हेले के स्तर जिस विकास की अवस्थाओं का संकेत करते हैं, वह है।
(1) ज्यामितीय चिंतन
(2) भिन्न
(3) संख्या की संकल्पना
(4) स्थानीय मान

Show Answer/Hide

Answer – (1)

34. निम्नलिखित समुच्चयों में से कौन सा गणित में प्रश्न हल करने का कौशल है?
(1) विवेचन करना, चर का प्रयोग करना, प्रतिरूप देखना।
(2) कंठस्थ करना, अनुमान लगाकर परीक्षण करना, चित्रांकन करना।
(3) प्रयत्न-त्रुटि विधि, चित्रांकन करना, कंठस्थ करना।
(4) चित्रांकन करना, पीछे से हल करना, रट लेना।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

35. दो दशमलव वाली संख्याओं के गुणन जैसे कि 0.3×0.2 = 0.06 की संकल्पना को समझाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शिष्मण अधिगम साधन उचित है ?
(1) संख्या चार्ट
(2) ग्राफ पेपर
(3) डाइनिस ब्लॉक्स (Dienes blocks)
(4) टेलर का गिनतारा (Taylor’s abacus)

Show Answer/Hide

Answer – (2)

36. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एन.सी.एफ.) 2005 की अनुशंसा के अनुसार प्राथमिक विद्यालय का गणित पाठ्यक्रम
(1) गणितीय संकल्पनाओं में कठोरता देने वाला होना चाहिए।
(2) छात्रों को प्रगामी गणित के लिए तैयार करने वाला होना चाहिए।
(3) छात्रों के प्रतिदिन के अनुभवों से संबंधित होना चाहिए।
(4) कार्यविधिक ज्ञान पर केंद्रित होना चाहिए।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

37. गणितीय अध्यापन को प्रभावी बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता नहीं है?
(1) छात्रों की त्रुटियों के प्रतिरूपों पर केंद्रित होना।
(2) प्रतिदिन के अनुभवों के साथ संबंध स्थापित करना।
(3) एक ही संकल्पना के लिए विभिन्न शिक्षण-अधिगमों का प्रयोग
(4) एक नई संकल्पना का परिचय देने के लिए समय के नियम का कठोरता से पालन करना।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

38. प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों के गणित अधिगम का मूल्यांकन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी प्रभावशाली योजना नहीं है?
(1) ऐसे कार्यों की अभिकल्पना की जाए जिनमें एक से अधिक स्तर के उत्तर प्राप्त हो सकते हैं।
(2) मुख्यतः समूह संचालित कार्यों का प्रयोग किया जाए।
(3) ऐसे कार्यों की अभिकल्पना की जाए कि यत्रंवत् रटने और संकल्पना समझ में अन्तर किया जा सके।
(4) विद्यार्थियों की त्रुटियों को जानकर उनके तर्क का विश्लेषण किया जाए।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

39.   में कितने चतुर्थाश है ?
(1) 72
(2) 35
(3) 68
(4) 75

Show Answer/Hide

Answer – (4)

40. एक स्कूल में, आधे छात्र बैडमिंटन खेलते हैं, 1/4 छात्र वॉलीबॉल खेलते हैं, 1/8 टेनिस खेलते हैं, 1/16 छात्र शतरंज खेलते हैं और बाकी तैराकी के लिए जाते हैं। यदि वॉलीबॉल खेलने वाले छात्रों की संख्या 160 है, तो कितने छात्र शतरंज खेलते हैं?
(1) 80
(2) 20
(3) 40
(4) 120

Show Answer/Hide

Answer – (3)

41. दीपा एक डाकघर में पत्र और पार्सल डाक से भेजने के लिए जाती है। डाक की दरें इस प्रकार चित्रित की गई है:
पत्र का भार :
(i) 20 ग्रा. या उससे कम – ₹5.00
(ii) प्रत्येक अतिरिक्त 20 ग्रा. – ₹2.00 के लिए
पार्सल का भार :
(i) 50 ग्रा. या उससे कम – ₹5.00
(ii) प्रत्येक अतिरिक्त 50 ग्रा. – ₹3.00 के लिए।
दीपा दो पार्सल क्रमशः 250 ग्रा. और 300 ग्रा. भार के और दो पत्र क्रमशः 20 ग्रा. और 35 ग्रा. भार के भेजना चाहती है। उसे कितना डाक शुल्क देना होगा ?
(1) ₹39
(2) ₹49
(3) ₹41
(4) ₹48

Show Answer/Hide

Answer – (2)

42. अंकों 2, 3, 4, 6, 7, 8 को निम्नलिखित रिक्त स्थानों में व्यवस्थित किया गया है:
.    ___ ___ ____
+  ___ ___ ____
योग करने पर अधिकतम संभव संख्या होगी
(1) 1560
(2) 1308
(3) 808
(4) 1605

Show Answer/Hide

Answer – (4)

43. नई दिल्ली-चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस गाड़ी की निम्नलिखिंत रेलवे समय सारिणी को पढ़िए और प्रश्न का उत्तर दीजिए:

स्टेशन  आगमन  प्रस्थान
नई दिल्ली 15:55
भोपाल  23:55  00:05
नागपुर  05:25  05:35
विजयवाड़ा  14:15  14:30
चेन्नई  20:45 समाप्ति

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
(1) नई दिल्ली से नागपुर की यात्रा का समय 11 घंटे 30 मिनट का है।
(2) भोपाल से चेन्नई की यात्रा का समय 21 घंटे 40 मिनट का है।
(3) भोपाल से विजयवाड़ा की यात्रा का समय 13 घंटे 10 मिनट का है।
(4) नागपुर से चेन्नई की यात्रा का समय 15 घंटे 10 मिनट का है।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

44. 50 में एक पूर्ण संख्या जोड़ी जाती है और फिर वही संख्या 50 में से घटा दी जाती है। प्राप्त हुई दोनों संख्याओं का जोड़ है –
(1) 0
(2) 100
(3) 25
(4) 50

Show Answer/Hide

Answer – (2)

45. एक दुकानदार ने 5.3 कि.ग्रा. बादाम, 2100 ग्रा. किशमिश और 2.2 कि.ग्रा. काजू को मिला दिया तथा इस मिश्रण के बराबर-बराबर दो दर्जन पैकेट बना दिए । प्रत्येक पैकेट का भार क्या होगा?
(1) 450 ग्रा.
(2) 500 ग्रा.
(3) 300 ग्रा.
(4) 400 ग्रा.

Show Answer/Hide

Answer – (4)

error: Content is protected !!