UP Police Constable Exam Paper – 08 June 2026 (First Shift) Answer Key

UP Police Constable Exam Paper – 08 June 2026 (First Shift) Answer Key

June 11, 2026

Q51. खेती निर्वाह से लेकर ________ प्रकार तक भिन्न रही है।
(A) वाणिज्यिक

(B) समुद्री
(C) डिजिटल
(D) व्यापक

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: कृषि के विकास का इतिहास देखें तो यह निर्वाह कृषि, जहाँ किसान केवल अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए अनाज उगाता है, से लेकर वाणिज्यिक कृषि तक विस्तृत है, जिसमें फसलों का उत्पादन बड़े पैमाने पर बाज़ार में बेचने और लाभ कमाने के उद्देश्य से किया जाता है।

Q52. निम्नलिखित में से कौन-सी पाणिनि की प्रसिद्ध रचना है, जिसे संस्कृत व्याकरण का आधारभूत ग्रंथ माना जाता है ?
(A) विक्रमोर्वशी

(B) अष्टाध्यायी
(C) नाट्यशास्त्र
(D) हर्षचरित

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: महान भाषाविद महर्षि पाणिनि द्वारा रचित अष्टाध्यायी संस्कृत व्याकरण का सबसे प्राचीन, वैज्ञानिक और आधारभूत ग्रंथ है। इसमें आठ अध्याय और लगभग 4,000 सूत्र हैं।

Q53. विश्व खाद्य दिवस, जो प्रति वर्ष 16 अक्टूबर को मनाया जाता है, ________ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है ।
(A) भूख, खाद्य सुरक्षा, पोषण और सतत कृषि पद्धतियों

(B) औद्योगिक संवृद्धि और शहरी विकास
(C) अंतरिक्ष अनुसंधान, उपग्रह प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक नवाचार
(D) जलवायु परिवर्तन और वन्यजीव संरक्षण

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की स्थापना की याद में हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में भूख को मिटाना, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, पोषण स्तर में सुधार और टिकाऊ (सतत) कृषि को बढ़ावा देना है।

Q54. भारतीय संविधान की किस अनुसूची में राज्य सभा में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए सीटों के आबंटन से संबंधित प्रावधान हैं ?
(A) चौथी अनुसूची

(B) नौवीं अनुसूची
(C) पाँचवीं अनुसूची
(D) दसवीं अनुसूची

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: भारतीय संविधान की चौथी अनुसूची (Fourth Schedule) में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (जैसे दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर) को जनसंख्या के आधार पर राज्य सभा में आवंटित की जाने वाली सीटों का पूरा विवरण दिया गया है।

Q55. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी पेरिस शहर से होकर बहती है ?
(A) सीन

(B) लोआर
(C) अमेज़ॉन
(D) डेन्यूब

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: फ्रांस की प्रसिद्ध सीन नदी पेरिस शहर के ठीक बीच से होकर बहती है और इस शहर के मुख्य व्यापारिक और पर्यटन आकर्षणों का केंद्र है।

Q56. ‘धोकरा’ धातु शिल्प, जो विश्व की सबसे प्राचीन ज्ञात अलौह धातु ढलाई परंपराओं में से एक है (मोहनजोदड़ो में साक्ष्य मिले हैं), जनजातीय और लोक कला वस्तुएँ बनाने के लिए कौन-सी प्राचीने तकनीक उपयोग करता है ?
(A) भ्रष्ट-मोम ढलाई

(B) विद्युत-लेपन
(C) अपकेंद्री ढलाई
(D) डाई ढलाई

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: धोकरा शिल्प में धातु की मूर्तियाँ बनाने के लिए भ्रष्ट-मोम ढलाई तकनीक का उपयोग किया जाता है। इसमें पहले मिट्टी के ढांचे पर मोम की नक्काशी की जाती है, फिर उसे मिट्टी से ढका जाता है। गर्म करने पर मोम पिघलकर बाहर निकल जाता है (Lost) और उस खाली जगह में पिघला हुआ पीतल या कांसा भर दिया जाता है। सिंधु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध ‘नर्तकी की मूर्ति’ (Dancing Girl) इसी तकनीक से बनी है।

Q57. किस संस्थान ने वायुमंडलीय रडार संकेतों से वर्षा का पता लगाने वाली मशीन लर्निंग प्रौद्योगिकी के लिए पेटेंट हासिल किया ?
(A) कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,

(B) भारतीय विज्ञान संस्थान
(C) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
(D) अन्ना विश्वविद्यालय

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CUSAT) के उन्नत वायुमंडलीय रडार अनुसंधान केंद्र ने वायुमंडलीय रडार सिग्नलों का उपयोग करके बारिश की सटीक भविष्यवाणी करने के लिए एक विशेष मशीन लर्निंग एल्गोरिदम विकसित किया, जिसके लिए उन्हें भारत सरकार से आधिकारिक पेटेंट प्राप्त हुआ।

Q58. दिए गए ग्राफ में विभिन्न दैनिक गतिविधियों पर व्यतीत किए गए घंटों की संख्या दर्शाई गई है।
UP Police Constable Exam 2026 (Answer Key)
दिए गए आँकड़ों से, यात्रा और कार्यालय का समय दोनों पर व्यतीत किए गए कुल घंटों की गणना कीजिए।
(A) 11 घंटे

(B) 13 घंटे
(C) 9 घंटे
(D) 7 घंटे

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Q59. अजीत पूर्व की ओर 2 किमी चलता है और फिर दक्षिण की ओर मुड़कर 16 किमी चलता है । फिर वह पूर्व की ओर मुड़कर 5 किमी चलता है। अब, वह अपने आरंभिक बिंदु से किस दिशा में है ?
(A) दक्षिण-पश्चिम

(B) दक्षिण-पूर्व
(C) उत्तर-पश्चिम
(D) उत्तर-पूर्व

Show Answer/Hide

Answer – (B)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop