CBSE conducted the CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam Paper 2023. This Paper held on 20 August 2023 Morning Shift. Here The CTET Paper – I (Primary Level Class 1 to 5), Part – II (Mathematics) in Hindi Language Solved Question Paper. CTET August 2023 Question Paper with Official Answer Key.
CTET (Central Teachers Eligibility Test)
Paper – I Primary Level (Class 1 to Class 5)
परीक्षा (Exam) | CTET Paper I Primary Level (Class I to V) |
भाग (Part) | Part – II गणित (Mathematics) |
परीक्षा आयोजक (Organized) | CBSE |
कुल प्रश्न (Number of Question) | 30 |
Paper Set | A |
परीक्षा तिथि (Exam Date) |
20 August 2023 |
CTET Primary Level (August 2023)
CTET Exam Paper – I August 2023 | Link |
CTET Paper I – 20 August 2023 Part – I (Child Development and Pedagogy) | Click Here |
CTET Paper I – 20 August 2023 Part – II (Mathematics) | Click Here |
CTET Paper I – 20 August 2023 Part – III (Environmental Studies) | Click Here |
CTET Paper I – 20 August 2023 Part – IV Language I (Hindi) | Click Here |
CTET Paper I – 20 August 2023 Part – V Language II (English) | Click Here |
CTET Exam August 2023 Paper – 1 (Primary Level)
Part – II Mathematics
(Official Answer Key)
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही / सबसे उचित विकल्प चुनिए ।
31. निम्नलिखित में से कौन-से कथन गणित की प्रकृति के बारे सबसे उपयुक्त हैं?
A. यह बच्चे को सृजनात्मक बनने में सहायता करता है।
B. यह बच्चे की कल्पना को पोषित करने में सहायता करता है।
C. यह निगमनात्मक विवेचन (तर्क) पर आधारित है।
D. यह हमेशा अभिसारी होता है।
सही विकल्प चुनिए :
(1) A, B और C
(2) B और C
(3) A और C
(4) A और B
Click to show/hide
32. बच्चों में गणितीय अभिरुचि को विकसित करने के लिए, एक अध्यापिका निम्नलिखित गतिविधियाँ अपनी कक्षा में करवाती है। इनमें से वह चुनिए जो उसके उद्देश्य को पूरा करने में प्रभावी नहीं है।
(1) वह हमेशा उस विद्यार्थी की प्रशंसा करती है जो कक्षा में सत्रान्त परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करता/करती है।
(2) वह बच्चों को भारतीय गणितज्ञों और उनके योगदानों के वीडियो दिखाती है।
(3) वह कक्षा में गणितीय पहेलियाँ और जादुई वर्ग हल करने के लिए देती है।
(4) उन्होंने अपनी कक्षा में एक गणितीय कोना बनाया है जहाँ पर विद्यार्थी विभिन्न गणितीय गतिविधियाँ कर सकते हैं।
Click to show/hide
38. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है ?
(1) विद्यार्थियों की त्रुटियाँ उनके सोचने की प्रक्रिया (चिंतन) के बारे में जानकारी देती हैं।
(2) गणित में त्रुटियाँ अधिगम का हिस्सा होती हैं।
(3) गणित में त्रुटियाँ शिक्षकों को उनके पाठ की योजना बनाने में मदद करती हैं।
(4) विद्यार्थियों की त्रुटियों को अनदेखा कर देना चाहिए क्योंकि त्रुटियों की ओर इशारा उनको प्रेरणाहीन करेगा ।
Click to show/hide
34. आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
(1) मानक-संदर्भित आकलन नैदानिक परीक्षण और उपचारात्मक शिक्षण में उपयोगी है।
(2) मानदंड – संदर्भित आकलन विद्यार्थियों की अधिगम में निपुणता का मूल्यांकन करना है।
(3) मानदंड संदर्भित आकलन नैदानिक परीक्षण और उपचारात्मक शिक्षण में उपयोगी है।
(4) मानक-संदर्भित आकलन हमें बताता है कि एक विद्यार्थी अपने प्रदर्शन में अन्य विद्यार्थियों की तुलना में कहाँ खड़ा / खड़ी है।
Click to show/hide
35. गणितीय अधिगम सामग्री :
A. सूत्र के प्रदर्शन में शिक्षकों की मदद करती है।
B. स्वतः अधिगम में विद्यार्थियों की मदद करती है।
C. निर्देश देने में शिक्षकों की मदद करती है।
D. कक्षा में अधिगम वातावरण का निर्माण करने में मदद करती है।
सही विकल्प चुनिए :
(1) C और D
(2) A और B
(3) B और D
(4) B और C
Click to show/hide
36. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार, देश-भर में विभिन्न विषयों में ओलिंपियाड और प्रतियोगिताएँ ________ होंगी।
(1) सरल
(2) मज़बूत
(3) हतोत्साहित
(4) कम
Click to show/hide
37. अधिक कम, लम्बा-छोटा, दूर-समीप, बड़ा-छोटा, आदि अवधारणाएँ :
(1) तुलना के लिए अस्पष्ट शब्द हैं।
(2) विलोम शब्द हैं, जो गणित सीखने के लिए आवश्यक नहीं हैं।
(3) सीधे शब्दों में अंग्रेज़ी भाषा विशेषण हैं।
(4) महत्त्वपूर्ण पूर्व-संख्या (प्री-नम्बर) अवधारणाएँ हैं ।
Click to show/hide
38. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, कक्षाओं के ऊपर किए गए शोध बताते हैं कि लड़कियों को गणित में ‘विशेषज्ञता के योग्य न मानकर उनका काफी व्यवस्थित अवमूल्यन होता है जबकि वे गणित में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। इसका सबसे उपयुक्त कारण क्या है ?
(1) गणित में लड़कियों का खराब प्रदर्शन उनके गणित के प्रति प्रचलित भय के कारण होता है।
(2) गणित, अपनी प्रकृति द्वारा ही, पुरुष-प्रधान विषय है ।
(3) समाज की लिंग संबंधी धारणाएँ इस मान्यता की ओर ले जाती हैं कि लड़के समस्या समाधान की ज्यादा नवीन कार्यविधियाँ उपयोग करते हैं और इसलिए उन्हें बेहतर अवधारणात्मक समझ होती है ।
(4) लड़कों में गणितीय क्षमताएँ जन्मजात हैं।
Click to show/hide
39. कक्षायी शोध यह दर्शाते हैं कि अधिकांश विद्यार्थी गणित को उसी कक्षा में जो अन्य विषय वे पढ़ते हैं, उनसे अधिक कठिन समझते हैं। गणित की प्रकृति का निम्नलिखित में से कौन-सा पहलू इस भय को बढ़ाता है ?
(1) गणित का विस्तृत ज्ञान भंडार
(2) गणित में दिए गए प्रश्न के अनेक उत्तर होने की व्यापकता
(3) गणित में किसी समस्या का समाधान करने के लिए कई अलग-अलग प्रणालियों की व्यापकता
(4) गणित में प्राथमिक अवधारणाओं की अमूर्त प्रकृति
Click to show/hide
40. निम्नलिखित में से किसने गणितीय खगोल विज्ञान के क्षेत्र में काम किया है ?
(1) आर्यभट्ट
(2) भास्कर I
(3) रामानुजन
(4) महावीर
Click to show/hide
41. एक सब्ज़ी बेचने वाला पालक ₹ 60 प्रति किग्रा बेच रहा था। सोनू ने 350 ग्राम पालक लिया जिसके लिए सब्ज़ी बेचने वाले ने सोनू से ₹ 21 (₹ 6+ ₹6+ ₹6+ ₹ 3) लिए। सब्ज़ी बेचने वाले द्वारा प्रयोग में लाए गए इस गणितीय कौशल के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन -सा/से कथन सत्य है/हैं ?
A. यह गणितीय कौशल अस्पष्ट है।
B. यह कौशल कक्षा में गणितीय प्रश्नों को हल करने के लिए लाभदायक नहीं है।
C. ऐसे कौशल गणितीय प्रश्नों को हल करने के वैकल्पिक तरीकों को विकसित करने में सहायक होते हैं।
सही विकल्प चुनिए :
(1) A और B
(2) केवल A
(3) केवल B
(4) केवल C
Click to show/hide
42. निम्नलिखित में से कौन-सी परिस्थिति यह दर्शाती है कि बच्चे ज्ञान का निर्माण स्वयं कर रहे हैं ?
(1) कक्षा का सर्वोत्तम छात्र/छात्रा पहाड़ों को ऊँचे स्वर में पढ़ रहा / रही है और बाकी के विद्यार्थी उसके पीछे-पीछे दोहरा रहे हैं।
(2) बच्चे एक साथ पहाड़ों का कविता-पाठ कर रहे हैं।
(3) बच्चों को हस्तकौशल सामग्री जैसे संख्याओं के ग्रिड, आयताकार सारणियों में व्यवस्थित गीटियाँ दी गई हैं और वे इनका प्रयोग कर गुणन के पैटर्न खोज रहे हैं।
(4) शिक्षिका ने श्यामपट्ट पर अधूरे पहाड़े लिखे हैं और बच्चे उन पहाड़ों को श्यामपट्ट पर लिखकर पूरा कर रहे हैं।
Click to show/hide
43. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षार्थी को भिन्न ⅔ और 4/6 के बीच तुल्यता की कल्पना करने में मदद करने का सबसे उपयुक्त तरीका है ?
(1) विभाजन (भाग) विधि का उपयोग
(2) लघुतम समापवर्त्य विधि का उपयोग
(3) भिन्न डिस्क का उपयोग
(4) कैल्कुलेटरों का उपयोग
Click to show/hide
44. एक शिक्षिका गणित कक्षा में रोल प्ले (भूमिका निर्वाह) विधि का उपयोग करती है। उसका उद्देश्य है :
(1) बच्चों को व्यस्त रखना ।
(2) विचारों का बहिर्वेशन ।
(3) बच्चों का मनोरंजन ।
(4) अनुशासन बनाए रखना ।
Click to show/hide
45. संख्या बोध विकसित करने में उपकरना (सबिटाइज़िंग) एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण है जो विद्यार्थी में उपकरना के कौशल का प्रदर्शन करता है ?
(1) विद्यार्थी संख्या 6 की पहचान 5 में 1 जोड़ने के रूप में करता है।
(2) विद्यार्थी एक पासा उछालता है और बिना बिन्दुओं (डॉट्स) को गिने यह बताने में सक्षम है कि यह चार है।
(3) विद्यार्थी संख्या 4 की पहचान 5 में से 1 निकालने के रूप में करता है।
(4) विद्यार्थी संख्या 5 की पहचान 4 के परवर्ती के रूप में करता है।
Click to show/hide
Answer key
Math main 40 questions kaa answer -Bhaskara 1 de rakha hai jbki Aryabhatta aana chahiye..
Good 👍
Cdp m do answer glt h
Haa c.d.p me do answer glt h…..
Right 👍
Baki questions k answer v dikhaooo
निम्नलिखित में से कौन सा कथन गणित की प्रकृति के बारे में सबसे उपयुक्त है
Paper acha tha