UPPCS 2012 Pre Exam Paper 2

उत्तर प्रदेश PCS – 2012 हल (Solved) प्रश्नपत्र – सामान्य अध्ययन 2nd

41. समीकरण 1/x – 3 – 1/x + 5 = 1/6 में x के मान हैं
A. 7, -9
B. -7, -9
C. -7, 9
D. 7, 9

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

42. एक संख्या में दो अंक हैं। यदि अंकों के स्थान आपस में बदल दिये जाएँ और नई संख्या को मूल संख्या में जोड़ दिया जाए तो परिणामी संख्या सदैव निम्न में से किससे विभाजित होगी ?
A. 8 से
B. 9 से
C. 10 से
D. 11 से

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

43. दो संख्याओं x तथा y के ल. स. तथा म. स. क्रमशः 3 तथा 105 हैं। यदि x + y = 36 हो, तो 1/x + 1/y का मान है
A. 1
B. 1/6
C. 12/315
D. 4/35

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

44. पाँच आदमियों का औसत अंशदान किसी फण्ड के लिये ₹35 है। छठा आदमी उनके साथ जुड़ जाता है और वह छहों आदमियों के परिणामी औसत से ₹35 अधिक देता है। सभी छहों आदमियों का कुल अंशदान क्या होगा ?
A. ₹2010
B. ₹245
C. ₹250
D. ₹252

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

45. व्यंजक (2 + √2) + 1/(2 + √2) + 1/(2 – √2) बराबर होगा
A. 4 + √2
B. 2 √2
C. 4 – √2
D. (2 + √2)

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

46. यदि किसी घन की एक भुजा 100% बढ़ा दी जाए, तो उसका आयतन बढ़ जाएगा ?
A. 400%

B. 800%
C. 200%
D. 100%

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

47. यदि किसी आयत का परिमाप 76 और क्षेत्रफल 360 हो, तो उसकी सबसे छोटी भुजा की लम्बाई क्या होगी ?
A. 12
B. 20
C. 18
D. 36

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

48. यदि A, B, C समुच्चय हों, तो A – (B – C) बराबर है
A. (A – B) ∪ (A റ C)
B. (A – B) – C
C. (A – B) റ (A – C)
D. (A – B) – (A – C)

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

49. यदि प्रदत्तों का ग्राफीय प्रस्तुतीकरण इस प्रकार है जिसमें जुड़े हुए आयताकार हों जिनके आधार वर्गान्तराल के बराबर तथा ऊँचाई वर्ग बारंबारता के बराबर हो, तो वह आकृति है
A. तोरणचक्र
B. आयत चित्र
C. आवृत्ति बहुभुज
D. दण्डचित्र

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

50. किसी कक्षा में 30 छात्रों का औसत अंक 58.5 है। बाद में यह ज्ञात हुआ कि अंक 75 को गलती से 57 लिख दिया गया था। शुद्ध औसत ज्ञात कीजिये।
A. 57.4
B. 57.5
C. 58.9
D. 59.1

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

51. दिये गए साधारण असममित आँकड़ों का बहुलक तथा माध्य क्रमशः 18 और 24 हैं। इनका मध्यमान है
A. 18
B. 24
C. 22
D. 21

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

52. एक व्यक्ति अपने घर से दक्षिण दिशा की ओर 10 कि.मी. चलता है। फिर वह दाहिने मुड़कर 6 कि.मी. चलता है और पुनः दाहिने मुड़कर 10 कि.मी. चलता है अन्ततः वह दाहिने घूमता है और 5 कि.मी. चलता है। वह अपने प्रस्थान बिन्दु से कितनी दूरी पर है ?
A. 31 कि.मी.
B. 2 √101 कि.मी.
C. 1 कि.मी.
D. √125 + √136 कि.मी.

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

53. श्रृंखला में x का मान ज्ञात कीजिये :
2, 6, 30, 210, x, 30030…
A. 2310
B. 1890
C. 2520
D. 2730

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

54. ₹49 को 150 बच्चों में बाँटा गया है। यदि प्रत्येक लड़की को 50 पैसे तथा प्रत्येक लड़के को 25 पैसे मिलें, तो लड़कों की संख्या है
A. 100
B. 104
C. 102
D. 106

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

55. एक चतुर्भुज ABCD के विकर्ण बिन्दु O पर इस प्रकार प्रतिच्छेदित करते हैं कि AO × DO = BO × CO; तो ABCD है एक
A. पतंग की शक्ल का चतुर्भुज
B. समानान्तर चतुर्भुज
C. आयत
D. समलंब

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

56. एक व्यक्ति ने ₹3600 के ऋण को 40 वार्षिक किश्तों में देने की व्यवस्था इस प्रकार की, कि किश्तें समांतर श्रेणी (A,P) में होंगी। जब वह 30 किश्तें अदा कर चुका तो उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के समय उसे 1/3 ऋण देना अवशेष था।
A. ₹35
B. ₹50
C. ₹65
D. उक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

57. एक निर्माता किसी मशीन को 20% लाभ के साथ थोक विक्रेता को बेचता है। थोक विक्रेता 10% लाभ के साथ खुदरा विक्रेता को बेच देता है। खुदरा विक्रेता 15% लाभ के साथ मशीन को ₹455.40 में ग्राहक को बेचता है। निर्माण की लागत है।
A. ₹300
B. ₹296
C. ₹280
D. ₹260

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

58. तीन बर्तनों में पानी और दूध का अनुपात क्रमशः 6 : 7, 5 : 9 और 8 : 7 है। यदि तीनों बर्तनों के मिश्रण को मिला दिया जाए तो पानी और दूध का क्या अनुपात होगा ?
A. 2431 : 3781
B. 3691 : 4499
C. 4381 : 5469
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

59. एक कारखाने में महिला एवं बाल श्रमिकों की औसत आयु 15 वर्ष थी। सभी 16 बाल श्रमिकों की औसत आयु 8 वर्ष तथा महिला श्रमिकों की औसत आयु 22 वर्ष थी। यदि महिला श्रमिकों में 10 विवाहिता हों, तो अविवाहिता महिला श्रमिक हैं
A. 16
B. 12
C. 8
D. 6

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

60. एक दैनिक वेतनभोगी मजदूर का वेतन ₹150 प्रतिदिन है लेकिन प्रतिबन्ध यह है कि जिस दिन वह अनुपस्थित होगा उस दिन ₹25 के हिसाब से अर्थदण्ड देना होगा। 60 (साठ) दिन पश्चात् उसे ₹7,600 की धनराशि प्राप्त होती है। जितने दिन उसने काम किया है, वह हैं
A. 54 दिन
B. 52 दिन
C. 51 दिन
D. 48 दिन

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!