झीलें (The Lakes)

झीलें (The Lakes)

झील (Lake) जल के वे स्थिर भाग होती है जो चारों तरफ से स्थलखण्डों (Landmarks) से घिरी होती है तथा स्थल भाग में स्थित होती है। झीलें (Lakes) बनती हैं, विकसित होती हैं, धीरे-धीरे तलहट से भरकर दलदल में बदल जाती हैं तथा उत्थान होने पर समीपी स्थल के बराबर हो जाती हैं। झीलों (Lakes) की बनावट, स्थिति, जल के स्वभाव तथा उत्पत्ति आदि के आधार पर निम्न वर्गों में विभकत किया जा सकता है: बनावट के आधार पर जलन की प्रकृति के आधार पर तथा उत्पत्ति के आधार पर।

 

1. बनावट के आधार पर (By Design)

प्राकृतिक झील-भूगर्मिक हलचलों एवं धरातल के बहिजति बलों के उत्पन्न झीलें। जैसे ग्रेट लेक्स (उ. अमेरिका), न्यासा, टैंगानिका, विक्टोरिया (अफ्रीका), डल, वुलर, मानसरोवर, राकसताल (भारतीय उपमहाद्वीप) इत्यादि। 

2. जल की प्रकृति के आधार पर (Depending on the Nature of the Water)

खारे पानी की झील-ऐसे झीलों में बहार से पानी आकर मिलता है परन्तु बाहर नहीं निकलता है। जैसे, कैस्पियन सागर (विश्व की सबसे बड़ी झील), वॉन झील (तुर्की), मृत सागर (जॉर्डन), ग्रेट सान्ट वेक (यू.एस. ए) इत्यादि। ताजे पानी की झील- ऐसे झीलों में जलापूर्ति और जल निकास दोनों होती है, नमक कभी संचित नहीं हो पाता है। जैसे- सुपीरियर (यू.एस.ए., विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील), बैकाल – (रूस), टिटीकाका (द. अमेरिका), भीमताल, सातताल, नैनीताल (भारत) इत्यादि। 

Read Also ...  पृथ्वी की गतियाँ (Motions of the Earth)

3. उत्पत्ति के आधार पर (By Origin)

वलन से निर्मित झील-वलन क्रिया से निर्मित अभिनातियों में जल भर जाने से निर्मित झील। जैसे एडवर्ड झील (अफ्रीका), जेनेवा झील (स्विट्जर लैण्ड) इत्यादि।

भ्रंशन द्वारा निर्मित झील (Lake Built by Fault) – सैन एन्डियाज एवं क्रिस्टल झीले (U.S.A.)। दरार घाटी की झीलें – जैसे न्यास, गानिका (अफ्रीका), मृतसागर (जॉर्डन), ग्रेट साल्ट लेक (U.S.A.) इत्यादि।

क्रेटर झील (Crater Lake) – विक्टोरिया झील (अफ्रीका), टिटिकाका झील (द. अफ्रीका), जेनेवा झील (स्ट्जिर लैण्ड) इत्यादि।

हिमानी निर्मित झील (Glacier built Lake) – जैसे- विनीपेग झील (कनाडा), ग्रेट बियरलेक (कनाडा), ग्रेट लेक्स (यु.एस.ए), टार्न झीलें काक झीलें इत्यादि। 

डेल्टा झील (Delta Lake) – डेल्टाई भागों में ऐसे झीलों का निर्माण होता है। जैसे कोलेरु झील (गोदावरी डेल्टा), पोंचास्ट्रियन झील (मिसीसिपी डेल्टा), मायेह झील (नील नदी डेल्टा), गेरीगाट झील (नाइजर नदी डेल्टा) आदि। भूकम्प निर्मित झीलें- जैसे टेरेसी एवं सेलफुल घाटी झीलें (U.S.A.)

 

Read More :

Read More Geography Notes

Leave a Reply

Your email address will not be published.

close button
Uttarakhand Current Affairs Jan - Feb 2023 (Hindi Language)
Uttarakhand Current Affairs Jan - Feb 2023 (Hindi Language)
error: Content is protected !!