नोबेल पुरस्कार 2021 (The Nobel Prize 2021) | TheExamPillar
The Nobel Prize 2021

नोबेल पुरस्कार 2021 (The Nobel Prize 2021)

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) 2021 के पुरस्कारों की घोषणा 04 अक्टूबर, 2021 से हो गया है, सर्वप्रथम चिकित्सा के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान किया जाता है। उसके बाद क्रमशः भौतिक, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के पुरस्कारों का ऐलान किया जात है। 

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize)

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize), नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में दिया जाता है। स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने साल 1895 में अपनी वसीयत में इन पुरस्कार की स्थापना की थी, इस वसीयत में नोबेल ने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष रसायन, साहिय, शांति, भौतिकी और साइकोलॉजी (मेडिसीन) के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। पहली बार अल्फ्रेड नोबेल की याद में 1968 से इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में भी नोबेल पुरस्कार दिए जाने लगे।

  • द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences) भौतिक, रसायन और अर्थशास्त्र विषयों के लिए पुरस्कार प्रदान करती है।
  • द नोबेल असेंबली (The Nobel Assemblies) चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है।
  • द स्वीडिश अकादमी (The Swedish Academy) लिटरेचर के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है।
  • शांति के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार एकमात्र ऐसा है जो स्वीडिश ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा नहीं चुना जाता। नॉर्वे नोबेल कमेटी (Norway Nobel Committee) इसका फ़ैसला करती है।

नोबेल पुरस्कार के लिए बनी समिति और चयनकर्ता हर साल अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करते हैं और पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को किया जाता है। इसमें विजेता को एक गोल्ड मेडल, डिप्लोमा और उस साल नोबेल फाउंडेशन की कमाई के आधार पर तय की गई एक राशि विजेता को दी जाती है।

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021
(The Nobel Prize in Physiology or Medicine 2021)

नाम (Name) डेविड जूलियस (David Julius) और आर्डेम पटापौटियन (Ardem Patapoutian)
योगदान (Contribution) ऊष्मा और स्पर्श के संवेदकों की खोज के लिए दिया गया है।

घोषणा (Announcement) — 04 अक्टूबर, 2021
पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — द नोबेल असेंबली (The Nobel Assemblies)

The Nobel Prize in Physiology or Medicine 2021

  • डेविड जूलियस (David Julius) डेविड जूलियस (जन्म 4 नवंबर, 1955) एक अमेरिकी फिजियोलॉजिस्ट हैं, जो दर्द संवेदना और गर्मी के आणविक तंत्र पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन फ्रांसिस्को में प्रोफेसर हैं। 
  • आर्डेम पटापौटियन (Ardem Patapoutian) — आर्डेम पटापौटियन (जन्म 2 अक्टूबर, 1967) का जन्म लेबनान के बेरूत में उनका हुआ था। युद्ध के कारण वहां के हालात ठीक नहीं थे तो बाद में वे बेरूत से अमेरिका के लॉस एंजिलिस शिफ्ट हो गए। वर्ष 2000 से वे स्क्रिप्‍स रिसर्च, ला जोला, कैलिफोर्निया में वैज्ञानिक हैं। 

 

भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021
(The Nobel Prize in Physics 2021)

नाम (Name) सुकोरो मनाबे (Syukuro Manabe), क्लाउस हाइसेलमन (Klaus Hasselmann) तथा जिओर्जिओ परीसी (Giorgio Parisi)
योगदान (Contribution) पृथ्वी के वातावरण, वातावरण में परिवर्तन के मापन और ग्लोबल वार्मिंग के पूर्वानुमान के भौतिकीय मॉडल के निर्माण के लिए दिया गया है। जिओर्जिओ परीसी (Giorgio Parisi) को परमाणु से लेकर अंतरग्रहीय भौतिकी प्रणालीयों में अव्यवस्था और विचलन की परस्पर क्रिया की खोज के लिए दिया गया है।
घोषणा (Announcement) — 05 अक्टूबर, 2021

पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences) 

