CTET Exam Sep 2016 Paper - II Social Studies _ Social Science

CTET Sep 2016 – Paper – II (Social Studies / Social Science)

21. महापाषाण के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(1) ये सभी भूमिगत और दृष्टि से ओझल रूप में पाए गए थे।
(2) ये पत्थर के औज़ार बनाने के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराते थे।
(3) ये भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में संकेन्द्रित थे।
(4) इनका उपयोग दफ़न करने की जगहों को चिह्नित करने के लिए किया जाता था। 

Show Answer/Hide

Answer – (4)

22. निम्नलिखित में से कौन-सी भूकंपीय तरंगें नहीं हैं?
(1) पृष्ठीय तरंगें
(2) अनुदैर्ध्य तरंगें
(3) पोतोश्रय तरंगें
(4) अनुप्रस्थ तरंगे 

Show Answer/Hide

Answer – (1)

23. एडुसैट (EDUSAT) से क्या अभिप्राय है?
(1) रॉकेट जिसका उपयोग मानव-निर्मित उपग्रहों को सूर्य की कक्षा में स्थापित करने के लिए किया जाता है।
(2) सौरमंडल में खोजा गया एक नया ग्रह।
(3) एक क्षुद्र ग्रह जो मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच पाया जाता है ।
(4) एक मानव-निर्मित भारतीय उपग्रह 

Show Answer/Hide

Answer – (3)

24. निम्नलिखित परिमंडलों में से किसमें मानव सहित जीवित जीव पाए जाते हैं, जो बहुसंख्या में भूतापन के कारण प्रभावित होते हैं?
(1) जीवमंडल
(2) जलमंडल
(3) स्थलमंडल
(4) वायुमंडल 

Show Answer/Hide

Answer – (4)

25. भारत का दक्कन पठार, जो बेसाल्ट शैलों से बना है, निम्नलिखित में से शैलों की किस श्रेणी के अन्तर्गत आता है?
(1) अवसादी शैल
(2) बहिर्भेदी आग्नेय शैल
(3) अन्तर्भेदी आग्नेय शैल
(4) कायांतरित शैल 

Show Answer/Hide

Answer – (1)

26. निम्नलिखित स्थलरूप में से किसमें खनिज निक्षेपों की प्रचुरता पाई जाती है?
(1) घाटी
(2) मैदान
(3) पर्वत
(4) पठार

Show Answer/Hide

Answer – (4)

27. लोकतंत्र में चुनार्यों के सम्बन्ध में निम्नलिखित दो कथन पर विचार कीजिए :
A. प्रतिनिधित्व लोकतंत्र में लोग अपने प्रतिनिधियों को चुनकर अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेते हैं और वे प्रतिनिधि पूरे देश के लिए कानून और नियम बनाते है।
B. सरकारें नियमित चुनावों द्वारा बदली जा सकती हैं।
सही विकल्प को चुनिए।
(1) A और B दोनों ग़लत हैं।
(2) A सही है, B ग़लत है।
(3) A ग़लत है, B सही है।
(4) A और B दोनों सही हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

28. निम्नलिखित में से कौन-सा मुगल चहारबाग का एक स्थल नहीं है?
(1) कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद
(2) हुमायूँ का मक़बरा
(3) शालीमार बाग
(4) लाल महल बारी

Show Answer/Hide

Answer – (3)

29. भारत में पंचायती राज प्रणाली के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(1) ग्राम सभा के सचिव का चुनाव उसके सदस्यों द्वारा किया जाता है।
(2) ज़िला परिषद् पंचायती राज प्रणाली का द्वितीय स्तर
(3) ग्राम पंचायत की अवधि 4 वर्ष होती है
(4) संवैधानिक दिशा-निर्देशों के अन्तर्गत, देश के प्रत्येक राज्य में पंचायतों के सम्बन्ध में अपने कानून होते हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

30. निम्नलिखित व्यक्तियों में से किसकी कविताओं और विचारों को ‘पंचवाणी’ और ‘बीजक’ में संरक्षित किया गया है?
(1) मीराबाई
(2) कबीर
(3) गुरु नानक
(4) रविदास

Show Answer/Hide

Answer – (3)

31. गढ़ कटंगा के गोंड राज्य के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(1) यह कमज़ोर बुंदेल और मराठों के खिलाफ़ अधिक शक्तिशाली बना।
(2) यह एक समृद्ध राज्य था। इसने जंगली हाथियों को पकड़ कर और उनको दूसरे राज्यों में निर्यात करके धन कमाया।
(3) 1565 में मुगल सेनाओं ने गढ़ कटंगी पर हमला किया और उन्हें रानी दुर्गावती द्वारा हार का मुँह देखना पड़ा।
(4) यह राज्य केवल नगरों से बना था। 

Show Answer/Hide

Answer – (1)

32. एलोरा की गुफा 15 का भित्ति चित्र, जिसमें विष्णु को नरसिंह अर्थात् पुरुष-सिंह के रूप में दिखलाया गया है, किस काल की कृति है?
(1) गुर्जर-प्रतिहार काल
(2) राष्ट्रकूट काल
(3) चालुक्य काल
(4) गुप्त काल 

Show Answer/Hide

Answer – (2)

