बरेली जनपद का परिचय (Introduction of Bareilly District) | TheExamPillar
Bareilly District of Uttar Pradesh

बरेली जनपद (Bareilly District)

बरेली जनपद का परिचय (Introduction of Bareilly District)

बरेली  की स्थिति (Location of Bareilly)

  • मुख्यालय – बरेली
  • पुराना नाम व उपनाम – बॉस बरेली, सुरमा नगरी
  • मंडल-  बरेली
  • क्षेत्रफल – 4,120 वर्ग किमी. 
  • सीमा रेखा
  • राष्ट्रीय राजमार्ग –  NH-24, NH-87
  • नदियाँ/नहर – रामगंगा नदी, शारदा नहर 
  • परियोजनाएँ – शारदा नहर

बरेली की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Bareilly )

  • विधानसभा क्षेत्र –9 (बरेली, नवाबगंज, बहेड़ी,मीरगंज, आंवला, भोजीपुरा, बरेली कैन्टोनमेंट, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर)
  • लोकसभा सीट – 1 (बरेली)
  • तहसील – 6 (बरेली, आंवला, बहेड़ी, फरीदपुर, मीरगंज, नवाबगंज)
  • विकासखंड (ब्लाक)  – 15 (आलमपुर जाफराबाद, बहेड़ी, भद्पुरा, भोजीपुरा, भुता, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, क्यारा, मझगवां,मीरगंज, नवाबगंज,रामनगर,रिछा, शेरगढ़)
  • कुल ग्राम – 2,070
  • कुल ग्राम पंचायत – 1,193
  • नगर पालिका परिषद – 4 (बहेड़ी, आंवला, नवाबगंज, फरीदपुर)
  • नगर पंचायत – 15

बरेली की जनसंख्या (Population of Bareilly )

  • जनसंख्या – 44,48,359
    • पुरुष जनसंख्या – 23,57,665
    • महिला जनसंख्या – 20,90,694
  • शहरी जनसंख्या –  15,68,409(35.26 %)
  • ग्रामीण जनसंख्या – 28,79,950(64.74 %)
  • साक्षरता दर – 58.49%
    • पुरुष साक्षरता – 67.50%
    • महिला साक्षरता – 48.30%
  • जनसंख्या घनत्व – 1,080
  • लिंगानुपात – 887
  • जनसंख्या वृद्धि दर – 22.93%
  • हिन्दू जनसंख्या – 28,30,768(63.64 %)
  • मुस्लिम जनसंख्या – 15,36,534(34.54 %)
  • इसाई जनसंख्या – 14,822(0.33 %)

Population Source – census2011.co.in

बरेली के संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Bareilly )

  • प्रसिद्ध स्थल – कारगिल चौक, आला हजरत  दरगाह, रानी लक्ष्मी बाई चौक, कलेक्ट्रेट, फन सिटी तथा बूँद एम्यूजमेंट पार्क
  • उद्योग- दियासलाई उद्योग,  यूरिया उर्वरक कारखाना (इफ्को),चमड़ा उद्योग, दरी निर्माण उद्योग, रंग रोगन व निर्माण उद्योग, कृत्रिम रबड़ कारखाना, चीनी उद्योग,  गुड़ उद्योग, लकड़ी का फर्नीचर, बेंत छड़ियों सम्बन्धी उद्योग

Notes –

  • जनपद बरेली प्राचीन इतिहास की धरोहर है। उत्तरी पंचाल की राजधानी अहिछत्र के भव्य भग्नावशेष बरेली की आंवला तहसील के रामनगर नामक गाँव में पाए जाते है।
  • महाभारत महाकाव्य के अनुसार बरेली क्षेत्र द्रौपदी की जन्मभूमि है।
  • जनश्रुति के अनुसार महात्मा बुद्ध ने भी प्राचीन काल में अहिछत्र क्षेत्र का भ्रमण किया था।
  • देश की स्वतंत्रता संग्राम में भी बरेली का अतुलनीय योगदान रहा है।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खिलाफत संघर्ष  में बरेली का विशेष योगदान रहा है।
  • बरेली उत्तर प्रदेश का 7वाँ तथा देश का 50वाँ बड़ा महानगर है ।
Read Also :

Related Post ….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!