21. प्रसिद्ध सूक्ति “तत्त्वमसि” निम्नलिखित में से एक उपनिषद् में मिलती है?
(a) छांदोग्य
(b) मुंडक
(c) मांडूक्य
(d) ईशावास्य
Click To Show Answer/Hide
22. किसको वर्णसंकर समझा जाता था?
(a) जारज जन्म
(b) वर्ण व्यवस्था के विरुद्ध विद्रोह
(c) विवाह के लिए वर्ण की सीमाओं का अतिक्रमण
(d) वर्णाश्रम धर्म का समर्थन
Click To Show Answer/Hide
23. “द्विज” किसे कहा जाता था?
(a) ब्राह्मण‚ क्षत्रिय‚ वैश्य
(b) क्षत्रिय‚ वैश्य‚ शूद्र
(c) ब्राह्मण‚ वैश्य‚ शूद्र
(d) शूद्र‚ क्षत्रिय‚ ब्राह्मण
Click To Show Answer/Hide
24. स्मृतियों में वर्णित विवाह के किस प्रकार में वर द्वारा कन्या के पिता को एक गो-मिथुन देना पड़ता था?
(a) ब्रह्म
(b) दैव
(c) आर्ष
(d) प्रजापत्य
Click To Show Answer/Hide
25. ‘वेदत्रयी’ के अन्तर्गत सम्मिलित है –
(a) ऋग्वेद‚ यजुर्वेद‚ अथर्ववेद
(b) ऋग्वेद‚ यजुर्वेद‚ सामवेद
(c) ऋग्वेद‚ सामवेद‚ अथर्ववेद
(d) सामवेद‚ अथर्ववेद‚ यजुर्वेद
Click To Show Answer/Hide
26. निम्नलिखित में से मनुस्मृति का टीकाकार कौन था?
(a) असहाय
(b) विश्वरूप
(c) भट्टस्वामी
(d) मेधातिथि
Click To Show Answer/Hide
27. निम्नलिखित में से कौन-सा/से लक्षण ऋग्वेद के अनुसार धर्म के स्वरूप को वर्णित करता/करते है/हैं?
1. ऋ़ग्वेद के धर्म को प्रकृतिवादी बहुदेववाद कहा जा सकता है।
2. ऋग्वेद के धर्म और ईरानी अवेस्ता के विचारों में आश्चर्यजनक समानताएँ हैं।
3. वैदिक यज्ञ‚ पुरोहित के‚ जिसे यजमान कहा जाता था‚ घर में किए जाते थे।
4. वैदिक यज्ञ दो प्रकार के थे – वे जो गृहस्थ द्वारा किए जाते थे और वे जिनके लिए कर्मकांड के विशेषज्ञों की आवश्यकता होती थी।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 3
(b) केवल 1 और 2
(c) 1‚ 2‚ 3 और 4
(d) केवल 1‚ 2 और 4
Click To Show Answer/Hide
28. ऋग्वेद के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है?
(a) देवों की पूजा‚ प्रार्थना एवं यज्ञीय कर्मकाण्डों द्वारा की जाती थी
(b) देवताओं को शक्तिशाली निरूपित किया गया है‚ जिन्हें यज्ञ अनुष्ठानों के माध्यम से‚ मनुष्यों के संसार में हस्तक्षेप हेतु प्रेरित किया जा सकता है
(c) ऐसा माना जाता था कि जो अर्पण अग्नि द्वारा उपभुक्त होता है वह देवताओं द्वारा ग्रहण किया जाता है
(d) यज्ञ मन्दिरों में सम्पन्न किए जाते थे
29. भारतीय उप-महाद्वीप में लोह का सर्वप्रथम साहित्यिक संदर्भ किसमें मिलता है?
(a) ऋग्वेद
(b) सामवेद
(c) यजुर्वेद
(d) विनय पिटक
Click To Show Answer/Hide
30. ऋग्वेद के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. यह एक प्रकृतिवादी बहुदेववाद-प्राकृतिक दृग्विषय को साकार करने वाले अनेक देवताओं में आस्था‚ को प्रतिबिम्बित करता है।
2. देवताओं की कल्पना नृरूपी अर्थात् मनुष्यों के समान शारीरिक रूप रखने वालों के रूप में की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
Click To Show Answer/Hide
31. गाय किस काल में महत्त्वपूर्ण स्वरूप का धन थी?
(a) ऋग्वैदिक काल
(b) वैदिक काल का उत्तर काल
(c) उत्तर-वैदिक काल
(d) महाकाव्य काल
Click To Show Answer/Hide
32. ‘कौसेय’ शब्द का प्रयोग किया गया है−
(a) कपास के लिये
(b) सन के लिये
(c) रेशम के लिये
(d) ऊन के लिये
Click To Show Answer/Hide
33. निम्नलिखित में से किसने आर्कटिक क्षेत्र को आर्य भाषा-भाषियों के मूल स्थान होने के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया?
