81. पाकिस्तानी आतंकवादी – अब्दुल वालिद और फहीम जिन्हें 27 मार्च, 2014 को गोरखपुर में गिरफ्तार किया गया था, उनके गोरखपुर पहुँचने का मार्ग था :
A. कराची, काठमांडू, गोरखपुर
B. कराची, लखनऊ, गोरखपुर
C. कराची, नई दिल्ली, गोरखपुर
D. कराची, मुंबई, लखनऊ, गोरखपुर
Click to show/hide
82. 23 जनवरी, 2014 को मोरोक्को की पार्लियामेण्ट द्वारा दण्ड संहिता के एक अनुच्छेद में किये गये संसोधन के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन सत्य है ?
A. अल्पव्यस्क लड़की के बलात्कारी को ट्रायल (मुकदमे) से बचने के लिए उसके साथ विवाह करना चाहिए।
B. अल्पव्यस्क लड़की के बलात्कारी को केवल मुकदमा लड़ना चाहिए।
C. बलात्कारी को अल्पव्यस्क लड़की से विवाह करना चाहिए और मुकदमा भी लड़ना चाहिए।
D. बलात्कारी को अल्पव्यस्क लड़की के माँ-बाप को लड़की के सतीत्व को पुनर्जीवित करने हेतु धन देना चाहिए।
Click to show/hide
83. कनिष्क के सारनाथ बौद्ध प्रतिमा अभिलेख की तिथि क्या है ?
A. 78 ई. सन्
B. 81 ई. सन्
C. 98 ई. सन्
D. 121 ई. सन्
Click to show/hide
84. लंदन स्थित मानवाधिकार संगठन द्वारा किये गये सर्वेक्षण के अनुसार निम्नलिखित देशों में से कौन एक विश्व का सर्वाधिक फाँसी देने वाला देश है ?
A. ईरान
B. इराक
C. चीन
D. पाकिस्तान
Click to show/hide
85. निम्न में से किसे सोलहवीं लोक सभा हेतु कार्यकारी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किया गया था ?
A. मुरली मनोहर जोशी
B. कमल नाथ
C. लालकृष्ण आडवाणी
D. मल्लिकार्जुन खड़गे
Click to show/hide
86. औरंगजेब ने किसको ‘साहिबात-उज़-ज़मानी’ की उपाधि प्रदान की ?
A. शायस्ता खान
B. अमीर खान
C. जहाँ आरा
D. रोशन आरा
Click to show/hide
87. 1306 ई. सन् के बाद अलाउद्दीन खिलजी के समय में दिल्ली के सुल्तान तथा मंगोलों के बीच सीमा क्या थी ?
A. ब्यास
B. रावी
C. सिन्धु
D. सतलज
Click to show/hide
88. कौन सूफ़ी सन्त ‘महबूब-ए-इलाही’ कहलाता था ?
A. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
B. बाबा फरीद
C. कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
D. शेख निजामुद्दीन औलिया
Click to show/hide
89. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती किसके शिष्य थे ?
A. ख्वाजा अब्दाल चिश्ती
B. शाह वली उल्लाह
C. मीर दर्द
D. ख्वाजा उस्मान हरूनी
Click to show/hide
90. बंगाल के विभाजन के समय, बंगाल का लेफ्टिनेंट गवर्नर था :
A. सर एन्ड्रूज फ्रेजर
B. एच. एच. रिजले
C. ब्रोड्रिक
D. ए. टी. एरुन्डेल
Click to show/hide
91. ब्रिटिश पत्रकार एच. डब्ल्यू. नेविन्सन जुड़े थे
A. असहयोग आंदोलन से
B. सविनय अवज्ञा आंदोलन से
C. स्वदेशी आंदोलन से
D. भारत छोड़ों आंदोलन से
Click to show/hide
92. अबुल फजल द्वारा ‘अकबरनामा’ पूरा किया गया था
A. सात वर्षों में
B. आठ वर्षों मे
C. नौ वर्षों मे
D. दस वर्षों मे
Click to show/hide
93. बिना बेगार के किसने सुदर्शन झील का जीर्णोंद्धार कराया ?
A. चन्द्रगुप्त मौर्य
B. बिन्दुसार
C. अशोक
D. रुद्रदामन प्रथम
Click to show/hide
94. ‘दस्तार बन्दान’ कौन कहलाते थे ?
