CDS Answer Key

CDS II Exam 2016 – General Knowledge Paper (Answer Key)

February 16, 2019

निर्देश :

निम्नलिखित तीन (3) प्रश्नांशों में दो कथन हैं, कथन I और कथन II. इन दोनों कथनों का सावधानीपूर्वक परीक्षण कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

कूट :
A. दोनों कथन व्यष्टितः सत्य हैं, और कथन II, कथन I का सही स्पष्टीकरण है
B. दोनों कथन व्यष्टितः सत्य हैं, किन्तु कथन II, कथन I का सही स्पष्टीकरण नहीं है
C. कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है
D.कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है

51.
कथन I :

‘पाही-काश्त’ किसान अनिवासी किसान थे, जो ठेके (संविदा) के आधार पर जमीन जोतते थे।
कथन II :
‘पाही-काश्त’ किसानों ने अनुकूल राजस्व शर्तों के लालच में या आर्थिक संकट की विवशता में काम किया।

Show Answer/Hide

Answer – (D)

52.
कथन I :

मुगलकालीन भारत में जमींदार एक शोषक वर्ग था।
कथन II :
सत्रहवीं शताब्दी में उत्तर भारत में जमींदारों को प्रायः बड़ी संख्या में कृषि संबंधी विद्रोही किसानों का समर्थन मिला।

Show Answer/Hide

Answer – (D)

53.
कथन I :

सम्राट अशोक ने मृत्युदण्ड को समाप्त कर दिया और अपनी सेना को भंग कर दिया।
कथन II :
कलिंग युद्ध के पश्चात् अशोक पश्चत्तापी होकर बौद्ध बन गया।

Show Answer/Hide

Answer – (D)

54. निम्नलिखित में से कौन-सा एक युद्ध टैंक को नहीं दर्शाता है ?
A. T-55
B. T-155
C. T-72
D. T-90

Show Answer/Hide

Answer – (B)

55. इन भगवानों में से किनको लोकपाल या ब्रह्माण्ड (विश्व) के संरक्षक के रूप में भी जाना जाता है ?
A. यम, इंद्र, वरुण और कुबेर
B. इंद्र, वरुण, स्कंद और कुबेर
C. इंद्र, वरुण, यम और ब्रह्मा
D. यम, शिव, कुबेर और इंद्र

Show Answer/Hide

Answer – (A)

56. निम्नलिखित में से किन अधिनियमों को भारत के संविधान के अनुच्छेद 395 के द्वारा निरस्त किया गया था ?
1. भारत सरकार अधिनियम, 1935
2. भारत स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
3. प्रिवि काउंसिल क्षेत्राधिकार लोप अधिनियम, 1949
4. भारत सरकार अधिनियम, 1919
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 1, 2 और 3
D. 1, 2, 3 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (A)

57. 26 नवम्बर, 1949 को भारत के संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से प्रावधान लागू हुए ?
1. नागरिकता
2. निर्वाचन
3. अस्थायी संसद
4. मौलिक अधिकार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 2, 3 और 4
B. 1, 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. केवल 1 और 2

Show Answer/Hide

Answer – (B)

58. भारत की संविधान सभा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. प्रांतीय विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से सभा का चयन किया गया था।
2. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनाव किए गए थे।
3. चुनाव की स्कीम का निर्धारण कैबिनेट डेलिगेशन द्वारा किया गया था।
4. सीटों का वर्गीकरण माउंटबैटन योजना के आधार पर किया गया था।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1
B. 1, 2 और 3
C. 2 और 4
D. केवल 1 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (D)

59. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है ?
A. विज्ञान और पर्यावरण केन्द्र द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि पैकेज-पूर्व ब्रेड (रोटी) के आमतौर पर उपलब्ध कुछ ब्रैंडों को जाँच में पोटैशियम ब्रोमेट और पोटैशियम आयोडेट के लिए पॉज़िटिव पाया गया।
B. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने स्वीकार्य खाद्य योजकों की सूची में से पोटैशियम ब्रोमेट को हटाने की संस्तुति स्वास्थ्य मंत्रालय से की।
C. उपर्युक्त संस्तुति के आधार पर केन्द्र सरकार ने खाद्य योजक के रूप में पोटैशियम ब्रोमेट के उपयोग को प्रतिबंधित किया।
D. पोटैशियम ब्रोमेट एक तंत्रिआविष (न्यूरोटॉक्सिन) है।

Show Answer/Hide

Answer – (B)

60. जून 2016 में निम्नलिखित में से किस-किस ने ब्रिक्सिट (brexit) के लिए वोट किया ?
A. इंग्लैंड और स्कॉटलैंड
B. इंग्लैंड और वेल्स
C. स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड
D. वेल्स और उत्तरी आयरलैंड

Show Answer/Hide

Answer – (B)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop