CTET December ANSWER KEY 2019 - Page 2

CTET Dec 2019 – Paper – I (Mathematics) Official Answer Key

CBSE conducted the CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam Paper held on 08th December 2019 Morning Shift. Here The CTET Paper – I, Part – II (Mathematics) in Hindi Solved Question Paper. CTET December 2019 Answer Key.

CTET (Central Teachers Eligibility Test)
Paper – I Primary Level (Class 1 to Class 5)

परीक्षा (Exam) – CTET Paper I Primary Level (Class I to V) 
भाग (Part) – Part – II गणित (Mathematics)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE 
कुल प्रश्न (Number of Question) – 30
Paper Set – C
परीक्षा तिथि (
Exam Date) – 08th December 2019

CTET Exam December 2019 Paper – 1 (Primary Level)
Part – II गणित (Mathematics)

31. निम्नलिखित में से किसे संरचनात्मक (रचनावादी) गणितीय कक्षा कक्ष का लक्षण नहीं माना जा सकता है?
(1) प्राथमिक स्तर पर आकलन के लिए विषयपरक प्रकार की परीक्षा का उपयोग किया जाता है।
(2) गणित और दूसरे पाठ्येतर क्षेत्रों के बीच के संबंधों को उजागर किया जाता है।
(3) गणित के अधिगम में भाषा और संवादों की भूमिका पर उचित ध्यान दिया जाता है।

(4) अध्यापक स्वीकार करता है कि दी गई अन्योन्य क्रिया को विभिन्न विद्यार्थी अलग-अलग प्रकार से समझ सकते हैं

Show Answer/Hide

Answer – (1)

32. निम्नलिखित में से कौन से कथन की सहमति गणित के संरचनात्मक (रचनावादी दृष्टिकोण) से की जा सकती है?
(1) गणित पूर्णतया विषयपरक है।
(2) मानसदर्शन गणित का महत्त्वपूर्ण पहलू
(3) गणित तथ्यों को सीखने के बारे में है।

(4) गणितज्ञों से सच्चाई का आविष्कार अपेक्षित होना चाहिए।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

33. निम्नलिखित में से कौन सा क्रियाकलाप बच्चों में त्रिविम समझ को विकसित करने के लिए अधिक उपयुक्त है ?
(1) चंद्रमा के उदय होने का समय लिखना।
(2) संख्याओं को संख्या रेखा पर निरूपित – करना।
(3) बोतल के ऊपरी दृश्य को चित्रित करना ।

(4) मानचित्र पर शहरों का स्थान निर्धारण करना।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

34. गणित के अधिगम के संबंध में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है ?
(1) विद्यार्थियों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि का गणित के निष्पादन पर असर होता है।
(2) विद्यालय में दिए जाने वाले निर्देशों की भाषा का असर बच्चे के गणित के प्रदर्शन पर हो सकता है।
(3) गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रतिभा स्वाभाविक होती है।
(4) अध्यापक के सीखने वालों के प्रति विचारों का अधिगम परिणामों पर प्रभावशाली असर होता है।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

35. निम्नलिखित शाब्दिक समस्या के प्रकार को पहचानिए।
मेरे पास 6 पेंसिल है। मनीष के पास मेरे से दो अधिक है । मनीष के पास कितनी पेंसिल हैं?
(1) व्यवकलित जमा
(2) व्यवकलित घटा
(3) तुलनात्मक जमा

(4) तुलनात्मक घटा

Show Answer/Hide

Answer – (3)

36. हिंदू-अरबी गणना-प्रणाली के लिए निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?
(1) इसमें आधार 2 की प्रणाली का पालन किया जाता है।
(2) यह गुणनात्मक प्रकृति का है।
(3) एक संख्या में अंक की स्थिति इसका मान बताती है।

(4)- यह योगात्मक प्रकृति का है।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

37. प्राथमिक स्तर पर ज्यामिति के अध्यापन के लिए वांछनीय प्रक्रिया पहचानिए।
(1) बच्चों को प्रचुर अवसर दिए जाने चाहिए कि वे दिक्स्थान की अंतर्दशी समझ को विकसित कर सकें।
(2) प्राथमिक स्तर पर व्यापक ज्यामितीय शब्दसंग्रह का विकास करना उद्देश्य नहीं होना चाहिए।
(3) प्राथमिक स्तर पर ज्यामिति को सरल मूलभूत आकृतियों की पहचान तक सीमित रखना चाहिए।

(4) अध्यापक को प्रारंभ में सरल आकृतियों की स्पष्ट परिभाषा देनी चाहिए और उदाहरण दिखाने चाहिए।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

38. निम्नलिखित में से क्या गणितीय तर्कणा का सूचक है?
(1) परिकलन में निपुणता की क्षमता
(2) विभिन्न परिस्थितियों में सही सूत्रों को स्मरण करने की क्षमता।
(3) गणितीय संकल्पनाओं की परिभाषा देने की क्षमता
(4) गणितीय प्रक्रिया की तर्कसंगतता देने की क्षमता

Show Answer/Hide

Answer – (4)

39. सुपर बाजार में सब्जियों की मूल्य सूची निम्नलिखित है:
CTET Dec 2019 Paper I Answer Key
संजय ने ½ kg टमाटर, 1 kg आलू, ½ kg गाजर, 250 g मिर्च और 6 नींबू खरीदे । उसने बिल क्लर्क को काउंटर पर ₹200 का नोट दिया। उसे कितने रुपये वापिस मिलेंगे?

(1) ₹ 86.50
(2) ₹ 97.50
(3) ₹ 112.50
(4) ₹ 87.50

Show Answer/Hide

Answer – (4)

40.

  • मैं एक दो अंकों की संख्या हूँ।
  • दहाई के स्थान पर अंक और इकाई के स्थान पर अंक क्रमिक अभाज्य संख्याएँ हैं।
  • अंकों का योग 3 और 4 का गुणज है।

संख्या है:
(1) 57
(2) 23
(3) 35
(4) 13

Show Answer/Hide

Answer – (3)

41. एक रेलवे स्टेशन पर कार पार्किंग की पार्किग दर निम्न रूप से चित्रित की गई है :
(a) 2 घण्टे तक                                  – ₹ 50 
(b) 2 घण्टे से ऊपर और 5घण्टे तक  – ₹ 75
(c)-5 घण्टे के पश्चात                          –  8 घण्टे तक प्रति अतिरिक्त घण्टा ₹ 1.10
(d) 8 घण्टे से ऊपर और 12 घण्टे तक – ₹ 150
(e) 12 घण्टे से ऊपर और 24 घंटे तक –  ₹ 250
राजीव ने अपनी कार को 7.00 a.m. पर पार्क किया और उसे उसी दिन ही लेने वह 4.30 p.m. पर आया । उसे कितने रुपए का भुगतान करना होगा?
(1) ₹ 130
(2) ₹ 100
(3) ₹ 135

(4) ₹ 150

Show Answer/Hide

Answer – (4)

42. आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर निम्नलिखित में से कौन सी संख्या तृतीय स्थान पर होगी ?
7.07, 7.70, 7.707, 7.007, 0.77
(1) 7.07
(2) 7.707
(3) 7.70

(4) 7.007

Show Answer/Hide

Answer – (1)

43. एक पाँच अंकों की संख्या में, दहाई के स्थान का अंक 8, इकाई के स्थान का अंक दहाई के स्थान के अंक का एक-चौथाई, हज़ार के स्थान का अंक 0, सौवें स्थान का अंक इकाई के स्थान का दुगुना और दस हज़ारवें स्थान का अंक इकाई के स्थान का तिगुना है । संख्या क्या है?
(1) 460280
(2) 60482
(3) 64082
(4) 64028

Show Answer/Hide

Answer – (2)

44. तीन ब्रांड A, B तथा c के पेन क्रमशः 10, 12 के पैकेटों में उपलब्ध हैं । यदि एक दकानदार को तीनों प्रकार के पेन समान संख्या में खरीदने हैं, तो उसके द्वारा खरीदे जाने वाले पैकेटों की न्यूनतम संख्या क्या होगी?
(1) A = 10, B = 5, C = 12
(2) A = 12, B = 10, C = 5
(3) A = 10, B = 12, C = 5
(4) A = 5, B = 12, C = 10

Show Answer/Hide

Answer – (2)

45. एक वर्ग की भुजा 4 cm है । इसे काट कर 4 बराबर वर्गों में विभाजित किया गया है । प्रत्येक छोटे वर्ग का क्षेत्रफल क्या होगा?
(1) 16 cm²
(2) 8 cm²
(3) 4 cm²

(4) 1 cm²

Show Answer/Hide

Answer – (3)

CTET Dec 2019 – Paper – I (Child Development and Pedagogy) Official Answer Key

CBSE conducted the CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam Paper held on 08th December 2019 Morning Shift. Here The CTET Paper – I, Part – I (Child Development and Pedagogy) in Hindi Solved Question Paper. CTET December 2019 Answer Key.

CTET (Central Teachers Eligibility Test)
Paper – I Primary Level (Class 1 to Class 5)

परीक्षा (Exam) – CTET Paper I Primary Level (Class I to V) 
भाग (Part) – Part – I बाल विकास और शिक्षा-शास्त्र (Child Development and Pedagogy)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE 
कुल प्रश्न (Number of Question) – 30
Paper Set – C
परीक्षा तिथि (
Exam Date) – 08th December 2019

CTET Exam December 2019 Paper – 1 (Primary Level)
Part – I Child Development and Pedagogy

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों (प्र. संख्या 1 से 30) के उत्तर देने के लिए सही सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए :

1. छात्र केंद्रित शिक्षाशास्त्र की क्या विशेषता है ?
(1) यंत्रवत् याद करना
(2) योग्यता के आधार पर विद्यार्थियों को नामांकित करना तथा वर्गीकरण करना
(3) केवल पाठ्यपुस्तकों पर निर्भर होना
(4) बच्चों के अनुभवों को प्रमुखता देना

Show Answer/Hide

Answer – (4)

2. संवेग एवं संज्ञान एक दूसरे से ______ हैं।
(1) सन्निहित
(2) संबंधित नहीं
(3) पूर्णतया अलग
(4) स्वतंत्र

Show Answer/Hide

Answer – (1)

3. संरचनावादी ढाँचे में, अधिगम प्राथमिक रूप से
(1) अनुबंधन द्वारा अर्जित है।
(2) अवबोधन की प्रक्रिया पर केंद्रित है।
(3) यंत्रवत् याद करने पर आधारित है।
(4) प्रबलन पर केंद्रित है।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

4. अनेक घटनाओं के बारे में बच्चों के द्वारा बनाए गए ‘सहजानुभूत सिद्धांतों’ के संदर्भ में एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए ?
(1) बार-बार याद करने के द्वारा एक सही सिद्धांत से ‘बदल’ देना चाहिए।
(2) प्रतिकूल प्रमाण एवं उदाहरणों को प्रस्तुत करके बच्चों के इन सिद्धान्तों को चुनौती देनी चाहिए।
(3) बच्चों के इन सिद्धान्तों को अनदेखा करना चाहिए।
(4) बच्चों को दंडित करना चाहिए ।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

5. बच्चों को अधिगम गतिविधियों में भागीदारी कर के लिए लगातार पुरस्कार देना व दंड का प्रय करने से क्या प्रभाव पड़ता है ?
(1) यह बच्चों को प्रदर्शन आधारित लक्ष्यों के बजाय निपुणता पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
(2) अधिगम में बच्चों की स्वाभाविक अभिरुचि तथा जिज्ञासा कम होती है।
(3) बाहरी अभिप्रेरणा कम होती है।
(4) आंतरिक अभिप्रेरणा बढ़ती है।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

6. संरचनावादी सिद्धान्तों के अनुसार अधिगम के बार में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है ?
(1) अधिगम आवृत्तीय संबंध के द्वारा व्यवहारों का अनुबंधन है।
(2) अधिगम सक्रिय विनियोजन के द्वारा ज्ञान की संरचना की प्रक्रिया है।
(3) अधिगम पुनरुत्पादन एवं स्मरण की प्रक्रिया है।
(4) अधिगम यंत्रवत् याद करने की प्रक्रिया है ।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

7. विद्यार्थियों को स्पष्ट उदाहरण एवं गैर-उदाहरण देने के क्या परिणाम है ?
(1) यह अवधारणाओं की समझ में अभाव पैदा करता है।
(2) यह अवधारणात्मक समझ के बजाय कार्यविधिक/प्रक्रियात्मक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करता है।
(3) अवधारणात्मक परिवर्तनों को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक प्रभावशाली तरीका
(4) यह विद्यार्थियों के दिमाग मे भ्रांतियाँ उत्पन्न करता है।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

8. एक प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका बच्चों को एक प्रभावशाली समस्या समाधानकर्ता बनने के लिए किस प्रकार से प्रोत्साहित कर सकती है ?
(1) ‘गलत उत्तरों’ को अस्वीकार करके एवं दंडित करके।
(2) बच्चों को सहजानुभूत अनुमान लगाने के लिए प्रोत्साहित करके तथा उसी पर आधारित विचार मंथन करके।
(3) प्रत्येक छोटे कार्य के लिए भौतिक पुरस्कार देकर।
(4) केवल प्रक्रियात्मक ज्ञान पर बल/महत्त्व देकर।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

9. निम्नलिखित में से कौन सी प्रथाएं सार्थक अधिगम को बढ़ावा देती हैं ?
(i) शारीरिक दंड
(ii) सहयोगात्मक अधिगम पर्यावरण
(ii) सतत् एवं समग्र मूल्यांकन
(iv) निरंतर तुलनात्मक मूल्यांकन
(1) (i), (ii), (iii)
(2) (ii), (iii), (iv)
(3) (i), (ii)
(4) (ii), (iii)

Show Answer/Hide

Answer – (4)

10. शिक्षक बच्चों की जटिल अवधारणाओं की समझ को किस प्रकार सहज कर सकते हैं ?
(1) बार-बार यांत्रिक अभ्यास के द्वारा
(2) अन्वेषण एवं परिचर्चा के लिए अवसर उपलब्ध करके।
(3) एक व्याख्यान देकर के।
(4) प्रतियोगितात्मक अवसरों की व्यवस्था करके।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

11. वैयक्तिक विभिन्नताओं का प्राथमिक कारण क्या है।
(1) पर्यावरणीय प्रभाव
(2) आनुवंशिकता एवं पर्यावरण के बीच जटिल पारस्परिक क्रिया
(3) लोगों के द्वारा माता-पिता से प्राप्त आनुवंशिक संकेत पद्धति (कोड)
(4) जन्मजात विशेषताएँ

Show Answer/Hide

Answer – (2)

12. निम्नलिखित में से कौन सा द्वितीयक सामाजीकरण एजेन्सी का उदाहरण है ?
(1) विद्यालय एवं मीडिया
(2) मीडिया एवं पास-पड़ोस
(3) परिवार एवं पास-पड़ोस
(4) परिवार एवं मीडिया

Show Answer/Hide

Answer – (1)

13. निम्नलिखित अवधि में से किसमें शारीरिक वृद्धि एवं विकास तीव्र गति से घटित होता है ?
(1) मध्य बाल्यावस्था एवं किशोरावस्था
(2) किशोरावस्था एवं वयस्कता
(3) शैशवावस्था एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था
(4) प्रारंभिक बाल्यावस्था एवं मध्य बाल्यावस्था

Show Answer/Hide

Answer – (3)

14. निम्नलिखित में से कौन सा विकास का सिद्धांत नहीं है ?
(1) विकास आनुवंशिकता एवं पर्यावरण दोनों के द्वारा प्रभावित होता है।
(2) विकास सार्वभौमिक है तथा सांस्कृतिक संदर्भ इसे प्रभावित नहीं करते।
(3) विकास जीवनपर्यन्त होता है
(4) विकास परिवर्त्य होता है।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

15. कक्षा में परिचर्चा के दौरान एक शिक्षक प्रायः लड़कियों की तुलना में लड़कों पर अधिक ध्यान देता है । यह किसका उदाहरण है ?
(1) जेंडर संबद्धता
(2) जेंडर समरूपता
(3) जेंडर पक्षपात
(4) जेंडर पहचान

Show Answer/Hide

Answer – (3)

error: Content is protected !!