33. निम्नलिखित में से ‘वस्तु-विनिमय पद्धति’ की सही विशेषता कौन-सी है?
(1) यह वह व्यापार है, जिसमें वस्तुओं की अदला बदली में धन का प्रयोग किया जाता है।
(2) यह वस्तुओं के लेन-देन को आसान बनाती है।
(3) यह खर्चीली और समयसाध्य प्रक्रिया है।
(4) यह धन का उपयोग किए बिना वस्तुओं की अदला बदली का व्यापार है। 

Show Answer/Hide

Answer – (3)

34. निम्नलिखित स्थलाकृतियों में से किसमें ‘छत्रक शैल’ पाए जाते हैं?
(1) रेगिस्तान
(2) डेल्टा
(3) हिमनद हिमोढ़
(4) समुद्री गुफा

Show Answer/Hide

Answer – (4)

35. निम्नलिखित में से किसके नेतृत्व में बंगाल 18वीं सदी में धीरे-धीरे मुगल नियंत्रण से अलग हो गया?
(1) नादिर शाह
(2) मुर्शिद कुली खान
(3) निज़ाम-उल-मुल्क असफ़ जाह
(4) अलीवर्दी खान

Show Answer/Hide

Answer – (1)

36. निम्नलिखित का मिलान कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए :
.   वायुमंडल की परतें       विशेषताएँ
(a) क्षोभमंडल                   (i) आयनमंडल इस परत का एक भाग है।
(b) समतापमंडल              (ii) अन्तरिक्ष से प्रवेश करने वाले उल्कापिंड इस परत में आने पर जल जाते हैं।
(c) मध्यमंडल                    (iii) इसमें ओज़ोन गैस की एक परत होती है।
(d) बाह्य वायुमंडल            (iv) मौसम की लगभग सभी घटनाएँ इस परत में घटित होती हैं।
.    a, b, c, d
(1) iv, iii, ii, i
(2) i, ii, iii, iv
(3) ii, i, iv, iii
(4) iii, iv, i, ii

Show Answer/Hide

Answer – (1)

37. भारत में चिकित्सा-पर्यटकों के संदर्भ में निम्नलिखित दो कथनों पर विचार कीजिए :
A. वे विदेशी पर्यटक है, जो भारत के उन अस्पतालों में अपना इलाज कराने के लिए विशेष रूप से आते हैं, जहाँ उन्हें अपने देश की तुलना में कम मूल्य पर विश्व-स्तरीय सुविधाएँ प्राप्त हो जाती हैं।
B. वे भारत के भीतर के ही प्रवासी हैं, जो एक राज्य से दूसरे राज्य के उन अस्पतालों में अपना इलाज कराने के लिए जाते हैं, जहाँ उन्हें अपने राज्य की तुलना में कम मूल्य पर विश्व-स्तरीय सुविधाएँ प्राप्त हो जाती हैं।
सही विकल्प को चुनिए।
(1) A और B दोनों ग़लत हैं।
(2) A सही है, B ग़लत है।
(3) A ग़लत है, B सही है।
(4) A और B दोन सही हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

38. रमाबाई, जो महिला शिक्षा की योद्धा थीं, कभी स्कूल नहीं गई। फिर भी उन्हें ‘पण्डिता’ की उपाधि दी गई ।
क्योंकि :
(1) उनके मिशन ने विधवाओं और गरीब महिलाओं को न केवल पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित किया, अपितु व्यावसायिक कुशलताओं की सहायता से स्वावलम्बी होने की शिक्षा भी दी।
(2) उन्होंने अपने माता-पिता से पढ़ना-लिखना सीखा
(3) वे संस्कृत पढ़ना-लिखना जानती थीं, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी, क्योंकि उनके समय में महिलाओं को इस प्रकार का ज्ञान अर्जित करने की अनुमति नहीं थी।
(4) उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए, पुणे के पास खेड़ागाँव में एक मिशन स्थापित किया

Show Answer/Hide

Answer – (1)

39. सन् 1856 में निम्नलिखित गवर्नर जनरलों में से किसने यह निर्णय किया था कि बहादुर शाह जफर आखिरी मुगल बादशाह होंगे और उनकी मृत्यु के बाद उनके किसी वंशज को बादशाह नहीं माना जाएगा?
(1) कॉर्नवालिस
(2) कैनिंग
(3) डलहौज़ी
(4) हेस्टिंग्स

Show Answer/Hide

Answer – (4)

40. औपनिवेशिक शिक्षा पर गांधीजी के विचारों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन ग़लत है?
(1) अंग्रेजी में दी जा रही शिक्षा ने भारतीयों को अपने सामाजिक परिवेश से काट दिया।
(2) औपनिवेशिक शिक्षा ने भारतीयों के मस्तिष्क में हीनता का भाव पैदा कर दिया।
(3) पश्चिमी शिक्षा में जीवन के अनुभवें और व्यावहारिक ज्ञान की अपेक्षा पाठ्य-पुस्तकों पर अधिक बल दिया गया।
(4) अंग्रेजी शिक्षा ने पढ़ने और लिखने की अपेक्षा मौखिक ज्ञान पर अधिक बल दिया।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!