141. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के लिए कम से कम कितने दिन पूर्व की सूचना आवश्यक है ?
A. 7 दिन
B. 14 दिन
C. 21 दिन
D. 30 दिन
Click to show/hide
भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग संविधान के अतिक्रमण के आधार पर चलाया जा सकता है, जब संसद का कोई सदन इस प्रकार का आरोप लगाए। संविधान के अनुच्छेद-61(2) के अनुसार, ऐसा कोई आरोप तब तक नहीं लगाया जाएगा, जब तक कि ऐसा आरोप लगाने की प्रस्थापना किसी ऐसे संकल्प में अंतर्विष्ट नहीं है जो कम से कम 14 दिन की ऐसी लिखित सूचना के दिए जाने के पश्चात प्रस्तावित न किया गया हो। इस प्रकार 14 दिन की अग्रिम सूचना के साथ ही संकल्प पर सदन की कुल सदस्य संख्या के कम से कम एक-चौथाई सदस्यों के हस्ताक्षर भी होने चाहिए।
142. निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन एक राज्य सरकार को ग्राम पंचायतों को संगठित करने के लिए निर्देशित करता है ?
A. अनुच्छेद 32
B. अनुच्छेद 40
C. अनुच्छेद 48
D. अनुच्छेद 51
Click to show/hide
भारतीय संविधान का अनुच्छेद-40 सरकार को ग्राम पंचायतों को संगठित करने के लिए निर्देशित करता है। इसके अनुसार राज्य, ग्राम पंचायतों का संगठन करने के लिए कदम उठाएगा और उनको ऐसी शक्तियां और प्राधिकार प्रदान करेगा जो उन्हें स्वायत्त शासन की इकाइयों के रूप में कार्य करने योग्य बनाने के लिए आवश्यक हों।
143. भारतीय संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष को कौन मनोनीत करता है ?
A. लोक सभा का अध्यक्ष
B. प्रधानमंत्री
C. राष्ट्रपति
D. राज्य सभा के सभापति
Click to show/hide
144. निम्नलिखित में से कौन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करेगा ?
A. राष्ट्रपति
B. प्रधानमंत्री
C. राज्य सभा के सभापति
D. लोक सभा का अध्यक्ष
Click to show/hide
145. भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य है :
A. दमन और दीव
B. पुडुचेरी
C. दिल्ली
D. चण्डीगढ़
Click to show/hide
146. निम्नलिखित में से किस वाद, में भारतीय संविधान के ‘मूलभूत ढाँचे’ की अवधारणा प्रतिपादित की गयी थी ?
A. इन्द्रा साहनी वाद
B. शंकरी प्रसाद का वाद
C. रुदल शाह का वाद
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Click to show/hide
केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य, 1973 के ऐतिहासिक मामले में संविधान के 24वें संशोधन अधिनियम की विधि-मान्यता को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई। इसमें उच्चतम न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 368 में व्यक्त संसद की संविधान संशोधन शक्ति की समीक्षा की। उच्चतम न्यायालय ने इस वाद में निर्णय दिया कि संसद को मूल अधिकारों सहित संविधान के संशोधन की पूर्ण शक्ति है, किंतु वह कोई ऐसा संशोधन नहीं कर सकती, जिससे संविधान का मूल तत्व या उसका आधारभूत ढांचा नष्ट हो जाए।
147. किसी राजनीतिक दल को क्षेत्रीय दल के रूप में मान्यता दी जाती है, यदि
A. वह राज्य में या तो लोक सभा अथवा विधान सभा चुनाव में 4% वोट प्राप्त करता है।
B. वह राज्य में या तो लोक सभा अथवा विधान सभा चुनाव में 6% वोट प्राप्त करता है।
C. वह राज्य में या तो लोक सभा अथवा विधान सभा चुनाव में 8% वोट प्राप्त करता है।
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Click to show/hide
148. भारत में निम्नलिखित राज्यों के बनाने के सही कालानुक्रम की पहचान नीचे दिये गये कूट से कीजिए :
1. आंध्र प्रदेश
2. हिमाचल प्रदेश
3. हरियाणा
4. सिक्किम
कूट :
A. 1, 2, 3, 4
B. 1, 3, 2, 4
C. 4, 3, 1, 2
D. 3, 4, 1, 2
Click to show/hide
149. राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय से कितने सदस्यों को नामित कर सकता है, यदि वह इस राय का है कि लोक सभा में इस समुदाय का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है ?
A. 3
B. 5
C. 1
D. 2
Click to show/hide
150. निम्नलिखित में से कौन सी एक समिति पंचायती राज संस्था से सम्बन्धित नहीं है ?
A. पी. वी. एन. राव समिति
B. एल. एम. सिंघवी समिति
C. अशोक मेहता समिति
D.बलवन्त राय मेहता समिति
Click to show/hide
पी.वी. नरसिम्हा राव समिति का पंचायती राज संस्था से संबंध नहीं है। शेष अन्य समितियां पंचायती राज्य व्यवस्था से संबंधित हैं।
बलवंत राय मेहता समिति (1957)
जी.वी.के. राव समिति (1985)
एल.एम. सिंघवी समिति (1986)
अशोक मेहता समिति (1977)
uppsc 2014 gs paper 1 me 34, 35, 36 sabal galat hai kya karte ho bhai ….please mend it
GOOD NOW THEY ARE CORRECT THANK YOU