76. नीचे दिए दो कथनों पर विचार कीजिए :
A. परीक्षाएँ, तंत्र की सुविधा के लिए निर्मित कृत्रिम परिस्थितियाँ हैं, न कि व्यक्तिगत शिक्षार्थी के लिए।
B. स्मृति परीक्षण से दूर दक्षताओं के परीक्षण पर ज़ोर के रूप में बदलाव सामाजिक विज्ञान की कक्षाओं में तनाव को कम करेगा।
(1) कथन B सही है, किन्तु कथन A गलत है।
(2) केवल कथन A सही है।
(3) दोनों कथन A एवं B सही हैं।
(4) कथन A सही है, किन्तु कथन B गलत है।
Click here to Show Answer/Hide
77. सामाजिक विज्ञान के अध्यापक/अध्यापिका का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए:
(1) समाज में यथास्थिति बनाए रखने तथा सरकार के सभी निर्णयों को स्वीकार करने के लिए शिक्षार्थियों को तैयार कराना ।
(2) शिक्षार्थियों में प्रतिस्पर्धा जागृत करना।
(3) सभी तत्त्व जो समाज का निर्माण करते हैं, उनके बीच के संबंधों का बोध कराना ।
(4) शिक्षार्थियों को सामाजिक-ऐतिहासिक तथ्य याद करवाना।
Click here to Show Answer/Hide
78. सामाजिक विज्ञान में आकलन का मुख्य उद्देश्य है
(1) शिक्षार्थियों को प्रतिपुष्टि देना तथा मानक स्थापित करना जिनको पाने के लिए वे प्रयासरत रहें।
(2) पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान को याद करने की क्षमताओं का परीक्षण तथा सभी शिक्षार्थियों के लिए परीक्षा के तनाव को कम करना।
(3) शिक्षार्थियों को वर्गीकृत करने एवं चिह्नित करने के लिए।
(4) शिक्षार्थियों के बीच सामाजिक विभेदों को दर्शाने के लिए।
Click here to Show Answer/Hide
79. सामाजिक विज्ञान की कक्षा में फिल्मों को एक प्रभावी शैक्षणिक उपकरण के रूप में उपयोग किया जा सकता है क्योंकि :
A. फिल्में कक्षा के भीतर बाहरी दुनिया को ला सकती हैं।
B. फिल्में अनदेखे और अनसुने संदों को खोजने की शक्ति से प्रेरित करते हैं।
C. फिल्में ऐसी कहानियों, संवादों और छवियों को सामने लाती हैं जो जीवन में हमसे दूर हो सकती हैं।
D. फिल्में एक वस्तुनिष्ठ माध्यम हैं जो छात्रों को एक ही तरीके से अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं।
सही विकल्प का चयन करें:
(1) B, C, D
(2) A, B, C
(3) A, B, D
(4) A, C, D
Click here to Show Answer/Hide
80. कक्षा में मानचित्र के प्रयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में सही कौन है ?
A. मानचित्र एक सामाजिक-राजनीतिक निर्मिति है।
B. चिरकाल से ‘उत्तर’ को सदा सभी सामाजिक-राजनीतिक संदर्भो में मानचित्र में ऊपर दर्शाया गया है।
C. मानचित्र एक त्रि-आयामी साधन है जबकि हम एक दो-आयामी दुनिया में रहते हैं।
D. शिक्षार्थियों में ‘समय की अवधारणा’ को विकसित करने के लिए मानचित्र एक सहायक सामग्री है।
सही विकल्प का चयन करें:
(1) A, B तथा C
(2) केवल A
(3) केवल B
(4) केवल C तथा D
Click here to Show Answer/Hide
81. शिक्षार्थियों के जीवन से अधिगम को जोड़ने के प्रयास में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक को चाहिए कि:
A. विषय-वस्तु में विविध सांस्कृतिक दृष्टिकोणों को इरादतन (जानबूझकर) एवं सुस्पष्ट शामिल करें।
B. कक्षा में शिक्षार्थियों को उनके निजी एवं पारिवारिक संदर्भ से चिह्नित करना।
C. शिक्षार्थियों को अपने उदाहरणों एवं अनुभवों – को कक्षा में साझा करने के लिए मौका दे।
सही विकल्प का चयन करें:
(1) केवल B सही है।
(2) A तथा B सही हैं।
(3) A एवं C सही हैं।
(4) B एवं C सही हैं।
Click here to Show Answer/Hide
82. इतिहास पढ़ाते वक्त ‘वंशावली चार्ट’ का प्रयोग होता है।
A. किसी साम्राज्य या वंश के वर्धन एवं विकास को चित्रित करने के लिए।
B. अनुक्रम एवं प्रकार्यात्मक संबंधों को दर्शाने के लिए।
C. एक कालक्रमिक रूपरेखा देने के लिए।
D. शिक्षार्थियों में स्थान की अवधारणा विकसित करने के लिए।
सही विकल्प का चयन करें:
(1) केवल C तथा D सही हैं।
(2) A, B तथा C सही हैं।
(3) A, C तथा D सही हैं।
(4) B, C तथा D सही हैं ।
Click here to Show Answer/Hide
83. दृष्टि बाधित शिक्षार्थियों के साथ कार्य करते समय एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक को किस प्रकार से शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में अनुकूलन करना चाहिए ?
