CTET Sep 2016 – Paper – II (Social Studies / Social Science)

CBSE conducted the CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam Paper held on 18th September 2016 Morning Shift. Here The CTET Social Studies/Social Science Solved Question Paper II (Class VI to VIII) Answer-key. 

CTET (Central Teachers Eligibility Test) Paper Second : Junior Level (Class 6 to Class 8).

परीक्षा (Exam) : CTET Paper II (Class VI to VIII) 
भाग (Part) : सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (Social Studies/Social Science)
परीक्षा आयोजक (Organized) : CBSE 
कुल प्रश्न (Number of Question) : 60
Paper Set – II
परीक्षा तिथि (
Exam Date) – 18th September 2016

Read Also…

 

CTET Exam September 2016 Paper – 2 (Junior Level)
Part – III सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (Social Studies/Social Science)

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए। 

1. आप देखते हैं कि सामाजिक विज्ञान की कक्षा में विद्यार्थी कुछ पूर्वाग्रहों का प्रदर्शन करते हैं। आपकी सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया चुनिए।
(1) सामाजिक यथार्थ के आयामों पर एक परिचर्चा का आयोजन करूंगा।
(2) इन टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देंगी।
(3) विद्यार्थियों को दंडित करूंगा।
(4) पढ़ाए जा रहे अध्याय को पढ़ाना बंद कर दूंगा। 

2. सामाजिक और राजनीतिक जीवन पढ़ाने के लिए दिए गए उपाय A, B और C में से सबसे उपयुक्त उपायों को चुनिए :
A. व्यक्ति अध्ययन
B. परिभाषाएँ
C. दृश्य सामग्रियाँ
(1) A, B और C
(2) A और B
(3) A और C
(4) B और C 

3. पाठांत प्रश्नों का सबसे उपयुक्त उपयोग है :
(1) अध्याय से महत्त्वपूर्ण भागों की पहचान करना
(2) सीखे हुए को समझने में तथा अपने शब्दों में व्यक्त करने में विद्यार्थियों को सक्षम बनाना
(3) विद्यार्थियों के लिए अध्याय का सारांश प्रस्तुत करने में शिक्षकों की सहायता करना
(4) परीक्षा के लिए प्रश्न सुझाना 

Read Also ...  CTET December 2019 – Paper – I (Language – I English) Official Answer Key

4. सतत और समग्र मूल्यांकन के अनुसार, आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य सबसे उपयुक्त है?
(1) विद्यार्थियों को उत्तर देने के लिए प्रोत्साहित करना
(2) विषयवस्तु के बारे में विद्यार्थियों के प्रत्यास्मरण का परीक्षण करना
(3) विद्यार्थियों की तुलना कर उनका रैंक निर्धारित करना
(4) विद्यार्थियों को अंक देकर प्रेरित करना

5. इतिहास आपके लिए सहायक होगा :
A. वर्तमान का कैसे विकास हुआ यह समझने में
B. हमारे भौतिक और सामाजिक विश्व की गतिविधि को समझने में
C. अतीत की वर्तमान से तुलना करने में
उपर्युक्त में से कौन-से सही हैं?
(1) A और B
(2) A, B और C
(3) B और C
(4) A और C 

6. एक शिक्षक ‘भारत के विभाजन’ पर प्राथमिक स्रोतों पर आधारित एक कार्ययोजना (प्रोजेक्ट) करवाना चाहता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्रोत नहीं है?
(1) समाचार-पत्रों का पुरालेखागार
(2) मौखिक इतिहास
(3) उपन्यास
(4) आत्मकथाएँ 

7. उच्च प्राथमिक स्तर पर, निम्नलिखित में से किस विषय को सामाजिक विज्ञान में सम्मिलित नहीं किया गया है?
(1) मनोविज्ञान
(2) राजनीति-विज्ञान
(3) भूगोल
(4) इतिहास 

8. जब विभिन्न संदर्भो में रहने वाले दो व्यक्तियों की स्थितियों पर कोई वर्णन दिया जाता है, तब सामाजिक विज्ञान के शिक्षक को अपने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास करना चाहिए जिससे कि वे :
(1) उनमें जाति/वर्ग/लिंग विभेद करें
(2) उस वर्णन के पात्रों के बारे में मूल्यपरक निर्णय करें
(3) उनके माध्यम से प्रस्तुत सूचना का परीक्षण करें
(4) उनमें से आदर्श पात्र की पहचान करें