A. सूफ़ी सन्त
B. खान
C. मलिक
D. उलेमा
Click to show/hide
95. जलियाँवाला बाग नरसंहार पर काँग्रेस जाँच समिति की रिपोर्ट के प्रारूप लिखने का कार्य सौंपा गया था :
A. जवाहरलाल नेहरू को
B. महात्मा गांधी को
C. सी. आर. दास को
D. फज़लुल हक को
Click to show/hide
जलियांवाला बाग नरसंहार (13 अप्रैल, 1919) पर कांग्रेस जांच समिति की रिपोर्ट के प्रारूप को लिखने का कार्य महात्मा गांधी को सौंपा गया था।
96. महात्मा गांधी के साथ निम्न मुसलमानों में से किसने बाल गंगाधर तिलक की अर्थी उठायी थी ?
A. शौकत अली
B. मोहम्मद अली
C. मौलाना ए. के. आज़ाद
D. एम. ए. अन्सारी
Click to show/hide
बाल गंगाधर तिलक की 1 अगस्त, 1920 को हुई मृत्यु के बाद उनकी अर्थी को महात्मा गांधी के साथ मौलाना शौकत अली तथा डॉ. सैफुद्दीन किचलू ने उठाया था। मौलाना हसरत मोहानी ने उस समय शोक गीत पढ़ा था।
97. ‘इंडियन ओपीनियन’ पत्रिका के प्रथम सम्पादक थे
A. एम. के. गांधी
B. अलबर्ट वेस्ट
C. महादेव देसाई
D. मनसुखलाल नज़र
Click to show/hide
‘इंडियन ओपीनियन’ महात्मा गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका से वर्ष 1903 में प्रारंभ की गई पत्रिका थी जिसके प्रथम संपादक मनसुखलाल नज़र थे, जो नटाल कांग्रेस के सचिव थे। यह पत्रिका गुजराती, हिंदी, तमिल और अंग्रेजी में प्रकाशित होती थी।
98. दादाभाई नौरोजी के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन असत्य है ?
A. वह पहले भारतीय थे जो एलफिन्स्टन कॉलेज, बम्बई में गणित एवं भौतिकी के प्रोफेसर नियुक्त हुए थे।
B. 1982 में उन्हें ब्रिटिश पार्लियामेन्ट का एक सदस्य निर्वाचित किया गया था।
C. उन्होंने एक गुजराती पत्रिका, ‘रस्ट गोफ्तार’ का आरम्भ किया था।
D. उन्होंने चार बार भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की अध्यक्षता की थी।
Click to show/hide
दादाभाई नौरोजी पहले भारतीय थे जो एलफिंस्टन कॉलेज, बंबई में गणित एवं भौतिकी के प्रोफेसर नियुक्त हुए थे। वर्ष 1892 से 1895 तक ये उदारवादी दल से ब्रिटिश पार्लियामेंट के सदस्य रहे। इन्होंने एक गुजराती पत्रिका ‘रस्ट गोफ्तार’ की शुरुआत वर्ष 1851 में की थी। दादाभाई नौरोजी ने 1886, 1893 तथा 1906 में कुल तीन बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता की थी।
99. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का अंतिम अधिवेशन जिसमें बाल गंगाधर तिलक ने भाग लिया था ?
A. कलकत्ता अधिवेशन, 1996
B. सूरत अधिवेशन, 1907
C. कलकत्ता अधिवेशन, 1917
D. अमृतसर अधिवेशन, 1919
Click to show/hide
100. महात्मा गांधी ने अपनी निम्न पुस्तकों में से किसमें ब्रिटिश पार्लियामेन्ट को बाँझ आये वेश्या कहा है ?
A. सर्वोदय अथवा यूनिवर्सल डॉन
B. एन ऑटोबायोग्राफी ऑर दी स्टोरी ऑफ माई एक्सपेरिमेन्ट विथ ट्रूथ
C. हिन्द स्वराज
D. दी स्टोरी ऑफ ए सत्याग्राही
Click to show/hide
uppsc 2014 gs paper 1 me 34, 35, 36 sabal galat hai kya karte ho bhai ….please mend it
GOOD NOW THEY ARE CORRECT THANK YOU