A. यथोचित विराम तथा पुनरावृत्ति के साथ स्पष्ट एवं उच्च आवाज में बोलना।
B. विविध प्रकार के आकर्षक दृश्यों वाले कार्यपत्रों का प्रयोग करना।
C. मौखिक संकेतों द्वारा कल्पना करने के अवसरों को उत्पन्न करना।
D. कक्षा में चर्चा के दौरान टेक्टाइल’ (स्पर्श करने वाली) सामग्रियों को शामिल करना।
सही विकल्प का चयन करें:
(1) केवल B, C तथा D
(2) केवल A तथा B
(3) केवल A, C तथा D
(4) केवल B
Click here to Show Answer/Hide
84. सामाजिक विज्ञान शिक्षण में ‘प्रोजेक्ट विधि’ के कथनों पर विचार करें:
A. यह उपयोगितावादी दृष्टिकोण से प्रेरित है।
B. यह शिक्षार्थियों को खोजी बना देता है।
C. यह पूर्णरूपेण एक शिक्षक केन्द्रित विधि है।
D. यह स्व-निर्देशित क्रियाकलापों द्वारा अधिगम को मानती है।
सही विकल्प का चयन करें :
(1) A, C एवं D सही हैं।
(2) A एवं B सही हैं।
(3) A, B एवं C सही हैं।
(4) A, B एवं D सही हैं।
Click here to Show Answer/Hide
85. अन्वेषण को इच्छुक रचनात्मक दृष्टिकोण से एक सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका अपने शिक्षार्थियों को किस रूप में देखेगी ?
A. सामाजिक प्रक्रियाओं में खोज करने को उत्सुक।
B. स्रोतों के आधार पर कल्पनाशील ।
C. समस्याओं के समाधान के सुझावों की कोशिश करने वाले।
D. विवादास्पद मुद्दों को उच्चतर शिक्षा के स्तर पर चर्चा करने के लिए स्थगित करने वाले।
सही विकल्प का चयन करें:
(1) केवल B, C एवं D
(2) केवल A एवं B
(3) केवल A, B एवं C
(4) केवल A, B एवं D
Click here to Show Answer/Hide
86. सामाजिक विज्ञान के पाठ्यचर्या को अधिक समावेशी बनाने में निम्न में से कौन सहायक हो सकता है?
A. पाठ्यचर्या को जेंडर सम्बन्धित मुद्दों से जोड़ना।
B. कक्षा में एकरूप निर्देश एवं एक निश्चित शिक्षण शैली।
C. विभिन्न स्रोतों को शामिल करना अधिकारिक एवं निम्नवर्गीय प्रसंगों के ।
D. एक परीक्षापत्र सभी शिक्षार्थियों के लिए।
सही विकल्प का चयन करें:
(1) केवल B, C एवं D
(2) केवल A एवं B
(3) केवल A एवं C
(4) केवल B एवं D
Click here to Show Answer/Hide
87. विद्यार्थियों को विवेचनात्मक होना क्यों सीखना चाहिए ?
(1) एकरूप, समशील दृष्टिकोण की कद्र करने के लिए।
(2) कमियों को इंगित करने के लिए एवं लगभग सभी चीजों पर दोषदर्शी होने के लिए।
(3) समाज में यथा-स्थिति बनाए रखने के लिए।
(4) यह समझने के लिए कि मुद्दे उनकी खुद की जिंदगी से कैसे जुड़े हुए हैं।
Click here to Show Answer/Hide
88. निम्नलिखित उदाहरणों में से विविधता को दर्शाने वाले उदाहरण का चयन करें :
(1) परितोष को बांग्ला अच्छी आती है, वही सुचिता हिंदी बोलती है।
(2) सरोज को स्कूल जाने का मौका मिला जबकि निर्मला को स्कूल जाने का मौका नहीं मिला।
(3) एलेन एक गरीब परिवार से वास्ता रखता है, जबकि साईमन का परिवार बहुत अमीर है।
(4) रघु सुरेश को फुटबॉल की टीम में शामिल नहीं करना चाहता है क्योंकि वह समाज के एक खास समुदाय से आता है।
Click here to Show Answer/Hide
89. एक स्कूल के सामाजिक विज्ञान के शैक्षणिक भ्रमण में जीरो, बोमडिला, नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान, तवांग तथा लिसांग गाँव को शामिल किया गया। किस माध्यम से विद्यार्थियों को आप भ्रमण किए गए दो राज्यों को इंगित करने को कहेंगे ?
(1) नागालैंड एवं त्रिपुरा एक समय रेखा पर
(2) मिज़ोरम एवं मेघालय एक मानचित्र पर
(3) मणिपुर एवं सिक्किम एक समय रेखा पर
(4) अरुणाचल प्रदेश एवं मणिपुर एक मानचित्र पर
Click here to Show Answer/Hide
90. सामाजिक विज्ञान की समसामयिक समझ अध्यापकों को निम्नलिखित सभी को करने को प्रोत्साहित करती है, केवल इसको छोड़कर :
(1) शिक्षार्थियों को कक्षा में विकसित ज्ञान को मूर्त परिस्थितियों में उपयोग करने के लिए अवसर देना।
(2) शिक्षार्थियों को दूसरों के स्थानीय अनुभवों को पढ़ने तथा स्वयं के अनुभवों को खोजने के लिए।
(3) प्रश्नों के समान उत्तर देने के लिए शिक्षार्थियों को प्रोत्साहन देना जिससे कि सभी बेहतर बन सकें।
(4) शिक्षार्थियों को दिए गए विषयवस्तु पर प्रश्न बनाने की क्षमता के लिए प्रशंसा करना तथा उसे अधिगम की जाँच के लिए वैध स्वीकारना।
Click here to Show Answer/Hide
Related Post ..
- CTET December 2019 – Paper – II (Child Development and Pedagogy) Answer Key
- CTET Dec 2019 Paper – II – Part – II – गणित और विज्ञान (Mathematics and Science) Answer Key
Read Also : |
---|
Nice information thanks alot