CDS Answer Key

CDS II Exam 2016 – General Knowledge Paper (Answer Key)

61. इसरो (ISRO) के पुनःप्रयोज्य अंतरिक्ष वाहन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है ?
A. जून 2016 में, भारत के प्रथम पुनःप्रयोज्य अंतरिक्ष वाहन को ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
B. यह अंतरिक्ष वाहन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से लॉन्च किया गया था।
C. अवतरण हेतु स्वचालित रूप से वापस परिचालन से पहले पुनःप्रयोज्य लॉन्च वाहन 65 km की ऊँचाई तक पहुँच गया था।
D. वाहन आरंभिक रूप से तरल इंधन वाले रॉकेट द्वारा आगे बढ़ाया गया था।

Show Answer/Hide

Answer – (A)

62. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है ?
A. ब्रह्मोस, भारत और रूसी संघ (फेडरेशन) द्वारा निर्मित एक पराध्वनिक क्रूज मिसाइल है।
B. ब्रह्मोस नाम, दो नदियों भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मोस्कवा के नाम पर रखा गया है।
C. भारतीय सैन्य वैज्ञानिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल को सुखोइ-30 एम. के. आइ. युद्धक के साथ समाकलित करने में सक्षम थे।
D. सुखोइ-30 एम. के. आइ. युद्धक का निर्माता रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन है।

Show Answer/Hide

Answer – (D)

63. निम्नलिखित में से कौन-सा स्रोत, अपने पतियों की दाम्पत्यच्युति के विरुद्ध या पुरुष गृहस्वामी के द्वारा बच्चों और पत्नी की उपेक्षा के विरुद्ध महिलाओं के विरोध के बारे में बताता है ?
A. किताब-उल-हिन्द
B. राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र की गाँव पंचायतों से संबंधित दस्तावेज
C. मंदोर मूर्तिकला
D. अबुल फजल की आइन-ए-अकबरी

Show Answer/Hide

Answer – (B)

64. अखिल भारत जनगणना
1. 1872 में पहली बार की गई
2. 1881 से नियमित रूप से की जाती है
3. पंचवर्षीय अभ्यास के रूप में हमेशा की जाती है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (C)

65. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-I                   सूची-II
(इतिहासकार)      (पुस्तक)
a. सुमित सरकार  1. द राइज ऐंड ग्रोथ ऑफ इकॉनॉमिक नैशनलिज्म इन इंडिया
b. शहीद आमिन  2. ए रूल ऑफ प्रॉपर्टि फॉर बेंगॉल
c. रणजीत गुह      3. द स्वदेशी मूवमेंट इन बेंगॉल, 1903-1908
d. बिपान चन्द्र      4. इवेन्ट, मेटाफॉर, मेमरि-चौरी चौरा, 1922-1992
कूट :
.    a b c d
A. 3 4 2 1
B. 3 2 4 1
C. 1 2 4 3
D. 1 4 2 3

Show Answer/Hide

Answer – (A)

66. चोल राजवंश द्वारा निर्मित बृहदेश्वर मंदिर में शिव का कौन-सा रूप सर्वाधिक विशिष्ट है ?
A. हरिह
B. भैरव
C. रुद्र
D. त्रिपुरांटक

Show Answer/Hide

Answer – (D)

67. भारत के संविधान के संबंध में मूलभूत रचना मत किनसे संबद्ध है ?
1. न्यायिक पुनरवलोकन की शक्ति
2. केशवानन्द भारती मामले (1973) में निर्णय
3. भारत के संविधान के अनुच्छेद 368 पर बाध्यताएँ
4. गोलकनाथ मामले (1967) में निर्णय
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1, 2 और 3
B. 1, 2, 3 और 4
C. केवल 1 और 3
D. केवल 2 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (A)

68. भारत के संविधान में प्रतिष्ठापित निम्नलिखित में से कौन-से मौलिक अधिकार केवल नागरिकों से संबंधित हैं ?
1. अनुच्छेद 19 (वाक् स्वातंत्र्य के अधिकार का संरक्षण)
2. अनुच्छेद 21 (जीवन और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण)
3. अनुच्छेद 15 (विभेद का प्रतिषेध)
4. अनुच्छेद 16 (अवसर की समता)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2 और 3
B. 2, 3 और 4
C. 1, 3 और 4
D. केवल 1 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (C)

69. भारत का कोई नागरिक अपनी नागरिकता खो देगा, यदि वह
1. भारतीय नागरिकता का परित्याग करता है
2. स्वेच्छा से किसी अन्य देश की नागरिकता प्राप्त करता है
3. किसी अन्य देश के नागरिक से विवाह करता है
4. सरकार की आलोचना करता है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2 और 3
B. 2, 3 और 4
C. केवल 1 और 2
D. 1 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (C)

70. अपराधों के लिए विचारण किए जा रहे व्यक्तियों की सुरक्षा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है ?
A. अपराध-स्वीकरण को अभियुक्त के विरुद्ध साक्ष्य के रूप में कभी भी प्रयुक्त नहीं किया जा सकता।
B. अभियुक्त ने किसी मौजूदा कानून का अवश्य उल्लंघन किया हो।
C. उसी अपराध के लिए फिर से अभियुक्त का विचारण नहीं किया जा सकता और सजा नहीं दी जा सकती।
D. सजा की मात्रा कानून में अवश्य दी गई हो और यह अपराध होने के दिनांक पर कानून में विद्यमान हो।

error: Content is protected !!