(a) मैक्स मूलर
(b) एडवर्ड मेयर
(c) बाल गंगाधर तिलक
(d) हर्जफील्ड
Click To Show Answer/Hide
34. भारोपीय भाषा परिवार की प्राचीनतम भाषा कौन-सी है?
(a) लैटिन
(b) ईरानी
(c) ग्रीक
(d) संस्कृत
Click To Show Answer/Hide
35. क्लासिकीय संस्कृत में ‘आर्य’ शब्द का अर्थ है−
(a) ईश्वर में विश्वासी
(b) एक वंशानुगत जाति
(c) किसी विशेष धर्म में विश्वास रखने वाला
(d) एक उत्तम व्यक्ति
Click To Show Answer/Hide
36. किस वैदिक ग्रंथ में ‘वर्ण’ शब्द का सर्वप्रथम नामोल्लेख मिलता है?
(a) ऋग्वेद
(b) अथर्ववेद
(c) सामवेद
(d) यजुर्वेद
Click To Show Answer/Hide
37. प्रसिद्ध दस राजाओं का युद्ध किस नदी के तट पर लड़ा गया?
(a) गंगा
(b) ब्रह्मपुत्र
(c) कावेरी
(d) परुषणी
Click To Show Answer/Hide
38. भारतीय प्रतीक पर उत्कीर्ण ‘सत्यमेव जयते’ लिया गया है
(a) ऋग्वेद से
(b) भगवद्गीता से
(c) मुण्डकोपनिषद् से
(d) मत्स्यपुराण से
Click To Show Answer/Hide
39. निम्नलिखित में से किस ग्रन्थ में यज्ञवेदियों के लिए माप निर्धारित हैं?
(a) शुल्व सूत्र
(b) गृह सूत्र
(c) धर्म सूत्र
(d) कल्प सूत्र
40. वैदिक काल में अस्पृश्यता का आधार था
(a) अशुद्धता
(b) व्यवसाय
(c) गरीबी
(d) उपर्युक्त में से कोईनही
Click To Show Answer/Hide
41. निम्नलिखित में से कौन उपनिषदों में उल्लिखित पंचाल का दार्शनिक नरेश था?
(a) अजातशत्रु
(b) ब्रह्मदत्त
(c) परीक्षित
(d) प्रवाहण जावलि
Click To Show Answer/Hide
42. ऋग्वेद में निम्नलिखित में से किन नदियों का उल्लेख अफगानिस्तान के साथ आर्यों के निकट सम्बन्ध का परिचायक है?
1. कुमा
2. कुमु
3. गोमती (गोमल)
4. शुतुद्रि
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिएकूट:
(a) केवल 1‚ 2 तथा 4
(b) केवल 1 तथा 4
(c) केवल 1‚ 2 तथा 3
(d) केवल 2‚ 3 तथा 4
Click To Show Answer/Hide
43. ऋग्वेद है
(a) स्त्रोतों का संकलन
(b) कथाओं का संकलन
(c) शब्दों का संकलन
(d) युद्ध का ग्रन्थ
Click To Show Answer/Hide
44. वैदिक देवमंडल में निम्न में से कौन देवता युद्ध का देवता माना जाता है?
(a) वरुण
(b) इन्द्र
(c) मित्र
(d) अग्नि
Click To Show Answer/Hide
45. निम्नलिखित में से कौन-सा ब्राह्मण ग्रंथ ऋग्वेद से संबंधित है?
(a) ऐतरेय ब्राह्मण
(b) गोपथ ब्राह्मण
(c) शतपथ ब्राह्मण
(d) तैत्तिरीय ब्राह्मण
Click To Show Answer/Hide
46. ऋग्वैदिक जन सभा जो न्यायिक कार्यों से संबंधित थी
(a) सभा
(b) समिति
(c) विधाता
(d) उपर्युक्त में से सभी
Click To Show Answer/Hide
47. भारतीय संस्कृति के अन्तर्गत ‘ऋत्’ का अर्थ है
(a) प्राकृतिक नियम
(b) कृत्रिम नियम
(c) मानवीय नियम
(d) सामाजिक नियम
Click To Show Answer/Hide
48. ‘तमसोमा ज्योतिर्गमय’ कथन है मूलत:
(a) उपनिषदों का
(b) महाकाव्यों का
(c) पुराणों का
(d) षड़दर्शन का
Click To Show Answer/Hide
Read Also : |
---|