Europe Continent

यूरोप महाद्वीप (Europe Continent)

September 22, 2020

यूरोप महाद्वीप (Europe Continent)

क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप विश्व का छठां सबसे बड़ा महाद्वीप है। अन्य महाद्वीपों की तुलना में यह एक विकसित एवं समृद्ध महाद्वीप है। इस महाद्वीप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर, पूर्व में कॉकेशस पर्वत तथा पश्चिम में अटलांटिक महासागर है। जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया एवं अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। 

Europe

स्थलाकृति के आधार पर इस महाद्वीप को चार भागों में बांटा जा सकता है – 

  1. उत्तरी-पश्चिमी यूरापे का पूर्व कैम्ब्रियन प्रदेश। 
  2. दक्षिण यूरोप का अल्पाइन पर्वतीय प्रदेश। 
  3. मध्य यूरोप का हरसीनियम पर्वतीय प्रदेश एवं 
  4. मध्य भाग में स्थित विशाल मैदानी क्षेत्र।

यूरोप का भौगोलिक विभाजन 

  1. उत्तरी यूरोप (फिनलैंड, डेनमार्क, एस्टोनिया, आइसलैंड, लातविया, लिथुआनिया, नार्वे, स्वीडन, ब्रिटेन एवं आयरलैंड) 
  2. दक्षिण यूरोप (अल्बानिया, अंडोरा, बोस्निया-हर्जेगोविना, क्रोएशिया, जिब्राल्टर, यूनान, बेटिकन सिटी, स्पेन, स्लोवेनिया, सर्बिया, सैन मरीनो, पुर्तगाल, मैसीडोनिया, माल्टा एवं कोसोवो) 
  3. पूर्वी यूरोप (बुल्गारिया, बेलारूस, चेक गणराज्य, हंगरी, माल्डोआ, रोमानिया, पोलैंड, स्लोवाकिया, यूक्रेन एवं जार्जिया) 
  4. पश्चिमी यूरोप (फ्रांस, बेल्जियम, आस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, लिचेंस्टीन, लक्जमबर्ग, मोनाको एवं नीदरलैंड)।

यूरोप : एक दृष्टि में

  • यूरोप का कुल क्षेत्रफल – 1,70,75,400 वर्ग किमी.
  • यूरोप की कुल जनसंख्या – 74,71,82,751 (2019 के अनुसार)
  • विश्व की कुल जनसंख्या का – 11%
  • यूरोप में कुल देश – 50
  • भाषाएँ – अंग्रेजी, जर्मन, स्पेनिश, रोमनियम, आल्बानियन, हंगेरिया, ग्रीक, इटेलियन, तुर्की इत्यादि
Read More :

Read More Geography Notes

 

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop