Generations of Computers Archives | TheExamPillar

Generations of Computers

कम्प्यूटर की पीढ़ियाँ (Generations of Computer)

कम्प्यूटर की पीढ़ियाँ (Generations of Computer)

दूसरे विश्व युद्ध के बाद कम्प्यूटरों का विकास बहुत तेजी से हुआ और उनके आकार-प्रकार में भी बहुत परिवर्तन हुए। आधुनिक कम्प्यूटरों के विकास के इतिहास को तकनीकी विकास के अनुसार कई भागों में बाँटा जाता है; जिन्हे कम्प्यूटरों की पीढ़ियाँ कहा जाता है।

प्रथम पीढ़ी के कम्प्यूटर (First Generations Computer)

वर्ष – 1940-56
स्विचिंग डिवाइस – वैक्यूम ट्यूब
स्टोरेज डिवाइस – मैग्नेटिक ड्रम
गति – 333 माइक्रो सेकंड
ऑपरेटिंग सिस्टम – बैच ऑपरेटिंग सिस्टम (Batch Operating System)
भाषा  – मशीनी भाषा (बाइनरी नम्बर 0’s और 1’s)
विशेषताएँ –

  • सीमित मुख्य भण्डारण क्षमता
  • मन्द गति से इनपुट – आउटपुट

उपयोग –

  • मुख्यतया वैज्ञानिक बाद में सामान्य व्यापार सिस्टम

जैसे- ENIAC, UNIVAC, MARK-1, आदि।

 

द्वितीय पीढ़ी के कम्प्यूटर (Second Generations Computer)

वर्ष – 1956-63
स्विचिंग डिवाइस – ट्रांजिस्टर
स्टोरेज डिवाइस – मैग्नेटिक कोर टेक्नोलॉजी
गति – 10 माइक्रो सेकण्ड
ऑपरेटिंग सिस्टम – मल्टी बैग, रिमेनिंग, टाइम शेयरिंग (Time Sharing)
भाषा  – एसेम्बली भाषा, उच्च स्तरीय
विशेषताएँ –

  • ट्रांजिस्टर का उपयोग आरम्भ
  • आकार और ताप में कमी
  • तीव्र और विश्वसनीय

उपयोग –

  • व्यापक व्यावसायिक प्रयोग
  • इंजीनियरिंग डिजाइन
  • इनवेन्टरी फाइल का अपडेशन।

 

तृतीय पीढ़ी के कम्प्यूटर (Third Generations Computer)

वर्ष – 1964-71
स्विचिंग डिवाइस – इण्टिग्रेटेड सर्किट (IC)
स्टोरेज डिवाइस – मैग्नेटिक कोर
गति – 100 नैनो सेकण्ड्स
ऑपरेटिंग सिस्टम – वास्तविक समय, टाइम शेयरिंग (Real Time, Time Sharing)
भाषा  – फोरट्रॉन, कोबोल आदि
विशेषताएँ –

  • चम्बकीय कोर और सॉलिड स्टेट मुख्य भण्डारण के रूप में उपयोग
  • रिमोट प्रोसेसिंग
  • इनपुट-आउटपुट को नियन्त्रित करने के लिए सॉफ्टवेयर उपलब्ध ।

उपयोग –

  • डेटाबेस मैनेजमेन्ट सिस्टम, ऑनलाइन सिस्टम, रिजर्वेशन सिस्टम आदि।

जैसे- IBM System360, NCR 395, B6500

 

चतुर्थ पीढ़ी के कम्प्यूटर (Fourth Generations Computer)

वर्ष – 1971 – वर्तमान
स्विचिंग डिवाइस – बड़े पैमाने पर इंटिग्रेटेड सर्किट/माइक्रो- प्रोसेसर्स
स्टोरेज डिवाइस – सेमीकंडक्टर मैमोरी, विचेस्टर डिस्क
गति – 300 नैनो सेकण्ड
ऑपरेटिंग सिस्टम – टाइम शेयरिंग नेटवर्क्स (Time Sharing Networks)
भाषा  – फोरट्रान 77, पास्कल, एडीए, कोबोल-74
विशेषताएँ –

  • मिनी कम्प्यूटर के उपयोग में वृद्धि
  • भिन्न-भिन्न हार्डवेयर निर्माता के यन्त्रों के बीच एक अनुकूलता ताकि उपभोक्ता किसी एक विक्रेता से बँधा न रहे।

उपयोग –

  • इलेक्ट्रॉनिक फण्ड ट्रांसफर, व्यावसायिक उत्पादन और व्यक्तिगत उपयोग।

जैसे- IBM, PC-XT, एप्पल II, इनटेल 4004 चिप।

पंचम पीढ़ी के कम्प्यूटर (Fifth Generations Computer)

वर्ष – वर्तमान – आगे तक
स्विचिंग डिवाइस – सबसे बड़े पैमाने पर इण्टिग्रेटेड सर्किट
स्टोरेज डिवाइस – ऑप्टिकल डिस्क
ऑपरेटिंग सिस्टम – नॉलेज इन्फॉर्मेशन प्रोसेसिंग सिस्टम
विशेषताएँ –

  • आर्टिफिशियल इण्टेलिजेंस

उपयोग –

  • इंफोर्मेशन मैनेजमेण्ट नैचुरल लैंग्वेज, प्रोसेसिंग स्पीच कैरेक्टर, इमेज रिकॉगनिशन (Image Recognition)

 

Read Also …..

error: Content is protected !!