Read Also ...  CTET Exam 2018 - Child Development and Pedagogy Answer Key

9. उच्च प्राथमिक स्तर पर, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सामाजिक विज्ञान का सही वर्णन करता है?
(1) यह विवेचनात्मक सोच और कल्पनाशीलता को प्रेरित करता है।
(2) यह कम वैज्ञानिक है और धारणाओं पर आधारित
(3) यह वास्तविक जीवन और रोजगार दिलाने के लिए उपयोगी नहीं है।
(4) यह ऐसे तथ्यों से भरपूर है, जिन्हें याद रखना जरूरी

10. सामाजिक समानता के सिद्धान्तों को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा मानव-मूल्य सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण होगा?
(1) दक्षता
(2) उपभोक्तावाद
(3) प्रतिस्पर्धा
(4) परस्पर आदर 

11. एक शिक्षक चाहता है कि उसके विद्यार्थी नगर निगम को उपलब्ध धनराशि के स्रोतों का पता लगाएँ। निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सबसे अधिक विश्वसनीय और उपयुक्त होगी?
(1) सरकारी वेब साइटों को ढूंढना
(2) काउंसिलरों के साथ भेटवार्ताएँ
(3) आपस में विमर्श करना
(4) किसी विशेषज्ञ का भाषण आयोजित करना 

12. निम्नलिखित में से किस विषय सामग्री को पाई आरेख के द्वारा सबसे अच्छी तरह प्रदर्शित किया जा सकता है?
(1) वायुदाब का वितरण
(2) जलाशयों का वितरण
(3) समुद्री लहरों का वितरण
(4) तापमान का वितरण 

13. कक्षा VI के स्तर पर ‘पृथ्वी की परिक्रमण’ पढ़ाने के लिए सबसे उपयुक्त अधिगम सहायक सामग्री क्या होगी?
(1) ग्लोब
(2) ऐट्लस
(3) मानचित्र
(4) चार्ट

14. दो विषय A और B पर विचार कीजिए और लिंग समानता के बारे में चर्चा करने के लिए सही विषय/विषयों को चुनिए :
A. श्रम की महत्ता
B. गृह-व्यवस्था के उत्तरदायित्व
(1) A और B दोनों अप्रासंगिक हैं।
(2) केवल A प्रासंगिक है।
(3) केवल B प्रासंगिक है।
(4) A और B दोनों प्रासंगिक हैं। 

Read Also ...  CTET July 2019 - Paper - I (Language - I English) Official Answer Key

15. विद्यार्थियों को इतिहासकारों के समान सोचने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सर्वाधिक उपयुक्त होगी?
(1) स्रोत विधि
(2) परियोजना विधि
(3) कहानी सुनाने वाली विधि
(4) पूछताछ विधि

16. ‘कारखाना’ विषय को पढ़ाने के लिए सबसे उपयोगी विधि होगी :
(1) एक कहानी सुनाना
(2) किसी विशेषज्ञ को निमंत्रित करना
(3) किसी औद्योगिक कारखाने की यात्रा आयोजित करना
(4) एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म दिखाना 

17. ‘ऋग्वेद’ के विषय में निम्नलिखित तीन कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए :
A. यह 3500 वर्ष पूर्व लिखा गया था।
B. इसकी रचना प्राकृत में की गई थी।
C. इसमें एक हज़ार से अधिक प्रार्थनाएँ हैं।
(1) A ग़लत है, B और C सही है
(2) A सही है, B और C ग़लत हैं।
(3) B सही है, A और C ग़लत हैं।
(4) C सही है, A और B ग़लत हैं।

18. मॉनाकी पर्वत (हवाई द्वीप) सागर की सतह के नीचे स्थित है और इसकी ऊँचाई एवरेस्ट पर्वत से भी अधिक है। यह निम्नलिखित महासागरों में से किसमें स्थित है?
(1) हिन्द महासागर
(2) अटलांटिक महासागर
(3) प्रशान्त महासागर
(4) आर्कटिक महासागर

19. ‘विनय पिटक’ एक ग्रंथ है जो अभिलेखित करता है :
(1) जैन धर्म की शिक्षाएँ
(2) वैदिक कर्मकांड
(3) शिक्षकों के मध्य बातचीत
(4) बौद्धों के नियम

20. ‘पटवारियों’ (लेखपालों) के कार्य की देखभाल निम्नलिखित में से कौन करता है?
(1) ग्राम पंचायत का सरपंच
(2) तहसीलदार
(3) ज़िलाधीश
(4) सम्बन्धित क्षेत्र के पुलिस स्टेशन का एस० एच० ओ०

Leave a Reply

Your email address will not be published.

close button
Uttarakhand Current Affairs Jan - Feb 2023 (Hindi Language)
Uttarakhand Current Affairs Jan - Feb 2023 (Hindi Language)
error: Content is protected !!