The Nobel Prize in Physics 2021

  • सुकोरो मनाबे (Syukuro Manabe) — सुकोरो मनाबे का जन्म 21 सितम्बर 1931 में जापान में हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो से साल 1957 में पी.एच.डी. की थी। वर्तमान में अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में सीनियर अंतरिक्षविज्ञानशास्री हैं। इन्होंने मौसम परिवर्तन और जलवायु विविधताओं को समझने के लिए कंप्युटर के उपयोग पर जोर दिया।
  • क्लाउस हाइसेलमन (Klaus Hasselmann) — क्लाउस हाइसेलमन का जन्म 25 अक्टूबर 1931 में जर्मनी में हुआ था। उन्होंने जर्मनी से ही साल 1957 में पी.एच.डी. की और वो अभी जर्मनी की Max Planck Institute for Meteorology में प्रोफेसर हैं। ये जलवायु परिवर्तनशीलता के हेसलमन मॉडेल को विकसित करने के लिए जाने जाते है, उनके मॉडल से पता चला है कि वातावरण में बढ़ रहा तापमान मानव उत्सर्जन में निकले कार्बन डाइऑक्साइड की वजह से है।
  • जिओर्जिओ परीसी (Giorgio Parisi) — जियोर्जियो का जन्म 4 अगस्त 1948 में इटली के रोम में हुआ था। उन्होंने रोम से ही साल 1970 में पी.एच.डी. की और अभी Sapienza University of Rom में प्रोफेसर हैं। जियोर्जियो ने अव्यवस्थित जटिल मैटेरियल में छिपे हुए कई पैटर्न की खोज की। उनकी खोज जटिल प्रणालियों के सिद्धांत में सबसे महत्वपूर्ण योगदानों में से हैं। साथ ही उन्होंने फिजिक्स के क्षेत्र के अलावा गणित, बायोलॉजी, न्यूरोसाइंस और मशीन लर्निंग में कई मैटेरियल्स को लेकर जानकारी दी है

 

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021
(The Nobel Prize in Chemistry 2021)

नाम (Name) बेंजामिन लिस्ट (Benjamin List) और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन (David W.C. MacMillan)
योगदान (Contribution) ‘असममित ऑर्गेनोकैटलिसिस’  पद्धति का विकास करने के लिये इन दोनों को दिया गया है। 

घोषणा (Announcement) — 06 अक्टूबर, 2021
पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences)

The Nobel Prize in Chemistry 2021

  • बेंजामिन लिस्ट (Benjamin List) — बेंजामिन लिस्ट का जन्म 11 जनवरी 1968 को जर्मनी में हुआ था। बेंजामिन, मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर कोल रिसर्च के निदेशक और कोलोन विश्वविद्यालय में कार्बनिक रसायन विज्ञान के प्रोफेसर हैं। 
  • डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन (David W.C. MacMillan) — डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन का जन्म 16 मार्च, 1968 में ब्रिटेन के बेलशिल (Bellshill) में हुए था। उन्होंने पी.एच.डी. 1996 कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (University of California), इरविन, यूएसए से की और वे अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय (Princeton University) में प्रोफेसर है।

 

साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021
(The Nobel Prize in Literature 2021)

नाम (Name) अब्दुलराजाक गुरनाह (Abdulrazak Gurnah)
योगदान (Contribution) उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी के भाग्य के लिए उनकी अडिग और करुणामय पैठ के लिए

घोषणा (Announcement) — 07 अक्टूबर, 2021
पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — द स्वीडिश अकादमी (The Swedish Academy)

The Nobel Prize in Literature 2021

  • अब्दुलराजाक गुरनाह (Abdulrazak Gurnah) अब्दुलराजाक गुरनाह का जन्म 1948 ज़ांज़ीबार (तंजानिया) में हुआ था। वह एक उपन्यासकार हैं, जो अंग्रेजी में लिखते हैं और ब्रिटेन में रहते हैं। अब्दुलरजाक गुरनाह को “उपनिवेशवाद के प्रभाव” और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थियों के भाग्य के करुणामय विवरण के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

 

शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021
(The Nobel
Peace Prize 2021)

नाम (Name) मारिया रेसा (Maria Ressa) और दिमित्री मुराटोव (Dmitry Muratov)
योगदान (Contribution) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के उनके प्रयासों के लिए, दोनों ही पत्रकारों ने फिलिपींस और रूस में ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा’ के लिए साहसी लड़ाई लड़ी।

घोषणा (Announcement) — 08 अक्टूबर, 2021
पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — नॉर्वे नोबेल कमेटी (Norway Nobel Committee)

The Nobel Peace Prize 2021

  • मारिया रेसा (Maria Ressa) मारिया रेसा का जन्म 2 अक्टूबर 1963 को मनिला, फिलीपींस में हुआ था। मारिया रेसा, न्यूज साइट रैप्लर (Rappler) की को-फाउंडर हैं। मारिया रेसा फिलिपींस में सत्तावादी ताकतों के बढ़ते अत्याचार, हिंसा के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी।
  • दिमित्री मुराटोव (Dmitry Muratov) दिमित्री मुराटोव का जन्नेम 30 अक्टूबर 1961 को समारा, रूस में हुआ था। दिमित्री मुराटोव ने स्वतंत्र समाचार पत्र नोवाजा गजेता (Novaja Gazeta) निकाला था। उन्होंने रूस में फ्रीडम ऑफ स्पीच की रक्षा के लिए दशकों तक काम किया है।

 

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021
(The Nobel Prize in Economic Sciences 2021)

नाम (Name) — डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स
योगदान (Contribution) लेबर मार्केट और इसके डायनामिक्स के प्रभाव को समझने के लिए क्लिनिकल ट्रायल की तकनीकों को अपनाने में योगदान के लिए

घोषणा (Announcement) — 11 अक्टूबर, 2021
पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences)

 

Read Also :

Read Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!